CM Yogi का महिलाओं को बड़ा तोहफा! 1 करोड़ महिलाओं को मिलेगा ब्याज-मुक्त कर्ज
उत्तर प्रदेश में स्वयं सहायता समूह यानी SHG से जुड़ी करीब 1 करोड़ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने की तैयारी है. सरकार की योजना के तहत महिलाओं को शुरुआत में 20 हजार रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन देने की बात कही गई है. समय पर भुगतान करने पर अगली बार 30 हजार और फिर 50 हजार रुपये तक की लोन लिमिट बढ़ाई जा सकती है. इसका इस्तेमाल महिलाएं सिलाई-कढ़ाई, खाद्य प्रसंस्करण, कुटीर उद्योग और दूसरे छोटे कारोबार शुरू करने या बढ़ाने में कर सकती हैं. इसके साथ डिजिटल ID, UPI और डिजिटल पेमेंट, ऑनलाइन बिक्री और मार्केटिंग की ट्रेनिंग देने की भी तैयारी है.
और पढ़ें
Published: 11 Sep, 2026 | 10:22 PM