Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Todays Top News List: मांग बढ़ने से धनिया की कीमतों में उछाल, 12808 रुपये प्रति क्विंटल पहुंचा भाव, दिल्ली में बारिश से मौसम सुहाना, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: छत्तीसगढ़ के रायपुर मौसम विभाग केंद्र ने अगले तीन दिनों के दौरान मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में तेज लू चलने की चेतावनी दी है. राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के राजनंदगांव शहर में सबसे अधिक 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कोलकाता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 149-काशबा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 149-काशबा विधानसभा क्षेत्र में एक रोड शो किया.
#WATCH कोलकाता(पश्चिम बंगाल): महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 149-कस्बा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। pic.twitter.com/DnQ2PsFOME
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
देश को उत्तर और दक्षिण के नाम पर बांटना ठीक नहीं है- अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन विधेयक पर चर्चा के दौरान कहा कि विपक्ष कुछ गलत धारणाएं फैला रहा है. उन्होंने कहा कि यह आरोप गलत है कि सरकार जाति जनगणना को टाल रही है. उन्होंने बताया कि तीन महीने पहले ही जाति जनगणना का पूरा टाइमटेबल जारी कर दिया गया है, इसलिए इसमें देरी का सवाल ही नहीं है. अमित शाह ने यह भी कहा कि उत्तर और दक्षिण भारत को लेकर जो भेदभाव की बात की जा रही है, वह गलत है. उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत के राज्यों का भी इस सदन पर उतना ही अधिकार है जितना उत्तर भारत का. उन्होंने आगे कहा कि देश को उत्तर और दक्षिण के नाम पर बांटना ठीक नहीं है और जो लोग ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं, वे संविधान की भावना के खिलाफ जा रहे हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश, मौसम हुआ सुहाना
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है. यह वीडियो राजाजी मार्ग का है, जहां बारिश के दृश्य देखे गए हैं.
#WATCH दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई।
वीडियो राजाजी मार्ग से है। pic.twitter.com/sYUqRQ0D0B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
केरल में 22 अप्रैल के आसपास तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राहुल गांधी के भाषण पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, कही ये बात
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के लोकसभा भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके भाषण में जादूगर जैसी बातें की जा रही थीं और कुछ बातें आपत्तिजनक थीं. उन्होंने कहा कि वे उन्हें न तो जोकर कह सकते हैं और न ही जादूगर, लेकिन उनके बोलने का तरीका अभिनय जैसा लग रहा था. ऑपरेशन सिंदूर पर बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष पाकिस्तान जैसी भाषा बोल रहा था.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
PM मोदी 21 अप्रैल को राजस्थान में रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे- राज्यवर्धन सिंह राठौर
राजस्थान सरकार के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 21 तारीख को राजस्थान आ रहे हैं, और बाड़मेर, बालोतरा में रिफाइनरी का उद्घाटन होगा, जिसे कांग्रेस सरकार ने कई सालों से पेंडिंग रखा था. इसके शुरू होने से राजस्थान में रोज़गार पैदा होगा. प्रधानमंत्री मोदी के आने से पहले राजस्थान सरकार उद्योगपतियों के साथ MoU साइन कर रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पुलिस फैमिली वेलफेयर सोसाइटी के 54वें स्थापना दिवस बोलींं CM रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुलिस फैमिली वेलफेयर सोसाइटी के 54वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह संस्था लगभग 1 लाख पुलिस परिवारों के कल्याण के लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सोसाइटी का काम पुलिस परिवारों की महिलाओं को जोड़कर रखना, बच्चों को प्रोत्साहित करना और सभी में एकता की भावना बनाए रखना है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
प्याज की गिरती कीमतों से किसान परेशान, जयंत पाटिल ने सरकार से की मदद की मांग
महाराष्ट्र में प्याज की गिरती कीमतों को लेकर किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. NCP (SP) जयंत पाटिल ने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि राज्यभर के किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और सरकार को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्याज की उत्पादन लागत करीब 2200 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि किसानों को बाजार में केवल 900 से 1300 रुपये प्रति क्विंटल ही मिल रहे हैं. इस वजह से किसान अपनी लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं. जयंत पाटिल ने कहा कि यह स्थिति लंबे समय तक टिकाऊ नहीं है. उनके अनुसार, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारणों की वजह से मांग और आपूर्ति दोनों प्रभावित हुए हैं, जिससे यह संकट और गहरा गया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
चिराग पासवान ने राहुल गांधी के भाषण पर नाराजगी जताई, कही ये बात
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राहुल गांधी के भाषण पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने विपक्ष के नेता के पद की गरिमा को कम किया है और उनका पूरा भाषण सिर्फ दिखावे और उदाहरण देने में ही निकल गया. चिराग पासवान ने कहा कि आलोचना नीति के आधार पर होनी चाहिए और सुझाव भी देने चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि अपने ही सांसदों के सामने राहुल गांधी मजाक का पात्र बन गए. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती है, लेकिन अगर विपक्ष खुद को हल्का बनाता है, तो वह इस जिम्मेदारी के लायक नहीं रहता.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
बिहार में 2025 के चुनाव के बाद जिस तरह सरकार बनी, वह लोकतांत्रिक तरीके से नहीं बनी थी- राजेश राम
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बिहार में 2025 के चुनाव के बाद जिस तरह सरकार बनी, वह लोकतांत्रिक तरीके से नहीं बनी थी. उनका आरोप है कि इसमें चुनाव आयोग के साथ मिलकर गड़बड़ी की गई. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में कुछ दिन सरकार चली, लेकिन उनका इस्तीफा भी लोकतांत्रिक तरीके से नहीं हुआ. राजेश राम ने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार भी लोकतांत्रिक तरीके से नहीं बनी है और यह सरकार जवाब देने लायक भी नहीं है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
बासमती निर्यात को लेकर पंजाब राइस मिलर्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ने जताई गंभीर चिंता
बासमती निर्यात को लेकर पंजाब राइस मिलर्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ने गंभीर चिंता जताई है और केंद्र सरकार से तुरंत सुधार की मांग की है. एसोसिएशन ने कहा है कि बासमती एक्सपोर्ट डेवलपमेंट फाउंडेशन (BEDF) के कामकाज में कई खामियां हैं, जिन्हें ठीक करना जरूरी है, ताकि देश के बासमती निर्यात को सुरक्षित रखा जा सके. इस संबंध में एसोसिएशन ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है। इसमें बताया गया है कि BEDF, जो एग्रीकल्चरल एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (APEDA) के तहत काम करता है, उसमें संरचनात्मक कमियां और दीर्घकालिक योजना की कमी है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
महिला आरक्षण बिल और परिसीमन पर बैजयंत जय पांडा बड़ा बयान, कही ये बात
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने महिला आरक्षण बिल और परिसीमन पर कहा कि यह एक ऐतिहासिक बिल है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के अनुसार जो लोग इसका विरोध करेंगे, उन्हें खुद ही नुकसान होगा, क्योंकि यह महिलाओं का अधिकार है, कोई उपहार नहीं. उन्होंने कहा कि यह फैसला बहुत पहले हो जाना चाहिए था और सभी को मिलकर इसे लागू करने की दिशा में काम करना चाहिए. पांडा ने यह भी कहा कि इसका विरोध करने वालों को ही नुकसान होगा, इसलिए सभी को इसका समर्थन करना चाहिए. परिसीमन को लेकर उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पहले से तय नियमों के अनुसार ही होगी और इसमें कोई नई प्रक्रिया नहीं लाई जा रही है. इसलिए महिला आरक्षण को परिसीमन के नाम पर रोका नहीं जाना चाहिए.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राहुल गांधी का भाषण सुनकर सिरदर्द हो गया- कंगना रनौत
कंगना रनौत ने लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका भाषण सुनकर उन्हें सिरदर्द हो गया. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपने बचपन के जादू शो जैसी बातें सदन में कहीं. कंगना रनौत ने यह भी कहा कि जब अध्यक्ष ने उन्हें रोकने की बात कही, तो उन्होंने जवाब में कहा कि “आप इसका आनंद लीजिए.” कंगना के अनुसार, पूरी दुनिया और देश यह देख रहा है, और इस तरह संसद भवन का मजाक बनाया गया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दलहन की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी, नई किस्मों पर मिली सफलता
दलहन की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है. कृषि वैज्ञानिकों को गर्मी सहन करने वाली और कम समय में तैयार होने वाली दलहन की नई किस्मों पर चल रहे ट्रायल में अच्छे नतीजे मिले हैं. ये किस्में बढ़ते तापमान और बदलते मौसम जैसी कृषि चुनौतियों में बेहतर प्रदर्शन दिखा रही हैं. यानी अधिक गर्मी और लू का असर इन किस्मों के ऊपर नहीं पड़ेगा. खास बात यह है कि ये किस्में 90 दिनों में ही तैयार हो जाती हैं. अगर किसान इन किस्मों की खेती करते हैं, तो उन्हें कम लागत में ज्यादा पैदावार मिलेगी. साथ ही दलहन के उत्पादन में बढ़ोतरी भी होगी.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश की संभावना
दिल्ली: IMD साइंटिस्ट डॉ. शशि कांत ने मौसम पर बताया, "पिछले 24 घंटे से एक पश्चिमि विक्षोभ देखा जा रहा है, जिससे उत्तर भारत के राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश की संभावना है. मैदानी क्षेत्रों में बहुत हल्की बारिश के साथ-साथ दिन में बादल छाए रहेंगे. पूरे क्षेत्र के तापमान में 2 डिग्री की कमी आने की आशंका है. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में तापमान 39 से 42 के बीच देखा गया है, दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.4 दर्ज किया गया है. ये सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक है...आज उत्तर पश्चिम भारत में गर्मी से राहत की संभावना है. मध्य भारत में आने वाले 3 दिनों तक हीटवेव देखने को मिल सकता है जिसके बाद मौसम में बदलाव होगा."
-
Posted By: रिजवान नूर खान
तेलंगाना जाति सर्वेक्षण: 2 लाख से ज़्यादा लड़कियों की शादी 18 साल से कम उम्र में हुई
हैदराबाद: (17 अप्रैल) 2024-25 में कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए जाति सर्वेक्षण के अनुसार, तेलंगाना में 18 साल से कम उम्र की लगभग 5 प्रतिशत या 2.16 लाख लड़कियों की शादी हो चुकी है. हाल ही में जारी की गई सर्वेक्षण रिपोर्ट में बताया गया है कि तेलंगाना में महिलाओं और पुरुषों का औसत अनुपात 0.98 है.
दिलचस्प बात यह है कि गोंड, कोया (दोनों ST), माला और मादिगा (दोनों SC) समुदायों में यह अनुपात 1 से ज़्यादा है, जबकि अयंगर/अय्यर, जैन, राजू और सामान्य श्रेणी के मुसलमानों जैसे सामान्य जातियों में यह अनुपात राज्य के औसत 0.98 से काफी कम है.
रिपोर्ट में कहा गया है, "तेलंगाना में लड़कियों की शादी के मामले में, 18 साल से कम उम्र की 5 प्रतिशत लड़कियों - या दूसरे शब्दों में, 2.16 लाख लड़कियों - की शादी हो चुकी है. 18 साल से कम उम्र की शादीशुदा लड़कियों का सबसे ज़्यादा हिस्सा अयंगर/अय्यर समुदाय (21.2 प्रतिशत) में पाया गया - जो हैरानी की बात है कि राज्य के औसत से पांच गुना ज़्यादा है, और जैन समुदाय (11 प्रतिशत) में यह राज्य के औसत से दोगुना है."
-
Posted By: रिजवान नूर खान
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 30 मंडलों में भीषण लू की चेतावनी दी
अमरावती: (17 अप्रैल) आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (APSDMA) ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि राज्य भर के कई मंडलों में भीषण और मध्यम लू की स्थिति रहने की संभावना है. भीषण लू की स्थिति से श्रीकाकुलम, विजयनगरम, पार्वतीपुरम मान्यम, अल्लूरी सीताराम राजू और पोलावरम जैसे जिलों के 30 मंडल प्रभावित होने की संभावना है, जबकि कई जिलों के 55 मंडलों में लू चलने की उम्मीद है.
आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने एक बयान में कहा, "शुक्रवार को राज्य भर के कई मंडलों में भीषण लू और लू की स्थिति रहने की संभावना है."
-
Posted By: रिजवान नूर खान
एआई तकनीक से सशक्त होंगे आंगनबाड़ी केंद्र, 10 केंद्रों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू
जोधपुर, 17 अप्रैल। शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है. महिला एवं बाल विकास विभाग और आईआईटी जोधपुर के संयुक्त प्रयास से 10 आंगनबाड़ी केंद्रों को पायलट प्रोजेक्ट में शामिल कर उनकी सेवाओं को प्रभावी और आधुनिक बनाया जा रहा है. इस पहल के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसी तकनीकों का उपयोग कर आंगनबाड़ी सेवाओं में सुधार किया जाएगा.
वर्तमान में इन केंद्रों की मॉनिटरिंग व्हाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से की जा रही है, वहीं आईआईटी के विशेषज्ञ एक विशेष डिजिटल टूल विकसित कर रहे हैं, जो इन ग्रुप्स से प्राप्त डेटा का विश्लेषण कर रिपोर्टिंग और फॉलोअप प्रक्रिया को स्वचालित और सरल बनाएगा. पायलट प्रोजेक्ट में करवड़, झिपासनी, घड़ाव, देसूरिया खारोल, देसूरिया विश्नोईया, दईजर प्रथम, दईजर द्वितीय, बासनी लाच्छा, सुरपुरा और आंगनवा आंगनबाड़ी केंद्रों को शामिल किया गया है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
बंगाल चुनाव : बीजेपी प्रत्याशी की संपत्ति 5 साल में 45 लाख से बढ़कर 11 करोड़ हुई
कोलकाता: (17 अप्रैल) TMC के जंगीपुर से उम्मीदवार जाकिर हुसैन ने 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में 67 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की घोषणा की थी. पांच साल बाद 2026 के चुनावी हलफनामे में उनकी संपत्ति दोगुनी होकर 133 करोड़ रुपये से ज़्यादा हो गई, जिससे वह सबसे अमीर उम्मीदवारों में से एक बन गए.
BJP के पुरुलिया से विधायक सुदीप कुमार मुखर्जी, जो उसी सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं और उनकी संपत्ति में ज़बरदस्त 2,344 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई; 2021 में उनकी संपत्ति 45 लाख रुपये थी जो 2026 में बढ़कर 11 करोड़ रुपये हो गई.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
राजस्थान के कई हिस्सों में बादल छाए, तेज हवाओं और हल्की बारिश का अलर्ट जारी
जयपुर: (17 अप्रैल) यहाँ के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज़ हवाएँ चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम के ज़्यादातर शुष्क रहने की उम्मीद है.
मौसम विभाग ने बताया कि श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, जयपुर, अलवर, कोटपुतली, बहरोड़, दौसा और आसपास के इलाकों सहित कई ज़िलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चल सकती हैं, और कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने यह भी बताया कि पूरे राज्य में इस समय अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
गाजियाबाद में आग लगने से 150 झुग्गियां जलकर खाक, जानवरों को बचाया गया
नई दिल्ली: (17 अप्रैल) अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि गाज़ियाबाद के एक गांव में आग लगने से करीब 150 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं, जिसके बाद 'पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' (PETA) इंडिया की एक रैपिड रिस्पॉन्स टीम ने कई जानवरों को बचाया और उनका इलाज किया.
यह आग गुरुवार दोपहर को इंदिरापुरम पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कनवानी गांव में लगी थी, जहां कबाड़ का काम चल रहा था। इस घटना के कारण कई परिवार बेघर हो गए. अब तक किसी भी इंसान के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.
आग लगने की सूचना मिलते ही, PETA इंडिया की रैपिड रिस्पॉन्स टीम तुरंत मौके पर पहुंची ताकि संकट में फंसे जानवरों को ढूंढा जा सके और उन्हें तत्काल पशु चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सके.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
बिहार के CM सम्राट चौधरी ने जनगणना 2027 के सेल्फ एन्यूमरेशन चरण की शुरुआत की
पटना: (17 अप्रैल) अधिकारियों ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को यहां CM सचिवालय में माउस का एक क्लिक करके जनगणना 2027 के सेल्फ-एन्यूमरेशन (स्वयं-गणना) चरण की शुरुआत की. उन्होंने राज्य के निवासियों से जनगणना प्रक्रिया में "सक्रिय और उत्साहपूर्ण भागीदारी" सुनिश्चित करने की अपील की.
CMO के एक बयान के अनुसार, चौधरी ने कहा, "पहली बार, 17 अप्रैल से 1 मई तक नागरिकों के लिए पूरी तरह से डिजिटल डेटा संग्रह और सेल्फ-एन्यूमरेशन की सुविधा उपलब्ध होगी.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
तेलंगाना जाति सर्वेक्षण: राज्य में 89,000 बाल मजदूर मौजूद, ज्यादातर SC, ST वर्ग से
हैदराबाद: (17 अप्रैल) तेलंगाना में कांग्रेस सरकार द्वारा 2024-25 में किए गए जाति सर्वेक्षण से पता चला है कि पूरे राज्य में 18 साल से कम उम्र के 89,000 बच्चे रोज़ाना मज़दूरी वाले काम में लगे हुए हैं.
हाल ही में जारी की गई सर्वेक्षण रिपोर्ट में बताया गया है कि इन 89,000 बाल मज़दूरों में से 14 प्रतिशत SC मादिगा समुदाय से और 11 प्रतिशत ST लंबाडी समुदाय से थे. रोज़ाना मजदूरी वाले काम में लगे विभिन्न समुदायों में इन दोनों समुदायों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा थी.
रिपोर्ट में कहा गया है, "तेलंगाना में 18 साल से कम उम्र के लगभग एक प्रतिशत बच्चे रोजाना मजदूरी वाले काम में लगे हुए पाए गए. ST कोलम समुदाय में यह दर सबसे ज़्यादा 7.2 प्रतिशत है, जो इस समुदाय की गंभीर आर्थिक कठिनाइयों और शिक्षा व कल्याणकारी योजनाओं जैसी सुरक्षा प्रणालियों तक सीमित पहुंच को उजागर करता है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पंजाब में किसानों का ट्रेन रोको आंदोलन तीन दिन के लिए स्थगित किया गया - सरवन सिंह पंधेर
पंजाब में किसानों का आज प्रस्तावित ट्रेन रोको आंदोलन तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है. किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि अब किसान शांतिपूर्वक पंजाब के मुख्यमंत्री से सवाल करने नहीं जाएंगे. आज होने वाला लिए रेल चक्का जाम स्थगित किया जा रहा है. आगे की रणनीति का ऐलान संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान मजदूर मोर्चा समेत अन्य किसान यूनियन के नेताओं के साथ मीटिंग के बाद लिया जाएगा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
SC ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुरक्षा देने से इनकार किया, जमानत के लिए असम कोर्ट जाने को कहा
नई दिल्ली: (17 अप्रैल) सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर आरोप लगाने के मामले में 20 अप्रैल तक किसी भी संभावित दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा की मांग की थी. शीर्ष अदालत ने खेड़ा से कहा कि वे इस मामले में अग्रिम ज़मानत के लिए असम में संबंधित अधिकार क्षेत्र वाली अदालत में जाएं.
5 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, खेड़ा ने आरोप लगाया था कि असम के CM की पत्नी, रिनिकी भुइयां सरमा के पास कई पासपोर्ट और विदेश में संपत्ति है, जिनका ज़िक्र उस राज्य में 9 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों के लिए सरमा के चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया था. CM और उनकी पत्नी ने इन आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताकर खारिज कर दिया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
ED ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा और अन्य लोगों के ठिकानों पर छापा मारा
नई दिल्ली/लुधियाना: (17 अप्रैल) अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा, उनके बेटे और कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर तलाशी ली। यह तलाशी विदेशी मुद्रा उल्लंघन की जांच के तहत की गई, जिसका संबंध शेयर बाज़ारों में कथित इनसाइडर ट्रेडिंग और UAE से भारत में सट्टेबाजी के पैसों की 'राउंड-ट्रिपिंग' से है.
विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के प्रावधानों के तहत लुधियाना, जालंधर, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में कुल 13 आवासीय और आधिकारिक ठिकानों पर यह कार्रवाई की जा रही है.
अधिकारियों ने बताया कि इनमें अरोड़ा के आवास और दफ्तर, उनकी रियल एस्टेट कंपनी 'हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड' (पहले 'रितेश प्रॉपर्टीज़ एंड इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड') और लुधियाना में अरोड़ा के बेटे काव्य अरोड़ा (उक्त रियल एस्टेट कंपनी के MD) के ठिकाने शामिल हैं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
कॉटनसीड ऑयल कीमतों में तेजी, 3,443 रुपये प्रति क्विंटल पहुंचा भाव
नई दिल्ली: (17 अप्रैल) शुक्रवार को वायदा कारोबार में कपास खली (कॉटनसीड ऑयल केक) की कीमतें 7 रुपये बढ़कर 3,443 रुपये प्रति क्विंटल हो गईं. मांग में तेजी के बीच सट्टेबाजों ने बाजार में नए सौदे किए, जिससे कीमतों में यह उछाल आया.
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज पर, मई डिलीवरी वाली कपास खली के सौदे 7 रुपये, या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 3,443 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए. इस दौरान 60,300 लॉट का ओपन इंटरेस्ट (खुला सौदा) दर्ज किया गया.
बाजार जानकारों ने बताया कि पशु आहार (कैटल फीड) की बढ़ती मांग के बीच बाजार प्रतिभागियों द्वारा अपनी पोजीशन बढ़ाने से मुख्य रूप से कपास खली की कीमतों पर असर पड़ा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
मायावती ने महिला आरक्षण पर कांग्रेस और SP के रुख की आलोचना की
लखनऊ: (17 अप्रैल) BSP प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर गिरगिट की तरह रंग बदलने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अपने शासनकाल के दौरान इन पार्टियों ने SC, ST और OBC वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षण को लेकर कोई पहल नहीं की, लेकिन अब वे इसी मुद्दे पर बात कर रही हैं.
उनकी यह टिप्पणी संसद में महिला आरक्षण पर चल रही बहस के बीच आई है. X (ट्विटर) पर हिंदी में लिखी एक लंबी पोस्ट में, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "देश के SC, ST और OBC समुदायों के संवैधानिक/कानूनी अधिकारों के मामले में, कांग्रेस गिरगिट की तरह रंग बदल रही है."
-
Posted By: रिजवान नूर खान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 21 किलो से ज्यादा अफीम ज़ब्त, एक पर केस दर्ज
जम्मू: (17 अप्रैल) अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ ज़िले में गैर-कानूनी तरीके से उगाए गए 21.68 किलो से ज़्यादा अफ़ीम (पोस्ता) के पौधे ज़ब्त किए हैं और इस मामले में एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है.
उन्होंने बताया कि बिलावर के पल्लन इलाके में अफ़ीम की गैर-कानूनी खेती के बारे में मिली खास जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस की एक टीम ने गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में एक ऑपरेशन शुरू किया.
उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने 21.68 किलो अफ़ीम की फसल ज़ब्त की और तय प्रक्रिया का पालन करते हुए, एक एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
महिला मरीज़ से छेड़छाड़ के मामले में नर्सिंग असिस्टेंट को 2 साल की जेल
ठाणे: (17 अप्रैल) महाराष्ट्र के ठाणे में एक विशेष अदालत ने 33 साल के एक पुरुष नर्सिंग असिस्टेंट को दो साल की सख़्त क़ैद की सज़ा सुनाई है। उसे पाँच साल से भी पहले एक महिला मरीज़ की गरिमा को ठेस पहुँचाने का दोषी पाया गया था.
हालाँकि, विशेष न्यायाधीश रूबी यू मालवणकर ने इमरान समीउल्लाह अहमद के ख़िलाफ़ 'यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम' (POCSO) के तहत लगाए गए आरोप हटा दिए। गुरुवार को उन्होंने कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में नाकाम रहा कि घटना के समय शिकायतकर्ता नाबालिग थी.
अदालत के दस्तावेज़ों के अनुसार, यह घटना 12 सितंबर, 2020 को हुई थी. उस समय शिकायतकर्ता को एक निजी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था, क्योंकि बिजली का झटका लगने से उसके छोटे भाई की मौत हो गई थी और उसे इस घटना से गहरा मानसिक सदमा लगा था.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
मांग बढ़ने से धनिया कीमतों में उछाल, 12808 रुपये प्रति क्विंटल पहुंचा भाव
नई दिल्ली: (17 अप्रैल) शुक्रवार को वायदा कारोबार में धनिया की कीमतें 22 रुपये बढ़कर 12,808 रुपये प्रति क्विंटल हो गईं. हाजिर बाजार में मजबूत रुझान को देखते हुए सट्टेबाजों ने अपनी होल्डिंग बढ़ा दी, जिससे कीमतों में यह तेजी आई.
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पर मई डिलीवरी वाले धनिया के सौदे 22 रुपये या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 12,808 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए. इस दौरान 24,365 लॉट का कारोबार हुआ.
-
Posted By: Kisan India
दक्षिण भारत में हालात गंभीर, जलाशयों का स्तर 30 फीसदी के करीब पहुंचा
देश में बढ़ती गर्मी और कम बारिश का असर अब जलाशयों में भी दिखने लगा है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार देश के 166 बड़े जलाशयों में पानी का स्तर घटकर करीब 42.75 फीसदी रह गया है. दक्षिण भारत में स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है, जहां कई राज्यों में जल स्तर 30 फीसदी के आसपास पहुंच गया है. मौसम विभाग ने भी कई इलाकों में कम बारिश और हीटवेव की चेतावनी दी है, जिससे आने वाले दिनों में पानी का स्तर और गिरने की आशंका है.
-
Posted By: Kisan India
गाजियाबाद में हाउस टैक्स 21 फीसदी बढ़ा, पुराने घरों को राहत, कई छूट का ऐलान
गाजियाबाद नगर निगम ने हाउस टैक्स को लेकर नई दरें लागू कर दी हैं. अब पुराने रेट के मुकाबले 21 फीसदी तक टैक्स बढ़ाया गया है, हालांकि 10 साल पुराने मकानों को बड़ी राहत देते हुए 25 फीसदी तक छूट दी जाएगी. पहले 200-300 फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर भारी विरोध हुआ था, जिसके बाद इसे घटाकर 21 फीसदी किया गया. इसके अलावा ऑनलाइन भुगतान पर 2 फीसदी, समय पर टैक्स भरने पर 20 फीसदी और कूड़ा अलग-अलग देने पर 10 फीसदी तक अतिरिक्त छूट का भी प्रावधान किया गया है, ताकि लोगों को राहत के साथ जागरूक भी किया जा सके.
-
Posted By: Kisan India
NIT कुरुक्षेत्र में छात्रों का बड़ा विरोध, 2 महीने में 4 आत्महत्याओं पर फूटा गुस्सा
हरियाणा के NIT कुरुक्षेत्र में दो महीने के भीतर चार छात्रों की आत्महत्या के बाद कैंपस में माहौल तनावपूर्ण हो गया है. गुरुवार देर रात सैकड़ों छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए और प्रशासन व शिक्षकों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. छात्रों ने लापरवाही और असंवेदनशील व्यवहार के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. बढ़ते विरोध के बीच संस्थान प्रशासन ने 18 अप्रैल से 4 मई तक छुट्टियों का ऐलान कर दिया है, हालांकि थ्योरी परीक्षाएं तय शेड्यूल के अनुसार होंगी और प्रैक्टिकल परीक्षाएं ऑनलाइन कराई जाएंगी.
-
Posted By: Kisan India
संविधान संशोधन पर आज भी बहस जारी, लोकसभा में राहुल गांधी रखेंगे पक्ष
संविधान संशोधन से जुड़े तीन अहम विधेयकों पर लोकसभा में आज भी चर्चा जारी रहेगी. पहले दिन की बहस देर रात तक चली, जिसमें कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रस्ताव रखा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण व परिसीमन पर अपने विचार रखे. आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन विधेयकों पर अपनी बात रखेंगे, जिससे सदन में चर्चा और तेज होने की संभावना है.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, स्पाइसजेट-अकासा विमान टकराए, सभी यात्री सुरक्षित
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया. टैक्सींग के दौरान स्पाइसजेट और अकासा एयर के दो विमान आपस में टकरा गए, जिससे दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा. स्पाइसजेट के विमान का दाहिना विंगलेट और अकासा एयर के विमान का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई यात्री या क्रू सदस्य घायल नहीं हुआ. घटना के बाद दोनों विमानों को सेवा से बाहर कर दिया गया है और DGCA ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
-
Posted By: Kisan India
एमपी में भीषण गर्मी का कहर, 20 जिलों में लू का अलर्ट, नर्मदापुरम में पारा 43°C
मध्य प्रदेश में गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती नजर आ रही है. शुक्रवार को राज्य के 20 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है. नर्मदापुरम में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि रतलाम में 42.8 डिग्री और कई जिलों में पारा 41-42 डिग्री के बीच बना हुआ है. भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में भी तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है और रात में भी राहत नहीं मिल रही. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है, हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
-
Posted By: Kisan India
हरियाणा के किसानों को राहत, गेहूं खरीद के नियमों में दी गई छूट
हरियाणा में बेमौसम बारिश से खराब हुई गेहूं की फसल के बीच किसानों को बड़ी राहत मिली है. केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2026-27 के लिए गेहूं खरीद के गुणवत्ता मानकों में छूट देने का फैसला किया है. राज्य सरकार की मांग पर यह कदम उठाया गया है, क्योंकि बारिश के कारण दानों की क्वालिटी प्रभावित हुई है. इस फैसले से किसानों को मजबूरी में कम दाम पर फसल बेचने से बचाव मिलेगा.
-
Posted By: Kisan India
उत्तराखंड में बढ़ेगी गर्मी, मैदानी इलाकों में तपिश, पहाड़ों में हल्की राहत
उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम मिला-जुला रहने वाला है. आईएमडी के अनुसार राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, श्रीनगर, कोटद्वार और विकासनगर जैसे मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. हालांकि अगले दो दिन कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश से मौसम सुहावना बना रह सकता है.
-
Posted By: Kisan India
पंजाब में आज किसानों का ‘रेल रोको’ आंदोलन, 18 जगहों पर होगा प्रदर्शन
पंजाब में आज भारतीय किसान यूनियन (डकौंदा) के आह्वान पर किसानों ने ‘रेल रोको’ आंदोलन शुरू किया है. दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक राज्यभर में 18 जगहों पर प्रदर्शन किया जा रहा है. जगराओं रेलवे स्टेशन पर 400-500 किसानों के जुटने की संभावना है, जिससे ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. जानकारी के मुताबिक तीन यात्री ट्रेनें और तीन मालगाड़ियां प्रभावित हो सकती हैं. किसान खराब मौसम से हुए फसल नुकसान पर राहत और जुर्माने में छूट की मांग कर रहे हैं.
-
Posted By: Kisan India
बासमती निर्यात पर संकट, कारोबारियों ने अतिरिक्त शुल्क हटाने की अपील की
बासमती चावल निर्यातकों ने सरकार से 83 रुपये प्रति टन (GST सहित) शुल्क को हटाने की मांग की है. उनका कहना है कि अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पहले ही शिपिंग खर्च, बीमा और फ्रेट काफी बढ़ गया है, जिससे कारोबार पर दबाव है. ऐसे में यह अतिरिक्त शुल्क मुनाफे को और कम कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो रहा है.
-
Posted By: Kisan India
दालों के आयात में बड़ी गिरावट, FY26 में 35 फीसदी कम हुआ बिल
भारत में दालों के आयात में इस साल बड़ी कमी देखने को मिली है. वित्त वर्ष 2025-26 में आयात बिल करीब 35% घटकर 3.57 अरब डॉलर रह गया है. कम कीमतों और घटती मांग के कारण आयात की मात्रा भी घटी है. चना, पीली मटर और मसूर जैसी दालों की कीमतों में गिरावट से बाजार पर असर पड़ा है, वहीं पिछले साल का स्टॉक ज्यादा होने से नई खरीद भी कम हुई है.
-
Posted By: Kisan India
जम्मू-कश्मीर में बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जम्मू में 40°C के पार पारा
जम्मू-कश्मीर में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. कई दिनों से जारी शुष्क मौसम अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल से घाटी में तेज हवाओं के साथ बादल छाए रहेंगे और अगले तीन दिन तक रुक-रुक कर गरज-चमक के साथ बारिश, कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी और ओले गिरने की संभावना है. इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का एहसास बढ़ेगा. वहीं जम्मू क्षेत्र में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है, जिससे गर्मी और लू के हालात बनने लगे हैं.
-
Posted By: Kisan India
केमिकल से पक रहे फलों पर FSSAI सख्त, मंडियों और गोदामों में जांच तेज
फलों को कृत्रिम तरीके से पकाने पर अब सख्ती बढ़ा दी गई है. FSSAI ने राज्यों को निर्देश दिया है कि मंडियों, गोदामों और स्टोरेज जगहों पर जांच तेज की जाए. खास तौर पर कैल्शियम कार्बाइड जैसे प्रतिबंधित केमिकल के इस्तेमाल पर नजर रखने को कहा गया है. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.
-
Posted By: Kisan India
भारतीय चावल की डिमांड बरकरार, चीन ने फिर शुरू की खरीद
GMO विवाद के बावजूद चीन ने एक बार फिर भारत से टूटे चावल की खरीद शुरू कर दी है, जिससे निर्यातकों को राहत मिली है. भारत फिलहाल टूटे चावल को 300-310 डॉलर प्रति टन के प्रतिस्पर्धी भाव पर बेच रहा है, जिसके कारण वैश्विक बाजार में इसकी मांग बनी हुई है. हालांकि ईरान युद्ध के चलते जहाजों के ईंधन (बंकर फ्यूल) की कीमतें करीब 50% तक बढ़ गई हैं, जिससे माल ढुलाई महंगी हो गई है. अब 20 फुट कंटेनर की लागत 75-80 डॉलर प्रति टन तक पहुंच गई है. ऐसे में मांग अच्छी होने के बावजूद बढ़ती लागत और वैश्विक अनिश्चितता के कारण निर्यातकों के मुनाफे पर दबाव बढ़ रहा है.
-
Posted By: Kisan India
कर्नाटक कैबिनेट ने रोहित वेमुला विधेयक को दी मंजूरी, जातिगत भेदभाव पर सख्त प्रावधान
कर्नाटक कैबिनेट ने रोहित वेमुला विधेयक को मंजूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जातिगत भेदभाव को रोकना है. इस विधेयक के तहत भेदभाव का सामना करने वाले छात्रों को एक लाख रुपये तक मुआवजा देने का प्रावधान है. साथ ही दोषी पाए जाने पर एक साल तक की सजा और 10 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है. कानून मंत्री एच.के. पाटिल ने बताया कि पहले स्थगित किया गया यह विधेयक अब कैबिनेट की मंजूरी के बाद आगे बढ़ाया जाएगा.
-
Posted By: Kisan India
राजस्थान में भीषण गर्मी, बाड़मेर में पारा 42.8°C, कई जिलों में लू के हालात
राजस्थान में गर्मी ने अपना तेज रूप दिखाना शुरू कर दिया है. बाड़मेर में तापमान 42.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन में सबसे ज्यादा है. पिछले 24 घंटों में तापमान करीब 2 डिग्री बढ़ा है और कई इलाकों में लू चलने के हालात बन गए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच रह सकता है. हालांकि 17 अप्रैल को जयपुर, भरतपुर और बीकानेर में हल्की बारिश और आंधी की संभावना है, लेकिन बाकी हिस्सों में गर्मी का असर जारी रहेगा.
-
Posted By: Kisan India
अमरनाथ यात्रा के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब, दो दिन में 2 लाख पंजीकरण
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. अमरनाथ यात्रा के लिए महज दो दिनों में ही करीब 2 लाख लोगों ने पंजीकरण करा लिया है. शुरुआती जत्थे में शामिल होने की होड़ लगी हुई है. हालांकि भारी संख्या में रजिस्ट्रेशन के बीच व्यवस्थाओं और सुरक्षा को लेकर श्रद्धालुओं के मन में चिंता भी बनी हुई है.
-
Posted By: Kisan India
देश में लागू हुआ महिला आरक्षण कानून, संसद में बहस के बीच सरकार का नोटिफिकेशन जारी
महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला महिला आरक्षण कानून अब देशभर में लागू हो गया है. केंद्रीय कानून मंत्रालय ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि यह कानून 16 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो गया है. हालांकि संसद में इस मुद्दे पर चर्चा जारी है, ऐसे में इसके तुरंत लागू होने को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं. सरकार ने संविधान के 106वें संशोधन के तहत इस कानून की तारीख तय की है.