सरकार का फिर दावा- अमेरिकी डील से किसान सुरक्षित, आटा निर्यात और एमएसपी पर राहुल गांधी को घेरा

India US Trade Deal: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी लगातार किसानों की आय बढ़ाने और उनकी जिंदगी आसान बनाने के लिए अनेक योजनाएं चला रहे हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस और उसके नेता केवल झूठ और भ्रम की राजनीति कर रहे हैं.

नोएडा | Updated On: 17 Feb, 2026 | 02:45 PM

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि भारत अमेरिका ट्रेड डील से किसान पूरी तरह सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार झूठ फैलाने में लगे हैं. लेकिन मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि अमेरिका सहित अन्य देशों से जो भी समझौते हुए हैं, वे पूरी तरह भारत और भारत के किसानों के हित में हुए हैं. हमारे लिए देश और किसान का हित सर्वोपरि है.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी लगातार किसानों की आय बढ़ाने और उनकी जिंदगी आसान बनाने के लिए अनेक योजनाएं चला रहे हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस और उसके नेता केवल झूठ और भ्रम की राजनीति कर रहे हैं.

राहुल गांधी से यूपीए सरकार में आटा निर्यात पर पूछा सवाल

उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि वर्ष 2009 और 2010 में जब यूपीए की सरकार थी, तब भारत का नागरिक 20 रुपये किलो आटा खरीदने को मजबूर था, उस समय ₹12.51 पैसे प्रति किलो के हिसाब से विदेश निर्यात क्यों किया? क्या यह फैसला कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया था? जब देश की जनता महंगाई से परेशान थी तो सस्ता अनाज बाहर क्यों बेचा गया?

शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में अन्न के गोदाम भरे हुए थे और अनाज गोदामों में सड़ रहा था, सुप्रीम कोर्ट ने भी तब कहा था कि सरकार को अनाज गोदाम के दरवाजे गरीबों के लिए खोल देना चाहिए, लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस की सरकार गरीबों को अनाज देने के लिए तैयार नहीं हुई. उल्टा यह कहा कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में दखल न दे.

यूपीए सरकार पर एमएसपी नहीं करने का आरोप लगाया

उन्होंने कहा कि मैं राहुल जी से कुछ सवाल पूछना चाहता हूं कि स्वामीनाथन कमेटी ने सिफारिश की थी कि लागत पर 50% मुनाफा जोड़कर MSP तय की जाए. आपकी ही सरकार ने कैबिनेट नोट में कहा कि यह संभव नहीं है, इससे बाजार विकृत हो जाएगा. लागत पर 50% लाभ जोड़कर MSP लागू करने का काम मोदी जी की सरकार ने किया. कांग्रेस ने क्यों नहीं किया? जवाब दें.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि जब UPA सरकार के समय चीनी का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ, तब बफर स्टॉक क्यों नहीं बनाया गया? उत्पादन ज्यादा था, फिर भी भंडारण नहीं किया गया. जब दाम गिरे, तब किसानों को बचाया क्यों नहीं गया? देश के हितों की रक्षा क्यों नहीं की गई?

पीएम मोदी के नेतृत्व में किसान सुरक्षित और डिजिटल क्रांति हो रही

आज किसानों के लिए एक डिजिटल क्रांति का शंखनाद हुआ है. ‘भारत विस्तार’ एक AI प्लेटफार्म है, जहां किसानों को सभी जानकारियां एक ही जगह पर मिलेंगी. आज जब दिल्ली में AI समिट हो रहा है और पूरी दुनिया दिल्ली में इकट्ठी है, वहीं हमने आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में किसानों के लिए एआई साथी Bharat Vistaar का शुभारंभ किया है.

Published: 17 Feb, 2026 | 02:42 PM

Topics: