Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में घना कोहरा छाया हुआ है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है. AQI Level बहुत खराब श्रेणी में है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश शीतलहर की चपेट में हैं. राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से तापमान नीचे लुढ़क गया है. पीएम किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई और खरीफ फसलों की एमएसपी पर खरीद चल रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Top 20 News Today: करूर भगदड़ जांच में CBI के सामने पेश हुए TVK प्रमुख विजय, हरियाणा के 30 गांवों में जलभराव और किसान परेशान, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ में देश और विदेश से आए युवाओं से संवाद करेंगे. पीएमओ के अनुसार, इस दौरान वह 3,000 से ज्यादा युवाओं से बातचीत करेंगे. डायलॉग के 2026 संस्करण के चुने गए प्रतिभागी 10 अलग-अलग विषयों पर अपनी फाइनल प्रेजेंटेशन देकर राष्ट्रीय मुद्दों पर युवाओं के विचार और उपयोगी सुझाव साझा करेंगे.
-
Posted By: Saurabh Sharma
करूर भगदड़ जांच में CBI के सामने पेश हुए TVK प्रमुख विजय, पूछताछ के बाद दफ्तर से रवाना
दिल्ली में TVK प्रमुख और अभिनेता विजय सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के कार्यालय से रवाना होते दिखे. वह करूर भगदड़ मामले की जांच के सिलसिले में CBI के सामने पेश हुए थे. सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी ने उनसे घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल किए. विजय की पेशी को लेकर उनके समर्थकों और राजनीतिक हलकों में खासा ध्यान देखा गया. करूर भगदड़ मामले में अब तक कई स्तरों पर जांच चल रही है और CBI पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. पूछताछ के बाद विजय शांत तरीके से कार्यालय से बाहर निकले.
-
Posted By: Saurabh Sharma
बंगाल में न रोजगार, न उद्योग, न शिक्षा, सरकार जनता के मुद्दों से भटकी- अधीर रंजन
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सत्तारूढ़ पार्टी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम लोगों की बुनियादी समस्याओं पर काम नहीं कर रही है. शीतकालीन सत्र से कई उम्मीदें थीं, लेकिन जनता से जुड़े मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल अपने नेताओं को बचाने में जुटी रहती है, चाहे मामला जांच एजेंसियों का ही क्यों न हो. अधीर रंजन ने कहा कि राज्य में न तो रोजगार के अवसर हैं, न उद्योग, न शिक्षा. विकास पर पैसा खर्च करने के बजाय राजनीति हो रही है, जिससे मजदूरों को पलायन करना पड़ रहा है.
-
Posted By: Saurabh Sharma
राष्ट्रीय युवा दिवस पर सीएम धामी ने महिला-युवा मंगल दलों को किया सम्मानित
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने सोमवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाले महिला मंगल दलों और युवा मंगल दलों को सम्मानित किया. इस दौरान समाज सेवा, स्वच्छता, जागरूकता और विकास कार्यों में योगदान देने वाले दलों की सराहना की गई. कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले दलों को नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए. पहले स्थान पर रहे दल को एक लाख रुपये, दूसरे को पचास हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहे दल को पच्चीस हजार रुपये की राशि दी गई. मुख्यमंत्री ने युवाओं और महिलाओं की भूमिका को राज्य के विकास में अहम बताया.
-
Posted By: Saurabh Sharma
पाकिस्तान पर और कड़ी कार्रवाई जरूरी, सीमावर्ती हालात दिल्ली से समझना मुश्किल- कांग्रेस नेता
दिल्ली में कांग्रेस नेता ने पार्टी नेता के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सीमा पर हालात बेहद गंभीर हैं और मौजूदा कार्रवाई को और सख्ती से आगे बढ़ाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि जो लोग दिल्ली में बैठकर बातें करते हैं, उन्हें सीमा पर रहने वालों की समस्याओं का अंदाजा नहीं है. आए दिन सीमा पार से ड्रोन भेजे जा रहे हैं, जो अब अंदर तक घुसपैठ करने लगे हैं. उन्होंने पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि वहां की एजेंसियां कभी नहीं चाहेंगी कि भारत, खासकर पंजाब, स्थिर रहे. ऐसे में देश की सुरक्षा के लिए कठोर कदम जरूरी हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
दिल्ली में बड़ा इवेंट! यंग लीडर्स से सीधे संवाद करने पहुंचे PM मोदी
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 कार्यक्रम में पहुंचे. इस खास मंच पर देशभर से आए युवा नेता और छात्र मौजूद हैं. कार्यक्रम का मकसद युवाओं को देश के विकास में भागीदारी के लिए प्रेरित करना है. पीएम मोदी यहां युवाओं से सीधे संवाद करेंगे और विकसित भारत के विजन पर अपने विचार रखेंगे. युवाओं में इस कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
हिमाचल में आग का कहर! मलबे में मिले बॉडी पार्ट्स, रेस्क्यू जारी
सोलन जिले के अर्की कस्बे में पुराने बस स्टैंड के पास यूको बैंक की बिल्डिंग के नजदीक देर रात भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि चारों ओर मलबा फैल गया. SDRF रेस्क्यू टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर भाग सिंह ठाकुर ने बताया कि मौके पर सभी एजेंसियां मौजूद हैं और लगातार राहत व बचाव कार्य चल रहा है. उन्होंने कहा कि अब तक कुछ बॉडी पार्ट्स मिले हैं और जरूरत पड़ने पर और टीमों को बुलाया जाएगा. इलाके में दहशत का माहौल है.
#WATCH | हिमाचल प्रदेश: सोलन जिले के अर्की कस्बे में पुराने बस स्टैंड के पास यूको बैंक की बिल्डिंग के पास कल देर रात आग लगी थी। बचाव अभियान जारी है। pic.twitter.com/Ufga8W6XCV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 12, 2026
-
Posted By: Isha Gupta
43 की उम्र में चला गया इंडियन आइडल का सितारा, अंतिम दर्शन में उमड़ी भीड़
पश्चिम बंगाल में इंडियन आइडल के विजेता और अभिनेता प्रशांत तमांग को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. उनके पार्थिव शरीर को दार्जिलिंग के चौरस्ता लाया गया, जहां हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम दर्शन किए. प्रशांत तमांग का निधन 11 जनवरी को दिल्ली में 43 साल की उम्र में हुआ था. उनके अचानक जाने से संगीत जगत और उनके फैंस में गहरा शोक है. लोग आज भी उनके गाए गीतों और सादगी भरे व्यक्तित्व को याद कर रहे हैं.
#WATCH | पश्चिम बंगाल: इंडियन आइडल विजेता और अभिनेता प्रशांत तमांग के पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए दार्जिलिंग के चौरस्ता लाया गया।
उनका निधन 11 जनवरी को दिल्ली में 43 साल की उम्र में हुआ था। pic.twitter.com/OCz1kngMCe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 12, 2026
-
Posted By: Isha Gupta
VB G-RAM-G योजना पर हंगामा! प्रमोद तिवारी बोले, ‘गांधी का सम्मान क्यों छीन रहे हैं?’
वाराणसी में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने VB G-RAM-G योजना पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, “जो पीढ़ियां अपने पूर्वजों का सम्मान नहीं कर सकतीं, उन्हें अपने आप पर गर्व करने का हक नहीं है. गांधी कहते थे कि गांव समृद्ध होगा तभी देश मजबूत होगा. इस योजना में गांधी का नाम था, इसे नहीं बदलना चाहिए था. गोडसे ने उनका शारीरिक रूप से कत्ल किया, अब भाजपा सरकार ने वैचारिक रूप से हत्या की. 60-40% कोष का अनुपात भी प्रदेश की स्थिति में असंभव है.”
-
Posted By: Isha Gupta
राज ठाकरे पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान! गालियों पर बोले ‘जेल भेजो या…'
पटना में जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने MNS प्रमुख राज ठाकरे के बयान पर कहा कि भाषा का संयम रखना बहुत जरूरी है और इस तरह की बातें नहीं बोलनी चाहिए. उन्होंने RJD नेता सुरेंद्र यादव के वायरल वीडियो पर भी रिएक्शन देते हुए कहा कि अगर वे सोशल मीडिया पर गाली दे रहे हैं, तो सम्राट चौधरी से मांग है कि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और उन्हें जेल भेजा जाए. तेज प्रताप ने साफ किया कि अभद्र भाषा और सोशल मीडिया पर गालियों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा.
-
Posted By: Isha Gupta
'माफी मांगो या शर्मिंदा हो जाओ’, CM मोहन यादव का मणिशंकर अय्यर पर तगड़ा वार!
नागपुर में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा, “कांग्रेस का यही चरित्र है, बार-बार पाकिस्तान परस्ती क्यों?” सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री और भाजपा का रुख स्पष्ट है, जो भी देश के खिलाफ दुर्भावना रखता है, उसका सामना ऑपरेशन सिंदूर के जरिए किया गया. ऐसे में मणिशंकर अय्यर का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है और उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए. सीएम ने साफ कहा कि देशभक्ति में कोई समझौता नहीं होगा.
-
Posted By: Isha Gupta
विदेश सचिव ने खोला ईरान का राज! भारतीय छात्रों और प्रवासियों की सुरक्षा पर दी बड़ी जानकारी
गांधीनगर से विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि ईरान में हो रहे बदलावों पर भारत लगातार नजर रख रहा है. उन्होंने कहा, “ईरान में भारतीय प्रवासी और छात्र बड़ी संख्या में हैं. वहां लगे प्रतिबंधों के बावजूद हमारा दूतावास उनके पास पहुंचा और पता चला कि सभी सुरक्षित हैं. हमने उन्हें सलाह दी है कि फिलहाल घर से बाहर न निकलें और किसी भी गड़बड़ी में फंसने से बचें. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और हमारे नागरिकों को कोई परेशानी नहीं हुई.”
-
Posted By: Isha Gupta
उमर अब्दुल्ला का जोरदार वार! IIT-IIM पर किए सवाल, अब लॉ यूनिवर्सिटी को लेकर गरम हुआ माहौल
जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने जम्मू में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की मांग पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, “जब जम्मू को IIT और IIM मिले, तब कश्मीर को क्या मिला? उस समय कोई विवाद क्यों नहीं हुआ? अब जब लॉ यूनिवर्सिटी की बात होती है, भेदभाव दिखता है.” सीएम ने साफ किया कि अभी तय नहीं हुआ कि यूनिवर्सिटी कहां बनेगी और फैसले की पूरी आज़ादी सरकार को है. उन्होंने लोगों से कहा कि पहले फैसला होने दें, फिर ही इस पर बहस हो सकती है.
#WATCH | जम्मू: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जम्मू में लॉ यूनिवर्सिटी की मांग पर ने कहा, "जम्मू को जब IIT और IIM मिले उस समय कश्मीर को क्या मिला? उस समय आपने बराबरी की बात क्यों नहीं की? उस समय यह विवाद क्यों नहीं हुआ कि दोनों इंस्टीट्यूट जम्मू में नहीं होने चाहिए,… pic.twitter.com/NnF2SIivwU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 12, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
वाइब्रेंट गुजरात प्रदर्शनी पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, कही ये बात
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने वाइब्रेंट गुजरात प्रदर्शनी पर कहा कि जब 2003 में प्रधानमंत्री ने इसकी शुरुआत की थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह इतना सफल होगा. आज यह मॉडल देश के कई राज्यों में अपनाया गया है और राज्यों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पैदा हुई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में अब वाइब्रेंट गुजरात को क्षेत्रीय सम्मेलनों के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा और विकास को नई गति मिलेगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अगले साल के बजट में कई बड़े फैसले शामिल किए जाएंगे- मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार ने बीते साल के कामकाज की समीक्षा की है और अगले साल के बजट में कई बड़े फैसले शामिल किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि जिलों ने अच्छा काम किया है और मिले फंड का सही उपयोग हुआ है. साथ ही उन्होंने केंद्र से अधिक मदद की उम्मीद जताई और कहा कि सरकार चल रही योजनाओं को तेज करेगी और कुछ नई पहल भी शुरू करेगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मंत्री अनिल राजभर ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर दी प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत की परंपराओं और संस्कृति का पालन करने वाली, घूंघट में रहने वाली कोई बेटी भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बन सकती है और बनेगी.उन्होंने कहा कि ओवैसी का सपना कभी पूरा नहीं होगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मौजूदा सरकार को न तो मुंबई से प्यार है और न ही महाराष्ट्र से- आदित्य ठाकरे
शिवसेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे ने नगर निगम चुनावों को लेकर कहा कि जनता जानती है कि मौजूदा सरकार को न तो मुंबई से प्यार है और न ही महाराष्ट्र से. उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से लोग खुशी-खुशी शिवसेना (UBT) और मनसे का समर्थन करेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
खरमास के बाद कई नई बातें और योजनाएं सभी के साथ साझा की जाएंगी- राजेश राम
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आज रात खरमास खत्म हो रहा है. कल से वे नई ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करेंगे. खरमास के बाद कई नई बातें और योजनाएं सभी के साथ साझा की जाएंगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
वाराणसी के दालमंडी इलाके में सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत ध्वस्तिकरण अभियान
वाराणसी के दालमंडी इलाके में सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत ध्वस्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है.. मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मंत्री कपिल मिश्रा ने यमुना नदी पर चलने वाले क्रूज शिप का निर्माण कार्य देखा
दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने यमुना नदी पर चलने वाले क्रूज शिप का निर्माण कार्य देखा. उन्होंने बताया कि क्रूज शिप का काम अंतिम चरण में है और 20 जनवरी को इसे रवाना किया जाएगा. फरवरी में इसे दिल्ली की जनता के लिए लॉन्च किया जाएगा. इसमें एक बार में 40 लोग यात्रा कर सकते हैं और लोग यमुना नदी पर गोवा जैसी यात्रा का अनुभव ले सकेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हरियाणा के 30 गांवों में जलभराव, किसान परेशान
हरियाणा के भिवानी जिले के करीब 30 गांवों में किसानों की जमीनें अभी भी बाढ़ के पानी में डूबी हुई हैं. ऐसे में किसान पानी निचोड़ने के लिए प्रशासन के कदम उठाने का इंतजार कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि बाढ़ के लगभग पांच महीने बीत गए हैं, जिससे दो फसलें खरीफ और चल रही रबी बर्बाद हो गईं. लेकिन अभी तक उन्हें सरकार से राहत या मुआवजा नहीं मिला. ऑल इंडिया किसान सभा (AIKS) ने बार-बार जिला प्रशासन के सामने यह मुद्दा उठाया है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. किसान नेताओं के अनुसार, कई जगहों पर सिर्फ फसलें ही नहीं बल्कि खेतों में बने घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं. उन्होंने कहा कि फसल और घर के नुकसान के मुआवजे, बकाया फसल बीमा राशि की मांग और बकाया राहत राशि के लिए विरोध प्रदर्शन किए गए, लेकिन उनकी आवाज नहीं सुनी गई.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
धूल ग्रेड की चाय की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई, बिक्री 94 फीसदी रही
कून्नूर चाय नीलामी में धूल (डस्ट) ग्रेड की चाय की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई, जबकि बिक्री 94 फीसदी रही. व्यापारियों का कहना है कि उत्तर भारत के खरीदार दक्षिण की चाय की गुणवत्ता के कारण अधिक मांग कर रहे हैं. उत्तर भारत में ठंड और सर्दियों के कारण चाय उत्पादन कम होने से यह प्रवृत्ति कुछ समय तक जारी रह सकती है. नीलगिरि में कुछ क्षेत्रों में बारिश से बर्फ और ठंडी रातों के बावजूद चाय बागानों को थोड़ी राहत मिली है नीलामी में डस्ट ग्रेड की पेशकश 3,69,124 किलोग्राम थी और इसका 94% बिक गया, जबकि पत्ती (लीफ) की पेशकश 14,33,105 किलोग्राम में से केवल 81% बिकी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हिमाचल प्रदेश में UCO बैंक की बिल्डिंग में भीषण आग, 8 साल के बच्चे की मौत
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की कस्बे में रविवार सुबह पुराने बस स्टैंड के पास UCO बैंक की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. इस हादसे में लगभग 8 साल के एक बच्चे की मौत हो गई. कई लोग फंसे होने की आशंका है. पुलिस और फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू कर दिया. NDRF और SDRF की टीमें भी मदद के लिए बुलाई गई हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
भारत और जर्मनी के बीच तकनीकी सहयोग हर साल मजबूत हो रहा है- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और जर्मनी के बीच तकनीकी सहयोग हर साल मजबूत हो रहा है और इसका असर अब जमीन पर साफ दिखाई देता है. उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में दोनों देशों की प्राथमिकताएं एक जैसी हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
रक्षा और सुरक्षा में बढ़ता सहयोग हमारे आपसी भरोसे और साझी सोच को दिखाता है- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रक्षा और सुरक्षा में बढ़ता सहयोग हमारे आपसी भरोसे और साझी सोच को दिखाता है. उन्होंने चांसलर मर्ज का आभार जताया कि उन्होंने रक्षा व्यापार की प्रक्रियाओं को आसान बनाने में मदद की. मोदी ने कहा कि दोनों देश रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए रोडमैप तैयार करेंगे, जिससे सह-विकास और सह-उत्पादन के नए मौके खुलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
आज यूक्रेन और गाजा समेत कई वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने आज यूक्रेन और गाजा समेत कई वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की. भारत हमेशा समस्याओं और विवादों का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है और इस तरह के प्रयासों का समर्थन करता है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील की बातचीत जारी है, अगली बैठक कल होगी- अमेरिकी राजदूत
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील की बातचीत जारी है और अगली बैठक कल होगी. उन्होंने बताया कि भारत एक बड़ा देश है, इसलिए डील को अंतिम चरण तक पहुंचाना आसान नहीं है, लेकिन दोनों पक्ष इसे पूरा करने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं. साथ ही, ट्रेड के अलावा सुरक्षा, आतंकवाद रोकथाम, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में भी दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
भारत का चीनी उद्योग अजीब संकट से जूझ रहा, उत्पादन रिकॉर्ड के बावजूद मांग कम
भारत का चीनी उद्योग, जो लंबे समय से ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहा है, 2025-26 सीजन में एक अजीब संकट से जूझ रहा है. उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर है, लेकिन मांग कमजोर है, इथेनॉल में सीमित उपयोग हो पा रहा है और अंतरराष्ट्रीय कीमतें भी नीचे हैं. तेजी से पेराई के बावजूद चीनी का भंडार बढ़ रहा है, मुनाफा घट रहा है और किसानों को भुगतान में देरी की आशंका है। उद्योग जगत ने हालात संभालने के लिए तुरंत नीतिगत कदमों की जरूरत बताई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
ISRO का PSLV-C62 मिशन तीसरे चरण में फेल, अन्वेषा समेत 16 उपग्रह निर्धारित कक्षा में नहीं पहुंच सके
ISRO का PSLV-C62 मिशन तीसरे चरण (PS3) में तकनीकी खराबी के कारण असफल हो गया. सुबह 10:18 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च पूरी तरह सफल रहा, लेकिन PS3 स्टेज के आखिरी हिस्से में रॉकेट के रोल रेट और फ्लाइट पाथ में गड़बड़ी आ गई. जरूरी गति हासिल न हो पाने से अन्वेषा समेत 16 उपग्रह निर्धारित कक्षा में नहीं पहुंच सके. ISRO ने मिशन को आधिकारिक रूप से असफल घोषित करते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी है. चेयरमैन वी. नारायणन के मुताबिक शुरुआती चरण सामान्य थे, लेकिन बाद में संतुलन बिगड़ गया. मिशन असफल होने के बाद इसकी विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
ओडिशा में धान खरीदी में देरी से किसान नाराज, कर रहे प्रदर्शन
ओडिशा में धान खरीदी में देरी होने से किसान परेशान हैं. ऐसे किसान आए दिन प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच बेरहामपुर की एक संस्था ने धान खरीद में कथित अवैध तरीकों के खिलाफ ओडिशा हाईकोर्ट का रुख किया है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि सरकार द्वारा मंडियां तय करने और किसानों को टोकन देने के बावजूद उन्हें धान सीधे निजी मिलों तक ले जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है. गंजाम, गजपति और रायगढ़ा जैसे जिलों में मिलें गांवों से 40- 50 किलोमीटर दूर हैं, जिससे किसानों को अतिरिक्त परिवहन खर्च उठाना पड़ रहा है. साथ ही, टोकन में तय मात्रा के अनुसार धान नहीं उठाया जा रहा और गुणवत्ता के नाम पर प्रति क्विंटल 5- 7 किलो की अवैध कटौती किए जाने का भी आरोप लगाया गया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
स्वामी विवेकानंद पूरी दुनिया में 'चिर युवा' के नाम से जाने जाते हैं- मुख्यमंत्री मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद पूरी दुनिया में 'चिर युवा' के नाम से जाने जाते हैं. उन्होंने सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे देश में स्वामी विवेकानंद की जयंती खास और नए तरीके से मनाई जा रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मैं सभी क्षेत्रों का दौरा कर रहा हूं- पंकज चौधरी
उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मैं सभी क्षेत्रों का दौरा कर रहा हूं. आज अवध क्षेत्र का दौरा है. सनातनी होने के नाते मेरा धर्म भी बनता है और मेरी इच्छा भी थी की मैं राम जन्म भूमि के दर्शन करूं. सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
PM मोदी ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ पतंग उड़ाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने साबरमती रिवरफ्रंट पर इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल 2026 में पतंग उड़ाई.
#WATCH अहमदाबाद, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने साबरमती रिवरफ्रंट पर इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल 2026 में पतंग उड़ाई।
(सोर्स: डीडी न्यूज़) pic.twitter.com/LY3Wzxmux9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 12, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मसाले की नई किस्म विकसित, अब होगी बंपर पैदावार
महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय (एमएचयू), करनाल ने पिछले चार वर्षों के शोध और फील्ड ट्रायल के बाद मसालों और सब्जियों की सात नई उन्नत किस्में विकसित की हैं. वैज्ञानिकों के अनुसार, ये किस्में ज्यादा उत्पादन देने वाली, बेहतर गुणवत्ता वाली और कीट-रोगों के प्रति अधिक प्रतिरोधी हैं, जिससे किसानों की आय बढ़ने की उम्मीद है. नई किस्मों में चार मसाले शामिल हैं, जो सौंफ (F1), मेथी (M2), धनिया (CR-1) और हल्दी (राजेंद्र सोनिया, PH-2) हैं. इसके अलावा टमाटर की एक किस्म (पुसा चेरी) और चौलाई यानी अमरंथ (M1) की भी नई किस्म जारी की गई है. वैज्ञानिकों का कहना है कि इन फसलों ने अलग-अलग जलवायु परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे ये किसानों के लिए व्यापक स्तर पर अपनाने योग्य हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
PM मोदी ने जर्मन चांसलर के साथ इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल 2026 में हिस्सा लिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल 2026 में हिस्सा लिया.
#WATCH अहमदाबाद, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने साबरमती रिवरफ्रंट पर इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल 2026 में हिस्सा लिया।
(सोर्स: डीडी न्यूज़) pic.twitter.com/gW9KC3y2P9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 12, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणा हैं- सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती पर कहा कि वे उन्हें श्रद्धांजलि देने आए हैं. उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणा हैं और युवाओं को बंगाल और भारत को मजबूत बनाने के लिए आगे आना चाहिए.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राजस्थान के चुरू में तापमान में गिरावट के कारण कई स्थानों पर बर्फ की पतली परत बनी
राजस्थान के चुरू में तापमान में गिरावट के कारण कई स्थानों पर बर्फ की एक पतली परत देखने को मिली. ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
ईरान की स्थिति पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कही ये बात
ईरान की स्थिति पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हालात अब हद से आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे लोगों को मारा गया है, जिन्हें नहीं मारा जाना चाहिए था. ट्रंप ने नेताओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह साफ नहीं है कि वे असली नेता हैं या सिर्फ हिंसा के दम पर शासन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसकी सेना इस स्थिति को बेहद गंभीरता से देख रहे हैं और कड़े विकल्पों पर विचार कर रहे हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
माघ मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम घाट पहुंचे और पवित्र स्नान व पूजा-अर्चना की
उत्तर प्रदेश में माघ मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम घाट पहुंचे और पवित्र स्नान व पूजा-अर्चना की.
#WATCH | प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: माघ मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम घाट पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान और पूजा की। pic.twitter.com/d91uSNztVR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 12, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुरादाबाद शहर में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया हुआ है
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शहर में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया हुआ है. लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं.
#WATCH मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: शहर में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। pic.twitter.com/yOx2XIkMyO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 12, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में 'जनता दरबार' में लोगों की समस्याएं सुनीं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में 'जनता दरबार' में लोगों की समस्याएं सुनीं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
शिवसेना (UBT) और MNS का गठबंधन 100 फीसदी गेम चेंजर साबित होगा- अरविंद सावंत
BMC चुनाव से पहले शिवसेना (UBT) और MNS की रैली में एक साथ आने पर शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि यह ऐतिहासिक पल है, जैसे दो भाई मिल गए हों. उन्होंने बताया कि यह गठबंधन 100 फीसदी गेम चेंजर साबित होगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मीरा-भायंदर नगर निगम के चुनाव में विकास का मुद्दा अहम है-एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मीरा-भायंदर नगर निगम के चुनाव में विकास का मुद्दा अहम है. जनता काम और विकास चाहती है. उन्होंने बताया कि पक्की सड़कें बन गई हैं और पीने के पानी की व्यवस्था भी की गई है. लोग विकास को ही प्राथमिकता देते हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कोई भी यह नहीं चाहता कि मुसलमान अल्पसंख्यक समाज में नेतृत्व हासिल करें- असदुद्दीन ओवैसी
महाराष्ट्र में AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस, NCP, शिवसेना, शिवसेना (UBT) या भाजपा कोई भी यह नहीं चाहता कि मुसलमान अल्पसंख्यक समाज में नेतृत्व हासिल करें.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
उत्तर प्रदेश के इन जिलों में आज पड़ेगी शीतलहर, अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में आज कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर देखने को मिलेगा. खासकर लखनऊ, बिजनौर, सीतापुर, रामपुर, मैनपुरी, आजमगढ़, रायबरेली, अमेठी, आगरा, मथुरा, गोरखपुर, कानपुर, टुंडला, अलीगढ़, मेरठ, देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या और गौतमबुद्ध नगर समेत 20 से अधिक जिलों में सुबह और शाम तेज ठंडी हवाएं चलेंगी. इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. घने कोहरे के कारण कई जगहों पर सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है, जिससे लोगों को सफर में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को ठंड से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
उत्तर भारत में ठंड अपने चरम पर पहुंची, कोहेर और शीतलहर की आशंका
उत्तर भारत में ठंड अपने चरम पर पहुंच गई है. कोहरा, शीतलहर और पाला से जनता के साथ पशु- पक्षी भी परेशान हो गए हैं. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने (IMD) अलर्ट जारी किया है. अलर्ट में उसने कहा है कि 12 जनवरी यानी सोमवार को उत्तर प्रदेश और बिहार में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है. विभाग के अनुसार, इस दौरान कई इलाकों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है. ठंडी हवाओं के चलते बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका है. मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर माघ मेले में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर माघ मेले में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.
#WATCH प्रयागराज: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर माघ मेले में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। (11.01) pic.twitter.com/Fn4undsYSH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने संबलपुर में 'नल से पानी पिएं' प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने संबलपुर में 'नल से पानी पिएं' प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया. इस योजना के जरिए, शहर के लोगों को अब सीधे नल से शुद्ध और साफ़ पीने का पानी मिल पाएगा, जिससे उनकी रोजाना की जिंदगी आसान और सुरक्षित हो जाएगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
केंद्र सरकार ने बीज विधेयक 2026 को अंतिम रूप दे दिया है, संसद में होगा पेश
केंद्र सरकार ने बीज विधेयक, 2026 को अंतिम रूप दे दिया है और इसे आगामी बजट सत्र में लोकसभा में पेश करने की योजना है. कहा जा रहा है कि पूर्व में नवंबर 2025 में जनता की राय के लिए साझा किए गए ड्राफ्ट में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. वर्तमान में लागू बीज अधिनियम, 1966 1968-69 में लागू हुआ था और इसका अंतिम संशोधन 1972 में किया गया, हालांकि समय-समय पर बीज नियंत्रण आदेश में बदलाव होते रहे. पहले कई बार नया बीज कानून लाने की कोशिश की गई, लेकिन राजनीतिक दलों में सहमति और किसान संगठनों के विरोध के कारण यह पारित नहीं हो पाया.