उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों की हुई चांदी! 3.22 लाख करोड़ भुगतान ने बनाया देशभर में नया रिकॉर्ड

नोएडा | Published: 29 May, 2026 | 04:18 PM

उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है. योगी सरकार ने गन्ना भुगतान के मामले में इतिहास रच दिया है. साल 2017 से अब तक यूपी सरकार गन्ना किसानों को 3 लाख 22 हजार 722 करोड़ रुपये से ज्यादा का रिकॉर्ड भुगतान कर चुकी है, जो देश में अब तक का सबसे बड़ा भुगतान है. मौजूदा पेराई सत्र 2025-26 में भी अब तक 30,831 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान हो चुका है और करीब 90 प्रतिशत किसानों को उनका पैसा मिल चुका है. DBT के जरिए पैसा सीधे किसानों के खाते में पहुंच रहा है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है.

Topics: