इस मामले में रेवाड़ी जिला ने मारी बाजी, अभी तक 35677 किसानों का मिला फार्मर ID

रेवाड़ी जिले के गांवों में किसानों को जागरूक करने के लिए विभागीय अधिकारी लगातार अभियान चला रहे हैं और किसान आईडी की जरूरत के बारे में जानकारी दे रहे हैं. 100 प्रतिशत कवरेज हासिल करने के लिए फील्ड टीमें भी तैनात की गई हैं.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 4 Feb, 2026 | 01:16 PM

Haryana News: हरियाणा में किसान आईडी बनाने का काम तेजी से चल रहा है. रेवाड़ी जिले ने एग्री स्टैक कार्यक्रम के तहत किसान आईडी बनाने में पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है. अब तक जिले में 35,677 किसान आईडी बनाई जा चुकी हैं. उपायुक्त अभिषेक मीणा के निर्देश पर जिला कृषि एवं किसान कल्याण विभाग अन्य संबंधित विभागों के साथ मिलकर लगातार काम कर रहा है, ताकि सभी किसानों को किसान आईडी मिल सके और वे सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकें.

फिलहाल जिले में पीएम किसान निधि योजना  के तहत 58,767 किसान पंजीकृत हैं, जिनमें से 35,677 किसानों को किसान आईडी जारी की जा चुकी है. सोमवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, एग्री स्टैक पंजीकरण में रेवाड़ी जिला राज्य में पहले स्थान पर है. सरकार के निर्देशों के अनुसार, कृषि विभाग ने किसान आईडी बनाने की रफ्तार बढ़ाने के लिए विशेष अभियान भी शुरू किया है.

किसान इस तरह उठा सकते हैं योजनाओं का लाभ

द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले के गांवों में किसानों को जागरूक करने के लिए विभागीय अधिकारी लगातार अभियान चला रहे हैं और किसान आईडी की जरूरत के बारे में जानकारी दे रहे हैं. 100 प्रतिशत कवरेज हासिल करने के लिए फील्ड टीमें भी तैनात की गई हैं. उपायुक्त अभिषेक मीणा ने कहा कि एग्री स्टैक किसान आईडी किसानों के लिए बेहद फायदेमंद है, क्योंकि इसके जरिए वे सरकारी कृषि योजनाओं, सब्सिडी, बीमा  और ऋण का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से ले सकते हैं.

जल्द से जल्द अपनी किसान आईडी बनवाएं

वहीं, जिन किसानों के पास यह आईडी नहीं होगी, वे सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि एग्री स्टैक योजना के तहत किसान आईडी बनाने की प्रक्रिया लगातार जारी है. जिले के सभी किसानों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपनी किसान आईडी बनवाएं और कृषि से जुड़ी सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं.

यूनिक किसान आईडी बनाने की प्रक्रिया शुरू

बता दें कि हरियाणा में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने राजस्व विभाग के साथ मिलकर किसानों के लिए यूनिक किसान आईडी  बनाने की प्रक्रिया शुरू की है. यह काम केंद्र सरकार की एग्री स्टैक योजना के तहत किया जा रहा है, जिसका मकसद खेती को डिजिटल बनाना और किसानों को बेहतर सेवाएं देना है. एग्री स्टैक एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो कृषि से जुड़े सभी हितधारकों को जोड़ता है और डेटा के जरिए किसानों को लाभ पहुंचाता है. इसके लिए राज्य के सभी डिप्टी डायरेक्टर ऑफ एग्रीकल्चर को किसानों को आईडी बनवाने और इसके दीर्घकालिक फायदों के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 4 Feb, 2026 | 01:12 PM

कच्चे आम का खट्टापन किस कारण होता है?

Abhishek Jaiswal Of Burhanpur Selling Dried Fruits And Vegetables And Annual Profit Of Rs 8 Lakh Madhya Pradesh Success Story

फलों-सब्जियों को सुखाकर बेच रहे अभिषेक, कृषि की पढ़ाई कर शुरू किया कारोबार.. मुनाफा 8 लाख रुपये

Poultry Farming Tips In Changing Weather How To Protect Chickens From Diseases Murgi Palan

मौसम बदलते ही बीमार पड़ रही हैं मुर्गियां? पोल्ट्री फार्म बचाने के लिए तुरंत जानें ये जरूरी टिप्स!

Ludhiana Becomes Hub For Virus Free Potato Seeds

लुधियाना बना वायरस रहित आलू बीज का केंद्र, पैदावार में बढ़ोतरी की उम्मीद.. इन राज्यों में सप्लाई बढ़ी

Msp For Wheat Farmers Increased Over 20000 Farmers Registered For Crop Sale In Madhya Pradesh Check How Much Wheat Price Fixed Buy Govt

गेहूं किसानों के लिए बढ़ा MSP, 20 हजार किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन.. जानिए इस बार कितना मिल रहा भाव

Cucumber Crop Will Be Ready In Just 50 Days Farmers Can Increase Their Income By Cultivating It In February

गर्मियों में खीरा भरेगा पैसों की झोली.. सिर्फ 50 दिनों में तैयार होगी फसल, जानें फरवरी में कैसे करें बुवाई

Avishan Sheep Farming Increase Income Farmers Get Better Profits Every Year Producing More Lambs At Once

पशुपालकों के लिए फायदे का सौदा बनी अविशान भेड़, कम लागत में मिल रहा ज्यादा उत्पादन और मुनाफा