राजस्थान सहित कई राज्यों में सरसों का रेट MSP से ज्यादा, किसानों की बंपर कमाई.. जानें तिल का लेटेस्ट भाव

देश की कई मंडियों में सरसों के दाम MSP से ऊपर चल रहे हैं, जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा मिल रहा है. वहीं तिल की कीमतों में गिरावट से किसान घाटे में हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, सरकारी खरीद शुरू होने पर सरसों के भाव और बढ़ सकते हैं, जबकि तिल बाजार कमजोर बना हुआ है.

नोएडा | Published: 3 Apr, 2026 | 05:56 PM

Mandi Rate: भेल ही मंडियों में मक्का और बाजरा का रेट न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम हो, लेकिन सरसों का कारोबार जमकर हो रहा है. अभी राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और अन्य राज्य की मंडियों में सरसों का रेट एमएसपी से ज्यादा है. ऐसे में किसानों की बंपर कमाई हो रही है. किसानों का कहना है कि इस साल उन्हें सरसों का मार्केट में अच्छा रेट मिल रहा है. अगले साल से वे और अधिक रकबे में सरसों की खेती करेंगे. वहीं, व्यापारियों का कहना है कि बहुत से राज्यों में अभी सरसों की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है. जैसे ही पूरे देश में सरसों की खरीद शुरू होगी, तो मार्केट में इसके रेट और बढ़ जाएंगे. फिलहाल राजस्थान की मंडियों में सरसों का रेट सबसे ज्यादा है. यहां 7,775 रुपये क्लिंटल सरसों बिक रहा है.

किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने किसान इंडिया से बात करते हुए कहा कि अभी राजस्थान सहित कई मंडियों में सरसों का रेट एमएसपी से ज्यादा है. ऐसे में किसानों की कमाई हो रही है. लेकिन अन्य तिलहन फसलों  का रेट एमएसपी काफी कम है. उन्होंने कहा कि तिल का रेट राजस्थान में एमएसपी से काफी कम है. इसलिए तिल किसानों को नुकसान हो रहा है.

तिल के रेट में गिरावट, किसानों को नुकसान

Agmarknet के आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में तिल के दामों में हाल के समय में गिरावट देखने को मिली है. 24 से 31 मार्च 2026 के दौरान तिल का औसत भाव 8,238.64 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जो पिछले हफ्ते (16-23 मार्च 2026) के 8,785.55 रुपये से करीब 6.2 फीसदी कम है. वहीं, फरवरी के अंत (24- 28 फरवरी 2026) में यह कीमत 9,108.86 रुपये थी, जिससे लगभग 9.6 फीसदी की गिरावट आई है. अगर पिछले साल इसी अवधि (24- 31 मार्च 2025) से तुलना करें, तब भी करीब 9.8 फीसदी की कमी दर्ज की गई है. कुल मिलाकर, तिल के बाजार  में इस समय नरमी का रुख बना हुआ है. ऐसे तिल का मौजूदा एमएसपी 9,846 रुपये प्रति क्विंटल है. यानी राजस्थान के किसान घाटे में तिल बेच रहे हैं.

FAQ सरसों की 176.50 मीट्रिक टन आवक हुई

बात अगर सरसों की करें तो राजस्थान के बेहरोर APMC मार्केट में 27 मार्च को FAQ सरसों की 176.50 मीट्रिक टन आवक हुई और इसकी कीमत 6,400 रुपये प्रति क्विंटल रही. अगले दिन, 28 मार्च को आवक कम होकर 144.50 मीट्रिक टन रह गई, लेकिन कीमत समान 6,400 रुपये प्रति क्विंटल बनी रही. छत्तीसगढ़ के भटापारा APMC मार्केट में 28 मार्च  नॉन-FAQ सरसों की 0.10 मीट्रिक टन आवक हुई और इसका मॉडल भाव MSP से थोड़ा ऊपर 6,225 रुपये प्रति क्विंटल रहा.

छत्तीसगढ़ में क्या है सरसों का ताजा रेट

Agmarknet के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर APMC मार्केट में 28 मार्च 2026 को FAQ येलो (ब्लैक) सरसों की 60 मीट्रिक टन आवक हुई और इसका भाव 6,400 रुपये प्रति क्विंटल रहा. इसी तरह गुजरात के धनेरा APMC मार्केट में 25 मार्च 2026 को सरसों की 600.44 मीट्रिक टन आवक हुई, जिसका भाव 6,345 रुपये प्रति क्विंटल रहा. उस दिन येलो (ब्लैक) सरसों की 1.70 मीट्रिक टन आवक हुई और इसका भाव 7,775 प्रति क्विंटल रहा.

राज्य मंडी तारीख किस्म आवक (मीट्रिक टन) भाव (₹/क्विंटल)
राजस्थान बेहरोर 27 मार्च 2026 FAQ 176.50 6,400
राजस्थान बेहरोर 28 मार्च 2026 FAQ 144.50 6,400
छत्तीसगढ़ भटापारा 28 मार्च 2026 नॉन-FAQ 0.10 6,225
छत्तीसगढ़ बिलासपुर 28 मार्च 2026 FAQ येलो (ब्लैक) 60 6,400
गुजरात धनेरा 25 मार्च 2026 सरसों 600.44 6,345
गुजरात धनेरा 25 मार्च 2026 येलो (ब्लैक) 1.70 7,775

इसी तरह हरियाणा के बरारा APMC मार्केट में 25 मार्च 100 किलो (नॉन-FAQ) सरसों की 2.20 मीट्रिक टन आवक हुई, जिसका भाव 6,500 रुपये प्रति क्विंटल रहा. इसी दिन अतेली APMC में FAQ सरसों की 195 मीट्रिक टन आवक हुई और इसका भाव 6,400 रुपये प्रति क्विंटल रहा. इसे अलावा हरियाणा के उकलाना APMC मार्केट में 27 मार्च को FAQ सरसों की 151 मीट्रिक टन आवक हुई, जिसका भाव 6,670 रुपये प्रति क्विंटल रहा. अगले दिन, 28 मार्च को इसी मार्केट में FAQ सरसों की 219.30 मीट्रिक टन आवक हुई और इसका भाव बढ़कर 6,825 रुपये प्रति क्विंटल हो गया.

मध्य प्रदेश में क्या है सरसों का ताजा रेट

मध्य प्रदेश के अलंपुर APMC मार्केट में 25 मार्च 2026 को नॉन-FAQ सरसों की 2.80 मीट्रिक टन आवक हुई, जिसका भाव 7,000 रुपये प्रति क्विंटल था. अगले दिन, 26 मार्च को आवक बढ़कर 31.50 मीट्रिक टन हुई और कीमत थोड़ी कम होकर 6,800 रुपये प्रति क्विंटल रह गई.

 

Topics: