शिवराज सिंह चौहान का किसानों को डबल तोहफा, MSP खरीद और PM किसान योजना पर बड़ा ऐलान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए चार राज्यों में MSP पर दालों और तिलहनों की खरीद को मंजूरी दे दी है. मूल्य समर्थन योजना के तहत उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु और हरियाणा में मूंग, उड़द और मूंगफली की सरकारी खरीद होगी. अकेले उत्तर प्रदेश में ग्रीष्म 2026 सीजन के लिए करीब 1,490 करोड़ रुपये की MSP खरीद तय की गई है. तमिलनाडु में मूंग की खरीद सीमा बढ़ाई गई है, जबकि गुजरात और हरियाणा के किसानों को भी सीधा लाभ मिलेगा. सरकार का दावा है कि इस फैसले से किसानों को बेहतर दाम, आय में स्थिरता और बाजार जोखिम से सुरक्षा मिलेगी.
और पढ़ें
- PM Kisan Yojana के लाभार्थियों को एडवांस में मिलेंगे 2000 रुपये, जानिए किस्त जारी करने के लिए मंत्रालय ने क्या कहा
- हल्दी, करौंदा की खेती पर सरकार दे रही 10 हजार रुपये, स्प्रिंकलर लगवाने पर 90 फीसदी सब्सिडी पाएं किसान
- यमुना और हिंडन की बाढ़ में अभी भी डूबे दर्जनों गांव, गन्ना में बीमारी लग रही.. गेहूं बुवाई में देरी की चिंता
Published: 19 Jun, 2026 | 06:22 PM