किसानों और गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत, 80 करोड़ राशन कार्ड धारकों को तीन महीने तक मिलेगा मुफ्त 1राशन

नोएडा | Published: 16 Mar, 2026 | 08:21 PM

देश के 80 करोड़ से ज्यादा राशन कार्ड धारकों के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा और अहम फैसला लिया है. सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिए हैं कि अप्रैल, मई और जून का मुफ्त राशन एडवांस में उठाकर लाभार्थियों तक तुरंत पहुंचाया जाए. इस फैसले के पीछे बड़ी वजह यह है कि भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में जरूरत से करीब 185 प्रतिशत ज्यादा अनाज भरा हुआ है, जबकि जल्द ही नई गेहूं फसल की सरकारी खरीद भी शुरू होने वाली है.

Topics: