बारिश ने खोल दिया किसान के लिए खजाना, 200 साल पुराना मकान गिरा तो मिले सैकड़ों चांदी के सिक्के!
सोचिए… बारिश हुई, पुराना मकान भरभराकर गिरा… और मलबा हटाते ही सामने आ गया चांदी के सिक्कों का खजाना! जी हां, झारखंड के हजारीबाग में कुछ ऐसा ही हुआ है। करीब 200 साल पुराने मकान के मलबे से 300 से ज्यादा चांदी के सिक्के मिले हैं। बसे हैरानी की बात तो ये है कि ये सिक्के किसी तिजोरी या जमीन के अंदर से नहीं, बल्कि मकान की दीवार टूटने के बाद एक मिट्टी के कलश से निकलकर मलबे में बिखरे मिले। दरअसल, पूरा मामला हजारीबाग जिले के टाटीझरिया प्रखंड के अमनारी गांव का है.
Published: 12 Aug, 2026 | 11:30 PM