युद्ध से खाद सप्लाई का असर किसानों पर नहीं पड़ेगा, पीएम मोदी ने कहा- खरीफ सीजन के लिए खूब स्टॉक मौजूद

Fertilizer Stock For Kharif Season: पीएम मोदी ने कहा कि किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. सरकार ने खाद की पर्याप्त सप्लाई के लिए आवश्यक तैयारियां की हैं. मैं देश के किसानों को फिर आश्वस्त करूंगा कि सरकार, हर चुनौती के समाधान के लिए उनके साथ खड़ी है. वहीं, उर्वरक मंत्रालय ने खाद स्टॉक को लेकर आंकड़े जारी कर दिए हैं.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 24 Mar, 2026 | 08:48 PM

मध्य पूर्व में युद्ध के हालातों के चलते खाद सप्लाई अटकने और शिपमेंट फंसने की दिक्कतों को देखते हुए खाद आपूर्ति को लेकर किसानों की चिंताओं को केंद्र सरकार ने दूर कर दिया है. केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि खरीफ सीजन के लिए खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी. खाद का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. पीएम मोदी ने राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि खाद आपूर्ति और स्टॉक की पर्याप्त मात्रा मौजूद है और खाद सप्लाई के लिए सरकार ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं.

ईरान-इजरायल-अमेरिका के युद्ध को 25 दिन हो चुके हैं और इससे समुद्री यातायात बाधित चल रहा है. ईरान में होरमुज स्ट्रेट से शिपमेंट को ले जाने पर रोक लगा रखी है. हालांकि, सरकार का दावा है कि भारतीय शिपमेंट को नहीं रोका जा रहा है. इन हालातों को देखते हुए इंडस्ट्री ने कृषि सेक्टर को जरूरी खाद आपूर्ति बाधित होने और स्टॉक में कमी का संकट जताया है. लेकिन केंद्र सरकार ने इन चिंताओं को दूर करते हुए पर्याप्त स्टॉक होने की बात कही है.

पीएम मोदी ने कहा – खाद सप्लाई की जरूरी तैयारियां सरकार ने कर ली हैं

राज्यसभा में गुरुवार को बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. सरकार ने खाद की पर्याप्त सप्लाई के लिए आवश्यक तैयारियां की हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का निरंतर प्रयास है कि किसानों पर किसी भी संकट का बोझ न पड़े. मैं देश के किसानों को फिर आश्वस्त करूंगा कि सरकार, हर चुनौती के समाधान के लिए उनके साथ खड़ी है.

उर्वरक मंत्रालय ने जारी किए खाद स्टॉक के आंकड़े

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के उर्वरक विभाग ने आंकड़ों के जरिए स्थिति को और साफ किया है ताकि किसानों के मन में किसी भी तरह का भ्रम ना रहे. कम खपत वाले फेज में अग्रिम भंडारण की आक्रामक रणनीति के साथ भारत सरकार ने उर्वरकों का एक बड़ा बफर स्टॉक तैयार किया है. इसी का परिणाम है कि खरीफ सीजन से पहले भारत का उर्वरक भंडार 177 लाख मीट्रिक टन पर पहुंच गया है.

कुल खाद भंडार 36 फीसदी बढ़कर 177 लाख मीट्रिक टन

उर्वरक विभाग ने बताया कि कुल उर्वरक भंडार में पिछले साल की तुलना में 36.5% की भारी बढोतरी दर्ज की गई है. यह भंडार 6 मार्च 2025 के 129.85 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 177.31 लाख मीट्रिक टन पर पहुंच गया है. इसमें महत्वपूर्ण मृदा पोषक तत्वों DAP (25.13 लाख मीट्रिक टन) और NPKs भंडार (55.87 लाख मीट्रिक टन) में अभूतपूर्व वृद्धि का विशेष योगदान है.

यूरिया का स्टॉक बढ़कर 59.30 लाख मीट्रिक टन हुआ

उर्वरक विभाग के अनुसार देश में सर्वाधिक खपत वाले उर्वरक यूरिया की उपलब्धता भी बढ़कर 59.30 लाख मीट्रित टन हो गई है. डेटा आधारित यह मजबूत भंडार स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि भारत आगामी खरीफ बुवाई के लिए वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के झटकों से बच जाएगा. यह सुनिश्चित करता है कि अंतरराष्ट्रीय बाधाएं घरेलू स्तर पर किसानों के लिए किल्लत का कारण न बनें.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 24 Mar, 2026 | 08:45 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़