Gold Rate: सोना-चांदी में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट! MCX पर सोना रुपये 1.45 लाख से नीचे, चांदी भी लुढ़की
Gold Rate Crash: सोना और चांदी की कीमतों में सोमवार को जोरदार गिरावट देखने को मिली. MCX पर अप्रैल 2026 के सोने का भाव 10 ग्राम के लिए ₹1,46,000 पर खुला और दिन में ₹1,40,001 तक गिर गया. वहीं, चांदी का भाव 1 किलो के लिए ₹2,56,981 तक लुढ़क गया, जो पिछले रिकॉर्ड हाई से करीब 43% कम है.
Gold-Silver Rate Today: सोमवार को सोना और चांदी के बाजार में जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिली. घरेलू वायदा बाजार MCX से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक, दोनों की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई. मजबूत डॉलर, मुनाफावसूली और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव की वजह से सोना और चांदी दोनों फिसलते नजर आए. हालात ऐसे रहे कि चांदी की कीमत अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 43 फीसदी गिर गई.
MCX पर सोने का भाव ₹1.45 लाख के नीचे फिसला
सोने का अप्रैल का MCX फ्यूचर सोमवार को 1.18% गिरकर ₹1,46,000 प्रति 10 ग्राम पर खुला. इससे पहले यह पिछले दिन ₹1,47,753 पर बंद हुआ था. दिन भर के कारोबार में सोने की कीमत में और गिरावट देखने को मिली और यह ₹1,46,500 के आसपास ट्रेड कर रहा था.
सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि दिन के दौरान सोने की कीमत में करीब 5% की बड़ी गिरावट आई और यह ₹1,40,001 प्रति 10 ग्राम तक गिर गया. इस तेजी से गिरावट ने उन निवेशकों को चिंता में डाल दिया है जिन्होंने हाल ही में ऊंचे दामों पर सोने में निवेश किया था.
- Hottest Chillies: भारत की 7 सबसे तीखी मिर्चें, स्वाद बढ़ाने से लेकर सेल्फ डिफेंस तक, जानें कौन सी है सबसे खतरनाक!
- PM Kisan Yojana: किसान ध्यान दें! यूनिक किसान ID न होने पर अटक सकती है 22वीं किस्त, अभी ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- अब खेत बनेगा ATM… 40 हजार रुपये की सरकारी मदद से शुरू करें इस फूल की खेती, हर साल बंपर होगा मुनाफा!
चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट
चांदी की कीमत में गिरावट सोने से भी ज्यादा तेज रही. MCX पर मार्च का सिल्वर फ्यूचर ₹2,67,501 प्रति किलो पर खुला, लेकिन जल्दी ही भारी बिकवाली के कारण गिरावट शुरू हो गई. चांदी करीब 3.26% टूटकर ₹2,56,981 प्रति किलो पर आ गई.
दिन भर के कारोबार में चांदी ने 9% का लोअर सर्किट छू लिया और कीमत ₹2,41,744 तक गिर गई. इस गिरावट से निवेशकों को बड़ा झटका लगा, क्योंकि यह अपने रिकॉर्ड हाई से लगभग 43% नीचे है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव
केवल भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक बाजारों में भी सोने और चांदी पर दबाव बना रहा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत 3.3 फीसदी गिरकर 4,703 डॉलर प्रति औंस तक आ गई. इससे पहले सत्र में सोना 5 फीसदी से ज्यादा टूट चुका था.
गौरतलब है कि बीते गुरुवार को सोना 5,594 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड लेवल तक पहुंचा था. वहीं अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर भी हल्की गिरावट के साथ 4,729 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया.
चांदी ने भी तोड़ा निवेशकों का भरोसा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमतों में करीब 5 फीसदी की गिरावट आई और यह 80 डॉलर प्रति औंस तक आ गई. हाल ही में चांदी 121 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी, लेकिन अब एक महीने के निचले स्तर के आसपास कारोबार कर रही है.
आगे क्या करें निवेशक?
विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. जो निवेशक लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं, वे कीमतों के स्थिर होने का इंतजार करें. वहीं शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स को सावधानी के साथ कदम उठाने की सलाह दी जा रही है.