इस योजना के तहत किसानों के खातों में पहुंचे 8284 करोड़ रुपये, 67 लाख अन्नदाता लाभांवित

तेलंगाना सरकार की रायथु भरोसा योजना के तहत अब तक 67.01 लाख किसानों को 8,284.66 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है. यह योजना 33 जिलों में लागू है और खासतौर पर छोटे व सीमांत किसानों को लाभ पहुंचा रही है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 24 Jun, 2025 | 09:23 PM

तेलंगाना सरकार ने रायथु भरोसा योजना के तहत अब तक वानकालम फसल के लिए 67.01 लाख किसानों को 8,284.66 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी है. यह योजना राज्य के सभी 33 जिलों में लागू है और अब तक 138.08 लाख एकड़ जमीन को कवर किया गया है. किसानों को उनकी जमीन के आकार के अनुसार समय पर किस्तें दी जा रही हैं, जिससे छोटे, सीमांत और मध्यम किसानों को आर्थिक मदद मिल सके.

द हिन्दू की रिपोर्ट के मुताबिक, तेलंगाना सरकार ने रायथु भरोसा योजना के तहत किसानों को पैसे ट्रांसफर करने की प्रक्रिया 16 जून से शुरू की. पहले दिन दो एकड़ तक जमीन रखने वाले 41.25 लाख किसानों को 23.49 करोड़ रुपये सीधे उनके खातों में भेजे गए. इसके बाद, 17 जून से 21 जून तक तीन से नौ एकड़ जमीन वाले किसानों को राशि दी गई. 23 जून को 15 एकड़ तक जमीन रखने वाले किसानों को कवर किया गया, जिसमें 5.14 करोड़ रुपये की राशि 81,571 किसानों को दी गई.

62 लाख से ज्यादा किसानों को फायदा मिला

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सबसे बड़ी संख्या पांच एकड़ तक जमीन रखने वाले किसानों की रही, जिनमें 62 लाख से ज्यादा किसानों को फायदा मिला. वहीं, एक एकड़ तक जमीन रखने वाले करीब 24.22 लाख किसानों को 812.63 करोड़ रुपये की सहायता राशि मिली. यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने दी.

350 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि दी गई

रायथु भरोसा योजना के तहत सबसे ज्यादा भुगतान नलगोंडा जिले में हुआ, जहां 5.13 लाख किसानों को अब तक 679.19 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है. खम्मम, नागरकर्नूल, सूर्यापेट और संगरेड्डी जैसे जिले भी टॉप पर रहे, जहां हर जिले में 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि किसानों को दी गई. यह योजना सिर्फ ग्रामीण इलाकों तक सीमित नहीं रही, बल्कि मेडचल-मलकाजगिरी और वारंगल वेस्ट जैसे शहरी और छोटे जिलों में भी किसानों को सहायता दी गई, जिससे योजना की समावेशिता दिखती है.

पट्टेदार किसानों को 147.95 करोड़ रुपये मिले

अचंपेट विधानसभा क्षेत्र सबसे आगे रहा, जहां 1.02 लाख पट्टेदार किसानों को 147.95 करोड़ रुपये मिले. इसके बाद आसिफाबाद, मक्तल, तुंगतुर्थी और जहीराबाद जैसे विधानसभा क्षेत्रों में भी हर एक को 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की सहायता दी गई. खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों को इस योजना से बड़ा फायदा पहुंचा है, जैसा कि योजना का लक्ष्य भी था.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 24 Jun, 2025 | 09:17 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़

Rashtriya Krashi Mela Raisen Shivraj Singh Said Agricultural Model Developed To Address Challenge Of Small Landholdings Farmers To Receive Training

छोटी जोत की चुनौती दूर करने के लिए कृषि मॉडल तैयार, राष्ट्रीय कृषि मेले में 11 से 13 अप्रैल तक किसानों को ट्रेनिंग

Wheat Procurement Standards Relaxation Haryana And Punjab Farmer Leadersalso Demanded Relaxation

राजस्थान से प्यार.. हरियाणा-पंजाब और MP को दुत्कार, गेहूं खरीद मानक में छूट पर भड़के किसान नेता

Natural Farming Methods Reached 99 Percent Of Gram Panchayats In Himachal And Farmers Receiving Double Msp

99 फीसदी ग्राम पंचायतों तक पहुंचा प्राकृतिक खेती का तरीका, दोगुना भाव मिलने से किसानों की संख्या लाखों के पार

Global Warming March 2026 Fourth Warmest Record Climate Change Rising Temperatures Ocean Heat Arctic Ice Loss

WARNING: मार्च 2026 बना दुनिया का चौथा सबसे गर्म महीना, धरती का तापमान खतरनाक स्तर पर पहुंचा

Unseasonal Rain Hailstorm Crop Damage India Pre Monsoon Season Farming Risk March April Weather Impact

बेमौसम बारिश से देशभर में फसल नुकसान का दायरा बढ़ा, इन राज्यों में हालात सबसे खराब

Cultivation Ridge Gourd Using Scaffolding Method Work Wonders Harvesting Begin Month And Farmers Reap Handsome Profits

मचान विधि से तोरई की खेती करेगी कमाल, एक महीने में तुड़ाई शुरू और किसानों को मिलेगा शानदार मुनाफा