खाद और तेल संकट से निपटने के लिए CM योगी का बड़ा प्लान, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत
Yogi Adityanath ने महराजगंज से खाद संकट, पेट्रोल-डीजल की खपत और खेती को लेकर बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री ने किसानों से यूरिया की खपत कम करने और कंपोस्ट व जैविक खाद के इस्तेमाल को बढ़ाने की अपील की. सीएम योगी ने कहा कि तेल की सप्लाई पर असर पड़ा है, इसलिए हर नागरिक को ईंधन का इस्तेमाल सोच-समझकर करना होगा. साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि महराजगंज में तैयार खाद पहले जिले के किसानों को मिले और कालाबाजारी या जमाखोरी बिल्कुल बर्दाश्त न की जाए.
और पढ़ें