धान छोड़ें, मक्का-सोयाबीन-कौदो अपनाएं! सरकार देगी 15,000 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन
अगर आप धान की खेती करते हैं और कम उत्पादन या नुकसान से परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना के तहत धान की जगह दलहन, तिलहन, कोदो, कुटकी, रागी, सोयाबीन, कपास और मक्का जैसी वैकल्पिक फसलें उगाने वाले किसानों को ₹15,000 प्रति एकड़ की आर्थिक सहायता दी जाएगी. खास बात यह है कि किसानों को इसके लिए अलग से आवेदन नहीं करना होगा. कृषि विभाग की टीम गिरदावरी के दौरान खेत में बोई गई फसल का सत्यापन करेगी और पात्र किसानों को सहायता राशि दी जाएगी. सरकार का मकसद फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना, पानी की बचत करना, मिट्टी की सेहत सुधारना और किसानों की आय बढ़ाना है. जानिए किन फसलों पर मिलेगा लाभ और किसानों को इस योजना से क्या-क्या फायदा होगा.
और पढ़ें
Published: 28 Jul, 2026 | 11:30 PM