Shivraj Singh Chouhan का बड़ा ऐलान, 13 करोड़ किसानों को 17 सुविधाएं और 2 मिनट में मिलेगा लाखों का लोन

नोएडा | Published: 27 Apr, 2026 | 01:24 PM

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को सुविधाओं के लिए एक बार फिर बड़ा ऐलान कर दिया है. केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों को सिर्फ 2 मिनट में लोन देने का व्यवस्था पर बड़ा अपडेट जारी किया है. उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड के तहत किसानों को दिए जाने वाले कर्ज को लेकर बड़ी घोषणा की है. इसका फायदा देश के करोड़ो किसानों को होने वाला है, आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा बड़े स्तर पर देशभर में किसानों की फार्मर आईडी बनाने का काम जोरो-शोरो पर किया जा रहा है. ताकि किसानों तक केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंचाया जा सके.

Topics: