Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Toadys Top News List: पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के असर से अचानक बदला मौसम, किसानों की चिंता बढ़ी, बारिश से आम फसल को नुकसान, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पश्चिम राजस्थान के लिए आज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने स्वर्ण मंदिर में अरदास और सेवा की
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर) में अरदास की और सेवा की.
#WATCH पंजाब: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर) में अरदास की और सेवा की। pic.twitter.com/lCJfnB2jfu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
प्राकृतिक रबर की कीमतों में बढ़ोतरी, किसान खुश
प्राकृतिक रबर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है और सोमवार को कोट्टायम मार्केट में यह ₹221 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई. इसका कारण घरेलू और वैश्विक दोनों ही कारक हैं. व्यापारियों के मुताबिक, सप्लाई में कमी, प्रमुख रबर उत्पादन क्षेत्रों में अत्यधिक तापमान, क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अंतरराष्ट्रीय रबर कीमतों में तेजी0 बैंकॉक में लगभग ₹25 प्रति किलोग्राम बढ़ोतरी इसके मुख्य कारण हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधायकों की सुरक्षा हटाए जाने पर हैरानी जताई
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधायकों की सुरक्षा हटाए जाने पर हैरानी जताई. उन्होंने कहा कि हाल ही में फारूख अब्दुल्ला पर हमला हुआ था और उस वक्त सबने इसे रोकने की बात कही थी. अब जब वह हफ्ते में 2-3 बार दफ्तर जाते हैं, वहां की सुरक्षा हटा दी गई. उन्होंने पूछा कि इसे हटाने की मजबूरी क्या थी, यह जानना अच्छा होगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कांग्रेस अफवाहें फैला रही है ताकि लोग पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों पर लंबी लाइन में लगें- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया के कई बड़े और छोटे देशों में पेट्रोल और डीजल के दाम 10 फीसदी से 25 फीसदी तक बढ़ गए हैं, लेकिन भारत में इसका असर जनता पर नहीं पड़ने दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अफवाहें फैला रही है ताकि लोग पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों पर लंबी लाइन में लगें.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
आंध्र प्रदेश में आम की फसल को पहुंचा नुकसान, किसान परेशान
Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में इस साल आम के शौकीनों को महंगे आम खाने पड़ सकते हैं. जलवायु में बदलाव और कीटों के हमले के कारण आम का उत्पादन काफी घट गया है, जिससे बाजार में सप्लाई कम हो गई है और कीमतें बढ़ने लगी हैं. कृष्णा, एनटीआर, एलुरु, चित्तूर, कुरनूल, वाईएसआर कडप्पा और अनंतपुर जैसे प्रमुख जिलों में किसानों का कहना है कि शुरुआत में बौर अच्छा आया था, लेकिन बाद में मौसम और ब्लैक थ्रिप्स कीट के कारण फल बनना प्रभावित हुआ. ऐसे में उत्पादन कम होने से कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है. अभी प्रीमियम क्वालिटी के बंगनपल्ली आम की कीमत 23,000 रुपये क्विंटल पहुंच गई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दुनिया के कई देश युद्ध और अस्थिरता का सामना कर रहे हैं- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हाल के समय में दुनिया के कई देश युद्ध और अस्थिरता का सामना कर रहे हैं. वेस्ट एशिया की स्थिति का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है और ऊर्जा, पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत बढ़ गई है. इसके बावजूद भारत ने स्थिति को नियंत्रण में रखा है. उन्होंने इसके पीछे देश की सफल विदेश नीति और लोगों की एकता को मुख्य कारण बताया.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिम्मतनगर-खेडब्रह्मा गेज परिवर्तन परियोजना का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिम्मतनगर-खेडब्रह्मा गेज परिवर्तन परियोजना (54.83 किमी) का उद्घाटन किया. उन्होंने खेडब्रह्मा-हिम्मतनगर-असरवा ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अप्रैल में देशभर में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है
अप्रैल में देशभर में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है. अनुमान है कि बारिश सामान्य से 112% अधिक होगी, जो लगभग 39.2 मिमी तक पहुंच सकती है. पूर्वोत्तर भारत को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में यह बारिश सामान्य या सामान्य से ऊपर दर्ज हो सकती है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के असर से अचानक बदला मौसम, किसानों की चिंता बढ़ी
पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. लुधियाना, संगरूर, होशियारपुर और गुरदासपुर के कई इलाकों में तेज हवाओं और बारिश के कारण फसलें गिरने की खबरें सामने आई हैं. वहीं, मानसा जिले के सरदूलगढ़ में ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने घरों और फसलों को नुकसान पहुंचाया है.
इस बीच, गेहूं खरीद सीजन 1 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है. सरकार ने 1,897 खरीद केंद्र तैयार किए हैं. गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. हालांकि किसान अभी भी मौसम को लेकर चिंतित हैं. किसान नेता प्रेस सिंह भंगू ने द ट्रिब्यून से कहा कि अगर और बारिश हुई तो अच्छी फसल की उम्मीद को नुकसान हो सकता है. पटियाला, राजपुरा, नाभा और घनौर के कुछ इलाकों में हाल ही में बोई गई खरबूजा और खीरे की फसल भी प्रभावित हुई है.
-
Posted By: Isha Gupta
बिहारशरीफ में भगदड़ की दर्दनाक घटना! CM नीतीश कुमार ने मृतकों के लिए राहत राशि का किया ऐलान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित शीतला देवी मंदिर में भगदड़ मची, जिसमें कई श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. आपदा प्रबंधन विभाग ने मृतकों के आश्रितों को 4 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने के निर्देश जारी किए हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
कल लोकसभा में होगा बड़ा फैसला! अमरावती बनेगी आधिकारिक रूप से आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी
कल लोकसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 पेश किया जाएगा, जिसका उद्देश्य अमरावती को आधिकारिक रूप से आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी घोषित करना है. इस कदम से राजधानी की स्थिति को कानूनी स्पष्टता मिलेगी और TDP-नेतृत्व वाली NDA सरकार की दृष्टि को साकार किया जाएगा. इससे पहले 28 मार्च को आंध्र प्रदेश विधानसभा ने एक प्रस्ताव पास कर अमरावती को एकमात्र राजधानी मान्यता दी थी.
-
Posted By: Isha Gupta
इंडिगो में बड़ा बदलाव! विलियम वाल्श बने CEO, क्या एयरलाइन की बदलेगी किस्मत?
इंडिगो बोर्ड ने IndiGo के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में विलियम वाल्श की नियुक्ति की घोषणा की है. उनके नेतृत्व में एयरलाइन की रणनीति, संचालन और विस्तार योजनाओं में नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है. उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, विलियम वाल्श के अनुभव से इंडिगो का प्रदर्शन और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में पकड़ मजबूत होने की संभावना है.
-
Posted By: Isha Gupta
अगले 3 घंटे में दिल्ली-NCR पर ओलों का कहर… अचानक बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी!
आज दोपहर दक्षिण-पश्चिम और मध्य हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में तेज ओलावृष्टि हुई है. मौसम तेजी से बदल रहा है और आंधी अब दिल्ली-एनसीआर की ओर बढ़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों में राजधानी के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की आशंका है. लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.
-
Posted By: Isha Gupta
चुनावी मंच पर CM का डांस! हिमंता बिस्वा सरमा के ठुमकों ने मचाया सियासी धमाल
असम के नगांव में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का अलग अंदाज देखने को मिला. राहा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवारों और नेताओं के साथ वे चुनावी गाने पर जमकर थिरकते नजर आए. उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. समर्थकों में उत्साह का माहौल दिखा, वहीं विपक्ष इस पर तंज कस रहा है. चुनावी माहौल के बीच यह नजारा चर्चा का केंद्र बन गया है.
#WATCH | Assam CM Himanta Biswa Sarma, along with other BJP candidates and leaders, grooves to an election song during campaigning in Nagaon under the Raha assembly constituency pic.twitter.com/nUo1qQdBJS
— ANI (@ANI) March 31, 2026
-
Posted By: Isha Gupta
सूरत में सुबह-सुबह मौत की आग! घर बना कब्रगाह, 5 लोगों की दर्दनाक मौत से हड़कंप
गुजरात के सूरत शहर में लिंबायत इलाके के एक रिहायशी घर में भीषण आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई. एडिशनल सीपी बलराम मीणा ने बताया कि सुबह घटना की सूचना मिली. परिवार साड़ियों की पैकिंग का काम करता था और घर में ज्वलनशील सामग्री मौजूद थी. आग के कारणों की जांच जारी है और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर सबूत जुटा रही है.
-
Posted By: Isha Gupta
सप्लाई चेन में चीन को टक्कर! PM मोदी का मास्टरप्लान, भारत अब खुद बनेगा ‘सिलिका हब’
अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अब कच्चे माल की मजबूत सप्लाई चेन बनाने पर तेजी से काम कर रहा है. PAC सिलिका में भारत की भागीदारी इसी दिशा में बड़ा कदम है. सरकार का लक्ष्य है कि वैश्विक साझेदारों के सहयोग से देश में सुरक्षित और मजबूत सप्लाई नेटवर्क तैयार किया जाए, जिससे उद्योगों को स्थिर आपूर्ति मिले और भारत आत्मनिर्भर बनकर वैश्विक बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर सके.
-
Posted By: Isha Gupta
सेमीकंडक्टर में दुनिया को टक्कर देगा भारत! PM मोदी का बड़ा ऐलान… अब देश बनेगा टेक पावरहाउस
अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर मिशन की सफलता के बाद अब ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0’ शुरू किया गया है. इस योजना का मुख्य फोकस सेमीकंडक्टर डिवाइस और मटेरियल के उत्पादन पर है. सरकार का लक्ष्य देश में फुल-स्टैक सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम तैयार करना है, जिससे भारत टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके और वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान स्थापित कर सके.
-
Posted By: Isha Gupta
महाकालेश्वर धाम और काशी विश्वनाथ का होगा बड़ा गठजोड़, UP-MP करने जा रहे हैं बड़ा समझौता
वाराणसी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि धार्मिक पर्यटन से बड़े बदलाव की अपार संभावनाएं हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उज्जैन के महाकाल लोक और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर ने अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है. अब उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश महाकालेश्वर धाम और विश्वनाथ धाम के बीच सुविधाओं के आदान-प्रदान के लिए MoU साइन करेंगे, जिससे राज्यों के बीच सहयोग और पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा.
-
Posted By: Saurabh Sharma
2026 तक तैयार होंगे 4 सेमीकंडक्टर प्लांट, अश्विनी वैष्णव ने बताया बड़ा रोडमैप
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी को पहले सेमीकंडक्टर प्लांट की शुरुआत की थी, जबकि आज दूसरे प्लांट का शुभारंभ हुआ है. उन्होंने बताया कि जुलाई में तीसरे प्लांट की शुरुआत होगी. मंत्री के मुताबिक 2026 तक देश में 4 सेमीकंडक्टर प्लांट तैयार हो जाएंगे, जबकि 2027 में 2 और प्लांट बनकर तैयार होंगे. उन्होंने इसे भारत के टेक्नोलॉजी सेक्टर के लिए बड़ी उपलब्धि बताया. वैष्णव ने कहा कि सबसे अहम बात यह है कि करीब 60,000 युवा इंजीनियरों को इस सेक्टर के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जा चुकी है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
किरेन रिजिजू का कांग्रेस पर वार, नक्सलवाद मुद्दे पर राहुल और सोनिया से जवाब मांगा
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने नक्सलवाद पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान का समर्थन करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वामपंथी उग्रवाद के कारण देश में हजारों लोगों और सुरक्षाकर्मियों की जान गई है, जिसमें कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हैं. रिजिजू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी ऐसे लोगों से मिले हैं जो उग्रवाद से जुड़े रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सिर्फ सरकार से सवाल करने के बजाय कांग्रेस नेताओं को अपने कार्यकर्ताओं को जवाब देना चाहिए और अपनी भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले- अब असम की पहचान विकास से
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी सभा में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उसकी सरकारों ने हमेशा असम के साथ सौतेला व्यवहार किया और राज्य को दिल्ली से दूर रखा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में असम की पहचान उग्रवाद, अशांति, गरीबी और भुखमरी से होती थी, लेकिन अब समय बदल चुका है. आज असम की चर्चा विकास, शांति और तेज प्रगति के लिए हो रही है. राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने असम को नई दिशा दी है, जिससे राज्य की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली हैं. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
नालंदा शीतला मंदिर भगदड़.. दम घुटने और पानी की कमी से मची अफरा-तफरी, 8 महिलाओं की मौत
बिहार के नालंदा में मां शीतला मंदिर में मंगलवार सुबह भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से 8 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं. एसपी भारत सोनी ने बताया कि स्नान के बाद मंदिर में प्रवेश कर रही महिलाओं में दम घुटने और पानी की कमी से कई लोग बेहोश होकर गिरने लगे. इसके बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी फैल गई और भीड़ बेकाबू हो गई. पुलिस ने SIT का गठन कर दिया है, FSL टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
चौरंगी में बदलाव का दावा, भाजपा उम्मीदवार संतोष पाठक ने TMC पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए
कोलकाता की चौरंगी विधानसभा सीट पर चुनावी बयानबाजी तेज हो गई है. भाजपा उम्मीदवार संतोष पाठक ने दावा किया कि इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और हर समुदाय के लोग TMC को हटाना चाहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार के 15 साल के कार्यकाल में शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में भ्रष्टाचार बढ़ा है और राज्य में चोरी-डकैती जैसी घटनाएं चरम पर रही हैं. पाठक ने कहा कि 2011 के नेतृत्व परिवर्तन के बाद जनता ने शासन की हकीकत देख ली है और अब लोग बदलाव के मूड में हैं. उनके इस बयान से चौरंगी सीट पर सियासी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
वोटर लिस्ट विवाद पर भाजपा का TMC पर पलटवार, राहुल सिन्हा ने मांगा सबूत
कोलकाता में वोटर लिस्ट को लेकर सियासत तेज हो गई है. भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने TMC नेता अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि लाखों नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने के दावे के बीच अब तक सिर्फ 30 हजार लोगों ने ही दोबारा फॉर्म-6 भरकर नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया है. उन्होंने कहा कि इसी वजह से अभिषेक बनर्जी घबराए हुए हैं और झूठे लोगों को सामने ला रहे हैं. राहुल सिन्हा ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर आरोप सही हैं तो कम से कम उसके ठोस प्रमाण भी पेश किए जाएं. इस बयान के बाद बंगाल की चुनावी राजनीति और गरमा गई है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
यूपी में जायद फसलों को भी मिलेगा पूरा सहयोग, खाद की कमी नहीं- सूर्यप्रताप शाही
लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि राज्य में जायद फसलों के लिए खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है. उन्होंने बताया कि यूरिया, DAP, NPK, SSP, MOP और पोटाश का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जिससे किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. रबी सीजन में अब तक 63.34 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका है, जबकि कोऑपरेटिव सेक्टर को 3,95,803 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध कराया गया है. मंत्री ने कहा कि प्रति हेक्टेयर जरूरत के हिसाब से किसानों को DAP और यूरिया दिया जा रहा है, ताकि जायद फसलों की बुवाई और उत्पादन बेहतर हो सके.
-
Posted By: Saurabh Sharma
पेट्रोल-डीजल पर नया टैक्स बवाल! ‘विधवा-अनाथ’ के नाम पर वसूली? BJP का जोरदार हंगामा
शिमला में विधानसभा के अंदर BJP नेताओं ने एंट्री टैक्स बढ़ाने और पेट्रोल-डीजल पर नए सेस के खिलाफ जोरदार विरोध किया. विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार खुद कन्फ्यूज है और सही फैसला नहीं ले पा रही. उनका कहना है कि एंट्री टैक्स को लेकर लोगों में पहले से ही नाराजगी है. अब सरकार विधवा और अनाथों के नाम पर पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये प्रति लीटर तक अतिरिक्त पैसा वसूलने की तैयारी कर रही है, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
कन्नूर में राहुल गांधी का बड़ा हमला, CPM-BJP पर लगाया साझेदारी का आरोप
केरल विधानसभा चुनाव से पहले कन्नूर में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई है. एक तरफ CPM के नेतृत्व वाली लेफ्ट फ्रंट और दूसरी तरफ UDF-कांग्रेस की विचारधारा. उन्होंने आरोप लगाया कि पहली बार केरल में भाजपा और लेफ्ट फ्रंट के बीच साझेदारी नजर आ रही है, जो विचारधारा के स्तर पर हैरान करने वाली है. राहुल ने कहा कि लेफ्ट और राइट की सोच बिल्कुल अलग होती है, इसलिए यह गठजोड़ लोगों के लिए एक बड़ी पहेली है. उनके इस बयान से राज्य की चुनावी राजनीति और गरमा गई है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
बेहरामपुर में TMC का कांग्रेस पर बड़ा हमला, अधीर रंजन पर साधा निशाना
पश्चिम बंगाल के बेहरामपुर में चुनावी माहौल तेज हो गया है. TMC उम्मीदवार नारू गोपाल मुखर्जी ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 25 साल सांसद रहने के बाद 2024 में हार उनके प्रभाव खत्म होने का संकेत है. उन्होंने दावा किया कि अधीर अब सिर्फ अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए विधानसभा चुनाव में उतरे हैं. मुखर्जी ने कहा कि इस सीट पर कांग्रेस और CPI(M) की कोई वास्तविक लड़ाई नहीं है, बल्कि सीधा मुकाबला ममता बनर्जी की TMC और भाजपा के बीच है. इसके साथ ही उन्होंने हुमायूं कबीर और असदुद्दीन ओवैसी की भूमिका को भी नकार दिया. (ANI)
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
PM मोदी ने महावीर जयंती पर कोबा तीर्थ में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महावीर जयंती के अवसर पर आयोजित 'भारत विरासत महोत्सव' कार्यक्रम के दौरान कोबा तीर्थ में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया. इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी भी मौजूद रहे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
MSP पर होगी सरसों, चना और मसूर की खरीदी.. सरकार से मिली मंजूरी
रबी सीजन 2026 में किसानों के लिए राहत भरी और भरोसा बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर चना, मसूर और सरसों की बड़े पैमाने पर सरकारी खरीद को मंजूरी दी है. ये फैसला ऐसे समय लिया गया है जब मंडियों में रबी फसलों की आवक तेजी से बढ़ रही है और किसानों को खुले बाजार में कई बार कम भाव मिलने की चिंता बनी रहती है. सरकार का ये कदम किसानों को उनकी मेहनत का उचित दाम दिलाने के साथ-साथ दलहन और तिलहन उत्पादन को भी मजबूत करेगा. आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह खरीद उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक में की जाएगी और इसकी कुल अनुमानित कीमत 11,698 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पंजाब में भंडारण की समस्या दूर होगी, सरकार का बड़ा फैसाल
पंजाब में भंडारण की समस्या को दूर करने के लिए गेहूं खरीदी से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है. सरकार ने अप्रैल, मई और जून में 860 स्पेशल ट्रेनें चलाने का प्लान बनाया है, ताकि मंडियों से सीधे गेहूं उपभोक्ता राज्यों तक पहुंच सके. सरकार को रबी मार्केटिंग सीजन 2026- 27 में लगभग 125 लाख टन गेहूं की खरीदी का अनुमान है, जो 1 अप्रैल से शुरू होगी. पिछले सालों में अधिक खरीदी और धीमी ढुलाई के कारण भंडारण की कमी गंभीर हो गई है, खासकर अमृतसर और तरनतारन जिलों में. यही वजह है कि सरकार नेगेहूं को सीधे रेलवे के जरिए भेजने का फैसला लिया है. कुल 22.06 लाख टन गेहूं 860 स्पेशल ट्रेनों से परिवहन किया जाएगा. अप्रैल में 409 ट्रेनें, मई में 440 और जून में 11 ट्रेनें चलेंगी.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
असम चुनाव: BJP के घोषणापत्र में 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश और मूल निवासियों की सुरक्षा का वादा
गुवाहाटी: (31 मार्च) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को असम विधानसभा चुनावों के लिए BJP का घोषणापत्र जारी किया. इसमें मूल निवासियों की ज़मीन, विरासत और गरिमा की सुरक्षा के साथ-साथ 5 लाख करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश का वादा किया गया है.
BJP के 'संकल्प पत्र' में 31 वादे शामिल हैं। इनमें बांग्लादेशी मियाओं द्वारा कब्ज़ाई गई ज़मीन को वापस लेना, समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू करना, और राज्य का विकास सुनिश्चित करने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर पैदा करना शामिल है.
सीतारमण ने कहा कि यह घोषणापत्र "राज्य में एक दशक के बदलाव" पर आधारित है, "जिसे कांग्रेस 60 सालों में भी हासिल नहीं कर पाई थी."
-
Posted By: रिजवान नूर खान
किसान मजदूर मोर्चा की बैठक में 11 राज्यों के किसान नेता पहुंचे, आंदोलन पर बनेगी रणनीति
आज दिनांक 31 मार्च 2026, KMM किसान मजदूर मोर्चा की राष्ट्रीय बैठक में शामिल होने के लिए राजस्थान किसान मजदूर नौजवान सभा (राज–सभा) की टीम जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र, हरियाणा पहुंच चुकी है.
देश के 11 राज्यों से आए प्रतिनिधियों के साथ आगामी संघर्षों पर विचार विमर्श करने पहुचे राज-सभा के साथी हैं:
1. सरपंच धर्मा धाकड़ जी
2. आदिवासी जवान सिंह मोहचा जी
3. श्री दीपक बालियान जी 4. श्री महेंद्र चौधरी जी
5. श्री महावीर सिंह गुर्जर जी
-
Posted By: रिजवान नूर खान
असम के नादवार में कांग्रेस उम्मीदवार पर बदमाशों ने हमला किया, पार्टी ने सत्ताधारी BJP पर आरोप लगाया
गुवाहाटी: (31 मार्च) एक पार्टी नेता ने बताया कि असम की नादवार विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील कुमार छेत्री पर, आने वाले राज्य चुनावों के प्रचार के दौरान, कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोप है कि इन बदमाशों को सत्ताधारी BJP का समर्थन हासिल था. उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को विधानसभा क्षेत्र के नापाम बाईपास पर उम्मीदवार के काफिले पर हमला किया गया.
छेत्री, जिनका मुकाबला BJP के वरिष्ठ नेता पद्म हजारिका से है, हमले के बाद ज़मीन पर गिर पड़े और दर्द से कराहते हुए दिखे. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
12 मार्च से अब तक पूरे UP में LPG सिलेंडरों की कालाबाज़ारी रोकने के लिए 17,581 छापे मारे गए, 17 लोग गिरफ्तार
लखनऊ: (31 मार्च) उत्तर प्रदेश सरकार ने 12 मार्च से अब तक पूरे राज्य में LPG और पेट्रोलियम उत्पादों की कालाबाज़ारी पर रोक लगाने और उनकी सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 17,000 से ज़्यादा छापे और निरीक्षण किए हैं. सोमवार देर रात जारी एक बयान में सरकार ने बताया कि इस दौरान 17 लोगों को गिरफ़्तार किया गया.
मुख्य सचिव के निर्देशों के बाद, पूरे राज्य में ज़िला प्रशासन स्थिति पर सक्रिय रूप से नज़र रख रहा है. बयान में कहा गया है कि ज़िला आपूर्ति अधिकारी और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों और ईंधन की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण कर रहे हैं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
महाराष्ट्र की एंटी-नक्सल यूनिट के पुलिसकर्मियों को मिलेंगे मेडल: फडणवीस
मुंबई: (31 मार्च) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य पुलिस की खास एंटी-नक्सल यूनिट C-60 में काम करने वाले जवानों को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा.
गृह मंत्रालय का प्रभार संभालने वाले फडणवीस ने FIR दर्ज करने से लेकर चार्जशीट दाखिल करने तक की सभी प्रक्रियाओं के पूरी तरह से डिजिटलीकरण का भी आदेश दिया. साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे दोषसिद्धि दर (conviction rates) को बेहतर बनाने और पुलिसिंग में आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए कदम उठाएं.
सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ हुई छमाही बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, "C-60 फोर्स में, जो नक्सलियों से मुकाबला करती है, कम से कम तीन साल तक सेवा देने वाले जवानों को मेडल दिया जाएगा. यह फैसला आज लिया गया है."
-
Posted By: रिजवान नूर खान
छत्तीसगढ़ में आज एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना
छत्तीसगढ़ में कल एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार एक-दो जगहों पर अंधड़ चलने, आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने के भी आसार हैं. प्रदेश में इसकी वजह से अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है. इस बीच, बस्तर जिले में आज अचानक मौसम बदला और दोपहर बाद तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हुई. अचानक हुए इस बदलाव से तापमान में कमी आई है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अयोध्या दौरे में रामलला के प्रति आस्था व्यक्त की, कहा अयोध्या बनेगा नंबर एक धाम
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आज अयोध्या दौरे पर पहुंचे. उनका हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क हेलीपैड पर उतरा. अयोध्या पहुंचकर उन्होंने प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था व्यक्त की और कहा कि हर व्यक्ति के मन में रामलला के दर्शन की इच्छा होती है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अयोध्या धाम प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और इसके समग्र विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
उनका कहना था कि अयोध्या आज देश में तेजी से विकास कर रहा है और इसे नंबर एक धाम बनाना लक्ष्य है. उन्होंने स्थानीय लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सरकार के प्रयासों का भी जिक्र किया. दादरी में समाजवादी पार्टी की सभा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करती है, जिसे जनता ने नकार दिया है. डिप्टी सीएम ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधार और असम में घुसपैठ रोकने की सख्त कार्रवाई की बात भी कही.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
आगरा में जयवीर सिंह ने आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र व स्मार्टफोन वितरित किये
यूपी के आगरा में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने 523 आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र और 527 नव नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन वितरित किया. सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान योजना के पात्र लाभार्थियों को चेक भी दिए गए. कार्यक्रम के बाद मंत्री जयवीर सिंह ने जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था और जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा की.
इस दौरान सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की 09 वर्ष की नव निर्माण विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया गया. पत्रकारों से बातचीत में जयवीर सिंह ने कहा कि युवा उद्यमी योजना में आगरा ने शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया है, जिससे नए उद्योग तैयार होंगे और आमजन को रोजगार मिलेगा. उन्होंने कहा कि सरकार आगरा के विकास और वैभव के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
UP PCS-2024 के नतीजे: 932 उम्मीदवार चुने गए, टॉप 5 पदों पर 80 फीसदी महिलाएं
लखनऊ: (30 मार्च) राज्य सरकार ने सोमवार को बताया कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रांतीय सिविल सेवा 2024 परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. चुने गए उम्मीदवारों में न केवल उत्तर प्रदेश से, बल्कि बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, झारखंड, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से भी उम्मीदवारों की अच्छी-खासी मौजूदगी है.
इसमें बताया गया है कि चुने गए 932 उम्मीदवारों में से 92.7 प्रतिशत (864) उत्तर प्रदेश से हैं, जबकि 7.3 प्रतिशत (68) उम्मीदवार दूसरे राज्यों से हैं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
यूपी के कानपुर देहात में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, पंपों पर माहौल शांत
यूपी के कानपुर देहात जिले में पेट्रोल पंपों की स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है. लोगों को बिना किसी परेशानी के पेट्रोल और डीजल मिल रहा है. अकबरपुर स्थित HP पेट्रोल पंप पर भी ईंधन की नियमित आपूर्ति जारी है. शहर के प्रमुख पंपों पर सामान्य दिनों जैसा ही माहौल है. बड़े पंपों पर केवल 2 से 4 वाहन लाइन में दिखाई दिए, जिससे स्पष्ट है कि ईंधन की कोई कमी नहीं है.
पंप संचालक मनोज निगम ने बताया कि उनके पंप पर पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है और कंपनी की ओर से नियमित सप्लाई मिल रही है. बीते दिनों अफवाहों के कारण कुछ समय के लिए भीड़ बढ़ गई थी. जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील ने भी कहा कि अन्य पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य है. पंप संचालकों ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों में न आएं और जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल भरवाएँ, ताकि अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
कोचों ने मुझसे कहा कि मुझे अपना स्वाभाविक खेल ही खेलना चाहिए: सूर्यवंशी
गुवाहाटी: (30 मार्च) राजस्थान रॉयल्स के युवा बैटिंग सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को कहा कि टीम के सीनियर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ, जिसमें हेड कोच कुमार संगकारा भी शामिल हैं, ने उन्हें अपना आक्रामक खेल जारी रखने की पूरी आज़ादी दी है.
15 साल के इस होनहार खिलाड़ी ने अपने जन्मदिन के तीन दिन बाद, यहां IPL के अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ़ सिर्फ़ 15 गेंदों में 50 रन बनाकर RR को आठ विकेट से शानदार जीत दिलाई. हालांकि, अपने जन्मदिन के दिन वह केक काटने से चूक गए थे क्योंकि वह सो गए थे, लेकिन सूर्यवंशी ने मैदान पर अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ, देर से ही सही, अपना जन्मदिन मनाया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पेंशनर्स ने अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर हिमाचल प्रदेश विधानसभा का घेराव किया
शिमला, हिमाचल प्रदेश: पेंशनर्स ने अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव किया. हिमाचल प्रदेश राज्य पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा, "... हमारी प्रशासन से मांग है कि सभी 18 कॉर्पोरेट सेक्टरों को पेंशन दी जाए... हमारी मुख्य मांग है कि 1 जनवरी 2016 से लेकर 31 जनवरी 2022 तक हमारी जितनी देनदारी है, उसे तुरंत प्रदेश सरकार जारी करे. अगर सरकार ये पेमेंट नहीं करती है तो आने वाले समय में हमारा आंदोलन अधिक उग्र होगा... हिमाचल प्रदेश में 2 लाख 10 हजार पेंशनर्स हैं। 18 संगठन हमारे साथ जुड़े हैं..." (ANI)
-
Posted By: रिजवान नूर खान
TN चुनाव: पहले दिन 500 से ज़्यादा उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए
चेन्नई: (30 मार्च) तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 500 से ज़्यादा उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिनमें कई राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवार भी शामिल थे.
चुनाव आयोग के एक सूत्र के मुताबिक, नामांकन दाखिल करने के पहले दिन 573 उम्मीदवारों ने अपने कागज़ात जमा किए। इनमें कई हाई-प्रोफाइल उम्मीदवार भी शामिल थे, जैसे मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (कोलाथुर से) और TVK अध्यक्ष विजय (चेन्नई के पेरम्बुर से).
DMK नेता और राज्य के नगर प्रशासन मंत्री के.एन. नेहरू ने तिरुचिरापल्ली पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से अपने कागज़ात दाखिल किए, जबकि TVK नेता के.ए. सेंगोत्तैयान ने गोबिचेट्टीपालयम निर्वाचन क्षेत्र से अपने कागज़ात जमा किए.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
मौसम ने बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश-आंधी, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
जयपुर, 31 मार्च। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई जिलों में तेज हवाओं और अंधड़ के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ है. प्रदेश के पंद्रह से अधिक जिलों में बादल छाने के साथ मौसम में बड़ा बदलाव दर्ज किया गया. मौसम केंद्र जयपुर ने आज भरतपुर, कोटा, बूंदी और बारां जिलों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. विभाग ने कल से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर और उदयपुर संभागों में भी आंधी और बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही शेखावाटी क्षेत्र सहित जयपुर, भरतपुर और कोटा संभागों में कल भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
उत्तर प्रदेश में 27 IPS अधिकारियों का तबादला
लखनऊ: (30 मार्च) उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को 27 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया. इनमें शाहजहांपुर के SP भी शामिल हैं, जो तीन स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों को तोड़े जाने को लेकर हुए विवाद में घिर गए थे. शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी को अलीगढ़ स्थित PAC की 38वीं बटालियन का कमांडेंट बनाया गया है. उनकी जगह फिरोजाबाद के पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित को तैनात किया गया है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
भारत में मानवीय मिशन से पहले अमेरिकी हमले में महान एयर का विमान क्षतिग्रस्त: ईरानी अधिकारी
नई दिल्ली: (30 मार्च) ईरानी अधिकारियों ने दावा किया कि सोमवार को ईरान के मशहद हवाई अड्डे पर हुए एक अमेरिकी हवाई हमले में महान एयर का एक विमान क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे भारत से मानवीय सहायता लाने का एक मिशन बाधित हो सकता है. उन्होंने बताया कि कथित तौर पर इस विमान को इस सप्ताह नई दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी, ताकि ईरानी लोगों के लिए ज़रूरी चिकित्सा सामग्री और सहायता लाई जा सके. अमेरिकी अधिकारियों ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है.
ईरानी अधिकारियों ने बताया कि मशहद हवाई अड्डे पर अमेरिकी हमले के बाद विमान क्षतिग्रस्त हो गया. रिपोर्टों के अनुसार, विमान के 1 अप्रैल को नई दिल्ली पहुंचने की उम्मीद थी. भारत ने 18 मार्च को ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी के ज़रिए ईरान को चिकित्सा सामग्री की पहली खेप भेजी थी. नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने इस सहायता के लिए भारत के लोगों का आभार व्यक्त किया. महान एयर एक निजी स्वामित्व वाली ईरानी एयरलाइन है, जो पश्चिम एशिया, मध्य एशिया, दक्षिण एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया और पूर्वी एशिया के कई देशों में उड़ानें संचालित करती है.