देश में चीनी संकट और बढ़ती कीमतों को लेकर चर्चा तेज है, लेकिन उत्तर प्रदेश में चीनी की कमी नहीं होने का दावा किया गया है. यूपी में एक महीने की खपत करीब 4 लाख टन है, जबकि राज्य के पास लगभग 28 लाख टन चीनी का स्टॉक मौजूद बताया गया है. यानी मौजूदा स्टॉक से करीब 7 महीने की जरूरत पूरी हो सकती है. वहीं 15 अक्टूबर से प्रदेश की चीनी मिलों में नया पेराई और उत्पादन सीजन शुरू होने की बात कही गई है. दावा है कि यूपी फिर बड़े पैमाने पर चीनी उत्पादन करेगा. इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों और तकनीकी सहायकों से Lab to Land मॉडल पर काम करने की अपील की गई, यानी खेती से जुड़ी तकनीक और रिसर्च को सीधे किसानों के खेतों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया.
और पढ़ें