Punjab में किसान आंदोलन का बड़ा असर! 22 जिलों में हजारों किसान सड़कों पर, सरकार को दी कड़ी चेतावनी

नोएडा | Published: 31 Aug, 2026 | 06:09 PM

पंजाब में किसानों और खेत मजदूरों के मुद्दों को लेकर एक बार फिर आंदोलन तेज होने जा रहा है. किसान मजदूर मोर्चा की पंजाब इकाई आज राज्य के सभी 22 जिलों में धरना देने जा रही है. किसान संगठन जिला उपायुक्त यानी डीसी कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करेंगे और सरकार के सामने अपनी लंबे समय से लंबित मांगें रखेंगे.. किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने इसे लेकर सरकार को बड़ी चेतावनी भी जारी की है.. इस आंदोलन का मुख्य मकसद किसानों और खेत मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान खींचना और जल्द कार्रवाई की मांग करना है.

Topics: