Todays Top News List: केंद्र सरकार ने तम्बाकू किसानों को दी राहत, मत्स्य पालन को मिलेगा नया बूस्ट, जल जीवन मिशन को बजट से बड़ी राहत, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: आगामी 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कहीं कहीं बारिश और शीत दिवस का अनुमान जताया गया है. वहीं, मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर वर्षा की आशंका जताई है.

Agriculture News in Hindi: बजट में कई बड़ी योजनाओं की घोषणा की गई है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए बजट 2026-27 में 63,500 करोड़ रुपये का अनुमानित खर्च रखा गया है. बीते वर्ष भी योजना के लिए इतना ही बजट प्रस्ताविक किया गया था. यानी इस साल पीएम किसान सम्मान योजना का बजट बढ़ाया नहीं गया है. ऐसे में पीएम किसान सम्मान निधि की राशि में बढ़ोत्तरी नहीं होगी. वहीं, बजट भाषण में राशि बढ़ोत्तरी को लेकर कोई ऐलान नहीं किए जाने से किसानों में निराशा है.

नोएडा | Updated On: 2 Feb, 2026 | 07:03 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Feb 2026 07:01 PM (IST)

    किसानों की असली ताकत अच्छे, भरोसेमंद और प्रमाणित बीजों में है-CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों की असली ताकत अच्छे, भरोसेमंद और प्रमाणित बीजों में है. उन्होंने बताया कि प्रदेश के लिए नई और आधुनिक 'बीज नीति' जरूरी है. क्योंकि खेती की जमीन लगातार घट रही है, इसलिए सिर्फ रकबे पर ध्यान नहीं, बल्कि हर हेक्टेयर में उत्पादन बढ़ाने पर जोर होना चाहिए. उन्होंने कहा कि उच्च उपज, रोग-प्रतिरोधी और जलवायु-सहिष्णु बीजों के विकास को प्राथमिकता देते हुए ऐसी बीज नीति बनाई जाए, जो आने वाले समय की कृषि चुनौतियों का समाधान कर सके.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Feb 2026 06:50 PM (IST)

    राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह के आवास पर बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार और कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को उनके सरकारी आवास पर उद्यान विभाग की सभी विकास योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी और विभागीय कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए. बैठक के दौरान पर ड्रॉप मोर क्रॉप-माइक्रोइरीगेशन, एकीकृत बागवानी विकास कार्यक्रम, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना, फलपट्टी विकास योजना, पान उत्पादन को प्रोत्साहन योजना आदि के अंतर्गत संचालित औद्यानिक कार्यक्रमों- ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई, संरक्षित खेती, औद्यानिक फसलों का विस्तार, रोपण सामग्री उत्पादन, नर्सरी का सुदृढ़ीकरण, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, पान उत्पादन तथा कटाई उपरांत प्रबंधन आदि की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Feb 2026 06:35 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने वाला है, तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है

    उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने वाला है. बीती रात से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश शुरू हो गई है, जो आज देर रात तक प्रदेश के मध्य और पूर्वी हिस्सों तक पहुंच सकती है और 4 फरवरी तक दो और पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से जारी रह सकती है. हवाओं और वायुमंडलीय अस्थिरता बढ़ने से कोहरे में कमी आएगी और प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भागों में दिन का तापमान बढ़ेगा. राजधानी लखनऊ में आज 24.1°C दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे गर्म रहा. अगले 48 घंटे में रात का तापमान भी 3-6°C तक बढ़ने की संभावना है. 4 फरवरी के बाद बारिश रुकने पर तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Feb 2026 06:16 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में किसानों की आय होगी डबल, CM ने बताया फॉर्मूला

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कृषि को बढ़ाने का सबसे असरदार तरीका गन्ना के साथ तिलहनी और दलहनी फसलों की अंतःफसल मॉडल को बड़े पैमाने पर अपनाना है. इससे गन्ना किसानों की आय सिर्फ दोगुनी नहीं, बल्कि कई गुना बढ़ सकती है. मुख्यमंत्री ने बताया कि गन्ने के साथ सरसों, मसूर, उर्द और मूंग जैसी फसलें उगाने से किसानों को अतिरिक्त उत्पादन, कम लागत और सालभर स्थिर आय मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Feb 2026 06:01 PM (IST)

    हमारी सेना ने पूरी मेहनत से अपनी जगह बनाई रखी है- सांसद हर्ष वी श्रृंगला

    राज्यसभा सांसद हर्ष वी श्रृंगला ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा कि जब वह विदेश सचिव थे, तब हमारी सेना ने पूरी मेहनत से अपनी जगह बनाई रखी और चीन किसी भी इलाके में आगे नहीं बढ़ पाया. उन्होंने कहा कि हमारी सेना हमेशा देश और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है और इसके लिए हर नागरिक सेना का सम्मान करता है. जो भी सेना के खिलाफ बोलता है, वह गलत है और देश के लिए अस्वीकार्य है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Feb 2026 05:45 PM (IST)

     मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपने आवास पर बैठक, तिलहन और दलहन पर की चर्चा

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 फरवरी 2026 को अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ में बैठक की. बैठक में उन्होंने गन्ने के साथ तिलहन और दलहन फसल को प्रोत्साहित करने वाली योजना और उत्तर प्रदेश बीज नीति 2025-26 के प्रस्तुतीकरण पर चर्चा की.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Feb 2026 05:30 PM (IST)

    दुग्ध एवं डेयरी विकास विभाग के लिए 1,000 करोड़ रुपये आवंटित करने की मांग की गई

    तमिलनाडु मिल्क प्रोड्यूसर्स वेलफेयर एसोसिएशन (TNMPWA) ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से अंतरिम बजट में दुग्ध एवं डेयरी विकास विभाग के लिए 1,000 करोड़ रुपये आवंटित करने की मांग की है. एसोसिएशन के महासचिव एमजी राजेंद्रन ने कहा कि राज्य में करीब 30 लाख लोग दूध उत्पादन से जुड़े हैं, लेकिन चारे की कीमतें बढ़ने से किसानों को प्रति लीटर दूध पर 10 से 15 रुपये तक का नुकसान हो रहा है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में रोजाना करीब 3 करोड़ लीटर दूध का उत्पादन होता है, जिसमें से 45 लाख लीटर घरेलू उपयोग के लिए रखा जाता है और शेष 2.55 करोड़ लीटर बिक्री के लिए जाता है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Feb 2026 05:15 PM (IST)

    ममता बनर्जी हमेशा ड्रामा करती हैं और दिल्ली आकर भी उन्होंने यही किया- सुकांता मजूमदार

    केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी हमेशा ड्रामा करती हैं और दिल्ली आकर भी उन्होंने यही किया. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस बंगाल भवन के कमरों में जाकर पूछताछ कर रही थी, लेकिन उनसे CCTV फुटेज दिखाने को कहा गया. मजूमदार ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी की सुरक्षा के लिए बेहतर इंतजाम किए हैं और वह दिल्ली को भी पश्चिम बंगाल समझ रही हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Feb 2026 05:00 PM (IST)

    CM सैनी ने केंद्रीय बजट 2026-27 को राज्य के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 को राज्य के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि यह बजट हरियाणा के इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि, उद्योग और युवाओं के रोजगार को नई दिशा और नई ऊर्जा देगा. मुख्यमंत्री ने कहा हरियाणा एक कृषि प्रधान राज्य है और इस बजट में कृषि व ग्रामीण विकास पर खास जोर दिया गया है. फसल विविधीकरण, जल संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने को प्राथमिकता दी गई है, जिससे हरियाणा के किसान और कृषि आधारित उद्योगों को सीधा लाभ मिलेगा. साथ ही राज्य की ‘मेरा पानी-मेरी विरासत’ जैसी योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Feb 2026 04:42 PM (IST)

    प्रधानमंत्री को फैसलों से बचना नहीं चाहिए और जिम्मेदारी दूसरों पर नहीं डालनी चाहिए- राहुल गांधी

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि असली सवाल यह है कि प्रधानमंत्री ने क्या कहा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या कहा. उन्होंने कहा कि जमीन ली गई या नहीं, यह अलग मुद्दा है और उस पर बाद में बात होगी. लेकिन उससे पहले देश के नेता को सही दिशा दिखानी चाहिए. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को फैसलों से बचना नहीं चाहिए और जिम्मेदारी दूसरों पर नहीं डालनी चाहिए, लेकिन उन्होंने ऐसा ही किया है.

  • Posted By: Isha Gupta

    02 Feb 2026 04:26 PM (IST)

    बिहार में जल्द दौड़ेगी पहली बुलेट ट्रेन, सफर होगा सुपरफास्ट

    दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा ऐलान किया कि बिहार में पहली बुलेट ट्रेन जल्द चलने वाली है. यह ट्रेन वाराणसी से शुरू होकर पटना होते हुए सिलीगुड़ी तक जाएगी. रेल मंत्री ने कहा कि यह ट्रेन सिर्फ सफर नहीं, बल्कि बिहार के लिए एक बड़ा गेम-साबित होगी. इससे लोगों की यात्रा तेज़ और आसान होगी, साथ ही राज्य की तरक्की में भी मदद मिलेगी. बिहार के लोग इसके लिए बहुत उत्साहित हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    02 Feb 2026 04:11 PM (IST)

    राहुल ने आर्मी को बदनाम किया? देखें प्रियंका का जवाब!

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राहुल गांधी कभी भी आर्मी को बदनाम नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि राहुल आर्मी चीफ की किताब पढ़ रहे थे, इसमें बदनाम करने की कोई बात नहीं है. प्रियंका ने लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी उनकी कोई बात सामने आती है जिसे वे छुपाना चाहते हैं, तब हमेशा ऐसे आरोप लगाए जाते हैं. उनका साफ कहना था कि यह पूरी तरह झूठ और राजनीति है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Feb 2026 03:50 PM (IST)

    राहुल गांधी का भाषण शर्मनाक और निंदनीय है- भाजपा सांसद जगदंबिका पाल

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद शायद पहली बार हुआ है कि किसी को एक ही काम करने से पांच बार रोका गया. पाल ने राहुल गांधी का भाषण शर्मनाक और निंदनीय बताया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Feb 2026 03:35 PM (IST)

    केंद्र सरकार ने तम्बाकू किसानों को दी राहत, हटाया उत्पाद शुल्क

    केंद्र सरकार ने तम्बाकू किसानों और तम्बाकू से जुड़े उत्पाद बनाने वाली कंपनियों को बहुत बड़ी राहत दी है. केंद्र सरकार ने कच्चे तम्बाकू पर 18 प्रतिशत उत्पाद शुल्क (excise duty) हटाने का फैसला किया है. सरकार ने यह घोषणा 1 फरवरी को अधिसूचना (gazette notification) के माध्यम से की है. यह शुल्क 31 दिसंबर 2025 को लगाया गया था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Feb 2026 03:20 PM (IST)

    राजीव प्रताप रूडी का राहुल गांधी पर तंज, कही ये बात

    भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि अगर विपक्ष के नेता राहुल गांधी सदन में किसी व्यक्ति के चरित्र पर टिप्पणी करें, जो राष्ट्रपति के भाषण में नहीं है, तो यह चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि इस्तेमाल किए गए शब्द और उनकी सोच भी सोचने लायक हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Feb 2026 03:05 PM (IST)

    संसद से बाहर निकलते ही बोली कंगना रनौत, कहा- सारे नियम तोड़े जा रहे हैं और उत्पात मचाया जा रहा है

    लोकसभा में विपक्षी नेता राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि इसमें सारे नियम तोड़े जा रहे हैं और उत्पात मचाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिस किताब को प्रकाशित ही नहीं किया गया, उसके तथ्य भरोसेमंद नहीं हैं. अगर ये सही हैं तो अदालत क्यों नहीं गए. बिना प्रमाण के किसी चीज को उद्धृत करना गंभीर अपराध है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Feb 2026 02:50 PM (IST)

    RJD सांसद मनोज झा का सरकार पर हमला, कही ये बात

    RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि सरकार ने जिस मुद्दे पर आपत्ति जताई, उसके कारण सच सामने आया. उन्होंने कहा कि उन्होंने भी उस किताब का वही हिस्सा पढ़ा है. उनका मानना है कि एक मजबूत लोकतंत्र में सच सामने आने पर डरने की बजाय यह सोचना चाहिए कि उसके आधार पर क्या कदम उठाए जाएं. झा ने कहा कि उन्होंने खुद कई रिपोर्ट और मैगजीन का हवाला दिया है. अगर किसी बात को स्वीकार नहीं करना हो तो उसे खारिज किया जा सकता है, लेकिन उसे दबाना संसदीय लोकतंत्र में सही नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर राहुल गांधी को खुलकर बोलने दिया गया होता, तो यह खबर इतनी बड़ी नहीं बनती, अब यह और भी बड़ी बन गई है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Feb 2026 02:34 PM (IST)

    केंद्र के फैसले से आंध्र प्रदेश के किसानों को होगा फायदा, अन्नदाता हैं गदगद

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश करते हुए नारियल और काजू किसानों को बहुत बड़ा गिफ्ट दिया. इन दोनों फसल को लिए नई योजना शुरू करने का ऐलान किया. केंद्र के इस ऐलान से आंध्र प्रदेश के नारियल और काजू की खेती करने वाले किसान काफी खुश हैं. उन्हें उम्मीद है कि सरकार के फैसले से नारियल और काजू की पैदावार में बढ़ोतरी होगी. खास बात यह है कि राज्य सरकार भी कोको, नारियल और काजू बढ़ावा देने की पूरी कोशिश कर रही है. इससे किसानों को डबल मदद मिलेगी. यानी केंद्र और राज्य की नीतियों के मेल से आंध्र प्रदेश के तटीय और उत्तरी जिलों में किसानों की आय, उत्पादकता और रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 Feb 2026 02:15 PM (IST)

    प्याज के रेट में गिरावट, किसानों को हो रहा नुकसान

    तमिलनाडु के पेरंबलूर जिले में इस बार अच्छी पैदावार होने के बावजूद छोटे प्याज (शलॉट) किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बाजार में आपूर्ति ज्यादा होने से दाम गिरकर 10 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं, जबकि पिछले साल इसी समय किसानों को 30 से 40 रुपये प्रति किलो तक भाव मिला था. किसानों का कहना है कि वे या तो फसल को दाम बढ़ने की उम्मीद में भंडारण करें या फिर बेहद कम कीमत पर बेचने को मजबूर हों. किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनकी फसल की सीधे खरीद की व्यवस्था की जाए. उन्होंने कहा कि इस शलॉट को पिछले साल ही भौगोलिक संकेतक (GI) टैग मिला है.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 02:05 PM (IST)

    मनरेगा में बड़ी सुस्ती का खुलासा, हिमाचल में 1.71 लाख विकास कार्य वर्षों से अधूरे

    हिमाचल प्रदेश में मनरेगा के तहत विकास कार्यों की रफ्तार काफी धीमी रही है. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की रिपोर्ट में सामने आया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1.71 लाख से ज्यादा स्पिलओवर कार्य अभी भी लंबित हैं. ये वे काम हैं जो पिछले सालों में मंजूर तो हुए, लेकिन समय पर पूरे नहीं हो सके. इनमें सबसे ज्यादा व्यक्तिगत भूमि पर किए जाने वाले कार्य शामिल हैं, जबकि ग्रामीण सड़कों, जल संरक्षण और भूमि विकास से जुड़े कई प्रोजेक्ट भी अधूरे पड़े हैं. रिपोर्ट के मुताबिक मंडी, चंबा और कांगड़ा जिलों में सबसे अधिक लंबित काम हैं. सरकार का कहना है कि केंद्र से मजदूरी और सामग्री का पैसा समय पर न मिलने के कारण पंचायतों को दिक्कतें आ रही हैं, जिसका सीधा असर ग्रामीण रोजगार और विकास योजनाओं पर पड़ रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 01:51 PM (IST)

    कटड़ा में रोपवे का विरोध तेज, घोड़ा-पिट्ठू और पालकी मजदूर सड़कों पर उतरे

    कटड़ा में रोपवे परियोजना के खिलाफ घोड़ा, पिट्ठू, पालकी वाले और दुकानदार सड़कों पर उतर आए. प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि पहले मजदूरों को मुआवजा दिया जाए, उसके बाद ही रोपवे परियोजना आगे बढ़े. उनका कहना है कि भवन मार्ग पर काम करने वाले हर मजदूर को 20 लाख रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए, क्योंकि रोपवे से उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ेगा. विरोध के दौरान शालीमार पार्क से लेकर श्रीधर चौक तक रैली निकाली गई और श्राइन बोर्ड पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया गया. कुछ समय के लिए काम बंद रहने से श्रद्धालुओं को भी परेशानी हुई, हालांकि बाद में प्रदर्शन शांत हो गया. प्रशासन और पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 01:36 PM (IST)

    दुबई में फंसे झारखंड के 14 मजदूर, वेतन न मिलने से संकट; सरकार से लगाई मदद की गुहार

    दुबई में झारखंड के 14 प्रवासी मजदूर गंभीर परेशानी में फंसे हुए हैं. मजदूरों का आरोप है कि उन्हें पिछले तीन महीने से वेतन नहीं दिया गया और जबरन ओवरटाइम काम कराया जा रहा है. हालात इतने खराब हो गए हैं कि खाने और रहने की दिक्कत तक आ गई है. मजदूरों ने वीडियो के जरिए अपनी पीड़ा सरकार तक पहुंचाई है और सुरक्षित भारत वापसी की मांग की है. राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दूतावास और यूएई प्रशासन से संपर्क की तैयारी शुरू कर दी है. अब सभी की नजर सरकार की पहल पर टिकी है, ताकि मजदूरों को जल्द राहत मिल सके.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 01:21 PM (IST)

    केंद्रीय बजट पर सीएम रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, बोलीं– दिल्ली के विकास के लिए केंद्र के साथ मिलकर आगे बढ़ेगी सरकार

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट देश के हर वर्ग को भरोसा देता है. उन्होंने कहा कि बजट में विकास कार्यों पर खर्च बढ़ाया गया है और दिल्ली को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा. सीएम ने बताया कि बजट में दिल्ली के लिए 1348 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर, पानी और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा. उन्होंने साफ कहा कि दिल्ली के विकास को नई रफ्तार देने के लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेगी.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 01:04 PM (IST)

    69 हजार शिक्षक भर्ती को लेकर लखनऊ में हंगामा, डिप्टी सीएम केशव मौर्य के आवास के बाहर प्रदर्शन

    69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों ने सोमवार को लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास के बाहर प्रदर्शन किया. सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई न होने और नियुक्ति में देरी से नाराज अभ्यर्थी न्याय की मांग कर रहे थे. प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और अभ्यर्थियों को रोकते हुए बसों से धरनास्थल इको गार्डन भेज दिया गया. अभ्यर्थियों का कहना है कि हाईकोर्ट के फैसले के बावजूद सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को जानबूझकर लटकाया, जिससे उन्हें लगातार आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 12:51 PM (IST)

    तंबाकू किसानों को राहत: बिना ब्रांड वाले कच्चे तंबाकू पर 18 फासदी उत्पाद शुल्क वापस

    केंद्र सरकार ने तंबाकू किसानों और कारोबारियों को बड़ी राहत देते हुए बिना ब्रांड और खुदरा बिक्री के लिए पैक न किए गए कच्चे तंबाकू पर लगाया गया 18 प्रतिशत उत्पाद शुल्क वापस ले लिया है. सरकार ने 1 फरवरी को अधिसूचना जारी कर 31 दिसंबर 2025 को लगाए गए इस शुल्क को रद्द कर दिया. बजट 2026-27 के दिन लिए गए इस फैसले से किसानों पर बढ़ने वाला अतिरिक्त बोझ टल गया है. हालांकि, सिगरेट पर स्टिक की लंबाई के आधार पर लगने वाले शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है. किसानों का कहना है कि इस राहत से कीमतों पर दबाव कम होगा और अवैध सिगरेट की ओर ग्राहकों के जाने का खतरा भी घटेगा.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 12:38 PM (IST)

    VB-G RAM G कानून पर कांग्रेस का तीखा हमला, जयराम रमेश बोले– मनरेगा ने दिया था रोजगार का अधिकार

    VB-G RAM G कानून को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों के लिए कानूनी रोजगार की गारंटी था. उन्होंने आरोप लगाया कि नई व्यवस्था में सत्ता का केंद्रीकरण हो रहा है और राज्यों पर खर्च का बोझ बढ़ाकर गरीबों के काम के अधिकार को कमजोर किया जा रहा है. जयराम रमेश ने मनरेगा के 20 साल पूरे होने पर उसकी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि इस योजना ने करोड़ों ग्रामीण परिवारों, खासकर महिलाओं को काम दिया और गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूती दी.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 12:16 PM (IST)

    रुड़की में शोभायात्रा के दौरान हिंसा, दो की मौत के बाद इलाके में तनाव

    उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में रविदास शोभायात्रा के दौरान बड़ा बवाल हो गया. शोभायात्रा के बाद आयोजित भंडारे में दो गुटों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि फायरिंग हो गई. इस हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया. गुस्साए लोगों ने कई घरों और वाहनों में तोड़फोड़ की और आगजनी की कोशिश भी की. हालात को देखते हुए पुलिस ने मौके पर भारी बल तैनात कर दिया है. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 12:00 PM (IST)

    मत्स्य पालन को मिलेगा नया बूस्ट, 500 जलाशयों के विकास और निर्यात बढ़ाने पर सरकार का फोकस

    बजट 2026-27 में सरकार ने मत्स्य पालन क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि ब्लू इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए देशभर में 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों का एकीकृत विकास किया जाएगा. इसका मकसद मछली उत्पादन बढ़ाना, प्रोसेसिंग की लागत घटाना और निर्यात को नई रफ्तार देना है. तटीय इलाकों में स्टार्टअप्स, महिला समूहों और एफपीओ को जोड़ने की योजना है, ताकि छोटे मछुआरों को बेहतर बाजार मिल सके. साथ ही, समुद्री खाद्य निर्यात के लिए ड्यूटी-फ्री आयात की सीमा बढ़ाने और गहरे समुद्र में पकड़ी गई मछली को पूरी तरह ड्यूटी-फ्री करने से मछुआरों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 11:41 AM (IST)

    जल जीवन मिशन को बजट से बड़ी राहत, 2028 तक बढ़ी समयसीमा

    आम बजट 2026 में जल जीवन मिशन को बड़ी राहत मिली है. सरकार ने इस योजना के लिए देशभर में 67,670 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है और इसकी समयसीमा बढ़ाकर 31 मार्च 2028 कर दी है. इससे उत्तराखंड समेत कई राज्यों में लंबे समय से अटका काम अब तेजी से पूरा होने की उम्मीद है. बजट मिलने से जहां हर घर नल से जल योजना के बचे हुए काम पूरे होंगे, वहीं ठेकेदारों की करीब 2000 करोड़ रुपये की देनदारियां चुकाने में भी मदद मिलेगी. माना जा रहा है कि अतिरिक्त समय और फंड से योजना को जमीन पर उतारना अब ज्यादा आसान होगा.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 11:30 AM (IST)

    ST-SC एक्ट पर अलंकार अग्निहोत्री का ऐलान, 7 फरवरी से दिल्ली में आंदोलन की चेतावनी

    वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से आशीर्वाद लेने के बाद बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि एससी-एसटी एक्ट को 6 फरवरी तक वापस लिया जाए, अन्यथा 7 फरवरी से दिल्ली में आंदोलन शुरू होगा. अग्निहोत्री का आरोप है कि इस कानून के दुरुपयोग से समाज के बड़े वर्ग को नुकसान हो रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुलाकात राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक मुद्दों पर चर्चा के लिए थी, और आंदोलन का फैसला उसी क्रम में लिया गया है.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 11:14 AM (IST)

    बजट 2026 के खिलाफ केरल के विपक्षी सांसदों का संसद में विरोध

    केरल के विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में बजट 2026 के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. सांसदों का आरोप है कि यह बजट केरल के हितों की अनदेखी करता है, इसलिए उन्होंने इसे “केरल विरोधी बजट” बताया. प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने राज्य के लिए कम आवंटन और विकास योजनाओं की अनदेखी का मुद्दा उठाया और केंद्र सरकार से बजट में संशोधन की मांग की.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 10:59 AM (IST)

    मणिपुर में सरकार गठन की कवायद तेज, दिल्ली में एनडीए विधायकों की अहम बैठक

    मणिपुर में नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है. राज्य के 20 से अधिक भाजपा विधायक और प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली पहुंचकर एनडीए के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक कर रहे हैं. यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब राज्य में लागू राष्ट्रपति शासन 12 फरवरी को समाप्त होने वाला है. नेताओं के दिल्ली बुलाए जाने से संकेत मिल रहे हैं कि मणिपुर में जल्द ही जनता की चुनी हुई सरकार बनाने की दिशा में फैसला लिया जा सकता है. पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने भी बैठक को सकारात्मक बताया है और कहा है कि एनडीए विधायकों को बुलाया जाना सरकार गठन की संभावना को मजबूत करता है. अब सबकी नजर केंद्रीय नेतृत्व के फैसले पर टिकी है, जिससे मणिपुर की राजनीतिक स्थिति को नई दिशा मिल सकती है.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 10:45 AM (IST)

    पप्पू यादव ने बजट को बताया आम आदमी विरोधी, छात्रा मामले में उठाए सवाल

    निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने केंद्र और बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने केंद्रीय बजट को आम लोगों के खिलाफ बताते हुए कहा कि यह बजट सिर्फ उद्योगपतियों और बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाला है, जबकि बिहार, युवा, किसान और मध्यम वर्ग को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है. पप्पू यादव ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे में पर्याप्त खर्च न होने और देश पर बढ़ते कर्ज को लेकर भी सवाल खड़े किए. इसके साथ ही शम्भू गर्ल्स हॉस्टल की छात्रा से जुड़े मामले में उन्होंने पूरी सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की और कहा कि नियमों का उल्लंघन हुआ है. उन्होंने पुलिस की CID और SIT पर भी आरोप लगाए और कहा कि बड़े नेताओं को बचाने के लिए पीड़िता और उसके परिवार को बलि का बकरा बनाया जा रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 10:22 AM (IST)

    लोकसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस, 18 घंटे तक चलेगी चर्चा

    लोकसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर चर्चा की शुरुआत होने जा रही है. यह बहस संसद के बजट सत्र का अहम हिस्सा मानी जा रही है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 28 जनवरी को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए सरकार की नीतियों और भविष्य की योजनाओं का खाका पेश किया था. आज प्रश्नकाल के बाद केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल स्पीकर ओम बिरला की अनुमति से धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे. इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद इस पर अपनी-अपनी राय रखेंगे. लोकसभा अध्यक्ष ने इस चर्चा के लिए कुल 18 घंटे का समय तय किया है. चर्चा पूरी होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को लोकसभा में सरकार की ओर से जवाब देंगे.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 10:05 AM (IST)

    2030 तक कोको-काजू में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, ग्लोबल ब्रांड बनाने की तैयारी

    केंद्र सरकार ने बजट 2026-27 में कोको और काजू की खेती को लेकर बड़ा विजन पेश किया है. सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक भारत को कोको और काजू के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया जाए और इन दोनों उत्पादों को दुनिया में भारतीय ग्लोबल ब्रांड के रूप में पहचान दिलाई जाए. इसके तहत किसानों को बेहतर पौध, मल्टी-क्रॉपिंग के मौके और देश में ही प्रोसेसिंग व वैल्यू एडिशन को बढ़ावा दिया जाएगा. इस पहल से आयात पर निर्भरता घटेगी, किसानों की आमदनी बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 09:46 AM (IST)

    बजट 2026-27 में खाद सब्सिडी के लिए 1.71 लाख करोड़, यूरिया की कीमतें रहेंगी काबू में

    केंद्र सरकार ने बजट 2026-27 में किसानों को बड़ी राहत देते हुए खाद सब्सिडी के लिए ₹1.71 लाख करोड़ का प्रावधान किया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि इस आवंटन से अंतरराष्ट्रीय बाजार में उर्वरकों की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू बाजार पर नहीं पड़ेगा. सरकार यूरिया के घरेलू उत्पादन और आयात दोनों पर सब्सिडी जारी रखेगी, ताकि किसानों को खाद उचित दाम पर मिलती रहे. इसके साथ ही फॉस्फेट और पोटाश खादों पर भी पोषक तत्व आधारित सब्सिडी जारी रहेगी. सरकार ने साफ किया है कि डीबीटी और तकनीक के जरिए खाद वितरण को पारदर्शी बनाया जाएगा और जैविक खाद व रिसर्च को भी बढ़ावा दिया जाएगा.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 09:29 AM (IST)

    पंजाब में ठंडी हवाओं से बढ़ेगी परेशानी, सुबह विजिबिलिटी रहेगी कम

    पंजाब में फिलहाल बारिश की संभावना कम है, लेकिन घना कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं. अमृतसर, लुधियाना, कपूरथला और बठिंडा समेत कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है. इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जिससे ठंड का असर बना रहेगा.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 09:14 AM (IST)

    लुधियाना में DRI का बड़ा एक्शन, अमेरिका-कनाडा भेजे जा रहे 7 कूरियर पार्सलों से 12 किलो अफीम बरामद

    लुधियाना के एक कूरियर ऑफिस में डीआरआई (राजस्व आसूचना निदेशालय) की रेड से तस्करों में हड़कंप मच गया. खुफिया सूचना के आधार पर डीआरआई की लुधियाना जोनल यूनिट ने अमेरिका और कनाडा भेजे जा रहे सात पार्सलों को रोका. जांच के दौरान इन पार्सलों से अफीम के कुल 30 पैकेट बरामद किए गए, जिनका वजन 12.1 किलोग्राम से ज्यादा बताया जा रहा है. अफीम को बर्तनों और एडल्ट डायपर पैड के अंदर बड़ी चालाकी से छिपाया गया था. अधिकारियों के मुताबिक, पार्सलों को घरेलू और खाने-पीने की चीजें बताकर भेजा जा रहा था. जब्त की गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है. फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 09:00 AM (IST)

    बम की धमकी से अफरा-तफरी, इंडिगो विमान की वाराणसी एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

    इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान में बम होने की धमकी मिलने से रविवार देर रात हड़कंप मच गया. हैदराबाद से वाराणसी आ रहे इस विमान को सुरक्षा कारणों से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. लैंडिंग के तुरंत बाद बम निरोधक दस्ता, दमकल विभाग, सीआईएसएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं. विमान और यात्रियों की पूरी तरह तलाशी ली गई, लेकिन जांच में कोई भी विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. अधिकारियों के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं और धमकी के पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 08:48 AM (IST)

    यूपी के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, तेज हवा से बढ़ेगी ठंड

    उत्तर प्रदेश में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. कानपुर, लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, बाराबंकी, चंदौली, सोनभद्र और ललितपुर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जिससे ठंड का असर और बढ़ जाएगा. मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है और बताया है कि प्रदेश में 14 फरवरी तक सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 08:35 AM (IST)

    कश्मीर घाटी में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, तीव्रता 4.6; पाकिस्तान में भी महसूस हुआ असर

    जम्मू-कश्मीर में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटकों से लोग दहशत में आ गए. सुबह करीब 5:35 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई. कश्मीर घाटी के श्रीनगर, पुलवामा, गांदरबल, बारामुला, कुपवाड़ा और हंदवाड़ा समेत कई इलाकों में धरती हिलने से लोग नींद से जाग गए और घरों से बाहर निकल आए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र उत्तरी कश्मीर बताया जा रहा है. झटकों का असर पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी महसूस किया गया है. फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 08:16 AM (IST)

    हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, तापमान माइनस में जाएगा

    हिमाचल प्रदेश में 2 और 3 फरवरी को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. पहाड़ी जिलों में घने बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है. शिमला, कुल्लू, चंबा और मंडी में बारिश की आशंका अधिक जताई गई है. मनाली में अधिकतम तापमान करीब 1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. तेज ठंडी हवाओं के चलते सर्दी और ज्यादा बढ़ेगी, जिससे लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 07:59 AM (IST)

    बजट 2026-27 में चाय उद्योग को बड़ी राहत, टी बोर्ड का बजट 36% बढ़कर 380 करोड़

    बजट 2026-27 में चाय उद्योग के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. टी बोर्ड इंडिया के बजट में 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इसे 380 करोड़ रुपये कर दिया गया है. इससे चाय उत्पादन, गुणवत्ता सुधार और उद्योग के विकास को मजबूती मिलने की उम्मीद है. साथ ही चाय मजदूरों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री चाय श्रमिक प्रोत्साहन योजना को भी अगले वित्त वर्ष तक बढ़ा दिया गया है. सरकार का कहना है कि इस फैसले से असम और पश्चिम बंगाल के चाय बागानों में काम करने वाले मजदूरों, खासकर महिलाओं और बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 07:44 AM (IST)

    यूपी को बुलेट ट्रेन की सौगात: लखनऊ से दिल्ली 2 घंटे में, वाराणसी सिर्फ 60 मिनट में पहुंचना होगा आसान

    उत्तर प्रदेश में रेल यात्रा की तस्वीर जल्द ही पूरी तरह बदलने वाली है. दिल्ली–वाराणसी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर के तहत बुलेट ट्रेन 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी. इसके शुरू होने के बाद लखनऊ से दिल्ली का सफर महज दो घंटे में और लखनऊ से वाराणसी सिर्फ 60 मिनट में पूरा किया जा सकेगा. वहीं, दिल्ली से वाराणसी की दूरी करीब तीन घंटे में तय होगी. इस हाईस्पीड कॉरिडोर के लखनऊ के रास्ते गुजरने की संभावना है, जिससे कानपुर, अयोध्या और आसपास के शहरों को भी फायदा मिलेगा. परियोजना के लागू होने से यात्रियों का समय बचेगा और प्रदेश में तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल यात्रा का नया दौर शुरू होगा.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 07:34 AM (IST)

    उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी, तापमान में आएगी गिरावट

    उत्तराखंड में 2 और 3 फरवरी को मौसम बिगड़ा रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. बारिश के चलते प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा. मसूरी में अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. खराब मौसम को देखते हुए पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 07:18 AM (IST)

    दिल्ली में बढ़ा न्यूनतम तापमान, पश्चिमी विक्षोभ से मौसम हुआ सुहावना; आगे भी रहेगी हल्की ठंड

    दिल्ली में रविवार को हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला. पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी का न्यूनतम तापमान एक दिन में करीब 5 डिग्री बढ़कर 12.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से ऊपर है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ठंड ज्यादा बढ़ने की संभावना नहीं है और तापमान हल्का बना रहेगा. शुक्रवार तक न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि अगले सप्ताहांत एक और पश्चिमी विक्षोभ के असर से इसमें फिर 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. हल्की बारिश और हवाओं से वायु गुणवत्ता में भी थोड़ा सुधार हुआ है, हालांकि AQI अभी ‘खराब’ श्रेणी में बना हुआ है.

  • Posted By: Kisan India

    02 Feb 2026 07:00 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, 50 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं

    जम्मू-कश्मीर में 2 फरवरी को मौसम काफी खराब रहने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में तेज बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है. जम्मू, पुंछ, राजौरी, बारामूला, कुपवाड़ा और किश्तवाड़ में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. श्रीनगर में अधिकतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. खराब मौसम के चलते पहाड़ी रास्तों पर यातायात प्रभावित हो सकता है और लोगों की रोजमर्रा की गतिविधियों पर भी असर पड़ने की संभावना है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज केंद्रीय बजट 2026 (Union Budget 2026) पेश कर दिया है. बजट को लेकर किसान और ग्रामीणों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कृषि सेक्टर के लिए बजट (Agriculture Budget 2026) में कई घोषणाएं की गई हैं. मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में घना कोहरा छाया हुआ है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है. AQI Level बहुत खराब श्रेणी में है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश शीतलहर की चपेट में हैं. राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से तापमान नीचे लुढ़क गया है. पीएम किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई और खरीफ फसलों की एमएसपी पर खरीद चल रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 2 Feb, 2026 | 06:54 AM