Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
भाजपा के लोग झूठ बोलते हैं और षड्यंत्र करते हैं, सपा का कोई भी सांसद टूटेगा नहीं – शिवपाल यादव
Agriculture News in Hindi: झारखंड में धूप की तपिश के आगे मॉनसून फीका पड़ गया है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून पहुंचने के बावजूद बारिश कम हुई है. उमस और गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ी है। मौसम विभाग ने जल्द बारिश की संभावना जताई है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
2 लाख से ज्यादा जल रचानाओं पर हमने काम किया है : मुख्यमंत्री डाॅ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर दौरे पर हैं. मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने यहां जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत लिंबोदी में नवीन तालाब का नवीनीकरण का अवलोकन किया और श्रमदान भी किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा है.
हमारी सरकार द्वारा हर साल गुड़ी पड़वा से 30 जून तक जल गंगा संरक्षण का काम चल रहा है. 2 लाख से ज्यादा जल रचनाओं पर काम चल रहा है...जल संरक्षण को लेकर मध्य प्रदेश पहले नंबर पर है. 2 लाख से ज्यादा जल रचानाओं पर हमने काम किया है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए वोटिंग शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रांची: (18 जून) एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए वोटिंग शुरू हुई. विधानसभा परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.इन दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं - बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी, जेएमएम के बैद्यनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा. क्रॉस-वोटिंग के डर के बीच विधानसभा परिसर में बने पोलिंग स्टेशन पर सुबह 9 बजे वोटिंग शुरू हुई और यह शाम 4 बजे तक चलेगी.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
भाजपा के लोग झूठ बोलते हैं और षड्यंत्र करते हैं, सपा का कोई भी सांसद टूटेगा नहीं - शिवपाल यादव
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: सपा नेता शिवपाल यादव ने ओम प्रकाश राजभर के समाजवादी पार्टी में टूट के बयान पर कहा, "भाजपा के लोग झूठ बोलते हैं. बीच-बीच में षड्यंत्र भी करते रहते हैं. समाजवादी पार्टी का कोई भी सांसद टूटेगा नहीं. ये लोग अपनी TRP बढ़ाने के लिए और चुनाव के समय सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए ये बोलते हैं. मुझे तो लगता है इन्हें ट्वीट करने का भी पैसा मिलता है इसलिए इस तरह की बातें करते हैं, झूठ बोलते हैं...अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी...ओम प्रकाश राजभर को पूरे उत्तर प्रदेश में कोई सीरियस नहीं लेता है."
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सचिवालय में कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की.
#WATCH देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सचिवालय में कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की। pic.twitter.com/nWTKR10f3k
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हरियाणा में 15 जून से धान रोपाई हुई तेज, किसान गदगद
हरियाणा में 15 जून से धान की रोपाई आधिकारिक रूप से शुरू होने के साथ ही कृषि गतिविधियां तेज हो गई हैं. किसान अपने खेतों में धान की पौध लगाना शुरू कर चुके हैं और अच्छी पैदावार की उम्मीद के साथ समय पर रोपाई पूरी करने में जुटे हैं. गेहूं की कटाई के बाद खाली पड़े खेत अब धीरे-धीरे हरे-भरे नजर आने लगे हैं. किसानों ने विभिन्न किस्मों की धान की नर्सरी पहले ही तैयार कर ली थी और खेतों में मजदूर धान की रोपाई करते दिखाई दे रहे हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
MP में जल संरक्षण के लिए बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है- मुख्यमंत्री मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य में जल संरक्षण के लिए बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सरकार हर साल गुड़ी पड़वा से 30 जून तक 'जल गंगा संरक्षण अभियान' चलाती है. इस अभियान के तहत 2 लाख से अधिक जल संरचनाओं पर काम किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि जल संरक्षण के क्षेत्र में मध्य प्रदेश देश में अग्रणी राज्यों में शामिल है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
शिवसेना (यूबीटी) जारी किया व्हिप, 11 बजे शुरू होगी पार्टी बैठक
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने बताया कि पार्टी के लोकसभा नेता अरविंद सावंत ने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में होने वाली एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी. राउत ने कहा कि उन्हें अभी यह जानकारी नहीं है कि अब तक कितने सांसद दिल्ली पहुंच चुके हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राज्यसभा चुनाव: मतदान के लिए NDA के विधायक झारखंड विधानसभा पहुंचे, तीन उम्मीदवार मैदान में हैं
झारखंड में आज दो राज्यसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है. चुनाव में तीन उम्मीदवार मैदान में हैं. एनडीए ने निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को समर्थन दिया है, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस ने क्रमशः बैद्यनाथ राम और प्रणब झा को उम्मीदवार बनाया है. मतदान के लिए भाजपा-एनडीए के विधायक बस से रांची स्थित विधानसभा पहुंचे.
#WATCH झारखंड: BJP-NDA विधायक बस से रांची में राज्य विधानसभा पहुंचे।
राज्य में दो राज्यसभा सीटों के लिए आज चुनाव हो रहा है। तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। NDA निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को सपोर्ट कर रहा है, जबकि JMM और कांग्रेस ने एक-एक करके बैद्यनाथ राम और प्रणब झा को मैदान… pic.twitter.com/l4LCIjJQyf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दिल्ली में 42 जगहों पर जनकल्याण शिविर का आयोजन, जरूरी दस्तावेज लेकर आ सकते हैं लोग- CM रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी में 42 स्थानों पर जनकल्याण शिविर लगाए गए हैं. इन शिविरों में लोगों को केंद्र और दिल्ली सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी और लाभ दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 18 से 20 जून तक चलने वाले इन शिविरों में पात्र नागरिक अपने जरूरी दस्तावेज लेकर आ सकते हैं और योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
महंगाई की मार, देश में बहंगी हो गईं सब्जियां
देशभर में एक बार फिर सब्जियों की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. उपभोक्ता मामलों के विभाग की प्राइस मॉनिटरिंग डिवीजन आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह के दौरान टमाटर, प्याज और आलू जैसी जरूरी सब्जियों के दाम अधिकांश राज्यों में बढ़े हैं. राजधानी दिल्ली में टमाटर की कीमत लगभग दोगुनी हो गई है, जबकि प्याज और आलू के भाव भी 3 से 5 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं. हालांकि, सरकार का कहना है कि किसानों और उपभोक्ताओं दोनों को सही कीमत मिलना उसकी प्राथमिकता है. लेकिन किसान संगठनों का आरोप है कि किसानों को उनकी फसल का बहुत कम दाम मिलता है, जबकि बाजार में खुदरा कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. उनका कहना है कि यह व्यवस्था की विफलता को दिखाता है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही पश्चिम बंगाल दौरे पर आ रहे हैं- मंत्री अग्निमित्रा पॉल
पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही पश्चिम बंगाल दौरे पर आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि 20 जून को पश्चिम बंगाल दिवस और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा. इन कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए राज्य में 6 दिनों का स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस अभियान की टैगलाइन "स्वच्छता से स्वागत" रखी गई है और सभी नागरिकों से शहर और राज्य को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करने की अपील की गई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राज्यसभा चुनाव: झारखंड महासचिव अमर कुमार बाउरी ने दिया बड़ा बयान
झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान के बीच भाजपा के प्रदेश महासचिव अमर कुमार बाउरी ने कहा कि उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से समर्थन मांगा था, जिसके बाद एनडीए ने उन्हें अपना समर्थन दिया. उन्होंने कहा कि नाथवानी के पिछले कार्यकाल की काफी सराहना हुई है और झारखंड के विकास तथा एनडीए को मजबूत करने के लिए इस बार भी उनकी जीत सुनिश्चित होगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
खरीफ सीजन में तिलहनों की बुवाई की क्या है स्थिति
खरीफ सीजन में तिलहनों की बुवाई लगभग स्थिर बनी हुई है. 12 जून तक तिलहन फसलों का रकबा 3.51 लाख हेक्टेयर रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 3.54 लाख हेक्टेयर था. तिलहनों में मूंगफली की बुवाई बढ़ी है, जबकि सोयाबीन और सूरजमुखी के रकबे में कमी दर्ज की गई है. वहीं, गन्ने का रकबा मामूली रूप से घटकर 54.08 लाख हेक्टेयर रह गया, जो पिछले साल 54.29 लाख हेक्टेयर था. दूसरी ओर जूट और मेस्टा की बुवाई में हल्की बढ़ोतरी हुई है. इनका रकबा बढ़कर 6.18 लाख हेक्टेयर हो गया, जो पिछले साल 6.09 लाख हेक्टेयर था.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दालों की बुवाई में भी आई कमी, 1.55 लाख हेक्टेयर रह गया रकबा
दालों की बुवाई में भी कमी देखने को मिली है. इस साल 1.55 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में दालों की बुवाई हुई, जबकि पिछले साल यह 2.73 लाख हेक्टेयर थी. दालों में मूंग की बुवाई सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है. इसके अलावा अरहर और उड़द के रकबे में भी गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, जानकारों का कहना है कि यदि 2026 में मॉनसून सामान्य से कम रहता है तो इसका सबसे ज्यादा असर दालों, सोयाबीन और कपास के उत्पादन पर पड़ सकता है. इसकी मुख्य वजह यह है कि इन फसलों का बड़ा हिस्सा उन राज्यों में उगाया जाता है, जहां सिंचाई सुविधाएं अपेक्षाकृत कमजोर हैं और खेती काफी हद तक बारिश पर निर्भर करती है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अक्षरधाम फ्लाईओवर पर सामान से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, सड़क पर लगा लंबा जाम
दिल्ली में अक्षरधाम फ्लाईओवर पर सामान से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिससे मार्ग बाधित हुआ. घटनास्थल को पुनर्स्थापित करने का प्रयास जारी है.
#WATCH | दिल्ली | अक्षरधाम फ्लाईओवर पर सामान से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिससे मार्ग बाधित हुआ। घटनास्थल को पुनर्स्थापित करने का प्रयास जारी है। pic.twitter.com/unZ7xUGrS2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मंत्री दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कही ये बात
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी की स्थिति कमजोर हो चुकी है और वह केवल मीडिया में बने रहने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सड़क किनारे बैठने वाले रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को पहले गलत तरीके से जगह दी गई थी. सरकार अब सड़कों को खाली कराने का काम करेगी और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जे की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने इन विक्रेताओं को वहां बैठाया था, उनसे जवाब मांगा जाना चाहिए.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
खरीफ सीजन की बुवाई में गिरावट, 84.6 लाख हेक्टेयर पहुंचा रकबा
खरीफ सीजन की बुवाई इस साल जून के शुरुआती 12 दिनों में पिछले साल की तुलना में धीमी रही है. कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 12 जून तक किसानों ने 84.6 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई की, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 88.04 लाख हेक्टेयर था. यानी कुल बुवाई क्षेत्र में करीब 3.9 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह कपास की बुवाई में आई कमी रही. 12 जून तक कपास का रकबा घटकर 9.53 लाख हेक्टेयर रह गया, जो पिछले साल इसी अवधि के 13.19 लाख हेक्टेयर की तुलना में 27.8 प्रतिशत कम है. यानी कपास का क्षेत्रफल 3.66 लाख हेक्टेयर घट गया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
गुजरात, कर्नाटक और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अभी भी कपासकी बुवाई जारी
गुजरात, कर्नाटक और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अभी भी बुवाई जारी है, लेकिन कुल मिलाकर कपास की खेती में गिरावट देखी जा रही है. उत्तर भारत में कपास की बुवाई आमतौर पर अप्रैल के मध्य से मई के अंत तक पूरी हो जाती है, और इस साल भी अधिकांश क्षेत्रों में यह प्रक्रिया लगभग समाप्त हो चुकी है. इस खरीफ सीजन में उत्तर भारत में कपास की खेती का रकबा घटा है. पंजाब में 11 जून तक कपास का क्षेत्र घटकर 0.80 लाख हेक्टेयर रह गया, जबकि पिछले साल यह 1.19 लाख हेक्टेयर था.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कपास के रकबे में गिरावट, 28 फीसदी घटी खेती
उत्तर भारत में इस खरीफ सीजन के दौरान किसानों का रुझान कपास की बजाय धान की खेती की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है. सरकारी खरीद की गारंटी और बेहतर कीमत मिलने की उम्मीद के चलते कई किसानों ने कपास का रकबा कम कर दिया है. इसका असर बुवाई के आंकड़ों में भी दिख रहा है. इसके चलते उत्तर भारत में कपास की बुवाई में करीब 22 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. वहीं, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में इस साल कपास का रकबा घटकर 9 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 11.56 लाख हेक्टेयर था. कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 12 जून तक पूरे देश में कपास का कुल रकबा 9.53 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि के 13.19 लाख हेक्टेयर से करीब 28 प्रतिशत कम है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
किसानों को सतर्क रहने की दी गई सलाह, जानें वजह
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल और तमिलनाडु के किसानों को भारी बारिश के मद्देनजर सतर्क रहने की सलाह दी है. विभाग ने कहा है कि किसान धान, मोटे अनाज, गन्ना, मूंगफली, सब्जियां और केला, नारियल, अदरक व काली मिर्च जैसी फसलों की बेहतर जल निकासी (ड्रेनेज) व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि तेज बारिश से फसलों को नुकसान न हो. भारत में खरीफ सीजन की बुवाई जून में मॉनसून की शुरुआत के साथ शुरू होती है, जबकि इसकी कटाई सितंबर-अक्टूबर के आसपास होती है. देश की कुल कृषि उपज का लगभग आधा हिस्सा खरीफ सीजन से मिलता है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
18 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है
भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है 18 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. इसके प्रभाव से कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. IMD ने कहा है कि 18 से 23 जून के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम के बड़े बदलाव देखने को मिलेगा. उसके अनुसार, राजस्थान में 18 से 19 जून के बीच धूल भरी आंधी (डस्ट स्टॉर्म) चलने की संभावना जताई गई है. वहीं, बिहार, उत्तर पर्देश और मध्य प्रदेश में फिर से लू चलने की संभावना है.