अब लाइव

हैदराबाद में खाने-पीने की दुकानों पर छापा, 20 जगह जांच और 20 सैंपल लिए गए

Latest Agriculture News in Hindi: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बृहस्पतिवार को नकली और घटिया बीजों की बिक्री की समस्या से निपटने के लिए प्रस्तावित बीज कानून पर प्रमुख किसान संगठनों के साथ उच्च-स्तरीय बातचीत करेंगे. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम में मिला-जुला असर देखने को मिला. मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर, जबकि भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, रीवा, शहडोल और सागर संभागों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई. प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा. न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 10 Sep, 2026 | 08:07 AM
  • Posted By: Isha Gupta

    10 Sep 2026 08:07 AM (IST)

    BRICS समिट से पहले जेवर एयरपोर्ट पर पहली बार उतरे 3 रूसी सैन्य विमान

    BRICS समिट 2026 से ठीक पहले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर पर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मंगलवार सुबह तीन रूसी सैन्य विमानों ने यहां लैंडिंग की. ये विमान नव-निर्मित एयरपोर्ट पर उतरने वाले पहले विदेशी और सैन्य विमान बताए जा रहे हैं. 18वां BRICS शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होना है. ऐसे में रूसी विमानों की जेवर एयरपोर्ट पर लैंडिंग को भारत-रूस संबंधों और शिखर सम्मेलन की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

  • Posted By: Isha Gupta

    10 Sep 2026 07:51 AM (IST)

    उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर का रहस्य गहराया, प्रतिमा के पीछे मिला मालवा का खास पत्थर

    उज्जैन के प्रसिद्ध खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा अब अपने ऐतिहासिक रहस्य को लेकर चर्चा में है. पुरातत्वविद् डॉ. रमन सोलंकी ने प्रतिमा और आसपास के क्षेत्र के महत्व पर जानकारी दी है. उनके मुताबिक, प्रतिमा के पीछे लगा पत्थर मालवा क्षेत्र में पाए जाने वाले बेसाल्ट जैसा दिखाई देता है. हालांकि, प्रतिमा का निर्माण कब हुआ और इसे मंदिर में कब स्थापित किया गया, इसकी सटीक तारीख अभी सामने नहीं आई है. इससे प्रतिमा के इतिहास को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है.

  • Posted By: Isha Gupta

    10 Sep 2026 07:34 AM (IST)

    Raghav Chadha का नाम वोटर लिस्ट में जुड़ा, जानिए कब किया था आवेदन और कब मिली मंजूरी

    BJP सांसद राघव चड्ढा का नाम दिल्ली की AC-39 (राजिंदर नगर) विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में जोड़ दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने 26 अगस्त 2026 को Form-6 के जरिए नाम शामिल कराने के लिए आवेदन किया था. चुनाव पंजीकरण अधिकारी (ERO) ने अनिवार्य 7 दिन की नोटिस अवधि पूरी होने के बाद 2 सितंबर 2026 को आवेदन को मंजूरी दी. बताया गया कि पूरी प्रक्रिया तय नियमों के तहत पूरी की गई.

  • Posted By: Isha Gupta

    10 Sep 2026 07:18 AM (IST)

    iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च! Apple ने किए बड़े हार्डवेयर अपग्रेड, जानें क्या बदला

    Apple ने बुधवार को आयोजित ‘सरप्राइज एंड शाइन’ इवेंट में iPhone 18 सीरीज के दो प्रीमियम मॉडल iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च किए. नए मॉडल पिछले साल के iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की तुलना में कई बड़े हार्डवेयर अपग्रेड के साथ आए हैं. कंपनी ने इस बार फोन की परफॉर्मेंस और कनेक्टिविटी पर खास फोकस किया है. नए Pro मॉडल में बेहतर तकनीक और अपग्रेडेड फीचर्स के साथ यूजर्स को पहले से बेहतर अनुभव देने का दावा किया गया है.

  • Posted By: Isha Gupta

    10 Sep 2026 07:02 AM (IST)

    UAE पहुंचे ओडिशा CM मोहन चरण माझी, बिजनेस कम्युनिटी और प्रवासी ओडिया ने किया स्वागत

    ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी 9 सितंबर को UAE के दुबई पहुंचे. यहां UAE की बिजनेस कम्युनिटी और प्रवासी ओडिया समुदाय के सदस्यों ने उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री का यह दौरा ओडिशा और UAE के बीच कारोबारी संबंधों को मजबूत करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है. दौरे के दौरान निवेश और व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. प्रवासी ओडिया समुदाय की मौजूदगी ने भी मुख्यमंत्री के स्वागत को खास बनाया.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 10 Sep, 2026 | 07:00 AM