Egg Price Hike: देशभर में अंडा हुआ महंगा, कीमत 6.40 रुपये के पार, पुराना रिकॉर्ड टूटा
नामक्कल भारत का सबसे बड़ा अंडा उत्पादन केंद्र है. यहां करीब 1100 पोल्ट्री फार्म हैं, जहां लगभग 7 करोड़ मुर्गियां रोजाना अंडे देती हैं. हर दिन यहां 6-7 करोड़ से ज्यादा अंडों का उत्पादन होता है. यहां से अंडे देश के कई राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी भेजे जाते हैं.
Egg Production: तमिलनाडु सहित पूरे देश में अंडे की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. नामक्कल नेशनल एग कोऑर्डिनेशन कमेटी (NECC) द्वारा दाम बढ़ाए जाने के बाद अंडा अब अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है. नई कीमत के अनुसार एक अंडा 6.45 रुपये में मिल रहा है. इससे पहले अंडे का सबसे अधिक दाम पिछले साल दिसंबर में 6.35 रुपये दर्ज किया गया था, लेकिन अब यह रिकॉर्ड टूट चुका है. कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर सीधे तौर पर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है.
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 1 मई को एक अंडे की कीमत 5.70 रुपये थी. इसके बाद धीरे-धीरे दाम बढ़ते गए और मंगलवार तक यह 6.40 रुपये तक पहुंच गया. बुधवार को NECC के जोनल अध्यक्ष सिंगराज ने कीमतों में 5 पैसे की और बढ़ोतरी की घोषणा की, जिसके बाद दाम बढ़कर 6.45 रपये प्रति अंडा हो गया.
अंडों का उत्पादन करीब 15 फीसदी घट गया
इस बढ़ोतरी से जहां उपभोक्ताओं पर खर्च का बोझ बढ़ा है, वहीं नामक्कल के पोल्ट्री किसानों ने इसे राहत भरी खबर बताया है. नामक्कल नेशनल एग कोऑर्डिनेशन कमेटी (NECC) के अधिकारियों के अनुसार, पिछले कुछ हफ्तों में नामक्कल में अंडों का उत्पादन करीब 15 फीसदी घट गया है, जिसकी मुख्य वजह तेज गर्मी है. इसके साथ ही पिछले 15 दिनों में मांग बढ़ने के कारण भी कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, जो लगभग 75 पैसे प्रति अंडा तक पहुंच गई है. इसके अलावा डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्ट खर्च भी बढ़ गया है, जिससे फीड और अंडों की ढुलाई महंगी हो गई है. इसका सीधा असर कुल लागत पर पड़ा है और अंडों की कीमतें और बढ़ गई हैं.
- अंडा हुआ महंगा, रेट में 10 रुपये की बढ़ोतरी… चिकन ने भी बिगाड़ा ग्राहकों का बजट
- मॉनसून की दस्तक के साथ ही बदला मौसम का मिजाज, 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
- इस घास से सुधरेगी मिट्टी की सेहत और बढ़ेगी उर्वरता, चारे की समस्या भी होगी दूर.. विशेष अभियान शुरू
- तेजी से गिर रहा भूजल स्तर, पेयजल आपूर्ति पर गहरा सकता है संकट.. स्थिति बहुत गंभीर
नामक्कल में सबसे अधिक अंडों का उत्पादन
नामक्कल भारत का सबसे बड़ा अंडा उत्पादन केंद्र है. यहां करीब 1100 पोल्ट्री फार्म हैं, जहां लगभग 7 करोड़ मुर्गियां रोजाना अंडे देती हैं. हर दिन यहां 6-7 करोड़ से ज्यादा अंडों का उत्पादन होता है. यहां से अंडे देश के कई राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी भेजे जाते हैं. संयुक्त अरब अमीरात, कतर, ओमान और अन्य खाड़ी देशों में भारतीय अंडों की अच्छी मांग रहती है. जानकारी के अनुसार, हर दिन करीब 70 लाख अंडे विदेशों में निर्यात किए जाते हैं और भारत के कुल अंडा निर्यात का लगभग 90 फीसदी हिस्सा नामक्कल से ही होता है. ऐसे में नामक्कल में अंडा महंगा होता है, तो इसका असर पूरे देश में देखने को मिलेगा. होलसेल के साथ-साथ रिटेल में भी अंडा महंगा हो जाएगा.
अलग-अलग शहरों में अंडों के रेट
- चेन्नई- 7.10 रुपये प्रति पीस
- परवाला- 6.02 रुपये प्रति पीस
- बेंगलुरु – 7.00 रुपये प्रति पीस
- दिल्ली- 6.20 रुपये प्रति पीस
- होस्पेट- 6.40 रुपये प्रति पीस
- हैदराबाद- 6.30 रुपये प्रति पीस
- कोकट्टा- 7.00 रुपये प्रति पीस
- मुंबई- 7.00 रुपये प्रति पीस