Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
सजा नहीं, सही रास्ता दिखाइए! PM मोदी ने गाली देने वालों को किया माफ
Agriculture News in Hindi: पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश और हरिद्वार, बिजनौर और नरौरा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यूपी के बदायूं के कछला गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है. इसके चलते जिले की सदर, दातागंज और सहसवान तहसील के 36 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. बाढ़ के आशंका वाले गांवों में लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी शुरू कर दी है. स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय ने अधिकारियों को स्थिति पर नज़र रखने और राहत और बचाव दल को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: Isha Gupta
LPG सस्ता होते ही दिलीप घोष का तंज! बोले - 200 रुपये कम हुए हैं, PM मोदी को धन्यवाद तो बनता है
पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत घटने पर कहा कि गैस और पेट्रोल जैसी चीजों की कीमतें वैश्विक परिस्थितियों से प्रभावित होती हैं. उन्होंने कहा कि जब कीमतें 100 रुपये बढ़ती हैं तो लोग विरोध करते हैं, लेकिन अब 200 रुपये से ज्यादा की कमी आई है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद भी किया जाना चाहिए. उन्होंने इसे प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान का विषय बताया.
-
Posted By: Isha Gupta
असम बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे विधायक अखिल गोगोई, प्रभावित गांवों में देखा तबाही का मंजर
असम के शिवसागर जिले के नेपाली खुटी इलाके में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए विधायक अखिल गोगोई पहुंचे. उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ली. इलाके में कई घर और खेती प्रभावित हुई है. गोगोई ने राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने की मांग की तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया.
-
Posted By: Isha Gupta
चारधाम यात्रा ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे
उत्तराखंड की भाजपा विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इस बार चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं. उनके अनुसार, 45 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए, जबकि 14 लाख से ज्यादा श्रद्धालु केवल केदारनाथ धाम पहुंचे. उन्होंने यात्रा के सफल संचालन के लिए राज्य सरकार और प्रशासन की तैयारियों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया.
-
Posted By: Isha Gupta
कुलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ा सर्च ऑपरेशन, हमलावरों की तलाश में सुरक्षा बलों ने घेरा इलाका
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में गैर-स्थानीय लोगों पर हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में ताजा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. हमलावरों की तलाश के लिए पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और सुरक्षा बल हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रहे हैं. फिलहाल अभियान जारी है और मामले से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है.
-
Posted By: Isha Gupta
सजा नहीं, सही रास्ता दिखाइए! PM मोदी ने गाली देने वालों को किया माफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गाली-गलौज से किसी समस्या का समाधान नहीं होता. जंतर-मंतर की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनके और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अपशब्द कहे गए, जिसे देश और दुनिया ने देखा. उन्होंने कहा कि अगर ऐसे बच्चे भटक गए हैं तो उन्हें सजा देने या अदालतों के चक्कर में डालने के बजाय सही रास्ता दिखाना चाहिए. प्रधानमंत्री ने कहा कि वह उन्हें माफ करना चाहते हैं और समाज से भी ऐसा ही करने की अपील की.
-
Posted By: Isha Gupta
श्रीलंका का सबसे बड़ा मददगार बना भारत! 7.5 अरब डॉलर से ज्यादा की सहायता
भारत ने अब तक श्रीलंका को 7.5 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की कुल सहायता दी है. इस सहयोग में आर्थिक मदद, विकास परियोजनाएं, कर्ज सहायता और मानवीय सहायता शामिल हैं. भारत की इस पहल से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि आर्थिक संकट के दौरान भारत की मदद श्रीलंका के लिए काफी अहम साबित हुई और इससे दोनों देशों के सहयोग को नई गति मिली है.
-
Posted By: Isha Gupta
LPG सिलेंडर हुआ सस्ता! कमर्शियल गैस के दाम 200 रुपये से ज्यादा घटे, जानें नई कीमत
आज से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. दिल्ली में इसकी कीमत 202 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये कम हुई है. नई दरों के बाद कोलकाता में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 2,872.50 रुपये में मिलेगा. हालांकि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं, जिससे होटल, रेस्तरां और छोटे कारोबारियों को राहत मिलने की उम्मीद है.