4 सितंबर को किसान संगठनों केंद्र सरकार से वार्ता, जगजीत सिंह डल्लेवाल और कोहाड़ का ऐलान

Kisan India
नोएडा | Published: 20 Aug, 2026 | 07:43 PM

खनौरी बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अभिमन्यू कोहाड़ ने ऐलान किया है कि किसानों और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के बीच 4 सितंबर को अहम बैठक होगी। किसानों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से होगी और आगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भी बैठक की संभावना जताई गई है। प्रशासन के प्रस्ताव के बाद किसानों ने अपनी यात्रा और विरोध कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया है। हालांकि अभिमन्यू कोहाड़ ने साफ चेतावनी दी कि अगर सरकार बैठक से पीछे हटती है या किसानों की मांगों को गंभीरता से नहीं लेती, तो अलग-अलग राज्यों से दोबारा दिल्ली की ओर यात्रा शुरू की जा सकती है। उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई और आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़