Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
गेहूं में लग सकता है रोग, कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी
Agriculture News in Hindi: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी जनपदों में 20 फरवरी को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं. वहीं, भोपाल मौसम केंद्र ने 20 फरवरी को मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने आज दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
गेहूं में लग सकता है रोग, कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी
मौसमी बदलाव के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव और बढ़ती नमी के कारण कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने और गेहूं और सरसों की फसलों को संभावित रोगों से बचाने के लिए समय पर कदम उठाने की सलाह दी है. कृषि विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, बदलते मौसम में फसलों में फंगल और वायरल रोगों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है. गेहूं के खेतों में पीली जंग, पत्ती ब्लाइट और पाउडरी मिल्ड्यू जैसे लक्षणों पर नियमित निगरानी जरूरी है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मिर्च की कीमत में उछाल, 89,999 रुपये क्विंटल हुआ रेट
कर्नाटक में बायडगी मिर्च की कीमत 80,000 रुपये क्विंटल के पार पहुंच गई है. इससे किसानों की अच्छी कमाई हो रही है. लेकिन अन्नदाताओं को उम्मीद है कि मिर्च की कीमतों में अभी और बढ़ोतरी हो सकती है. जल्द ही कीमतें एक लाख रुपये प्रति क्विंटल के पार पहुंच सकती हैं. खासकर गडग जिले में मिर्च किसानों को उम्मीद है कि बायडगी मिर्च की कीमत जल्द ही 1 लाख रुपये प्रति क्विंटल पार कर जाएगी. हालांकि, इस हफ्ते रोन के किसान विजयकुमार सज्जनार को अपनी फसल के लिए 89,999 रुपये प्रति क्विंटल का रिकॉर्ड भाव मिला, जो पहले लक्कुंडी के किसान को मिले 74,099 रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा है. बायडगी मिर्च गडग के अलावा धारवाड़ और हावेरी जिलों में भी उगाई जाती है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
मुजफ्फरनगर में 80 करोड़ के साइबर फ्रॉड का खुलासा, फर्जी आधार-पैन और मोबाइल बरामद
गृह मंत्रालय के प्रतिबिंब पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. महाराष्ट्र में हुए साइबर फ्रॉड की रकम मुजफ्फरनगर के फुगाना निवासी अक्षय के खाते में ट्रांसफर होने की सूचना मिलने पर साइबर सेल और थाना फुगाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की.
जांच में सामने आया कि आरोपी मेकमायट्रिप का फर्जी पोर्टल बनाकर ग्राहकों को झांसे में लेते थे और QR कोड के जरिए रकम ठगते थे. गिरफ्तार आरोपियों में अक्षय, आर्य, भाव्यांश, सचिन, हरेंद्र और आर्यन शामिल हैं, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं. पुलिस ने इनके पास से 9 मोबाइल फोन, फर्जी आधार व पैन कार्ड, केवाईसी किट, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और प्रिंटर बरामद किए हैं. जांच में लगभग 100 बैंक खातों में 80 करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध ट्रांजैक्शन सामने आई है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
AI के इस्तेमाल से खेती में सकारात्मक बदलाव आ रहा - महाराष्ट्र की कमिश्नर
नई दिल्ली: (17 फरवरी) कश्मीर में गायों के लिए स्मार्ट नेकलेस से लक्षण दिखने से कुछ दिन पहले इन्फेक्शन का पता लगाने से लेकर सैटेलाइट से गन्ने की मिठास का 95 परसेंट सही अंदाजा लगाने तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लाखों छोटे किसानों को ऐसे नतीजे दे रहा है जिन्हें मापा जा सकता है. महाराष्ट्र की रेजिडेंट कमिश्नर आर विमला ने मंगलवार को 26 नई स्टडीज के कलेक्शन के लॉन्च पर ये बात कही.
उन्होंने यहां AI इम्पैक्ट समिट में कहा कि AI कुछ खास लोगों के लिए नहीं है. यह ग्लोबल साउथ के हर कोने में हर किसान के लिए है. महाराष्ट्र के कृषि विभाग ने मई 2025 में महाविस्तार-AI बातचीत वाला प्लेटफॉर्म बनाया, जिसने तब से 22 लाख किसानों को फसल के बारे में पर्सनल सलाह दी है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदला, फसलों को नुकसान की आशंका
मध्य प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज ने एक बार फिर ठिठुरन बढ़ा दी है. प्रदेश में सक्रिय हुए नए वेदर सिस्टम के कारण पिछले 12 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन समेत 20 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई है. बीते दिन गुरूवार की सुबह राजधानी भोपाल और आसपास के इलाकों में हुई तेज बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है, जहां खजुराहो 9.2 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा.
इस बेमौसम बारिश और तेज आंधी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि कई जिलों में खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हो गई हैं, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में और अधिक बारिश की चेतावनी जारी की है, हालांकि 21 फरवरी से मौसम साफ होने की उम्मीद जताई गई है.
-
Posted By: Kisan India
महंगाई पर सपा विधायक का हमला, बोले- किसान परेशान, बिचौलिया मालामाल
सपा विधायक आरके वर्मा ने सदन में महंगाई का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कविता के जरिए तंज कसते हुए कहा, “तेल की बोतल पूछ रही है ये, पहले तुम ही खरीदते तो मुझे... आज क्यों सोच रहे हो.” वर्मा ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई से आम जनता और किसान दोनों परेशान हैं, खासकर आलू उत्पादक किसानों को सही दाम नहीं मिल रहा. उनका कहना है कि जहां किसान नुकसान में है, वहीं बिचौलिये मालामाल हो रहे हैं. विपक्ष ने सरकार से दाम नियंत्रित करने और किसानों को राहत देने की मांग की है.
-
Posted By: Kisan India
व्यापार समझौतों पर हिमाचल के सीएम सुक्खू की चेतावनी, बोले- सेब उत्पादकों पर मंडरा सकता है संकट
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में हुए अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों को लेकर चिंता जताई है. श्रीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि इन समझौतों के चलते सेब, अखरोट और बादाम जैसे बागवानी उत्पादों का आयात बढ़ सकता है, जिससे हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के स्थानीय बागवानों को नुकसान हो सकता है. उनका कहना है कि अगर आयात बढ़ा तो किसानों को अपनी फसल का उचित दाम मिलना मुश्किल हो जाएगा. सीएम ने जोर देकर कहा कि कृषि और बागवानी दोनों राज्यों की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए ऐसी नीतियों के असर पर गंभीरता से विचार करना जरूरी है.
-
Posted By: Kisan India
नमो भारत ट्रेन का दायरा बढ़ा, सराय काले खां से बेगमपुल तक दौड़ेगी रैपिड रेल
दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का विस्तार अब सराय काले खां और मेरठ के बेगमपुल तक हो गया है. शुक्रवार को सराय काले खां से बेगमपुल तक ट्रेन का ट्रायल रन किया जाएगा, जबकि 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए सेक्शन का उद्घाटन करेंगे. अब तक न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक करीब 55 किलोमीटर हिस्सा चालू था, लेकिन दिल्ली की ओर सराय काले खां तक पांच किलोमीटर और मेरठ साउथ से मोदिपुरम तक 21 किलोमीटर का हिस्सा तैयार हो चुका है. उद्घाटन के बाद यात्री सराय काले खां मेगा ट्रांसपोर्ट हब से सीधे नमो भारत ट्रेन पकड़ सकेंगे. साथ ही मेरठ मेट्रो और दिल्ली मेट्रो के नए सेक्शन भी शुरू होने वाले हैं, जिससे एनसीआर में यात्रा और आसान हो जाएगी.
-
Posted By: Kisan India
जम्मू-कश्मीर में सेब और केसर फसलों को मिलेगा मौसम आधारित बीमा कवर
जम्मू-कश्मीर सरकार ने पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत सेब और केसर की फसलों के लिए दो बीमा कंपनियों को चुना है. एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया और टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस को सबसे कम बोलीदाता (L1) के रूप में चयनित किया गया है. कश्मीर संभाग में सेब और केसर, जबकि जम्मू संभाग में आम, लीची और किश्तवाड़ में केसर को इस योजना में शामिल किया गया है. बीमा भुगतान तय मौसम मानकों के आधार पर होगा, जिससे पारंपरिक आकलन के बजाय दावों का निपटारा तेजी से हो सकेगा. सरकार का कहना है कि इस कदम से जलवायु जोखिम से जूझ रहे बागवानी किसानों को आय सुरक्षा मिलेगी.
-
Posted By: Kisan India
केरल-तमिलनाडु में तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
दक्षिण भारत में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से केरल और तमिलनाडु में अगले 36 घंटों के दौरान तेज आंधी और जोरदार बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु के तूतीकोरिन, पंबन, टोंडी और पलायनकोट्टई समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. वहीं केरल के तिरुवनंतपुरम, पलक्कड़, अलाप्पुझा, त्रिशूर, कोट्टायन और कोचीन में भी भारी वर्षा का अनुमान है. यह मौसमी गतिविधियां 22 फरवरी तक जारी रह सकती हैं. प्रशासन ने मछुआरों को फिलहाल समुद्र में न जाने की सलाह दी है और लोगों से सतर्क रहने को कहा है.
-
Posted By: Kisan India
कांग्रेस का आरोप, बिहार के किसानों को India-US ट्रेड डील से हो सकता है भारी नुकसान
कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य डिपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील बिहार के किसानों पर गहरा असर डाल सकती है. उनका मानना है कि इस समझौते के तहत अमेरिका से बीज, जैविक संशोधित (GM) फसलें, मक्का और फल भारत में आयात होने लगेंगे, जिससे घरेलू बाजार में किसानों की उपज की कीमतें गिर सकती हैं और स्थानीय किस्मों को नुकसान होगा. उन्होंने यह भी बताया कि 2024-25 में अमेरिका से कपास निर्यात हुआ था, जिससे भारतीय कपास की कीमतें MSP से करीब 1,000 रुपये प्रति क्विंटल कम हो गई थीं. हुड्डा ने आरोप लगाया कि अमेरिका से उन्नत तेल खरीदने के लिए भारत को बाध्य किया जाएगा, जिससे ऊर्जा लागत बढ़ेगी और किसानों पर बोझ बढ़ेगा. विपक्ष ने कहा है कि यह डील देश के किसानों और कृषि क्षेत्र को कमजोर कर सकती है.
-
Posted By: Kisan India
राजस्थान में लंबित पेंशन मामलों पर सख्ती, सरकार लगाएगी विशेष पेंशन अदालतें
राजस्थान सरकार ने हजारों लंबित पेंशन मामलों के निस्तारण के लिए बड़ा कदम उठाया है. वित्त (पेंशन) विभाग के निर्देश पर अब संभाग स्तर पर नियमित पेंशन अदालतें लगाई जाएंगी. शिक्षा विभाग में ही 31 मार्च 2026 तक करीब 2200 मामले लंबित होने का अनुमान है, जिनमें 700 प्रकरण सेवानिवृत्ति के बाद भी पूरे नहीं हुए हैं. इन अदालतों में संबंधित अधिकारी, कोषाधिकारी और पेंशनर्स संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे और मौके पर रिकॉर्ड की जांच कर समाधान किया जाएगा. सरकार का कहना है कि प्रक्रियात्मक देरी दूर कर पेंशनर्स को समय पर उनका हक दिलाना प्राथमिकता है.
-
Posted By: Kisan India
राहुल गांधी आज सुल्तानपुर कोर्ट में करेंगे पेशी, अदालत ने दिया आखिरी मौका
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में आज सुल्तानपुर की दीवानी अदालत में पेश होंगे. कोर्ट ने उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए अंतिम मौका दिया है. राहुल गांधी के पहुंचने से पहले अदालत परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. डॉग स्क्वायड से जांच कराई गई है और एक एएसपी व चार सीओ समेत भारी पुलिस बल तैनात है. यह मामला कर्नाटक में की गई एक टिप्पणी से जुड़ा है, जिस पर भाजपा नेता विजय मिश्र ने मानहानि का परिवाद दायर किया था. पिछली तारीखों पर अनुपस्थित रहने के बाद आज की पेशी अहम मानी जा रही है.
-
Posted By: Kisan India
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत
रियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज सुबह 11 बजे राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष के अभिभाषण से शुरू होगा. यह उनका विधानसभा में पहला संबोधन होगा, जिसमें सरकार अपनी उपलब्धियां और आगे की योजनाएं पेश करेगी. सत्र के दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर टकराव के आसार हैं. कांग्रेस ने बाहरी युवाओं की भर्ती, खाली पद, अपराध, नशा, एसवाईएल और प्रदेश की आर्थिक स्थिति जैसे सवाल उठाने की तैयारी की है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विपक्ष के आरोपों का जवाब देंगे और दो मार्च को अपना दूसरा बजट पेश करेंगे. सत्र 18 मार्च तक चलेगा.
-
Posted By: Kisan India
अमित शाह असम से करेंगे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम चरण-2 की शुरुआत, सीमावर्ती गांवों पर 6,839 करोड़ रुपये खर्च होंगे
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को असम के कछार जिले के नाथनपुर गांव से वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के दूसरे चरण का शुभारंभ करेंगे. इस चरण के तहत वित्त वर्ष 2028-29 तक 6,839 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. योजना को 15 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा. सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में सड़क, बिजली, पानी, संचार और अन्य बुनियादी सुविधाएं मजबूत करना है, ताकि वहां के लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो सके. साथ ही स्थानीय लोगों को सीमा सुरक्षा में भागीदार बनाकर आंतरिक सुरक्षा को भी मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा. यह पहल ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार की गई है.
-
Posted By: Kisan India
ट्रेड डील पर दीपेन्द्र हुड्डा का हमला, बोले– अमेरिका के दबाव में समझौता कर किसानों के हितों से समझौता
कांग्रेस सांसद और अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. पटना के सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि इस समझौते से देश के किसानों और आम जनता को नुकसान होगा. उनका आरोप है कि अमेरिका अपने यहां अधिशेष मक्का और सोयाबीन भारत में बेचने की तैयारी में है, जिससे भारतीय किसानों की फसल पर असर पड़ेगा. हुड्डा ने यह भी कहा कि अमेरिका भारतीय उत्पादों पर 18 प्रतिशत टैक्स लगाएगा, जबकि बांग्लादेश से सामान शून्य प्रतिशत शुल्क पर ले रहा है. कांग्रेस ने सरकार से इस डील की शर्तों को सार्वजनिक करने और किसानों के हित सुरक्षित रखने की मांग की है.
-
Posted By: Kisan India
सलेम का जीआई टैग साबूदाना पहली बार सीधे कनाडा भेजा गया, एपीडा ने 0.5 मीट्रिक टन खेप को दी मंजूरी
तमिलनाडु के सलेम में बनने वाला मशहूर साबूदाना अब कनाडा के बाजार तक पहुंच गया है. एपीडा ने 0.5 मीट्रिक टन जीआई-टैग वाले सलेम साबूदाने की खेप को हरी झंडी दिखाई है. यह पहली बार है जब जीआई अधिकृत संस्था सागोसर्व ने सीधे विदेश में निर्यात किया है. मार्च 2023 में जीआई टैग मिलने के बाद यह बड़ा कदम माना जा रहा है. इससे स्थानीय किसानों और साबूदाना उद्योग को बेहतर दाम और नए बाजार मिलने की उम्मीद है.
-
Posted By: Kisan India
झारखंड में 24 फरवरी को बदलेगा मौसम, रांची समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट
झारखंड में 24 फरवरी को मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, पलामू, बोकारो और पूर्वी सिंहभूम जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. रांची में अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. तेज हवा के कारण मौसम में ठंडक बढ़ सकती है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
-
Posted By: Kisan India
देश के बड़े बांधों में घटा पानी, भंडारण 62 प्रतिशत के आसपास; कम बारिश से बढ़ी चिंता
देशभर के 166 प्रमुख जलाशयों में पानी का स्तर लगातार घट रहा है. केंद्रीय जल आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक कुल क्षमता के मुकाबले अब सिर्फ करीब 61.65 प्रतिशत पानी ही बचा है. इस साल अब तक 56 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे कई राज्यों में जल संकट की आशंका बढ़ गई है. दक्षिण, उत्तर, पूर्व, पश्चिम और मध्य भारत—सभी क्षेत्रों में भंडारण 75 प्रतिशत से नीचे आ चुका है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो गर्मी के महीनों में पानी की दिक्कत बढ़ सकती है.
-
Posted By: Kisan India
बिहार में बढ़ने लगी गर्मी, दिन में 31 डिग्री तक पहुंचा पारा... सुबह-शाम अभी भी ठंडक
बिहार में इन दिनों मौसम साफ बना हुआ है और तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे दोपहर में गर्मी महसूस होने लगी है. हालांकि न्यूनतम तापमान अभी 13 से 16 डिग्री के बीच है, इसलिए सुबह और शाम हल्की ठंड बनी हुई है. माना जा रहा है कि होली से पहले यह ‘दोहरा मौसम’ खत्म हो सकता है और गर्मी का असर और बढ़ेगा. झारखंड और छत्तीसगढ़ के ज्यादातर इलाकों में भी फिलहाल ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है.
-
Posted By: Kisan India
भूख के खिलाफ भारत की पहल, एफसीआई करेगा विश्व खाद्य कार्यक्रम को बड़े पैमाने पर चावल की सप्लाई
फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) ने वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) के साथ बड़ा समझौता किया है. इसके तहत भारत 2 लाख टन चावल 2,800 रुपये प्रति क्विंटल की दर से उपलब्ध कराएगा. यह करार 2031 तक लागू रहेगा और जरूरतमंद देशों में भूख मिटाने के लिए चावल भेजा जाएगा. केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि भारत दुनिया के साथ मिलकर खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. डब्ल्यूएफपी के अधिकारियों ने भी इस सहयोग को अहम बताया है.
-
Posted By: Kisan India
वैश्विक कमी के बीच महकी भारतीय इलायची, निर्यात में ऐतिहासिक उछाल की उम्मीद
वैश्विक बाजार में आपूर्ति की कमी के बीच भारतीय इलायची को बड़ा फायदा मिल रहा है. ग्वाटेमाला में करीब 50 फीसदी उत्पादन गिरने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्लाई घट गई है, जिससे भारतीय निर्यातकों के लिए सुनहरा मौका बन गया है. 2026 के निर्यात सीजन में करीब 14,000 टन तक निर्यात होने का अनुमान है, जो सामान्य औसत से लगभग दोगुना है. ईरान में नौरोज और खाड़ी देशों में रमजान से पहले मांग बढ़ी है, वहीं गुलफूड एक्सपो के बाद ऑर्डर भी तेजी से मिले हैं. मजबूत निर्यात के कारण घरेलू बाजार में इलायची के दाम करीब 2450 रुपये प्रति किलो पर टिके हुए हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले महीनों में भी निर्यात का रुझान मजबूत रह सकता है.
-
Posted By: Kisan India
यूपी में फिलहाल बारिश से राहत, लेकिन हल्की ठंड रहेगी बरकरार
उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को बारिश का कोई अलर्ट नहीं है और ज्यादातर जिलों में मौसम साफ बना हुआ है. हालांकि 18 फरवरी को हुई बारिश के बाद कई शहरों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिरा है, जिससे सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है. गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, आगरा और मेरठ समेत कई जिलों में मौसम सुहावना है. राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आने वाले दिनों में दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है.
-
Posted By: Kisan India
हिमाचल में बिना लाइसेंस शराब परोसने पर एक लाख तक जुर्माना, ओवरचार्जिंग पर तुरंत ठेका होगा सील
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2026-27 की नई आबकारी नीति में कड़े नियम लागू कर दिए हैं. अब शादी समारोह, बैंक्वेट हॉल, मैरिज पैलेस या किसी भी व्यावसायिक परिसर में बिना लाइसेंस शराब परोसने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा. पहली बार पकड़े जाने पर 50 हजार रुपये, दूसरी बार 75 हजार रुपये और तीसरी बार एक लाख रुपये तक का जुर्माना भरना होगा. बार-बार नियम तोड़ने पर लाइसेंस रद्द भी किया जा सकता है. वहीं, तय कीमत से ज्यादा दाम वसूलने या कम रेट पर शराब बेचने वाले ठेकों को एक से दो दिन के लिए सील किया जाएगा. सरकार ने होलसेल लाइसेंस फीस 40 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी है और होटल-बार लाइसेंस शुल्क में भी बढ़ोतरी की है. साथ ही, व्यक्तिगत रूप से शराब ले जाने की सीमा तय कर दी गई है. सरकार का कहना है कि इन सख्त प्रावधानों से अवैध कारोबार पर रोक लगेगी और राजस्व बढ़ेगा.
-
Posted By: Kisan India
पहलगाम में प्लास्टिक इस्तेमाल पर 2000 रुपये जुर्माना, अमरनाथ यात्रा मार्ग पर भी सख्त पाबंदी
जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में अब पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. पहलगाम डेवलपमेंट अथॉरिटी ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह सख्त फैसला लिया है. प्लास्टिक बैग, चिप्स के पैकेट, पानी की बोतलें, डिस्पोजेबल प्लेटें और कैन में पैक पेय पदार्थ ले जाने या फेंकने पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. यह पाबंदी टूरिस्ट स्पॉट, नदी किनारों, जंगलों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है. अमरनाथ यात्रा के दौरान भी इस नियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बार-बार उल्लंघन करने पर पर्यटन विभाग का पंजीकरण रद्द किया जा सकता है. प्रशासन ने निगरानी के लिए विशेष टीमें भी तैनात की हैं.