पीएम किसान के लाभार्थी ध्यान दें! 23वीं किस्त को लेकर अभी-अभी आया बड़ा अपडेट

केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के उदेश्य से की है. इस योजना ने पिछले कुछ सालों में किसानों की इनकम बढ़ाने में काफी मदद की है. योजना की राशि से किसान समय पर खाद और बीज खरीद पाते हैं. इससे उन्हें खेती करने में काफी आसानी होती है.

Kisan India
नोएडा | Published: 20 Apr, 2026 | 03:04 PM

PM Kisan: केंद्र सरकार सीमांत और छोटी जोत वाले किसानों की कमाई बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है. इन्हीं योजनाओं में एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम, जिसे पीएम किसान के नाम से जाना जाता है. इस योजना की हरेक किस्त का इंतजार किसान बेसब्री से करते हैं. अभी तक केंद्र सरकार पीएम किसान की 22 किस्तें जारी कर चुकी है. अब किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन सरकार की ओर से अभी तक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन कहा जा रहा है कि सरकार जून से जुलाई के बीच कभी भी 23वीं किस्त जारी कर सकती है. लेकिन इससे पहले किसानों को e-KYC और Farmer ID बनवाने होंगे. वरना 23 किस्त का लाभ नहीं मिलेगा.

पीएम किसान योजना एक केंद्रीय सेक्टर की स्कीम है. इस योजना का ऐलान अंतरिम बजट 2019 में तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने किया था. बाद में इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया. यह अब दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम  बन गई है. पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये मिलते हैं, जो सालाना 6,000 रुपये होते हैं. यह पैसा हर साल तीन समान किस्तों में दिया जाता है. अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च के दौरान तीनों किस्तें जारी की जाती हैं. यह फंड सीधे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है.

अभी तक 4.25 लाख करोड़ रुपये हुए खर्च

दरअसल, केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के उदेश्य से की है. इस योजना ने पिछले कुछ सालों में किसानों की इनकम बढ़ाने में काफी मदद की है. योजना की राशि से किसान समय पर खाद और बीज खरीद पाते हैं. इससे उन्हें खेती करने में काफी आसानी होती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च को असम के गुवाहाटी में PM किसान सम्मान निधि स्कीम की 22वीं किस्त  जारी की थी, जिसमें 9.32 करोड़ किसानों को 18,640 करोड़ रुपये दिए गए थे.  22 किस्तों में, PM मोदी ने इस स्कीम के तहत 4.25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दिए हैं.

कब जारी होगी पीएम किसान की 23वीं किस्त

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, PM किसान स्कीम की 23वीं किस्त जुलाई 2026 में जारी होने की उम्मीद है. हालांकि, अभी ऑफिशियल तारीख की घोषणा नहीं की गई है. इस बीच, किसानों के लिए एलिजिबिलिटी चेक करना, KYC पूरा करना और बेनिफिशियरी स्टेटस  चेक करना जरूरी है. अगर उन्होंने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, तो उन्हें अप्लाई भी करना होगा.

ऐसे किसानों को नहीं मिलेगा 23वीं किस्त का लाभ

  • जिन किसानों ने e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है या अपने Farmer ID को पोर्टल से लिंक नहीं किया है, उन्हें किस्त नहीं मिलेगी.
  • इस योजना का लाभ उन किसानों या उनके परिवार (पति/पत्नी/बच्चे) को नहीं मिलेगा जो सरकारी नौकरी करते हैं.
  • जिन्हें सरकार से 10,000 रुपये या उससे अधिक मासिक पेंशन मिलती है, वे भी इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं.
  • या फिर जो आयकर देते हैं, वो भी योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं.

PM किसान लाभार्थी सूची में नाम कैसे देखें

  • सबसे पहले वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • ‘Beneficiary List’ टैब पर क्लिक करें
  • ड्रॉप-डाउन में राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें
  • ‘Get Report’ पर क्लिक करें
  • आपकी लाभार्थी सूची स्क्रीन पर आ जाएगी

PM किसान: लाभार्थी स्थिति कैसे देखें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • दाईं तरफ मौजूद ‘Know Your Status’ टैब पर क्लिक करें.
  • अपना पंजीकरण नंबर डालें, Captcha कोड भरें और ‘Get Data’ पर क्लिक करें.
  • आपका लाभार्थी स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

भारत की सबसे छोटी गाय नस्ल का नाम क्या है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
उत्तर प्रदेश
विजेताओं के नाम
कन्हैया कुमार रंजन, समस्तीपुर, बिहार

लेटेस्ट न्यूज़