Todays Top News List: राम मंदिर चढ़ावा मामले में 24-48 घंटे में आ सकती है SIT की रिपोर्ट, लखन पटेल से वापस लिया पशुपालन विभाग, दिनभर की खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की मांसपेशियां कमजोर हो रही हैं और उन्हें "बहुत ज्यादा दर्द" हो रहा है, लेकिन उन्होंने अपना अनशन खत्म करने से इनकार कर दिया है. NEET मुद्दे को लेकर जंतर-मंतर पर पिछले 25 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रही 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के समर्थन में अनशन कर रहे हैं. वांगचुक की सेहत लगातार बिगड़ने के कारण, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने एक्टिविस्ट से अपना अनशन खत्म करने का आग्रह किया है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: मध्य प्रदेश में इस मानसून सीजन में जुलाई महीने में पहली बार बारिश सामान्य से कम दर्ज हुई है. अब तक प्रदेश में करीब साढ़े नौ इंच बारिश हुई है, जो सामान्य से तीन प्रतिशत कम है. पिछले पांच दिनों से बारिश की रफ्तार थमी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने पर प्रदेश में फिर तेज बारिश शुरू हो सकती है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 15 Jul, 2026 | 07:02 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: Isha Gupta

    15 Jul 2026 07:01 PM (IST)

    पुरी में रथ यात्रा की उलटी गिनती शुरू, सिंहद्वार पर पहुंचे भगवान जगन्नाथ के तीनों दिव्य रथ

    ओडिशा के पुरी जगन्नाथ मंदिर में कल 16 जुलाई को होने वाली वार्षिक रथ यात्रा की तैयारियां पूरी हो गई हैं. भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के तीनों रथ नंदीघोष, तालध्वज और दर्पदलन को सिंहद्वार पर लाया गया है. अब लाखों श्रद्धालु भगवान के रथों के दर्शन और रथ यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. प्रशासन ने भी यात्रा को लेकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    15 Jul 2026 06:48 PM (IST)

    जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका, कई बड़े नेताओं ने थामा BJP का दामन

    बिहार में जन सुराज पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. पार्टी के कई नेताओं, जिनमें केसी सिन्हा और बिट्टू सिंह शामिल हैं, ने पटना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली. इन नेताओं के बीजेपी में शामिल होने को बिहार की राजनीति में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है. पार्टी छोड़ने के पीछे की वजहों पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

  • Posted By: Isha Gupta

    15 Jul 2026 06:37 PM (IST)

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा अपडेट, 24-48 घंटे में आ सकती है SIT की रिपोर्ट

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा गबन के कथित मामले में गठित विशेष जांच दल (SIT) अगले 24 से 48 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप सकती है. यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है. बताया जा रहा है कि जांच लगभग पूरी हो चुकी है और रिपोर्ट में मामले से जुड़े अहम निष्कर्ष शामिल हो सकते हैं. हालांकि, रिपोर्ट आने के बाद ही सरकार की ओर से आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा.

  • Posted By: Isha Gupta

    15 Jul 2026 06:24 PM (IST)

    AIADMK पर फिर सियासी वार! मंत्री बोले - 'EPS पार्टी नहीं, परिवार को दे रहे हैं प्राथमिकता'

    तमिलनाडु के ऊर्जा एवं कानून मंत्री सी.टी.आर. निर्मल कुमार ने AIADMK नेता ई. पलानीस्वामी (EPS) पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि EPS पार्टी पर अपनी पकड़ बनाए रखने में नाकाम रहे हैं और पार्टी से ज्यादा अपने परिवार के हितों को प्राथमिकता दे रहे हैं. मंत्री ने कहा कि एम.जी. रामचंद्रन द्वारा स्थापित AIADMK, पलानीस्वामी के नेतृत्व में कमजोर हुई है. उन्होंने EPS से पार्टी की कमान ऐसे नेताओं को सौंपने की अपील की जो इसे बेहतर ढंग से चला सकें.

  • Posted By: Isha Gupta

    15 Jul 2026 06:09 PM (IST)

    राम मंदिर चढ़ावा मामले पर पंजाब मंत्री का BJP पर हमला! बोले - 'दान की रकम तक नहीं छोड़ी'

    चंडीगढ़ में राम मंदिर चढ़ावा गबन के कथित मामले पर पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि दान की रकम की कथित चोरी के मामले में बीजेपी से जुड़े लोगों के नाम सामने आ रहे हैं. चीमा ने कहा कि यह मामला गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि इस तरह की घटनाएं बीजेपी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    15 Jul 2026 05:52 PM (IST)

    BIMSTEC बैठक में भारत-म्यांमार की अहम बातचीत! NSA अजीत डोभाल ने सुरक्षा सहयोग पर की चर्चा

    भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने BIMSTEC राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुखों की पांचवीं बैठक के दौरान म्यांमार के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यू टिन आंग सान से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने भारत-म्यांमार के सुरक्षा सहयोग की समीक्षा की और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया. बैठक में दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई.

  • Posted By: Isha Gupta

    15 Jul 2026 05:38 PM (IST)

    TMC में बढ़ी अंदरूनी हलचल! 'मदन मित्रा हमारे साथ आ चुके हैं', बागी गुट का बड़ा दावा

    कोलकाता में पार्टी की बैठक में पहुंचे TMC विधायक संदीपन साहा ने कहा कि 21 जुलाई (शहीद दिवस) को लेकर प्रस्तुति दी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि "मदन मित्रा पहले ही हमारे साथ आ चुके हैं। संभव है कि अनुव्रत मंडल भी जल्द हमारे साथ आएं।" संदीपन साहा टीएमसी के ऋतब्रत बनर्जी के बागी गुट से जुड़े हैं। उनके इस बयान के बाद पार्टी की अंदरूनी राजनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

  • Posted By: Isha Gupta

    15 Jul 2026 05:19 PM (IST)

    झारखंड को मिली बड़ी रेल परियोजना, 1,365 करोड़ रुपये से बनेगी चौथी रेल लाइन

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि, राजखरसावां से डांगोआपोसी के बीच चौथी रेल लाइन बिछाई जाएगी. 1,365 करोड़ रुपयेकी लागत वाली यह 71 किलोमीटर लंबी परियोजना झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में बनेगी. इस परियोजना में 5 बड़े और 124 छोटे पुल बनाए जाएंगे. इससे लौह अयस्क और इस्पात क्षेत्र में रेल यातायात आसान होगा, लॉजिस्टिक्स लागत में 235 करोड़ रुपयेकी बचत होगी और करीब 24 लाख मानव-दिवस का रोजगार मिलेगा. साथ ही, माल ढुलाई सड़क से रेल पर आने से 11 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कम होने का अनुमान है.

  • Posted By: Isha Gupta

    15 Jul 2026 05:04 PM (IST)

    Semicon 2.0 से आएगा बड़ा बदलाव, 4 लाख करोड़ निवेश और लाखों रोजगार का दावा

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि Semicon 2.0 के तहत करीब 4 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा गया है. इससे 2 लाख करोड़ रुपये का उत्पादन और 1 लाख करोड़ रुपये का निर्यात होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि यह योजना प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह के रोजगार पैदा करेगी. उनके अनुसार, सेमीकंडक्टर एक बुनियादी उद्योग है और यहां बनने वाली चिप्स का इस्तेमाल कई दूसरे क्षेत्रों में किया जाएगा.

  • Posted By: Isha Gupta

    15 Jul 2026 04:50 PM (IST)

    उमर खालिद को कोर्ट से राहत, परिवार से हफ्ते में दो बार वीडियो कॉल की मिली मंजूरी

    दिल्ली दंगा बड़ी साजिश मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने उमर खालिद की याचिका मंजूर कर ली है. अदालत ने उन्हें परिवार से हफ्ते में दो बार वीडियो कॉल की सुविधा फिर से देने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि उमर खालिद पिछले 6 वर्षों से इस सुविधा का इस्तेमाल कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने जेल का कोई नियम नहीं तोड़ा. इससे पहले मई 2026 में जेल प्रशासन ने यह सुविधा घटाकर हफ्ते में एक बार कर दी थी.

  • Posted By: Isha Gupta

    15 Jul 2026 04:34 PM (IST)

    तमिलनाडु के मुख्य सचिव को मिला 6 महीने का सेवा विस्तार, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

    केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव एम. साई कुमार का कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है. अब वह 1 सितंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक अपने पद पर बने रहेंगे. इस संबंध में केंद्र सरकार ने आदेश जारी कर दिया है. सेवा विस्तार के बाद एम. साई कुमार अगले छह महीने तक राज्य के प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगे.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    15 Jul 2026 04:22 PM (IST)

    नोएडा में ईवी बैटरी चार्जिंग के दौरान हादसा, भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत

    नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र स्थित मामूरा की गली नंबर-2 में जी-4 भवन के ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी चार्जिंग के दौरान हुए स्पार्क से भीषण आग लग गई, जिसने पास में खड़े पेट्रोल वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया.

    सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की सात दमकल गाड़ियों, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और पुलिस ने करीब 50 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला. धुएं से दम घुटने के कारण दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक महिला और एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने मकान मालिक/लीज धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    15 Jul 2026 04:04 PM (IST)

    केंद्र ने वाराणसी के लिए दो राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दी, 25500 करोड़ रुपये होगा निवेश

    नयी दिल्ली: 15 जुलाई (भाषा) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को वाराणसी के लिए दो राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दी. इन परियोजनाओं पर कुल मिलाकर लगभग 25,500 करोड़ रुपये का निवेश होगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में भीड़भाड़ को कम करने के लिए वरुणा नदी के किनारे राष्ट्रीय राजमार्ग-31 और वाराणसी रिंग रोड को जोड़ने वाले 43.22 किलोमीटर लंबे लिंक रोड के विकास को मंजूरी दी.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    15 Jul 2026 03:48 PM (IST)

    मंदिर जाना मेरा निजी अधिकार है, 'उदार हिंदुत्व' नहीं : केरल के मुख्यमंत्री

    तिरुवनंतपुरम: 15 जुलाई (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने कोल्लूर मूकांबिका मंदिर की अपनी हालिया यात्रा को लेकर लगाए गए 'उदार (सॉफ्ट) हिंदुत्व' के आरोपों को खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि उनकी आस्था उनका निजी मामला है, जिसे संविधान के तहत संरक्षण प्राप्त है.

    सतीशन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा कि वह पिछले 37 वर्षों से कर्नाटक स्थित इस मंदिर में (पूजा-अर्चना के लिए) जा रहे हैं तथा केवल इस आधार पर उन्हें ‘‘उदार हिंदुत्व’’ का नेता बताना पूरी तरह निराधार है.

    उन्होंने कहा, ‘‘मूकांबिका मंदिर जाना मेरा व्यक्तिगत अधिकार है. मुझे भगवान में आस्था रखने का संवैधानिक अधिकार है. इसे ‘उदार हिंदुत्व’ कैसे कहा जा सकता है?’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि वह 1990 के दशक से इस मंदिर में जाते रहे हैं. उन्होंने खुद को वहां की अधिष्ठात्री देवी का भक्त बताया. उन्होंने कहा, ‘‘मैं पिछले 37 वर्षों से मूकांबिका मंदिर जा रहा हूं. मैं कोल्लूर मूकांबिका का भक्त हूं और यह बात कहते हुए मुझे बहुत खुशी होती है.’

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    15 Jul 2026 03:32 PM (IST)

    गोयल अमेरिकी सांसदों के विधेयक पर स्पष्टीकरण दें, भारत का अपमान हो रहा : कांग्रेस

    नयी दिल्ली: 15 जुलाई (भाषा) कांग्रेस ने अमेरिकी सांसदों के एक समूह की ओर से रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले पांच देशों पर 100 फीसदी शुल्क लगाने संबंधी विधेयक पेश किए जाने के बाद बुधवार को इस मुद्दे पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से स्पष्टीकरण की मांग की और दावा किया कि भारत को ‘‘अपमानित’’ किया जा रहा है. अमेरिकी सांसदों के द्विदलीय समूह ने एक विधेयक पेश किया है, जिसमें रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले भारत, चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान पर 100 फीसदी शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया गया है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    15 Jul 2026 03:19 PM (IST)

    मध्य प्रदेश में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 23 जुलाई को होगा

    मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में प्रत्येक माह निर्धारित दिवस को युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इस माह 23 जुलाई को शासकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय करैरा में युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के समन्वय से आयोजित जिला स्तरीय रोजगार मेला में एक ही मंच पर रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के लिए अवसर उपलब्ध कराने आकांक्षी युवाओं को लाभान्वित किया जाता है.

    इसमें प्रदेश की निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल होंगी, जिनके द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. ऐसे बेरोजगार जिनकी योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई हैं और 18 से 35 वर्ष की आयु वर्ग के युवा इसमें भाग ले सकते है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    15 Jul 2026 03:08 PM (IST)

    हिमाचल सरकार की ‘विफलताओं’ पर आरोपपत्र तैयार करेगी भाजपा, पूरे प्रदेश में जनअभियान की योजना

    शिमला: 15 जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश भाजपा ने बुधवार को कहा कि उसने कांग्रेस सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों, अधूरे वादों, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं को उजागर करने के लिए ‘आरोपपत्र’ तैयार करने के वास्ते राज्य स्तरीय ‘समिति’ का गठन किया है. पार्टी ने कहा कि जवाबदेही की मांग के लिए पूरे प्रदेश में जनआंदोलन भी संचालित किया जाएगा.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    15 Jul 2026 02:57 PM (IST)

    अमरनाथ यात्रा: जम्मू से 6200 से अधिक श्रद्धालु कश्मीर आधार शिविरों के लिए हुए रवाना

    जम्मू: 15 जुलाई (भाषा) जम्मू के भगवती नगर आधारशिविर से बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 6,251 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था दक्षिण कश्मीर के अमरनाथ गुफा मंदिर के दो आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ. अधिकारियों ने बताया कि चौदहवें जत्थे में 3,266 तीर्थयात्री अनंतनाग जिले के पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग की ओर बढ़े, जबकि 2,985 तीर्थयात्रियों ने गांदरबल जिले के छोटे लेकिन ज्यादा चढ़ाई वाले 14 किलोमीटर लंबे बालटाल रास्ते को चुना.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    15 Jul 2026 02:45 PM (IST)

    सड़क हादसे के पीड़ित व्यक्ति के परिवार को 25.71 लाख मुआवजा दिया जाए: न्यायाधिकरण

    ठाणे: 15 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे के मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) ने तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से जान गंवा चुके 28 वर्षीय एक व्यक्ति के परिवार को 25.71 लाख रुपये का मुआवजा दिये जाने का आदेश दिया है. न्यायाधिकरण ने मंगलवार को अपने आदेश में मामले की ठीक से जांच न करने को लेकर पुलिस को फटकार लगाई और कहा कि संबंधित गाड़ी के बोनट पर ‘महाराष्ट्र सरकार’ लिखा था.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    15 Jul 2026 02:30 PM (IST)

    पुरी रथयात्रा के लिए तैयार, ओडिशा सरकार ‘हाई अलर्ट’ पर

    पुरी: 15 जुलाई: ओडिशा में समुद्र के किनारे बसे पुरी शहर में बृहस्पतिवार को भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन की वार्षिक रथ यात्रा के लिए तीन शानदार लकड़ी के रथ 'ग्रैंड रोड' पर निकलने को तैयार हैं. इस बड़े आयोजन के सुचारू संचालन के लिए राज्य सरकार हाई अलर्ट पर है.

    श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने घोषणा की कि तीनों रथों - भगवान बलभद्र के ‘तालध्वज’, देवी सुभद्रा के ‘दर्पदलन’ और भगवान जगन्नाथ के ‘नंदीघोष’ - का निर्माण और सजावट पूरी हो गई है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    15 Jul 2026 02:18 PM (IST)

    कुशल कर्मचारियों की कमी से भारत के बायो-एग्री समाधानों को बढ़ावा देने की कोशिश धीमी हो सकती है

    नई दिल्ली: (15 जुलाई) कृषि आयुक्त पी.के. सिंह ने बुधवार को कहा कि जैविक खेती के इनपुट – जैसे बायो-स्टिमुलेंट से लेकर बायो-पेस्टिसाइड तक – को बड़े पैमाने पर लाने की भारत की महत्वाकांक्षी योजना को प्रशिक्षित कर्मचारियों की कमी के कारण झटका लग सकता है। उन्होंने बढ़ते बायो-मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को सहारा देने के लिए तुरंत स्किल-डेवलपमेंट (कौशल विकास) के उपाय करने की बात कही.

    इंडस्ट्री बॉडी BASAI के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि केमिकल फर्टिलाइजर और पेस्टिसाइड बनाने में अभी लगे कर्मचारियों को सीधे तौर पर जैविक प्लांट में नहीं लगाया जा सकता.

    उन्होंने कहा, "केमिकल इंजीनियरों के पास जैविक डिस्टिलेशन या फर्मेंटेशन सिस्टम के लिए ज़रूरी विशेषज्ञता अपने आप नहीं हो सकती. " उन्होंने इसे एक स्ट्रक्चरल गैप (ढांचागत कमी) बताया जिसे भारत के बायो-समाधानों से जुड़े बड़े लक्ष्यों को हासिल करने से पहले ठीक करने की ज़रूरत है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    15 Jul 2026 02:00 PM (IST)

    तृणमूल के अभिषेक बनर्जी आवाज का नमूना देने के लिए विधाननगर अदालत पहुंचे

    कोलकाता: 15 जुलाई (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए अपने कथित धमकी भरे भाषण की जांच के सिलसिले में आवाज का नमूना देने के लिए बुधवार को विधाननगर अदालत पहुंचे.  जांच एजेंसी की अर्जी पर विधाननगर के उप-संभागीय न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसडीजेएम) अदालत द्वारा निर्धारित पहले के दो अवसरों पर बनर्जी आवाज का नमूना देने के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    15 Jul 2026 01:52 PM (IST)

    मंत्रिमंडल में बदलाव, मंत्री लखन पटेल से वापस लिया पशुपालन विभाग

    मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल में बदलाव हुआ है. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभाव) लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस ले लिया गया है. यह विभाग अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने पास रखेंगे. इसके बाद लखन पटेल अब केवल आनंद विभाग के मंत्री रह गए हैं. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.

    लखन पटेल पथरिया विधानसभा से विधायक हैं. साल 2023 में सरकार के गठन के साथ लखन पटेल को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पशुपालन एवं डेयरी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी थी.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    15 Jul 2026 01:38 PM (IST)

    हरियाणा के सोनीपत में अमेरिकी ट्रेड डील के खिलाफ सड़क पर उतरे किसान

    • सड़को पर एक फिर किसान,सोनीपत शहर की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन
    • भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान,
    • सोनीपत जिला सचिवालय पहुँचकर किसानों ने राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन
    • सोनीपत एडीसी को ज्ञापन शॉप कर ट्रेंड डील रद्द करने की उठाई मांग
    • किसानों ने कहा भारत का किसान समृद्ध तो फिर बाहर से किसानों की फसल मनाने की क्या जरूरत
    • किसानों ने कहा 21 जुलाई को बहुत बड़ी संख्या में किसान संगठन दिल्ली में किसान घाट पर होंगे एकजुट

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    15 Jul 2026 01:28 PM (IST)

    राजस्थान में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की प्रसव पूर्व जांच के लिए आज से विशेष अभियान

    जयपुर, 15 जुलाई। प्रदेश में सभी गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य मानकों की सघन स्क्रीनिंग के लिए आज से विशेष अभियान चलाया जा रहा है. 5 दिन तक चलने वाले इस अभियान में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की जाएगी. चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने जयपुर में बैठक कर वीसी के माध्यम से सभी चिकित्सा अधिकारियों को इस बारे में निर्देश दिये.

    उन्होंने कहा कि आशा वर्कर, एएनएम और सीएचओ के जरिये स्क्रीनिंग का ये काम करवाया जाएगा. श्रीमती राठौड़ ने प्रत्येक गर्भवती महिला की चार गुणवत्तापूर्ण ए.एन.सी. जांच अनिवार्य रूप से कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि ज्यादा जोखिम वाली गर्भावस्था के लिए अलग से टेªकिंग सिस्टम बनाया जाएगा.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    15 Jul 2026 01:18 PM (IST)

    एसआईआर प्रक्रिया का जोर मतदाताओं को बाहर करने पर, इससे लोकतंत्र को भारी नुकसान पहुंचा: कुरैशी

    नयी दिल्ली: 15 जुलाई (भाषा) पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) एस. वाई. कुरैशी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की जारी प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन आयोग की तीखी आलोचना की और कहा कि मौजूदा प्रक्रिया मतदाताओं को शामिल करने के बजाय उन्हें ‘बाहर’ करने पर केन्द्रित है जिससे ‘लोकतंत्र को भारी नुकसान पहुंचा है’ और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों की व्यवस्था ‘प्रभावित’ हुई है.

    अपनी नयी पुस्तक ‘इंडिया एंड आई: ए हंड्रेड मेमोरीज़, नॉट ए मेमॉयर’ के विमोचन से पहले ‘पीटीआई वीडियो’ को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कुरैशी ने कहा कि वर्तमान एसआईआर प्रक्रिया में अधिक जोर इस बात पर है कि कितने लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं, मानो निर्वाचन आयोग को अधिक से अधिक लोगों को सूची से बाहर करने पर अच्छे अंक मिलेंगे.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    15 Jul 2026 01:07 PM (IST)

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त के कार्यकाल के दौरान संप्रग सरकार ने कोई दबाव नहीं डाला- एसवाई कुरैशी

    नयी दिल्ली: 15 जुलाई (भाषा) संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के दूसरे कार्यकाल के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) रहे एस. वाई. कुरैशी ने कहा है कि अपने कार्यकाल में उन्हें सरकार की ओर से किसी भी तरह के दबाव का सामना नहीं करना पड़ा. साथ ही कुरैशी ने कहा कि उस समय चुनाव आयोग की छवि ऐसी थी कि ‘‘कोई ऐसा करने की हिम्मत भी नहीं कर सकता था.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    15 Jul 2026 12:55 PM (IST)

    वांगचुक के बिगड़ते स्वास्थ्य से जुड़ी याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगा दिल्ली उच्च न्यायालय

    नयी दिल्ली: 15 जुलाई (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि वह यहां जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताने वाली जनहित याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगा.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    15 Jul 2026 12:30 PM (IST)

    यूपी के लखीमपुर में यूएस ट्रेड डील के खिलाफ किसानों का जिला मुख्यालय पर धरना

    राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला प्रभारी गुरपेज सिंह सिद्धू ने बताया कि आज 15 .7.2026 जुलाई को प्रधानमंत्री के नाम देशव्यापी ज्ञापन दिए जा रहे हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह के आह्वान पर किसान जिला मुख्यालय पहुंचे हैं और अमेरिकी ट्रेड डील के खिलाफ ज्ञापन दिया गया है. उन्होंने बताया कि बीते दिन राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की टीम ने मोहम्मदी तहसील में उप जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया गया है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    15 Jul 2026 12:07 PM (IST)

    भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता लागू होने का उद्योग जगत ने किया स्वागत, व्यापार को गति मिलने का दावा

    लंदन: 15 जुलाई (भाषा) भारत और ब्रिटेन के उद्योग एवं कारोबारी संगठनों ने बुधवार से मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लागू होने का स्वागत किया. उनका कहना है कि शुल्क में व्यापक कटौती से दोनों देशों के बीच वस्तुओं व सेवाओं के द्विपक्षीय प्रवाह को गति और व्यापार को नई रफ्तार मिलेगी.  व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) पर पिछले वर्ष जुलाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष कीर स्टार्मर ने हस्ताक्षर किए थे.

    इस समझौते से वर्ष 2030 तक दोनों देशों के बीच वार्षिक व्यापार मौजूदा लगभग 48 अरब पाउंड से कम से कम दोगुना होने का अनुमान है. साथ ही, दीर्घकाल में दोनों देशों के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में हर वर्ष करीब पांच अरब पाउंड की वृद्धि होगी.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    15 Jul 2026 11:56 AM (IST)

    दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई हल्की बारिश, बादल छाए रहने की संभावना

    नयी दिल्ली: 15 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बुधवार तड़के हल्की बारिश हुई और मौसम विभाग ने दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है.  सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। मौसम केंद्र ने तड़के ढाई बजे से सुबह साढ़े पांच बजे के बीच बहुत मामूली बारिश भी दर्ज की.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    15 Jul 2026 11:41 AM (IST)

    भारत को व्यापार समझौते के तहत ब्रिटेन में 11 लाख टन से अधिक इस्पात के शुल्क-मुक्त निर्यात की सुविधा

    नयी दिल्ली: 15 जुलाई : भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता (सीईटीए) बुधवार से लागू होने के साथ ही भारतीय निर्यातक अब हर साल 11 लाख टन से अधिक इस्पात का ब्रिटेन को शुल्क-मुक्त निर्यात कर सकेंगे.  ब्रिटेन द्वारा मार्च में लागू किए गए इस्पात सुरक्षा उपाय 24 जुलाई, 2025 को हस्ताक्षरित व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) के क्रियान्वयन में प्रमुख अड़चन बन गए थे. इस मुद्दे के समाधान के बाद 15 जुलाई से समझौते को लागू करने का रास्ता साफ हो गया. (भाषा)

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jul 2026 11:35 AM (IST)

    जयंत पाटिल की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात पर संजय राउत ने दिया बड़ा बयान

    शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने कहा कि एनसीपी-एससीपी नेता जयंत पाटिल की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात को लेकर जो बातें कही जा रही हैं, वे सही नहीं हैं. उनके मुताबिक, जयंत पाटिल अपने विधानसभा क्षेत्र के एक नगर परिषद अध्यक्ष को कलेक्टर द्वारा अयोग्य घोषित किए जाने के मामले पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री से मिले थे. राउत ने कहा कि यह एक स्थानीय मुद्दा था और उनकी जानकारी में मुलाकात का यही कारण है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    15 Jul 2026 11:28 AM (IST)

    राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना

    जयपुर: 15 जुलाई (भाषा) राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून का असर कमजोर होने के बीच राज्य में कई जगह आने वाले दिनों में हल्की बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. इसके अनुसार, आगामी कुछ दिनों में राज्य में कहीं कहीं हल्की बारिश होने की पूरी संभावना है. इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकतर भागों में 30—40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज धूलभरी हवाएं चल सकती हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jul 2026 11:15 AM (IST)

    ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में अंदरूनी बिखराव शुरू हो गया है- सैयद शाहनवाज हुसैन

    भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने दावा किया कि ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में अंदरूनी बिखराव शुरू हो गया है. उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ अब न सांसद पूरी तरह हैं, न विधायक और न ही कार्यकर्ता. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि संसद में टीएमसी के 20 सांसदों के एक गुट ने अलग सीटों की मांग की है. उनके मुताबिक, यदि दो-तिहाई सांसद अलग हुए हैं, तो उन्हें नियमों के तहत इसका अधिकार मिल सकता है। हालांकि, इस मामले में अंतिम फैसला लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) ही करेंगे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jul 2026 11:00 AM (IST)

    भारत- यूके व्यापार समझौते से विदेशी शराबों पर आयात शुल्क कम लगेगा

    भारत- यूके व्यापार समझौते के बाद स्कॉच व्हिस्की समेत कई प्रीमियम विदेशी शराबों पर आयात शुल्क कम होगा. अभी स्कॉच व्हिस्की पर 150 प्रतिशत आयात शुल्क लगता है. इसे पहले चरण में 75 प्रतिशत किया जाएगा और अगले 10 वर्षों में घटाकर 40 प्रतिशत कर दिया जाएगा. इससे भारत में स्कॉच व्हिस्की की कीमतें कम हो सकती हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jul 2026 10:42 AM (IST)

    भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता देश के लिए बड़ी उपलब्धि है- जेडीयू नेता राजीव रंजन

    जेडीयू नेता राजीव रंजन ने कहा कि भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता (FTA) देश के लिए बड़ी उपलब्धि है. उनका कहना है कि इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समझौते हुए हैं, जिनसे भारत और उसके साझेदार देशों दोनों को फायदा हुआ है. राजीव रंजन ने विश्वास जताया कि भारत-यूके FTA देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य के करीब पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jul 2026 10:26 AM (IST)

    भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू हो गया है

    भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता (CETA) आज से लागू हो गया है. सरकार का कहना है कि इस समझौते से किसानों, एमएसएमई, श्रमिकों, निर्यातकों और सेवा क्षेत्र को बड़ा फायदा मिलेगा. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल का छठा मुक्त व्यापार समझौता है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार को नई गति मिलने की उम्मीद है. खास बात यह है कि CETA सिर्फ आयात-निर्यात पर लगने वाले शुल्क (टैरिफ) कम करने का समझौता नहीं है, बल्कि यह व्यापार, निवेश, सेवाओं और रोजगार को बढ़ावा देने वाला बड़ा समझौता है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jul 2026 10:10 AM (IST)

    भारत-यूके व्यापार समझौता लागू होने के बाद समुद्री उत्पादों के निर्यात को मिलेगा बढ़ावा

    भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (CETA) लागू होने के बाद समुद्री उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (MPEDA) तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से ताजा ठंडी मछलियों (Fresh Chilled Fish) की पहली खेप ब्रिटेन के लिए रवाना करेगा. अधिकारियों के मुताबिक, इस खेप में करीब 2,000 किलोग्राम मछली शामिल होगी. इसका निर्यात ग्लैडसन एक्सपोर्टर्स और जूड फूड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किया जाएगा..

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jul 2026 09:55 AM (IST)

    BIMSTEC सुरक्षा शिखर सम्मेलन कल, मेजबानी करेंगे NSA अजीत डोभाल

    राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल 16 जुलाई को नई दिल्ली में होने वाले BIMSTEC सुरक्षा शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jul 2026 09:40 AM (IST)

    PM मोदी की विदेश नीति और दूसरे देशों के साथ बेहतर संबंधों का फायदा भारत को मिल रहा है- संजय सरावगी

    बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और दूसरे देशों के साथ बेहतर संबंधों का फायदा भारत को मिल रहा है.उन्होंने कहा कि आज से मुक्त व्यापार समझौता (FTA) लागू हो गया है, जिससे कई सामान सस्ते होंगे और लोगों को इसका फायदा मिलेगा. उन्होंने इसे देश के लिए स्वागत योग्य और सकारात्मक कदम बताया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jul 2026 09:25 AM (IST)

    कपास की कीमतों में तेजी, आखिर क्यों बढ़ रहे रेट

    कम बारिश और बुवाई घटने की चिंता के बीच देश में कपास की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कपास के दाम बढ़ने से घरेलू बाजार को समर्थन मिला है. कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 10 जुलाई तक देश में कपास की बुवाई 15 प्रतिशत घटकर 79.54 लाख हेक्टेयर रह गई है, जबकि पिछले साल इसी समय यह 93.95 लाख हेक्टेयर थी.

    इस बीच कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने पिछले दो दिनों में कपास का भाव 800 रुपये प्रति कैंडी (356 किलोग्राम) बढ़ा दिया है. कपड़ा मिलों और व्यापारियों की मजबूत मांग के कारण बाजार में तेजी बनी हुई है. रायचूर के कॉटन सोर्सिंग एजेंट रामानुज दास बूब ने बिजनेसलाइन से कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कपास के दाम बढ़ रहे हैं. न्यूयॉर्क के आईसीई एक्सचेंज में कपास का वायदा भाव 75-76 सेंट प्रति पाउंड से बढ़कर 81-82 सेंट प्रति पाउंड पहुंच गया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jul 2026 09:10 AM (IST)

    मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने PM मोदी को लिखा पत्र, की ये मांग

    कर्नाटक में सूखे जैसे हालात को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने और किसानों को राहत देने के लिए जरूरी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jul 2026 08:55 AM (IST)

    पुरी में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई

    पुरी में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. रथ यात्रा से एक दिन पहले भगवान जगन्नाथ का रथ 'नंदीघोष', भगवान बलभद्र का 'तालध्वज' और देवी सुभद्रा का 'दर्पदलन' रथखला से श्री जगन्नाथ मंदिर के मुख्य द्वार के सामने लाए जाएंगे. श्री जगन्नाथ मंदिर में सभी धार्मिक अनुष्ठान पूरे होने के बाद 'आज्ञान माला बिजे' की रस्म निभाई जाएगी. इसके बाद तीनों रथों को मंदिर के सामने स्थापित किया जाएगा, जहां से अगले दिन भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा शुरू होगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jul 2026 08:41 AM (IST)

    तेलंगाना सरकार ने किसानों से धान की खेती कम करने की अपील की

    अल नीनो और कम बारिश की आशंका को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने किसानों से धान की खेती कम करने की अपील की है. सरकार ने सलाह दी है कि किसान धान की जगह कम पानी में उगने वाली फसलों की खेती करें. सरकार ने किसानों से मोटे अनाज और दलहन बोने को कहा है, ताकि पानी की कमी का असर खेती पर कम पड़े. साथ ही किसानों को कम लागत में ज्यादा मुनाफा हो. खास बात यह है कि तेलंगाना में अभी तक औसत से 35 प्रतिशत कम बारिश हुई है. यही वजह है कि सरकार की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jul 2026 08:25 AM (IST)

    टीएमसी के कई नेता भ्रष्टाचार में शामिल, उनकी जांच भी की जा रही है- दिलीप घोष

    पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) के कई नेता भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल रहे हैं. उनका दावा है कि पहले इन मामलों की शिकायत नहीं होती थी, लेकिन अब शिकायतें दर्ज हो रही हैं, इसलिए उनकी जांच भी की जा रही है.उन्होंने कहा कि जब किसी मामले की शिकायत की जाती है, तो जांच एजेंसियां उसकी जांच करती हैं और कानून के अनुसार कार्रवाई होती है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jul 2026 08:10 AM (IST)

    दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 18 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है

    IMD ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 18 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. 19 और 20 जुलाई को बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं. इन दिनों कुछ स्थानों पर भारी बारिश का भी अलर्ट जारी  किया गया है. हालांकि, 16 जुलाई तक इन राज्यों में गर्मी और उमस बनी रह सकती है. उत्तर प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17 जुलाई तक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 जुलाई तक अलग-अलग जगहों पर बारिश होने की संभावना है. 17 से 20 जुलाई के बीच पूर्वी यूपी और 19-20 जुलाई को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने यहां भी 16 जुलाई तक गर्म और उमस भरे मौसम की संभावना जताई है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jul 2026 07:52 AM (IST)

    पैराक्वाट डाइक्लोराइड का इसलिए होता है इस्तेमाल

    पैराक्वाट डाइक्लोराइड एक खरपतवारनाशक है, जिसका इस्तेमाल खेतों और गैर-कृषि क्षेत्रों में उगने वाले खरपतवार को खत्म करने के लिए किया जाता है. इसका उपयोग खासतौर पर कपास जैसी फसलों की कटाई से पहले पौधों को जल्दी सुखाने (डेसिकेशन) के लिए भी किया जाता है. इससे फसल जल्दी कटाई के लिए तैयार हो जाती है और कटाई का काम आसान हो जाता है.

    हालांकि, इस रसायन को लेकर स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं सामने आने के बाद अब केंद्र सरकार ने इसके आयात, निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा है. विशेषज्ञों के अनुसार, पैराक्वाट बेहद जहरीला रसायन है. इसके संपर्क में आने से व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार हो सकता है और कई मामलों में कुछ ही घंटों के भीतर मौत भी हो सकती है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jul 2026 07:35 AM (IST)

    केंद्र सरकार पैराक्वाट डाइक्लोराइड की खरीद-बिक्री पर लगा सकती है रोक

    केंद्र सरकार ने देश में सबसे विवादित खरपतवारनाशकों (herbicide) में से एक पैराक्वाट डाइक्लोराइड (Paraquat Dichloride) पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी शुरू कर दी है. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने इसका ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. ड्राफ्ट के मुताबिक, इस पैराक्वाट डाइक्लोराइड के आयात, निर्माण, बिक्री, परिवहन, वितरण और इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने का प्रस्ताव है.

    मंत्रालय ने बताया कि पैराक्वाट डाइक्लोराइड के इस्तेमाल की समीक्षा के लिए बनाई गई विशेषज्ञ समिति ने पाया कि दुनिया के 70 से अधिक देशों में इस रसायन पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है या इसके इस्तेमाल पर कड़ी पाबंदियां हैं. समिति ने अपनी रिपोर्ट में कई गंभीर चिंताएं भी जताई हैं. इनमें इस रसायन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान, इसके कारण लगातार सामने आ रहे जहर खाने (पॉइजनिंग) के मामले, उच्च मृत्यु दर और इसका कोई प्रभावी एंटीडोट (विषरोधी दवा) उपलब्ध न होना शामिल है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jul 2026 07:20 AM (IST)

    बिहार में 15 से 20 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा- IMD

    मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 15 से 20 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा. सप्ताह के दूसरे हिस्से में बारिश और तेज होने की संभावना है. इसी तरह झारखंड में 15 से 17 जुलाई के बीच कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.  वहीं, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में पूरे सप्ताह भारी बारिश का अनुमान है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jul 2026 07:05 AM (IST)

    देश के अलग-अलग हिस्सों में 15 जुलाई को मौसम का मिजाज अलग-अलग रहेगा

    देश के अलग-अलग हिस्सों में 15 जुलाई को मौसम का मिजाज अलग-अलग रहेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है. दूसरी ओर, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की बारिश के बावजूद गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 15 Jul, 2026 | 07:03 AM