अब लाइव

ईरान के सुप्रीम लीडर की इजरायली और US हमलों में मौत हो गई- ईरान के सरकारी मीडिया

Latest Agriculture News in Hindi: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि मार्च से मई के बीच महाराष्ट्र में सामान्य से ज्यादा गर्म रातें रहेंगी. साथ ही राज्य के ज्यादातर हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है. शनिवार को IMD ने “मार्च से मई तक के गर्म मौसम का पूर्वानुमान” विषय पर वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने आने वाले गर्मी के मौसम को लेकर मॉडल आधारित अनुमान साझा किए.

Agriculture News in Hindi: 1 मार्च से कई अहम नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और बचत पर पड़ेगा. रेल रिजर्वेशन, UPI ट्रांजैक्शन, LPG गैस सिलेंडर की कीमत, बैंक सेविंग्स से जुड़े नियमों में बदलाव हो सकता है. इसके अलावा व्हाट्सऐप और टेलीग्राम जैसी सेवाओं में भी नए नियम लागू होंगे. यानी 1 मार्च से रसोई गैस से लेकर मोबाइल फोन तक कई बदलाव देखने को मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 1 Mar, 2026 | 08:30 AM
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    01 Mar 2026 09:24 AM (IST)

    इरान के सुप्रीम लीडर की हत्या के खिलाफ लाल चौक पर कश्मीरी शिया मुसलमानों का प्रदर्शन

    श्रीनगर में कश्मीरी शिया मुसलमानों ने लाल चौक पर इरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि खामेनेई इजरायल और अमेरिका के हमलों में मारे गए थे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    01 Mar 2026 09:08 AM (IST)

    दिलीप घोष का ममता बनर्जीपर हमला, कही ये बात

    पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर में चुनाव आयोग ने SIR के बाद नई वोटर लिस्ट जारी की. भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि पहले ममता बनर्जी ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया था कि बंगाल में घुसपैठिए बढ़ गए हैं, लेकिन चर्चा नहीं हुई थी. अब वोटर लिस्ट में इस संख्या 1.20 करोड़ बताई गई है. उन्होंने कहा कि TMC के जिन क्षेत्रों से विधायक चुने गए हैं, वहां सबसे ज्यादा फर्जी वोटर हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    01 Mar 2026 08:52 AM (IST)

    ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ श्रीनगर में प्रदर्शन किया

    श्रीनगर में कश्मीरी शिया मुसलमानों ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन किया. अयातुल्ला खामेनेई इजरायल और US के हमलों में मारे गए थे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    01 Mar 2026 08:36 AM (IST)

    हरियाणा में जैविक खेती को बढ़ावा, सीएम सैनी का बड़ा ऐलान

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीने शनिवार को घोषणा की कि कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा के मठाना गांव में 10 एकड़ जमीन पर ऑर्गेनिक खेती और आधुनिक प्रबंधन प्रणाली का एक नया संस्थान बनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस संस्थान में कृषि विज्ञान से जुड़े स्नातक, परास्नातक और पीएचडी कोर्स शुरू किए जाएंगे, जिससे युवाओं को आधुनिक और जैविक खेती के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    01 Mar 2026 08:21 AM (IST)

    ईरान के सुप्रीम लीडर की इजरायली और US हमलों में मौत हो गई- ईरान के सरकारी मीडिया

    ईरान के सरकारी मीडिया ने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर की इजरायली और US हमलों में मौत हो गई है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    01 Mar 2026 08:18 AM (IST)

    मिडिल ईस्ट के हालात खराब होने से कई उड़ानें रद्द या देरी से चल रही हैं, यात्री परेशान

    मिडिल ईस्ट के हालात खराब होने की वजह से कई उड़ानें रद्द या देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. हंगरी के एक पर्यटक ने बताया कि दुबई एयरपोर्ट बंद होने के कारण उनकी फ्लाइट रद्द हो गई है. अब वे अपनी टिकट किसी दूसरी एयरलाइन, जैसे Lufthansa या किसी अन्य यूरोपीय एयरलाइन में बदलने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे थोड़े निराश हैं, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही घर लौट पाएंगे. वे यहां पूजा के लिए आए थे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    01 Mar 2026 07:50 AM (IST)

    महाराष्ट्र में आज से महंगा हो गया दूध, कीमतों में बढ़ोतरी

    आज एक मार्च है. अभी गर्मी के मौसम के पूरी तरह से आगाज भी नहीं हुआ है, लेकिन दूध की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है. कई राज्यों में दूध कंपनियों ने फरवरी महीने में दूध के दाम बढ़ा दिए, तो कइयों ने मार्च में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. खासकर महाराष्ट्र में 1 मार्च से दूध महंगा हो गया है. आज से के दाम 2 प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं. यह फैसला राज्य के डेयरी उद्योग से जुड़े सदस्यों की बैठक में लिया गया. बड़ी ब्रांड गोकुल ने भैंस के दूध के दाम पहले ही 2 रुपये  बढ़ा दिए हैं. वहीं, चितले, अमूल, कटराज, महानंद और उर्जा जैसी कंपनियां भी आज से नई कीमतें लागू कर रही हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    01 Mar 2026 07:33 AM (IST)

    मार्च में देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश सामान्य रहने की संभावना है- IMD

    मौसम विभाग के अनुसार मार्च में देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश सामान्य रहने की संभावना है. लेकिन अगर फसल के अहम समय में बारिश कम हुई, तो किसानों को सिंचाई पर ज्यादा निर्भर होना पड़ेगा. इससे उनकी लागत बढ़ सकती है, जबकि पहले से ही बदलते मौसम के कारण उनकी कमाई पर दबाव बना हुआ है. जलवायु परिवर्तन  के लिहाज से भारत उन देशों में शामिल है जो सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    01 Mar 2026 07:15 AM (IST)

    अधिक गर्मी से गांवों की आय पर असर पड़ेगा, खाने-पीने की चीजों की कीमतें बढ़ सकती हैं

    आईएमडी ने कहा कि है कि ज्यादा गर्मी पड़ने पर पीक समय में बिजली की जरूरत पूरी करने के लिए कोयला आधारित बिजली उत्पादन पर निर्भरता बढ़ानी पड़ सकती है. अगर तापमान लंबे समय तक ऊंचा रहता है तो इसका असर गांवों की आय पर भी पड़ेगा और खाने-पीने की चीजों की कीमतें बढ़ सकती हैं. इससे महंगाई को काबू में रखने की सरकार की कोशिशें और मुश्किल हो सकती हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    01 Mar 2026 07:00 AM (IST)

    आने वाले महीनों में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने का अनुमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

    भारत में आने वाले महीनों में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने का अनुमान है. इससे बिजली की मांग बढ़ सकती है और लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रने शनिवार को ऑनलाइन ब्रीफिंग में बताया कि 31 मई तक के तीन महीनों में देश के कई हिस्सों में हीटवेव (लू) के दिनों की संख्या बढ़ सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की पूरी संभावना है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 1 Mar, 2026 | 07:01 AM