चना-मसूर-तूर और सरसों की खरीद पर बड़ा ऐलान, किसानों को भुगतान के लिए फसलों का भाव तय

Pulses Oilseed crops Purchase Uttar pradesh: उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बयान जारी कर कहा है कि रबी सीजन 2026-27 के लिए दलहन एवं तिलहन फसलों की खरीद मूल्य समर्थन योजना के तहत किसानों से की जाएगी. इससे किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य देना पक्का हो सकेगा.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 1 Apr, 2026 | 05:10 PM

उत्तर प्रदेश सरकार ने रबी सीजन के लिए दलहन और तिलहन फसलों की खरीद को लेकर तारीखों का ऐलान करते हुए खरीद भाव भी तय कर दिया है. राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि चना, मसूर, तूर और सरसों की खरीद 2 अप्रैल से शुरू करने की घोषणा की है. हालांकि, गेहूं की खरीद 3 दिन पहले ही शुरू कर दी गई है. दलहन तिलहन खरीद की तारीखों का ऐलान नहीं होने से कई जिलों के किसानों के बीच चिंता थी पर अब उन्हें राज्य सरकार ने राहत दे दी है. इसके साथ ही 48 घंटे के अदर उपज भुगतान किसानों के खाते में करने के निर्देश दिए गए हैं.

दलहन-तिलहन फसलों की खरीद 2 अप्रैल से होगी

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बयान जारी कर कहा है कि रबी सीजन 2026-27 के लिए दलहन एवं तिलहन फसलों की खरीद मूल्य समर्थन योजना के तहत किसानों से की जाएगी. इससे किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य देना पक्का हो सकेगा और राज्य सरकार ने किसानों को फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की व्यवस्था लागू कर दी है.

चना मसूर तूर और सरसों का खरीद भाव तय

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि भारत सरकार से प्राप्त अनुमति के अनुसार प्रदेश में चना, मसूर, सरसों एवं तूर (अरहर) की खरीद 2 अप्रैल से 30 जून 2026 तक की अवधि में की जाएगी. इस दौरान चना का एमएसपी 5875 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर 7000 रुपए प्रति क्विंटल, सरसों 6200 रुपए प्रति क्विंटल और तूर उपज खरीद 8000 रुपये प्रति क्विंटल पर की जाएगी.

दलहन-तिलहन खरीद टारगेट 15 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा

कृषि मंत्री ने कहा कि चना के लिए 2.24 लाख मीट्रिक टन, मसूर के लिए 6.77 लाख मीट्रिक टन, सरसों के लिए 5.30 लाख मीट्रिक टन तथा तूर के लिए 1.14 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने बताया कि खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सभी खरीद केंद्रों पर आधार सक्षम पीओएस मशीनें लगाई गई हैं, जिससे किसानों की पहचान पक्की करते हुए डीबीटी के जरिए सीधे उनके बैंक खातों में भुगतान किया जाएगा. इस वर्ष कुल 190 से अधिक खरीद केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव है, जबकि राज्य स्तरीय एजेंसियां भी अपने स्तर पर अतिरिक्त केंद्र संचालित करेंगी.

गेहूं खरीद शुरू, 2585 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा भाव

उत्तर प्रदेश में इस रबी सीजन (2026-27) के लिए गेहूं की सरकारी खरीद 30 मार्च 2026 से शुरू हो गई है और यह अभियान 15 जून 2026 तक चलेगा. राज्य सरकार ने इस बार खरीद को आसान बनाने के लिए पूरे प्रदेश में करीब 6,500 खरीद केंद्र स्थापित किए हैं. पहले सप्ताह लगभग 3,500 से ज्यादा केंद्र चालू कर दिए गए हैं. सरकार ने इस सीजन में 50 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है. गेहूं किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान किया जाएगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 1 Apr, 2026 | 05:06 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

आम में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन होता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
कपास
विजेताओं के नाम
कमल सिंह पडिहार, आगर मालवा, मध्य प्रदेश
गुरबाज सिंह, रोपड़, पंजाब

लेटेस्ट न्यूज़