Todays Top News List: मत्स्याखेट पर 15 अगस्त तक प्रतिबंध लगा, बिना पर्चा कफ सीरप की बिक्री पर रोक, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 18 से 22 जून तक मध्यप्रदेश के प्रवास पर रहेंगी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 18 जून को प्रातः इंदौर आएंगी. यहां से वे बैतूल में एक कार्यक्रम शामिल होने के बाद ओंकारेश्वर पहुंचेंगी. 19 जून को राष्ट्रपति अंतर्राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी. अगले दिन इंदौर से पश्चिम बंगाल के कलाईकुण्ड जाएंगी. राष्ट्रपति मुर्मु 20 जून को शाम को जबलपुर आएंगी. अगले दिन 21 जून को वे जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी. राष्ट्रपति मुर्मु रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के 36वें कान्क्लेव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी. 22 जून को वे कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में मानसून के पहुंचने में कुछ और समय लग सकता है. मौसम विज्ञानी डॉक्टर गायत्री वाणी ने बताया कि आज उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. उन्होंने बताया कि यही स्थिति अगले तीन-चार दिनों तक बनी रहेगी. मौसम विभाग ने आगामी तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में पहुंचने की संभावना जताई है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 16 Jun, 2026 | 07:22 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: Saurabh Sharma

    16 Jun 2026 06:59 PM (IST)

    ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे, ट्रंप, नौसैनिक नाकेबंदी को बताया बड़ी सफलता

    फ्रांस के एवियन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर सख्त बयान दिया. उन्होंने कहा कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होगा और इस लक्ष्य को हासिल करने की संभावना 99.9 प्रतिशत है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ऐसा होने नहीं देगा. उन्होंने अमेरिकी नौसेना की भी सराहना करते हुए कहा कि नौसैनिक नाकेबंदी बेहद प्रभावी और सफल रही. ट्रंप ने संकेत दिया कि वह इस मुद्दे पर जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं और संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाएंगे, ताकि मीडिया इसे सही तरीके से प्रस्तुत कर सके.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    16 Jun 2026 06:42 PM (IST)

    मुरादाबाद सड़क हादसे में 3 की मौत, बस चालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

    मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के अनुसार, एक व्यक्ति अपनी पत्नी, साली और एक छोटे बच्चे के साथ बाइक पर जा रहा था, तभी उनकी बाइक की एक बस से टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया. उपचार के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल का इलाज जारी है. घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए टीमों को रवाना किया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    16 Jun 2026 06:27 PM (IST)

    अमरनाथ यात्रा 2026 सफल और सुरक्षित होगी, प्रशासन ने किए व्यापक इंतजाम- जितेंद्र सिंह

    श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अमरनाथ यात्रा को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि इस बार यात्रा की अवधि लंबी है और प्रशासन ने सुरक्षा समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया है. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. केंद्रीय मंत्री के अनुसार, प्रशासन पूरी तरह तैयार है और सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रहेगी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होंगे.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    16 Jun 2026 06:10 PM (IST)

    पुणे में भीषण आग, 5 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं

    पुणे, महाराष्ट्र में एक स्थान पर भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया. फायर ऑफिसर समीर शेख ने बताया कि आग काफी बड़े क्षेत्र में फैली हुई थी, जिसके कारण स्थिति चुनौतीपूर्ण बन गई. आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 5 गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया. उन्होंने कहा कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. (ANI)

  • Posted By: Isha Gupta

    16 Jun 2026 05:55 PM (IST)

    तमिलनाडु का बड़ा खुलासा! ‘व्हाइट पेपर’ में सामने आई कर्ज की चौंकाने वाली स्थिति

    चेन्नई में तमिलनाडु के वित्त मंत्री मैरी विल्सन ने राज्य की आर्थिक स्थिति पर ‘व्हाइट पेपर’ जारी किया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले पांच वर्षों में राज्य का कर्ज बढ़ा है और 2025-26 के संशोधित अनुमान के अनुसार कर्ज से GSDP अनुपात 28.3 फीसदी तक पहुंच गया है. सरकार द्वारा जारी इस रिपोर्ट के बाद राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर राजनीतिक और आर्थिक चर्चा तेज हो गई है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    16 Jun 2026 05:52 PM (IST)

    G7 की सफलता के लिए पीएम मोदी का योगदान अहम: जॉन किर्टन

    जी-7 रिसर्च ग्रुप के निदेशक जॉन किर्टन ने कहा कि भारत में G7 का सदस्य बनने के लिए सभी जरूरी खूबियां हैं और G7 की सफलता के लिए प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी और योगदान बहुत अहम है.

  • Posted By: Isha Gupta

    16 Jun 2026 05:43 PM (IST)

    दिल्ली में बड़ी मुलाकात, धामी और अमित शाह के बीच उत्तराखंड विकास पर अहम चर्चा

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास, जनकल्याण और विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक को उत्तराखंड के विकास कार्यों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

  • Posted By: Isha Gupta

    16 Jun 2026 05:17 PM (IST)

    INDIA गठबंधन कायम है, BJP को हराएगा… ओवैसी के बयान पर अखिलेश का पलटवार

    लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, INDIA गठबंधन पहले भी था और आगे भी बना रहेगा. उन्होंने दावा किया कि गठबंधन ने हाल के चुनावों में बीजेपी को हराया है. अखिलेश ने कहा कि कई लोग और कई तरह की बाधाएं सामने आएंगी, लेकिन ऐसे प्रयासों का फायदा आखिरकार बीजेपी को पहुंचाने की कोशिश होती है. उनके बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.

  • Posted By: Isha Gupta

    16 Jun 2026 05:00 PM (IST)

    नवीकरणीय ऊर्जा फंड घोटाले में बड़ा एक्शन! CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की पहली चार्जशीट

    चंडीगढ़ नवीकरणीय ऊर्जा विज्ञान एवं तकनीकी संवर्धन सोसायटी (CREST) के फंड के कथित गबन मामले में CBI ने पहली चार्जशीट दाखिल कर दी है. इस मामले में कुल 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें IDFC फर्स्ट बैंक के 5 अधिकारी, CREST के 2 सरकारी कर्मचारी, 2 शेल कंपनियां और 4 निजी व्यक्ति शामिल हैं. जांच एजेंसी के अनुसार सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. मामले को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

  • Posted By: Isha Gupta

    16 Jun 2026 04:45 PM (IST)

    जनता तैयार, BJP करा रही सीटों का सर्वे… 2027 चुनाव पर अखिलेश का बड़ा दावा

    लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सपा का हर कार्यकर्ता और नेता तैयार है, जबकि जनता उससे भी ज्यादा तैयार है. उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और विदेश नीति को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. अखिलेश ने कहा कि बीजेपी की सर्वे टीम हर विधानसभा क्षेत्र में पहुंच चुकी है और चुनाव होने की स्थिति में मिलने वाली सीटों का आकलन कर रही है. उनके इस बयान के बाद यूपी की सियासत में चर्चा तेज हो गई है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    16 Jun 2026 04:32 PM (IST)

    त्रिपुरा राज्य निर्वाचन आयोग ग्राम समितियों के चुनाव एक ही चरण में कराए : न्यायालय

    नयी दिल्ली: 16 जून (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को त्रिपुरा राज्य निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह राज्य के जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद के तहत आने वाली सभी ग्राम समितियों के चुनाव 27 सितंबर को एक ही चरण में कराएय. न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ का यह निर्देश तब आया, जब त्रिपुरा राज्य निर्वाचन आयोग का पक्ष रखने के लिए उपस्थित हुए अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने पूरा चुनाव एक ही चरण में कराने का सुझाव दिया.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    16 Jun 2026 04:14 PM (IST)

    दिल्ली की डबल-डेकर टूरिस्ट बस में 1500 से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया, गर्मी में डिस्काउंट से बढ़ी संख्या

    नई दिल्ली: (16 जून) दिल्ली की इलेक्ट्रिक डबल-डेकर टूरिस्ट बस में लॉन्च के बाद से अब तक 1,500 से ज़्यादा यात्रियों ने सफ़र किया है. ज़्यादा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग ने गर्मी के मौसम में टिकट की कीमतें कम कर दी थीं.

    शुरू होने के पहले महीने में ही इस सर्विस में लगभग 800 यात्री शामिल हुए और लॉन्च के तीन महीने के भीतर यात्रियों की संख्या 1,200 का आंकड़ा पार कर गई. एक अधिकारी ने बताया कि ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, 12 जून तक कुल 1,540 यात्रियों ने बस में सफ़र किया, जो पर्यटकों के बीच बढ़ती दिलचस्पी को दर्शाता है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    16 Jun 2026 03:58 PM (IST)

    राजस्थान में कई जिलों में बारिश, तापमान में गिरावट, 26 जिलों में अलर्ट जारी

    जयपुर, 16 जून। प्रदेश में प्री-माॅनसून बारिश और आंधी से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 7 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज और 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

    इस बीच, आज भरतपुर में आंधी-बारिश की गतिविधियों से मौसम सुहावना हो गया। वहीं किसानों ने खरीफ फसलों की बुवाई शुरू कर दी है. हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और जयपुर सहित कल कई जिलों में तेज आंधी के साथ बरसात हुई. हनुमानगढ़ में ओले भी गिरे.

    वहीं अनाज मंडी में रखा गेहूं भीगने से किसानों की चिंता बढ़ गई है. चूरू के सरदारशहर में तेज अंधड़ से दिन में ही अंधेरा छा गया. तापमान में आए इस बदलाव से कई शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे आ गया है, हालांकि फलौदी 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा. खराब मौसम के कारण दिल्ली की चार उड़ानों को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश का यह दौर जारी रहेगा.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    16 Jun 2026 03:49 PM (IST)

    E20 ईंधन से जुड़ी भ्रामक खबरों का सरकार ने किया खंडन

    सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित उस खबर का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि ई20 ईंधन के इस्तेमाल से वाहन बीमा दावों को खारिज किया जा सकता है. पत्र सूचना कार्यालय की तथ्‍य जांच इकाई ने बताया है कि यह दावा निराधार है. पत्र सूचना कार्यालय ने स्‍पष्‍ट किया है कि ई20 ईंधन के इस्तेमाल के बावजूद मोटर बीमा पॉलिसियां वैध रहती हैं.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    16 Jun 2026 03:37 PM (IST)

    भारत में 2031 तक 5जी ग्राहकों की संख्या 1.1 अरब तक पहुंचने का अनुमान : रिपोर्ट

    नयी दिल्ली: 16 जून (भाषा) भारत में 2031 के अंत तक 5जी ग्राहकों की संख्या 1.1 अरब को पार कर सकती है, जो कुल कनेक्शन का 81 प्रतिशत होगी. स्वीडन की दूरसंचार उपकरण बनाने वाली कंपनी एरिक्सन की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक 5जी ग्राहकों की संख्या 43 करोड़ तक पहुंच गई थी और कुल मोबाइल कनेक्शन में इनकी हिस्सेदारी 35 प्रतिशत थी.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    16 Jun 2026 03:19 PM (IST)

    मोहर्रम का चांद आज, लखनऊ में शाही ज़री जुलूस की तैयारियां तेज

    मोहर्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. हिजरी कैलेंडर के जिलहिज्जा महीने की 29 तारीख को आज मोहर्रम का चांद देखा जाएगा. यदि आज चांद दिखाई देता है तो कल से नए इस्लामी वर्ष और मोहर्रम महीने की शुरुआत हो जाएगी.

    मोहर्रम, इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों की कर्बला में दी गई शहादत की याद में मनाया जाता है. इस अवसर पर अजादार अपने घरों और इमामबाड़ों के लिए ताजिया और अलम की खरीदारी कर रहे हैं.

    चांद दिखाई देने की स्थिति में लखनऊ में कल शाही जरी का जुलूस भी निकाला जाएगा. मोहर्रम के दौरान लोग इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हैं, जिन्होंने हक, इंसानियत और इस्लाम की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था. यह पर्व दुनिया भर में श्रद्धा और गमगीन माहौल के साथ मनाया जाता है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    16 Jun 2026 03:18 PM (IST)

    क्षेत्रीय योजना-2041 के तहत एनसीआर में चार ग्रीनफील्ड शहर विकसित किए जाएंगे

    नयी दिल्ली: 16 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की क्षेत्रीय योजना-2041 के तहत संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए ‘नमो सिटीज़’ नाम से चार ग्रीनफील्ड शहर विकसित किए जाएंगे.  यह फैसला केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (एनसीआरपीबी) की बैठक में लिया गया.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    16 Jun 2026 02:52 PM (IST)

    तृणमूल के युवा नेता सौमित्र बनर्जी पर पुलिस द्वारा कोर्ट ले जाते समय अंडों से हमला

    रानीगंज, पश्चिम बंगाल | तृणमूल के युवा नेता सौमित्र बनर्जी पर पुलिस द्वारा कोर्ट ले जाते समय अंडों से हमला किया गया. पुलिस ने स्थिति को काबू में किया और बनर्जी को सुरक्षित कोर्ट पहुंचाया. सौमित्र बनर्जी को BJP नेता रवि केशरी की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया. उन पर BJP कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    16 Jun 2026 02:38 PM (IST)

    मत्स्याखेट पर 15 अगस्त तक प्रतिबंध लगा, उल्लंघन पर 6 महीने की सजा और जुमार्ना लगेगा

    मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा मछलियों के प्राकृतिक प्रजनन को बढ़ावा देने और जलीय पारिस्थितिकी के संरक्षण के लिए 16 जून से 15 अगस्त तक की अवधि को 'बंद ऋतु' (क्लोज सीजन) घोषित किया गया है. इन दो महीने की अवधि में जिले की समस्त नदियों और उनसे जुड़े जलाशयों में मत्स्याखेट पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. इस अवधि में यदि कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से मत्स्याखेट या परिवहन करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

    आदेश के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्ति को 5 हजार रूपये का जुर्माना या छह महीने की सजा या दोनों से दंडित किया जा सकता है. प्रतिबंध से ऐसे छोटे तालाब या अन्य जल स्रोत जिनका किसी भी नदी से कोई संबंध नहीं है और जिन्हें 'निर्दिष्ट जल' की परिभाषा के अंतर्गत नहीं लाया गया है, उन पर यह नियम लागू नहीं होंगे. इन निजी या स्थानीय छोटे तालाबों में सामान्य दिनों की तरह मत्स्य पालन और आखेट किया जा सकेगा.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    16 Jun 2026 02:24 PM (IST)

    भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा ट्रंप के साथ उठाएं प्रधानमंत्री: प्रियंका गांधी

    नयी दिल्ली: 16 जून (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ तीन भारतीय नाविकों की मौत का विषय उठाना चाहिए.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    16 Jun 2026 02:10 PM (IST)

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ाने शुरू

    कमर्शियल उड़ानें नोएडा के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कल से कमर्शियल उड़ानों का संचालन शुरू होगा.  इंडिगो की पहली फ्लाइट लखनऊ से पहुंचेगी, जिससे दिल्ली-एनसीआर की हवाई कनेक्टिविटी और यात्रियों की सुविधाओं को नई रफ्तार मिलेगी.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    16 Jun 2026 02:00 PM (IST)

    राम मंदिर दान घोटाला मामला: अयोध्या पहुंची SIT, जांच तेज

    अयोध्या में राम मंदिर परिसर से जुड़े कथित दान घोटाले की जांच तेज हो गई है. विशेष जांच टीम (SIT) मंगलवार को एक बार फिर राम मंदिर परिसर पहुंची और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन पड़ताल शुरू की.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    16 Jun 2026 01:41 PM (IST)

    केवल पहचान प्रमाण के लिए आधार के उपयोग संबंधी याचिका पर न्यायालय ने केंद्र, राज्यों से जवाब मांगा

    नयी दिल्ली: 16 जून (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार और राज्यों से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें आरोप लगाया गया है कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी आधार कार्ड का दुरुपयोग नागरिकता, अधिवास (डोमिसाइल) और आवासीय पते के प्रमाण के रूप में किया जा रहा है. याचिका में यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि आधार का उपयोग केवल पहचान सत्यापन तक ही सीमित रखा जाए.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    16 Jun 2026 01:24 PM (IST)

    दवा की गुणवत्ता और मरीज की सुरक्षा को लेकर केंद्र सख्त, बिना परामर्श ‘कफ सिरप’ बेचने पर लगाई रोक

    नयी दिल्ली: 16 जून (भाषा) दवा की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नियमों में संशोधन किया है, जिसके तहत अब कफ सिरप सहित सभी प्रकार के सिरप की डॉक्टर के पर्चे (प्रिस्क्रिप्शन) के बिना बिक्री पर रोक लगा दी गई है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य कफ सिरप सहित सिरप आधारित दवाओं को कड़े नियामक दायरे में लाना है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    16 Jun 2026 01:07 PM (IST)

    प्रयागराज: पर्याप्त पैसे न कमाने पर बेटे ने सफाईकर्मी पिता की गोली मारकर हत्या की

    कौशाम्बी (UP): (16 जून) पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यहाँ नारा गांव में एक 22 साल के युवक ने परिवार को पर्याप्त पैसे न देने पर कथित तौर पर अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि मृतक, 48 वर्षीय रामनरेश कोरी को गंभीर हालत में प्रयागराज के SRN अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई.

    पुलिस के अनुसार, सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में सफाईकर्मी के तौर पर काम करने वाले कोरी अपने बेटे राहुल के साथ मोटरसाइकिल से मंझनपुर काम पर जा रहे थे.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    16 Jun 2026 12:50 PM (IST)

    दिल्ली : गर्मी बढ़ने के साथ असोला भाटी अभयारण्य में सांपों एवं सरीसृपों की संख्या बढ़ी

    नयी दिल्ली: 16 जून (भाषा) दिल्ली में तापमान बढ़ने के साथ ही असोला भाटी वन्यजीव अभयारण्य में सांपों और अजगरों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई क्योंकि यह प्राणी इस अभयारण्य में अनुकूल वातावरण के कारण छोड़े गए हैं.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    16 Jun 2026 12:36 PM (IST)

    ईरान के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर के लिए वेंस करेंगे अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व: ट्रंप

    वाशिंगटन: 16 जून (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में ईरान के साथ होने वाले शांति समझौते पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे.

    ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के हवाले से खबर में कहा कि ट्रंप और वेंस दोनों ने ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बगेर गालिबाफ के साथ इस समझौते के मसौदे पर डिजिटल हस्ताक्षर कर दिए हैं. ट्रंप ने सोमवार को फ्रांस में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वेंस हस्ताक्षर समारोह में शामिल होंगे.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    16 Jun 2026 12:14 PM (IST)

    पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी करने की घोषणा

    PM Kisan 23rd Installment: देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की अगली किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए सरकार ने बड़ा अपडेट जारी किया है. अब योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जाएगी. इस दिन पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी.

    यह रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किसानों के खातों में भेजी जाएगी, जिससे उन्हें खेती-किसानी के खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी. खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच यह आर्थिक सहायता किसानों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    16 Jun 2026 11:57 AM (IST)

    भाजपा की केंद्रीय टीम में फेरबदल की अटकलों के बीच राजनाथ के आवास पर जुटे शाह समेत वरिष्ठ नेता

    नयी दिल्ली: 16 जून (भाषा) भाजपा की केंद्रीय टीम में फेरबदल की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर एक बैठक की.

    सूत्रों के अनुसार, बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष और पार्टी तथा आरएसएस के बीच मुख्य समन्वयक की भूमिका निभा रहे अरुण कुमार भी मौजूद थे.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    16 Jun 2026 11:48 AM (IST)

    NEET-UG: भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, NTA ने जारी की सूचना

    भारत सरकार ने NEET-UG की दोबारा परीक्षा को लेकर भारत में टेलीग्राम के इस्तेमाल पर अस्थायी रोक लगाने का आदेश जारी किया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    16 Jun 2026 11:38 AM (IST)

    9 सालों के NDA गठबंधन के योगी सरकार पर जनता का भरोसा बढ़ा है- मंत्री नरेंद्र कश्यप

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर राज्य सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, "सुना है कि सपा 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, कांग्रेस पार्टी भी 403 लड़ेगी और ओवैसी भी 200 लड़ना चाहते हैं, BSP 403 लड़ेगी. चुनाव लड़िए लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता इस बात को अच्छी तरह समझ चुकी है कि INDI गठबंधन किताबी गठबंधन है. इसलिए 9 सालों के NDA गठबंधन के योगी वाली नेतृत्व के सरकार पर ही उत्तर प्रदेश की जनता का भरोसा बढ़ा है."

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    16 Jun 2026 11:24 AM (IST)

    TMC के नेताओं को अपने झगड़े खुद सुलझाने चाहिए- भाजपा सांसद

    भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अंदरूनी विवाद में शामिल नहीं होगी. उन्होंने कहा कि TMC के नेताओं को अपने झगड़े खुद सुलझाने चाहिए. राहुल सिन्हा ने यह भी आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी से जुड़े कुछ मामलों की जांच चल रही है और ED के पास कुछ सबूत भी हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर किसी ने गलत काम किया है, तो चाहे वह कितना भी बड़ा पद पर हो, उसे सजा मिलनी चाहिए.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    16 Jun 2026 11:10 AM (IST)

    जेवर एयरपोर्ट बनने से पर्यटन व अर्थव्यवस्था दोनों को बढ़ावा मिलेगा- मंत्री धर्मवीर प्रजापति

    उत्तर प्रदेश के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक ऐतिहासिक काम किया है. जिन किसानों ने जेवर एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीन दी, उन्हें सम्मान स्वरूप विमान में यात्रा कराई गई और उनसे मुलाकात भी की गई. उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट बनने से क्षेत्र को बड़ा फायदा होगा और इससे पर्यटन व अर्थव्यवस्था दोनों को बढ़ावा मिलेगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    16 Jun 2026 10:55 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में MSP पर होगी मक्का खरीद

    उत्तर प्रदेश में 2025-26 रबी विपणन सत्र के लिए गेहूं खरीद का काम पूरा होने के बाद सरकार अब मक्का खरीद पर ध्यान दे रही है. राज्य सरकार ने फैसला किया है कि वह किसानों से जायद सीजन का मक्का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2,400 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदेगी. यह खरीद 15 जून से 31 जुलाई तक राज्य के 26 जिलों में की जाएगी. सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा और उन्हें बाजार में कम कीमत पर फसल बेचने की मजबूरी नहीं होगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    16 Jun 2026 10:40 AM (IST)

    दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, मौसम सुहाना हो गया है

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. इससे मौसम सुहाना हो गया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    16 Jun 2026 10:25 AM (IST)

    मंत्री नरेंद्र कश्यप ने विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा

    उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बसपा और एआईएमआईएम अपनी-अपनी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं. कश्यप ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता अब समझ चुकी है कि INDIA गठबंधन सिर्फ कागजों तक सीमित है. उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में NDA सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए कामों के कारण प्रदेश की जनता का भरोसा भाजपा और NDA पर लगातार बढ़ा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    16 Jun 2026 10:10 AM (IST)

    भारतीय सेना के जवानों ऋषिकेश में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया

    उत्तराखंड के ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले भारतीय सेना के जवानों के लिए एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    16 Jun 2026 09:55 AM (IST)

    खान सर और रोशन आनंद विवाद को लेकर सरकार सभी पहलुओं पर विचार कर रही है- रामकृपाल यादव

    बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि खान सर और रोशन आनंद विवाद को लेकर सरकार सभी पहलुओं पर विचार कर रही है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर तेजस्वी यादव को राजनीति नहीं करनी चाहिए. रामकृपाल यादव के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष होने के नाते तेजस्वी यादव की भी जिम्मेदारी है कि वे सकारात्मक माहौल बनाए रखने में सहयोग करें. उन्होंने कहा कि सभी लोगों को मिलकर ऐसा वातावरण बनाना चाहिए, जिससे छात्र अच्छी पढ़ाई कर सकें और अपने भविष्य को बेहतर बना सकें.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    16 Jun 2026 09:40 AM (IST)

    अल नीनो का नया चरण शुरू पर मॉनसून कमजोर पड़ सकता है, पैदावार होगी प्रभावित

    संयुक्त राष्ट्र की संस्था खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने चेतावनी दी है कि अल नीनो (El Nino) का नया चरण शुरू होने से भारत का दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कमजोर पड़ सकता है. इसका सबसे ज्यादा असर बारिश पर निर्भर खरीफ फसलों, खासकर धान और मक्का की खेती पर पड़ने की आशंका है. FAO के अनुसार, यदि मॉनसून सामान्य से कमजोर रहता है तो किसानों को फसलों की सिंचाई और उत्पादन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. संस्था ने कहा कि यह स्थिति कृषि पर निर्भर लोगों की आजीविका और खाद्य सुरक्षा के लिए भी चुनौती पैदा कर सकती है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां पहले से ही संकट की स्थिति बनी हुई है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    16 Jun 2026 09:25 AM (IST)

    योग लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक साथ जोड़ने का काम कर रहा है- PM मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें और स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पेलेग्रिनी को वहां के स्कूली बच्चों का योग प्रदर्शन देखकर बहुत खुशी हुई. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस नजदीक आने के साथ दुनिया भर के युवा योग को अपना रहे हैं, जो एक सकारात्मक संकेत है. मोदी ने यह भी कहा कि योग लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक साथ जोड़ने का काम कर रहा है और इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    16 Jun 2026 09:10 AM (IST)

    TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर रवि किशन ने दिया बड़ा बयान, कही ये बात

    भाजपा सांसद रवि किशन ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी से ED की पूछताछ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिना किसी वजह के किसी को नहीं बुलाया जाता. उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में कई घटनाएं हुई हैं और जांच एजेंसियां उनकी पड़ताल कर रही हैं. रवि किशन ने कहा कि यदि किसी ने जनता के पैसे का गलत इस्तेमाल किया है, तो उसे जवाब देना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि कानून सभी के लिए समान है और गलत काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    16 Jun 2026 08:55 AM (IST)

    तेलंगाना में 8 प्रीमियम धान को मिलेगा बढ़ावा, विदेशों में है भारी मांग

    किसानों की इनकम बढ़ाने के लिए तेलंगाना सरकार ने बड़ा फैसला किया है. सरकार ने राज्य में 8 प्रीमियम धान किस्मों की खेती को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है. कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इन किस्मों के चावल की देश के साथ-साथ विदेशों में भी अच्छी मांग है. खास कर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इन किस्मों को बड़े स्तर पर निर्यात किया जा सकता है. इससे किसानों को MSP से अधिक दाम मिल सकते हैं और उनकी कमाई बढ़ सकती है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    16 Jun 2026 08:38 AM (IST)

    अयोध्या में हनुमान गढ़ी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी

    उत्तर प्रदेश के अयोध्या में  सातवें 'बड़े मंगल' के अवसर पर हनुमान गढ़ी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    16 Jun 2026 08:23 AM (IST)

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने योग प्रोटोकॉल ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लिया

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंदर कल्याण ने इंटरनेशनल योग दिवस 2026 से पहले हरियाणा विधानसभा परिसर में आयोजित योग प्रोटोकॉल ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लिया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    16 Jun 2026 08:08 AM (IST)

    पंजाब में धान की रोपाई तेज, कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगी रोक

    पंजाब में धान की रोपाई तेज होने और बिजली की मांग बढ़ने के बीच पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने तकनीकी कर्मचारियों की छुट्टियों पर 15 सितंबर तक रोक लगा दी है. निगम ने फील्ड स्टाफ को 24 घंटे उपलब्ध रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसानों को बिना रुकावट बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    16 Jun 2026 07:52 AM (IST)

    लासलगांव मंडी में सोमवार को करीब 7,000 क्विंटल प्याज की आवक

    सोमवार को लासलगांव मंडी में करीब 7,000 क्विंटल प्याज की आवक हुई, जो सामान्य आवक से लगभग 11,000 क्विंटल कम है. आवक घटने के कारण बाजार में प्याज के दामों में तेजी देखने को मिल रही है. लासलगांव APMC के निदेशक प्रवीण कदम ने हिन्दुस्तान टाइम्स से कहा कि अगर मंडियों में प्याज की आवक नहीं बढ़ी तो आने वाले दिनों में कीमतें मजबूत बनी रह सकती हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    16 Jun 2026 07:36 AM (IST)

    प्याज की कीमत में उछाल, किसानों की बंपर कमाई

    प्याज किसानों के लिए अच्छी खबर है. महाराष्ट्र के नासिक जिला स्थित एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव APMC में सोमवार को थोक प्याज कीमतें 2,000 रुपये प्रति क्विंटल के पार पहुंच गईं. इस साल रबी सीजन की फसल मंडी में आने के बाद पहली बार दाम इस स्तर पर पहुंचे हैं. व्यापारियों के अनुसार मंडियों में प्याज की आवक घटने और मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी आई है. इससे किसानों को अपनी उपज के बेहतर दाम मिलने की उम्मीद बढ़ गई है. लासलगांव की कीमतों को देशभर के प्याज बाजार का प्रमुख संकेतक माना जाता है, इसलिए यहां बढ़े दामों का असर अन्य मंडियों पर भी पड़ सकता है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    16 Jun 2026 07:21 AM (IST)

    केंद्र सरकार ने ATF के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में बढ़ोतरी का फैसला किया है

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और रिफाइनिंग मार्जिन में हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच केंद्र सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में बढ़ोतरी का फैसला किया है. राजस्व विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नई दरें आज से यानी 16 जून से लागू हो गई हैं. सरकार का यह कदम ऊर्जा क्षेत्र में राजस्व संतुलन बनाए रखने और वैश्विक बाजार की परिस्थितियों के अनुरूप कर ढांचे को समायोजित करने के उद्देश्य से उठाया गया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    16 Jun 2026 07:05 AM (IST)

    आज इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश, अलर्ट जारी

    उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में मंगलवार यानी 16 जून को मौसम बदल सकता है. इस दौरान तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि 16 जून को दिल्ली, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है. हालांकि, बारिश से तापमान में गिरावट आएगी. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी लू-लपट  (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 16 Jun, 2026 | 07:05 AM