बिना जमीन शुरू करें मछली पालन का कारोबार, बिहार सरकार दे रही बड़ा अनुदान, सिर्फ 1000 में शुरुआत

नोएडा | Published: 3 Aug, 2026 | 02:57 PM

बिहार सरकार अब किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ-साथ मत्स्य पालन यानी फिश फार्मिंग को भी तेजी से बढ़ावा दे रही है. खास बात ये है कि अब मछली पालन शुरू करने के लिए आपके पास अपनी जमीन या तालाब होना भी जरूरी नहीं है.. जी हां, अगर आपके पास खुद की जमीन नहीं है, तब भी आप इस योजना का फायदा उठा सकते हैं. दरअसल, बिहार सरकार के कृषि विभाग और मत्स्य विभाग ने ऐसी व्यवस्था की है, जिसके तहत किसान लीज पर जमीन या तालाब लेकर भी सरकारी अनुदान हासिल कर सकते हैं… इसके लिए आपको सिर्फ 1000 रुपये के स्टांप पेपर पर जमीन या तालाब की लीज तैयार करानी होगी. इसके बाद आप मत्स्य विभाग की योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं.

Topics: