लीची की फसल को बर्बाद कर देते हैं ये कीट, जानें कैसे करें बचाव

इस खबर में बताए गए उपायों के माध्यम से लीची की फसल को सुरक्षित किया जा सकता है और इससे किसानों को अच्छे उत्पादन के साथ अधिक मुनाफा भी होगा.

Kisan India
Noida | Published: 6 Mar, 2025 | 02:00 AM

फरवरी में लगातार बदलता मौसम किसानों के लिए मुसीबत बन गया है. दरअसल, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की वजह से लीची को नुकसान पहुंच रहा है. कुछ समय बाद लीची पर फूल आने लगेंगे, लेकिन इस समय लीची के पेड़ों पर कीट और बीमारियों का संकट बढ़ने लगा है. ऐसे में लीची की बागवानी करने वाले किसानों की जरा सी लापरवाही उनकी साल भर की मेहनत को बर्बाद कर सकती है. आइए जानते हैं किन तरीकों से लीची की खेती करने वाले किसान इन कीटों के हमले को रोक सकते हैं.

फसल बर्बाद करने वाले कीट

लीची के पेड़ों पर लीची माइट, फल छेदक कीट, दहिया कीट, लीची ब्लाइट, लीची स्टिंग बग और चूर्णिल आसिता जैसे कीटों का हमला होता है. ये कीट पौधों की पत्तियों, तनों और फलों को नुकसान पहुंचाने के साथ साथ फसल की क्वालिटी और उत्पादन को घटा देते हैं.

लीची माइट

यह कीट लीची की पत्तियों पर हमला करते हैं. ये पत्तियों के निचले हिस्से से रस को चूसकर लीची के अंदर पोषक तत्वों को खत्म कर देते हैं. इससे पत्ते भूरे के होकर सूख जाते हैं.

बचाव- पेड़ पर दिखने वाली सभी संक्रमित पत्तियों और टहनियों को काटकर जला दें. इसके साथ ही सल्फर 80% घुलने वाले चूर्ण का 3 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें. इसके साथ ही प्रोपरजाईट 57% ई.सी. का 2 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव कर सकते हैं.

लीची स्टिंग बग

पौधों पर जब भी ये कीट लगते हैं तो ये इसकी कोमल शाखाओं और फूलों से रस चूसते हैं. जिससे कारण लीची के फूल और फल काले होकर खराब हो जाते हैं.

बचाव- इस कीट खो खत्म करने के लिए,क्लोरफेनेपायर 10% एस.सी. को 3 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर पेड़ पर छिड़काव करें.

दहिया कीट

यह सीधे पौधों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है. कोशिकाओं का रस चूसने से पेड़ का तना और मंजर सूख जाते हैं और फल खराब होकर गिर जाते हैं.

बचाव- इस कीट से पेड़ों के बचाने के लिए बाग की निराई-गुड़ाई करते रहें, जिससे कीट के अंडे नष्ट हो सकें. इसके साथ ही तने के निचले भाग पर 30 सेमी चौड़ी प्लास्टिक या अल्काथीन पट्टी लपेटें और उस पर ग्रीस या चिकना पदार्थ लगा दें. ऐसा करने से कीट पेड़ पर नहीं चढ़ पाएंगे. पेड़ को सुरक्षित रखने के लिए जड़ से 3 से 4 फीट ऊपर तने की चूने से पुताई करें.

कीटों से बचाव के अन्य उपाय

  • निगरानी रखें: समय-समय पर लीची के पौधों की जांच करें, ताकि पेड़ में हे रहे असामान्य परिवर्तन का पहले ही पता चल जाए.
  • प्राकृतिक नियंत्रण: लाभकारी कीटों जैसे कि परभक्षी पतंगे और परजीवी ततैयों का उपयोग करें.
  • कीटनाशकों का इस्तेमाल: अगर पेड़ पर कीटों का संक्रमण बढ़ जाता है, तो जैविक या रासायनिक कीटनाशकों का इस्तेमाल सही मात्रा में करें. अधिक मात्रा की वजह से पेड़ और फल को नुकसान हो सकता है.
  • साफ-सफाई का रखें ध्यान: पेड़ के आस पास हमेशा सफाई रखें, गिरे हुए फल और संक्रमित पत्तियों को वहां से तुरंत हटा दें.
  • उचित फसल चक्र: फसल चक्र अपनाने से कीटों के जीवन चक्र को तोड़ा जा सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 6 Mar, 2025 | 02:00 AM

लेटेस्ट न्यूज़

Northeast Fisheries Boost Lalan Singh Launches Multi Crore Fishery Projects In Mizoram

नॉर्थ-ईस्ट में मछली पालन की बड़ी क्रांति, ललन सिंह ने शुरू किए 32 करोड़ से ज्यादा के विकास प्रोजेक्ट

Petrol Diesel Price Hike Impact On Farmers Kharif Season 2026 Crops Costs To Increase

पेट्रोल-डीजल महंगा होने से कृषि लागत बढ़ेगी, एक्सपर्ट बोले- खरीफ बुवाई से पहले किसानों की बढ़ी टेंशन

Dreaded Nautapa Begins Today Increasing Heat And Potentially Altering Monsoon Season

आज से शुरू हुआ खतरनाक नौतपा, बढ़ेगी भीषण गर्मी और बदल सकता है इस बार मानसून का पूरा मिजाज

Haryana Target Set To Reclaim 1 40 Lakh Acres Of Wetlands And Directives Issued To Completely Eliminate Soil Salinity

1.40 लाख एकड़ वेटलैंड को उपजाऊ बनाने का टारगेट, मिट्टी में खारेपन को दूर करने के निर्देश

Products From Indigenous Cows Make Waves In 10 Countries Including The Us Aseem Rawat Hetha Farm Rs 10 Crore Ethical Dairy Model

देसी गायों के उत्पादों का अमेरिका समेत 10 देशों में डंका, असीम रावत ने बनाया 10 करोड़ का एथिकल डेयरी मॉडल

Chhattisgarh Farmer Naveen Saw Record Brinjal Yield Of 155 Quintals By Grafting Technique And Earned Rs 2 45 Lakh Net Profits

ग्राफ्टेड बैगन की खेती से रिकॉर्ड 155 क्विंटल उत्पादन, किसान ने मॉडर्न तरीके से पाया लाखों का मुनाफा