1 अप्रैल से इन राज्यों में शुरू हुई गेहूं की MSP खरीद, सरकार ने किसानों के खाते में भेजे 17.81 करोड़
अप्रैल से कई राज्यों में गेहूं की खरीद शुरू हो गई है, जहां किसानों को 2,585 रुपये प्रति क्विंटल का MSP मिलेगा. इसी बीच चीनी की मांग कम होने के कारण सरकार ने अप्रैल महीने का बिक्री कोटा घटा दिया है. उत्तर प्रदेश में फॉर्मर रजिस्ट्री को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है, लेकिन अब भी करीब 50 लाख किसानों की Farmer ID लंबित है. वहीं अरहर और उड़द दाल पर शून्य शुल्क जारी रखा गया है, जबकि पीली मटर पर 30 फीसदी टैक्स लागू है. उधर आंधी और बारिश से यूपी में 4,299 हेक्टेयर फसल खराब हो गई, जिसके लिए सरकार ने किसानों के खातों में 17.81 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेज दी है.
और पढ़ें
- ब्लैक थ्रिप्स से आम की फसल प्रभावित.. उत्पादन कम होने से कीमतों में बढ़ोतरी, 23000 रुपये क्विंटल रेट
- देश में 180 लाख टन से ज्यादा है खाद का स्टॉक, खरीफ सीजन में उर्वरक आपूर्ति को लेकर केंद्र ने बनाई रणनीति
- सरसों के उत्पादन में 3.64 फीसदी की बढ़ोतरी, राजस्थान पहले स्थान पर.. जानें MP, यूपी, हरियाणा का हाल