डीजल की बढ़ती कीमतों ने बदली खेती की तस्वीर, कई गांवों में फिर लौटे बैल और हल

नोएडा | Published: 7 Jun, 2026 | 05:11 PM

बढ़ती महंगाई के इस दौर में ग्रामीण भारत की तस्वीर एक बार फिर बदलती नज़र आ रही है. देश के कई गांवों में किसान अब आधुनिक मशीनों को छोड़कर फिर से पारंपरिक खेती की ओर लौट रहे हैं. वजह साफ है डीज़ल के बढ़ते दाम, खेती की बढ़ती लागत और संसाधनों की कमी. महंगे ट्रैक्टर चलाना अब हर किसान के बस की बात नहीं रही, इसलिए खेतों में एक बार फिर बैल-बखर और हल से जुताई और हकाई होती दिख रही है.

Topics: