Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Today’s Top News List: पेपर लीक पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सोनम वांगचुक ने सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त, दिनभर की बड़ी अपडेट पढ़ें
Agriculture News in Hindi: झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में 22 और 23 को छोड़कर 25 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है, जिसे लेकर मौसम विज्ञान केन्द्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. खूंटी, गुमला, लोहरदगा और रांची में आज भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों के अलावा चौबीस जुलाई को पलामू, लातेहार और गढ़वा में भी तेज बारिश के आसार हैं. 25 जुलाई को भी रांची, रामगढ़ और बोकारो समेत कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: Isha Gupta
दिल्ली के विरोध की गूंज मणिपुर तक, इम्फाल में कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन
मणिपुर के इम्फाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में कल लोक कल्याण मार्ग (LKM) के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में प्रदर्शन किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जताई और नारेबाजी की. इस दौरान मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही.
-
Posted By: Isha Gupta
सोनम वांगचुक से मिलने अस्पताल पहुंचे विपक्षी सांसद, अनशन खत्म करने की करेंगे अपील
दिल्ली में विपक्षी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता अस्पताल के लिए रवाना हुआ. सांसद उनसे अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त करने की अपील करेंगे. वांगचुक की सेहत को लेकर चिंता जताई जा रही है. विपक्ष का कहना है कि उनकी मांगों पर सरकार को बातचीत कर समाधान निकालना चाहिए.
-
Posted By: Isha Gupta
आतंकी हमले में शहीद हेड कांस्टेबल को नम आंखों से विदाई, परिवार में मातम
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमले में शहीद हुए हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी को उनके परिवार और परिजनों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी. शहादत की खबर के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है. आशिक हुसैन कुरैशी ड्यूटी के दौरान आतंकियों के हमले में वीरगति को प्राप्त हुए. उनके बलिदान को याद करते हुए स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की.
-
Posted By: Isha Gupta
'चर्चा से सरकार क्यों भाग रही है?' प्रियंका गांधी ने उठाए बड़े सवाल
दिल्ली में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि, स्थगन प्रस्ताव (Adjournment Motion) पर लंबी और विस्तार से चर्चा क्यों नहीं हो सकती. उन्होंने सवाल उठाया कि जब मुद्दा इतना महत्वपूर्ण है, तो संसद में इस पर खुलकर बहस होनी चाहिए. प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चर्चा से बचने के बजाय सरकार को सभी सवालों का जवाब देना चाहिए.
-
Posted By: Isha Gupta
'पुलिसकर्मियों ने कहा - सरकार बदलो'! राहुल गांधी का बड़ा दावा
दिल्ली में कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें कुछ दूर तक खींचा. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मियों ने उनसे कहा कि वे सिर्फ आदेश का पालन कर रहे हैं और सरकार को हटाया जाना चाहिए. राहुल गांधी ने कहा कि उनके अनुसार कई पुलिसकर्मी भी छात्रों के मुद्दे को लेकर चिंतित हैं. हालांकि, राहुल गांधी के इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और दिल्ली पुलिस की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
-
Posted By: Isha Gupta
'छात्र सड़क पर हैं, इसलिए हम भी सड़क पर हैं’- राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि जब देश के छात्र सड़कों पर हैं, तो विपक्ष का भी उनके साथ खड़ा होना जरूरी है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास जाने से पहले उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की थी, लेकिन सदन में इस पर चर्चा नहीं हो सकी. राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधते हुए कहा कि, छात्रों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें पद छोड़ देना चाहिए. उनके अनुसार, यही मांग देशभर के छात्र भी कर रहे हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
'छात्रों पर केस नहीं होंगे तो तोड़ दूंगा अनशन'! सोनम वांगचुक ने सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह को पत्र लिखकर कहा है कि यदि सरकार यह स्पष्ट भरोसा दे कि आंदोलन में शामिल किसी भी छात्र या युवा पर कोई कानूनी या दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी, तो वह अपना अनशन समाप्त कर देंगे. पत्र में उन्होंने परीक्षा पेपर लीक से प्रभावित परिवारों को मुआवजा, संसद में इस मुद्दे पर सार्थक चर्चा और जवाबदेही तय करने की भी मांग दोहराई. वांगचुक ने कहा कि यदि ऐसा भरोसा नहीं मिला तो वह अपना अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखेंगे.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पश्चिम बंगाल: TMC विधायक कुणाल घोष को आज के लिए सदन से सस्पेंड कर दिया गया
कोलकाता, पश्चिम बंगाल: TMC विधायक कुणाल घोष को आज के लिए सदन से सस्पेंड कर दिया गया. TMC विधायक कुणाल घोष ने बागी TMC चीफ व्हिप अखरुज्जमां को तब टोका जब वह होम और हिल अफेयर्स बजट पर बोल रहे थे. स्पीकर के ऑर्डर के बाद मार्शलों ने कुणाल घोष को जबरदस्ती सदन से बाहर निकाल दिया.
मंत्री तपस रॉय ने स्पीकर को कुणाल घोष को इस सेशन के लिए सस्पेंड करने का प्रपोजल दिया. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "इस तरह का बर्ताव मंज़ूर नहीं है. हम भी अपोजिशन पोस्ट पर हैं लेकिन कुछ जिम्मेदारी होती है.
अखरुज्जमां एक वरिष्ठ विधायक हैं और उनके पिता भी लंबे समय तक विधायक रहे हैं.
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: TMC विधायक कुणाल घोष को आज के लिए सदन से सस्पेंड कर दिया गया। TMC विधायक कुणाल घोष ने बागी TMC चीफ व्हिप अखरुज्जमां को तब टोका जब वह होम और हिल अफेयर्स बजट पर बोल रहे थे। स्पीकर के ऑर्डर के बाद मार्शलों ने कुणाल घोष को ज़बरदस्ती सदन से बाहर निकाल… pic.twitter.com/E7SGdIaa7h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2026
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पेपर लीक पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, आंकड़े पेश कर सरकार को घेरा
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 10 सालों में 152 पेपर लीक होने ससे 7.5 करोड़ छात्र और उनके परिवार प्रभावित हुए हैं. ये सभी मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों से आते हैं. वे अपनी मेहनत की कमाई अपने बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करते हैं, लेकिन उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है मानो उनकी मेहनत और उम्मीदों का कोई मूल्य ही न हो. उन्होंने कहा कि ये सरकार नहीं पेपर लीक सरकार है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पश्चिम बंगाल सरकार लंबित कैग रिपोर्ट 25 जुलाई को विधानसभा में करेगी पेश: शुभेंदु अधिकारी
कोलकाता: 22 जुलाई- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार 25 जुलाई को विधानसभा में कैग की सभी लंबित रिपोर्ट पेश करेगी और जहां भी ऑडिट में भ्रष्टाचार की बात सामने आएगी, वहां प्राथमिकी दर्ज करने की सिफारिश करेगी, भले ही उसमें शामिल लोगों का पद और कद कितना भी ऊंचा क्यों न हो.
बजट सत्र के दौरान विधानसभा में शुभेंदु अधिकारी ने पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि उसने वर्षों तक अनिवार्य कैग और लोकायुक्त रिपोर्ट सदन के समक्ष पेश नहीं कीं. उन्होंने इसे विधायी जवाबदेही का गंभीर उल्लंघन बताया. उन्होंने कहा, ‘‘विधानसभा में कैग रिपोर्ट पेश करना और उन पर विस्तार से चर्चा करना अनिवार्य है. इस सदन में सभी जानते हैं कि पिछली सरकार ने ऐसा नहीं किया था. सिर्फ कैग रिपोर्ट ही नहीं, बल्कि लोकायुक्त की वार्षिक रिपोर्ट भी कभी पेश नहीं की गईं जबकि उन्हें विधानसभा के सामने पेश किया जाना जरूरी था.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पटना में BJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पत्थरबाजी हुई
बिहार | पटना में BJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पत्थरबाज़ी हुई. कल दिल्ली में LKM के बाहर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के विरोध में BJP कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ऑफ़िस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.
#WATCH बिहार | पटना में BJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पत्थरबाज़ी हुई। कल दिल्ली में LKM के बाहर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के विरोध में BJP कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ऑफ़िस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/cb19sPkcOS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2026
-
Posted By: रिजवान नूर खान
कॉजपा की वांगचुक से अनशन समाप्त करने की अपील, कहा- आंदोलन जारी रहेगा
नयी दिल्ली: 22 जुलाई (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त करने की अपील करते हुए कहा कि उनके त्याग ने देशभर के छात्रों को प्रेरित किया है. कॉजपा ने यह भी आश्वासन दिया कि कथित परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन उसकी मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा. वांगचुक को संबोधित एक सार्वजनिक पत्र में कॉजपा ने उनसे अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का आग्रह करते हुए "परीक्षा न्याय" के अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
नयी दिल्ली: 22 जुलाई - गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई है और संसद तक निकाले गए उनके 'चलो संसद' मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की है. सोमवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, ‘नीट’ प्रश्नपत्र लीक मामले और परीक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के विरोध में हजारों छात्रों ने संसद की ओर मार्च करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर और लाठीचार्ज करके उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
यूपी के बुलंदशहर में भूपेंद्र चौधरी का विपक्ष पर हमला, बोले- राम मंदिर के विरोध में रहे सपा-कांग्रेस
यूपी के लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने बुलंदशहर जिले की शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया.
उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है, जिसके कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करते हैं. भूपेंद्र चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समाज में नकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास करती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दल हमेशा राम मंदिर निर्माण के विरोध में रहे और नहीं चाहते थे कि मंदिर बने. मंत्री ने कहा कि राम मंदिर से जुड़े हालिया मामलों का प्रदेश सरकार ने संज्ञान लिया है और प्रारंभिक जांच के आधार पर कार्रवाई भी की गई है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मेदांता में मिलेगा सपा का प्रतिनिधिमंडल
समाजवादी पार्टी का एक डेलीगेशन आज शाम मेदांता हॉस्पिटल में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मिलेगा और उनसे अनिश्चितकालीन अनशन तोड़ने की अपील करेगा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित, कल्याण बनर्जी शेष सत्र के लिए निलंबित
नयी दिल्ली: 22 जुलाई (भाषा) नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की बैठक दो बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई.
इस बीच सरकार ने निचले सदन में कहा कि वह नीट पेपर लीक पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है और यह चर्चा कब होनी है, कितनी लंबी होनी है और किस नियम के तहत होनी है, इसका निर्णय अध्यक्ष ओम बिरला सभी दलों के नेताओं से बात कर लेंगे.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
अगर सभी मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए जाएं, तो भी युवा तरीके ढूंढ लेंगे- केजरीवाल
नयी दिल्ली: 22 जुलाई (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि युवा प्रदर्शनकारी विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने का कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेंगे, भले ही सभी मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए जाएं.
शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, केजरीवाल ने कई मेट्रो स्टेशनों को बंद करने की आलोचना की और कहा कि ऐसे कदमों से विरोध प्रदर्शन और मजबूत ही होगा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
संसद की मर्यादाओं को तार-तार कर रहा है विपक्ष : राज्यसभा में नेता जेपी नड्डा
नयी दिल्ली: 22 जुलाई- मानसून सत्र शुरू होने के बाद नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में छात्रों के आंदोलन को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण संसद में जारी गतिरोध के बीच राज्यसभा में बुधवार को सदन के नेता जेपी नड्डा ने विपक्ष पर संसद की मर्यादाओं को तार-तार करके प्रजातांत्रिक मूल्यों का हनन करने का आरोप लगाया.
नड्डा ने कहा विपक्ष की ओर इंगित करते हुए कहा, ‘‘ये जो इंडी गठबंधन है, उसका व्यवहार बहुत गैर जिम्मेदाराना है. यह प्रजातांत्रिक विरोधी गतिविधि साफ-साफ संसद में दिख रही है. ये (विपक्ष) संसद की मर्यादाओं को तार-तार करके प्रजातांत्रिक मूल्यों का हनन कर रहे हैं.’’
उन्होंने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू सदन में यह स्पष्ट तौर पर कह चुके हैं कि सरकार नीट परीक्षा और उससे संबंधित विषयों सहित हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है. नड्डा के वक्तव्य से पहले रीजीजू ने उच्च सदन में सरकार की तरफ से कहा था कि वह नीट सहित हर मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
मत्स्य पालन के लिए जलाशयों के पट्टे के लिए आवेदन मांगे गए, 10 साल के लिए मिलेगा तालाब
मध्य प्रदेश के सीहोर जनपद पंचायत द्वारा मत्स्य पालन एवं मत्स्याखेट के लिए दो सिंचाई जलाशयों के पट्टे आवंटन हेतु इच्छुक पात्र आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. जारी अधिसूचना के अनुसार श्यामपुर तहसील के सातनवाड़ी सिंचाई जलाशय तथा सीहोर तहसील के लसूड़िया परिहार सिंचाई तालाब का पट्टा 10 वर्ष की अवधि के लिए दिया जाएगा. यह अवधि तभी मान्य होगी जब प्राधिकृत अधिकारी द्वारा इसकी अनुमति दी गई हो.
सीहोर जनपद सीईओ नमिता बघेल ने बताया कि पट्टे के लिए शासन द्वारा निर्धारित प्राथमिकता के अनुसार पंजीकृत स्थानीय मछुआ सहकारी समितियां, स्थानीय मछुआ समूह तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पात्र व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक आवेदक अपने प्रस्ताव एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन 29 जुलाई को शाम 5:00 बजे तक जनपद पंचायत सीहोर के कार्यालय में जमा कर सकते हैं. निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा. पट्टों का आवंटन शासन द्वारा निर्धारित नियमों, शर्तों एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
इंदौर- IRCTC की भारत गौरव विशेष पर्यटन ट्रेन 15 सितंबर को इंदौर से रवाना होगी ट्रेन
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी एक बार फिर भारत गौरव विशेष पर्यटन ट्रेन लेकर आया है. 10 रात और 11 दिन की यह यात्रा 15 सितंबर 2026 को इंदौर से शुरू होकर 25 सितंबर को वापस इंदौर पहुंचेगी. यात्रा के दौरान श्रद्धालु पुरी के जगन्नाथ मंदिर, गंगासागर, कोलकाता के कालीघाट मंदिर, गया के विष्णुपाद मंदिर, वाराणसी के काशी विश्वनाथ और अयोध्या में रामलला के दर्शन कर सकेंगे.
ट्रेन इंदौर के साथ उज्जैन, रानी कमलापति, इटारसी, जबलपुर और कटनी सहित कई स्टेशनों से उपलब्ध रहेगी. पैकेज में ट्रेन यात्रा, होटल, भोजन, एसी बस, यात्रा बीमा और टूर एस्कॉर्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी कार्यालयों या irctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
विपक्षी पार्टियों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया, शाह और प्रधान के इस्तीफे की मांग की
नई दिल्ली: (22 जुलाई) बुधवार को कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने काले कपड़े पहनकर संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने NEET पेपर लीक मामले के खिलाफ़ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ एकजुटता दिखाई.
विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ़ नारे लगाए और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग की. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी विपक्षी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
जेपी नड्डा हमसे बात करना चाहते हैं, हम जंतर-मंतर के पास किसी न्यूट्रल जगह पर ही मुलाकात करेंगे - सौरभ दास
दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने कहा, "आज सुबह पुलिस ने हमसे संपर्क किया और कहा कि जेपी नड्डा हमसे बात करना चाहते हैं... हम किसी के ऑफिस नहीं जा रहे हैं.... अगर उन्हें बात करनी है तो हम जंतर-मंतर के पास किसी न्यूट्रल जगह पर मिल सकते हैं."
#WATCH दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने कहा, "आज सुबह पुलिस ने हमसे संपर्क किया और कहा कि जेपी नड्डा हमसे बात करना चाहते हैं... हम किसी के ऑफिस नहीं जा रहे हैं.... अगर उन्हें बात करनी है तो हम जंतर-मंतर के पास किसी न्यूट्रल जगह पर मिल सकते हैं।" pic.twitter.com/7oR5R5gFpD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2026
-
Posted By: रिजवान नूर खान
गोवा विधानसभा का मानसून सत्र 31 अगस्त से शुरू होगा: मुख्यमंत्री सावंत
पणजी: 22 जुलाई- गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि राज्य विधानसभा का मानसून सत्र 31 अगस्त से शुरू होगा. सावंत ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विधानसभा का सत्र 31 अगस्त से बुलाया जाएगा, लेकिन इसकी अवधि बाद में तय की जाएगी.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
सरकार नियम 267 के तहत चर्चा नहीं करा रही, इसलिए राज्यसभा में गतिरोध : जयराम रमेश
नयी दिल्ली: 22 जुलाई - कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को आरोप लगाया कि राज्यसभा में जारी गतिरोध का कारण यह है कि सरकार नियम 267 के तहत छात्रों पर पुलिस कार्रवाई जैसे मुद्दों पर चर्चा कराने से लगातार इनकार कर रही है. रमेश ने कहा कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में विभिन्न विपक्षी दलों ने नियम 267 के तहत नोटिस देकर 20 जुलाई को शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस द्वारा बल प्रयोग के मुद्दे पर तत्काल चर्चा कराने और दिन की निर्धारित कार्यवाही स्थगित करने की मांग की है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
भविष्य के युद्ध किसी एक सैन्य बल के दम पर नहीं लड़े जा सकते- एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह
करवार (कर्नाटक): 22 जुलाई- एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने बुधवार को कहा कि भविष्य के युद्ध किसी एक सैन्य बल के दम पर नहीं लड़े जा सकते. उन्होंने सशस्त्र बलों के बीच बेहतर तालमेल और संयुक्तता की जरूरत पर जोर दिया. माहे श्रेणी के पनडुब्बी रोधी वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी) के दूसरे पोत आईएनएस मालवन के जलावतरण के बाद सिंह ने कहा कि सैन्य प्रौद्योगिकियों का विकास इतनी तेजी से किया जाना चाहिए कि वे प्रासंगिक बनी रहें, क्योंकि “तकनीक में देरी, तकनीक से वंचित होने के समान है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
द्रमुक ने नीट खत्म करने की मांग पर जोर दिया, संसद के बाहर प्रदर्शनों को उचित ठहराया
चेन्नई: 22 जुलाई (भाषा) द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के वरिष्ठ नेता टी. के. एस. एलंगोवन ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रति अपनी पार्टी के लंबे समय से जारी विरोध को दोहराते हुए इस केंद्रीकृत मेडिकल प्रवेश परीक्षा को तत्काल समाप्त करने की बुधवार को मांग की.
एलंगोवन ने आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ऐसी व्यवस्था को बनाए हुए है जो मेधावी विद्यार्थियों के बजाय व्यावसायिक कोचिंग संस्थानों और प्रश्नपत्र लीक करने वाले गिरोहों को लाभ पहुंचाती है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
राजस्थान में फिर से सक्रिय हुए मॉनसून, कई शहरों में झमाझम बारिश.. अगले 5 दिन का अलर्ट
राजस्थान में एक बार फिर से सक्रिय हुए मानसून के कारण कई स्थानों पर बरसात हो रही है. अगले चार से पांच दिन तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार है. मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार इस दौरान पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी वर्षा हो सकती है.
आज भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में मध्यम तो कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है. वहीं, जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. इस बीच पिछले चैबीस घंटों के दौरान पिलानी में 36 मिलीमीटर, कोटा में 28 दशमलव 6 और चूरू में 14 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई.
पाली में कल शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर आज भी जारी है. जिला मुख्यालय सहित बाली, सादड़ी और लुणावा समेत कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर वर्षा हो रही है. वहीं, बारां जिले में कल मूसलाधार बरसात हुई जिससे लोगों को उमस से थोडी राहत मिली.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
नीट प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पुलिस ने जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया: मुख्यमंत्री सतीशन
तिरुवनंतपुरम: 22 जुलाई (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने बुधवार को नीट प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ नयी दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं पर पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की. दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल हुए सतीशन ने आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव एवं वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा, महासचिव के सी वेणुगोपाल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, सांसदों और अन्य नेताओं को पुलिस ने “जबरन हटा दिया.”
उन्होंने यहां राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, “उनके खिलाफ जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया गया. इससे एक दिन पहले भी इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ बेरहमी से व्यवहार किया गया था. दिल्ली में कल जो हुआ, वह उसी की पुनरावृत्ति थी.”
-
Posted By: रिजवान नूर खान
कॉजपा प्रदर्शनकारियों का जंतर-मंतर पर धरना जारी, रातभर में और समर्थक जुटे
नयी दिल्ली: 22 जुलाई - कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को जंतर-मंतर पर अपना धरना जारी रखा. इस दौरान रातभर में प्रदर्शन स्थल पर और समर्थक जुटे तथा स्वयंसेवकों को समर्थकों की ओर से भेजा गया भोजन एवं अन्य सामान मिला.
नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर शुरू हुआ यह आंदोलन अब दूसरे महीने में प्रवेश कर गया है. कॉजपा ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया, ‘‘आज सुबह जंतर-मंतर पर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद हैं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त तक बढ़ी
बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी सदर जितेन्द्र सैनी ने जानकारी दी कि उप-मंडल बल्ह के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र गैहरा में आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पद को भरने के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद
नयी दिल्ली: 22 जुलाई- सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, आईटीओ और खान मार्केट समेत 16 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी, यह कदम जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जारी विरोध प्रदर्शन के बीच उठाया गया है. (भाषा)
-
Posted By: रिजवान नूर खान
ठाणे में किसान की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
ठाणे: 22 जुलाई- महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 52 वर्षीय किसान की हत्या करने के आरोप में 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी देऊ मंगल ने 16 जुलाई को शाहपुर तालुका निवासी पीड़ित पर जानलेवा हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई. (भाषा)
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना (UBT) की याचिका पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया
सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की याचिका पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया है. यह याचिका लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के उस फैसले के खिलाफ दायर की गई है, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए 6 बागी सांसदों के विलय (मर्जर) को मान्यता दी गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में लोकसभा अध्यक्ष, लोकसभा सचिवालय और शिंदे गुट में शामिल 6 सांसदों से जवाब मांगा है. कोर्ट ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय ने छोटे प्याज उगाने वाले किसानों के लिए जारी किया अहम एडवाइजरी
तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय (TNAU) ने छोटे प्याज उगाने वाले किसानों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है. विश्वविद्यालय के डोमेस्टिक एंड एक्सपोर्ट मार्केट इंटेलिजेंस सेल (DEMIC) के अनुसार, आगामी कटाई सीजन में अच्छी गुणवत्ता वाले छोटे प्याज का किसानों को 30 से 35 रुपये प्रति किलो तक दाम मिल सकता है. विश्वविद्यालय ने किसानों को बाजार के अनुमान को ध्यान में रखते हुए बुवाई की योजना बनाने की सलाह दी है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद का हमला
कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सिर्फ अपनी 'नेतागिरी' चमकाने के लिए राहुल गांधी ने ऐसा किया. क्या कांग्रेस शासित राज्यों में पेपर लीक नहीं होते थे? क्या हमें आपको एक्सपोज करना चाहिए? लेकिन हमारी पॉलिटिक्स राहुल गांधी के लेवल की नहीं है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सांसद अवधेश प्रसाद ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मंगलवार को अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी ने जंतर-मंतर पर जुटे लोगों के मुद्दे उठाए थे. अवधेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि सरकार संसद नहीं चलने दे रही है और विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि हम अपनी मांगों पर कायम हैं. अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर दूर रखा गया. यह सरकार हिटलर के रास्ते पर चल रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया, कहा- छात्रों की बात नहीं सुनी जानी चाहिए
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर उनके साथ खड़ी है. कल्याण बनर्जी ने कहा कि हम छात्रों के आंदोलन का समर्थन करेंगे. नरेंद्र मोदी सरकार ने जो किया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. अगर छात्रों की बात नहीं सुनी जाएगी, तो फिर किसकी सुनी जाएगी?
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दिल्ली हाई कोर्ट आज एक जनहित याचिका पर सुनवाई करेगा
दिल्ली हाई कोर्ट आज एक जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करेगा. इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में जुटे छात्रों और अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 18 जुलाई को पुलिस ने कार्रवाई की थी. याचिका में मांग की गई है कि इस पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराई जाए, सभी सबूत सुरक्षित रखे जाएं और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लोगों के संवैधानिक अधिकार की रक्षा के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सरकार के खिलाफ कांग्रेस का लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा- सांसद प्रमोद तिवारी
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि NEET मामले और छात्रों की चिंताओं को लेकर विपक्ष ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान हुई कथित पुलिस कार्रवाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस सांसदों ने काले कपड़े पहने. प्रमोद तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने जो तीन मांगें उठाई हैं, कांग्रेस उनका पूरा समर्थन करती है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अल नीनो इस साल के आखिर तक और मजबूत हो सकता है
अमेरिका की नेशनल ओशिएनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के क्लाइमेट प्रेडिक्शन सेंटर (CPC) ने कहा है कि अल नीनो इस साल के आखिर तक और मजबूत हो सकता है. एजेंसी के मुताबिक, 97 फीसदी संभावना है कि अल नीनो का असर 2027 की शुरुआती वसंत ऋतु (स्प्रिंग) तक बना रहेगा. रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर से दिसंबर 2026 के दौरान 81 फीसदी संभावना है कि अल नीनो मजबूत रहेगा. वहीं, करीब 20 फीसदी संभावना है कि यह बहुत मजबूत होने के बजाय कमजोर स्तर का अल नीनो रहे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सपा सांसद राम गोपाल यादव बोले- कहा सरकार संसद में मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहती
समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि सरकार संसद में मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहती. उन्होंने कहा कि अगर चर्चा हो रही होती तो रुकावट की बात समझ में आती, लेकिन यहां तो किसी को बोलने का मौका ही नहीं दिया जा रहा. कोई सदस्य एक शब्द भी कहना चाहता है तो सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाती है. यह दिखाता है कि सरकार किसी की बात सुनना नहीं चाहती. यह लोकतंत्र का मजाक है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
लिफ्ट सिंचाई परियोजना में सतलुज और स्वान नदियों के पानी का इस्तेमाल होगा
पंजाब के जल संसाधन और मृदा एवं जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने नूरपुर बेदी के छज्जा गांव में लिफ्ट सिंचाई परियोजना का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सतलुज और स्वान (Swan) नदियों के पानी का इस्तेमाल कर बारिश पर निर्भर और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तक सिंचाई का पानी पहुंचाया जाएगा. गोयल ने कहा कि आजादी के कई दशक बाद भी नूरपुर बेदी ब्लॉक के कई गांव पर्याप्त सिंचाई सुविधाओं से वंचित थे. किसानों की इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने कई विकल्पों पर विचार किया, जिनमें नंगल जलाशय और सतलुज नदी से पानी लाने की योजना भी शामिल थी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पंजाब सरकार ने 650 करोड़ रुपये की लिफ्ट सिंचाई परियोजना की शुरुआत की
पंजाब सरकार ने रोपड़ (रूपनगर) जिले के नूरपुर बेदी ब्लॉक में 650 करोड़ रुपये की लिफ्ट सिंचाई परियोजना का पहला चरण शुरू कर दिया है. इस योजना के पूरा होने पर 102 गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा. सरकार का कहना है कि इससे खेती को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की भूजल पर निर्भरता भी कम होगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
CM योगी ने बलरामपुर में मां पाटेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में मां पाटेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर दर्शन किए.
#WATCH बलरामपुर, उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माँ पाटेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/Bchqakm4Py
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सांसद संजय सिंह ने महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कराने के लिए सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कराने के लिए सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है. उन्होंने नोटिस में NEET-UG पेपर लीक, सार्वजनिक परीक्षा प्रणाली की कथित नाकामी, प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस कार्रवाई और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर चर्चा की मांग की है. संजय सिंह ने कहा कि ये ऐसे मुद्दे हैं जिनका देशभर के छात्रों और आम लोगों पर असर पड़ रहा है. इसलिए इन पर संसद में तुरंत चर्चा होनी चाहिए.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
देशभर में 111 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सोयाबीन की बुवाई
खरीफ 2026 सीजन में सोयाबीन की फसल का शुरुआती हाल अच्छा नजर आ रहा है. सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SOPA) ने कहा है कि देशभर में 111 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सोयाबीन की बुवाई हो चुकी है और मौजूदा मौसम को देखते हुए फसल की स्थिति संतोषजनक है. SOPA के कार्यकारी निदेशक डीएन पाठक ने कहा कि प्रमुख सोयाबीन उत्पादक राज्यों में अच्छी बारिश हुई है, जिससे फसल की बढ़वार बेहतर है. खासकर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में फसल की स्थिति अच्छी बताई गई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कम बरसात से 11 फीसदी घटी मूंग की बुवाई
Mung Cultivation: जैसे-जैसे बारिश रफ्तार पकड़ रही है, वैसे-वैसे दलहन बुवाई में भी तेजी आ रही है. इस खरीफ सीजन में अब तक मूंग की बुवाई लक्ष्य के 62 फीसदी से अधिक क्षेत्र में हो चुकी है. हालांकि, पिछले साल की तुलना में अब तक इसका रकबा करीब 11 फीसदी कम है. इसकी मुख्य वजह राजस्थान, कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में कम बारिश रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सोनम वांगचुक को सफदरजंग हॉस्पिटल से मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को कल सफदरजंग हॉस्पिटल से हरियाणा के गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया, जब दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की इजाजत दे दी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है. इसके चलते मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 22 जुलाई के लिए देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के चलते कई राज्यों में भारी से भारी बारिश हो सकती है. साथ ही गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. आईएमडी ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. विभाग के मुताबिक, भारी बारिश से शहरों में जलभराव, निचले इलाकों में अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) और पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
महाराष्ट्र और राजस्थान में असमान बारिश की वजह से बीजों का अंकुरण कमजोर रहा
महाराष्ट्र और राजस्थान के कुछ इलाकों में कम या असमान बारिश की वजह से बीजों का अंकुरण कमजोर रहा है या कुछ जगहों पर फसल नहीं उग पाई है. लेकिन इसका असर कुल फसल पर ज्यादा नहीं माना जा रहा है. SOPA ने हाल ही में खरीफ 2026 के लिए सोयाबीन बुवाई और फसल की स्थिति का त्वरित सर्वे किया था. सर्वे के मुताबिक, देश में करीब 111.08 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सोयाबीन की बुवाई हुई है. वहीं, कृषि मंत्रालय के अनुसार अब तक 108.48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई दर्ज की गई है.