Chandra Grahan 2026: 28 अगस्त को चांद पर लगेगा ग्रहण, जानें टाइमिंग, महत्व और क्या करें उपाय

Chandra Grahan 2026: 28 अगस्त 2026 को आसमान में एक बेहद खास खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा. इस दिन चंद्रमा पृथ्वी की गहरी छाया से होकर गुजरेगा और करीब 96 फीसदी हिस्सा अंधेरे में चला जाएगा. इसे देखकर पहली नजर में ऐसा लग सकता है कि पूर्ण चंद्र ग्रहण लग रहा है, लेकिन असल में यह एक गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा. ग्रहण की पूरी प्रक्रिया करीब 5 घंटे 38 मिनट चलेगी, जबकि इसका सबसे खास और साफ दिखाई देने वाला चरण करीब 3 घंटे 18 मिनट का होगा. आइए जानते हैं इस चंद्र ग्रहण से जुड़ी 6 खास बातें.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 25 Aug, 2026 | 07:16 PM
1 / 628 अगस्त 2026 को साल की बड़ी खगोलीय घटनाओं में से एक चंद्र ग्रहण होगा. यह गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा का करीब 96.2 फीसदी हिस्सा पृथ्वी की गहरी छाया में आ जाएगा.

28 अगस्त 2026 को साल की बड़ी खगोलीय घटनाओं में से एक चंद्र ग्रहण होगा. यह गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा का करीब 96.2 फीसदी हिस्सा पृथ्वी की गहरी छाया में आ जाएगा.

2 / 6ग्रहण की शुरुआत पृथ्वी की हल्की छाया यानी पेनुम्ब्रा में प्रवेश से होगी और करीब 5 घंटे 38 मिनट बाद खत्म होगी. हालांकि, इसका मुख्य और ज्यादा स्पष्ट हिस्सा करीब 3 घंटे 18 मिनट तक रहेगा.

ग्रहण की शुरुआत पृथ्वी की हल्की छाया यानी पेनुम्ब्रा में प्रवेश से होगी और करीब 5 घंटे 38 मिनट बाद खत्म होगी. हालांकि, इसका मुख्य और ज्यादा स्पष्ट हिस्सा करीब 3 घंटे 18 मिनट तक रहेगा.

3 / 6भारतीय समय के मुताबिक पेनुम्ब्रल ग्रहण सुबह 6:53 बजे शुरू होगा. आंशिक चंद्र ग्रहण 8:03 बजे शुरू होगा और 11:21 बजे खत्म होगा. ग्रहण का सबसे बड़ा चरण सुबह 9:42 बजे होगा.

भारतीय समय के मुताबिक पेनुम्ब्रल ग्रहण सुबह 6:53 बजे शुरू होगा. आंशिक चंद्र ग्रहण 8:03 बजे शुरू होगा और 11:21 बजे खत्म होगा. ग्रहण का सबसे बड़ा चरण सुबह 9:42 बजे होगा.

4 / 6सुबह 9:42 बजे ग्रहण अपने चरम पर पहुंचेगा. इस दौरान पृथ्वी की गहरी छाया चंद्रमा की सतह के करीब 96.2% हिस्से को ढक लेगी. यही वजह है कि यह ग्रहण लगभग पूर्ण चंद्र ग्रहण जैसा दिखाई दे सकता है.

सुबह 9:42 बजे ग्रहण अपने चरम पर पहुंचेगा. इस दौरान पृथ्वी की गहरी छाया चंद्रमा की सतह के करीब 96.2% हिस्से को ढक लेगी. यही वजह है कि यह ग्रहण लगभग पूर्ण चंद्र ग्रहण जैसा दिखाई दे सकता है.

5 / 6चंद्रमा का ज्यादातर हिस्सा पृथ्वी की गहरी छाया में आ जाएगा, फिर भी इसे पूर्ण चंद्र ग्रहण नहीं कहा जाएगा. इसकी वजह यह है कि चंद्रमा का एक छोटा हिस्सा गहरी छाया से बाहर रहेगा. इसलिए यह आंशिक चंद्र ग्रहण ही होगा.

चंद्रमा का ज्यादातर हिस्सा पृथ्वी की गहरी छाया में आ जाएगा, फिर भी इसे पूर्ण चंद्र ग्रहण नहीं कहा जाएगा. इसकी वजह यह है कि चंद्रमा का एक छोटा हिस्सा गहरी छाया से बाहर रहेगा. इसलिए यह आंशिक चंद्र ग्रहण ही होगा.

6 / 6ग्रहण का समय भारत में दिन के दौरान पड़ रहा है. इसलिए भारत के ज्यादातर हिस्सों में यह घटना देखने को नहीं मिलेगी. उत्तर और दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में इसकी दृश्यता बेहतर रहेगी. पश्चिमी एशिया के कुछ इलाकों से भी ग्रहण के कुछ चरण देखे जा सकते हैं.

ग्रहण का समय भारत में दिन के दौरान पड़ रहा है. इसलिए भारत के ज्यादातर हिस्सों में यह घटना देखने को नहीं मिलेगी. उत्तर और दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में इसकी दृश्यता बेहतर रहेगी. पश्चिमी एशिया के कुछ इलाकों से भी ग्रहण के कुछ चरण देखे जा सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 25 Aug, 2026 | 07:16 PM

लेटेस्ट न्यूज़