भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में 112 किसान संगठन साथ आए, बड़े आंदोलन की तैयारी तेज
किसान नेता गुणी प्रकाश चढ़ूनी ने वीडियो जारी कर कहा है कि आज अमरीकी ट्रेड डील के विरोध में देश भर के किसान संगठनों की बैठक चंडीगढ़ किसान भवन में हुई जिसमें 8 किसान समूहों के साथ साथ-साथ विभिन्न राज्यों से करीब 112 संगठनों और कई बुद्धिजीवियों ने भाग लिया और सर्व सम्मति से ट्रेड डील का मिल कर विरोध करने का फ़ैसला लिया सारे किसान समूहों को भी ऐक मंच पर लाने के लिये सभी किसान समूहों के प्रतिनिधियों की अगली बैठक 1 जुलाई को फिर किसान भवन चंडीगढ़ में रखी गई है और उसी दिन अगले आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी..
और पढ़ें