शादी के खर्च के लिए बेची भैंस, दुल्हन घर आते ही बदली किस्मत, Samastipur का वीडियो वायरल

नोएडा | Updated On: 16 Jul, 2026 | 08:57 PM

प्यार में लोग क्या-क्या नहीं करते, लेकिन बिहार के समस्तीपुर जिले से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे! यहाँ एक युवक ने अपनी प्रेमिका से अंतरजातीय प्रेम विवाह (Inter-Caste Marriage) करने के लिए पैसों का जुगाड़ करने की खातिर अपनी ही भैंस बेच दी. लेकिन असली ट्विस्ट तो शादी के बाद आया! जैसे ही लड़के के घर वालों को इस शादी की भनक लगी, मंदिर के बाहर ही हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. दूल्हे की बहन ने थानेश्वर मंदिर के बाहर जमकर हंगामा किया, जिसके बाद राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई.

Published: 16 Jul, 2026 | 07:12 PM

Topics: