अब लाइव

भारत की राष्‍ट्रपति 3 से 5 अगस्‍त तक ओडिशा के दौरे पर रहेंगी, विश्‍वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी

Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग ने कर्नाटक, केरल, राजस्थान समेत कई राज्यों में अत्यधिक से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 2–3 दिनों तक उत्तर, पश्चिम, पूर्वोत्तर और तटीय राज्यों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है, जबकि मछुआरों को 3 से 6 अगस्त तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Published: 3 Aug, 2026 | 07:06 AM
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    03 Aug 2026 07:55 AM (IST)

    कच्चे जूट की कीमतों में आई यह भारी गिरावट बेहद असामान्य है-संजय काजरिया

    जूट उद्योग से जुड़े अनुभवी कारोबारी और इंडियन जूट मिल्स एसोसिएशन (IJMA) के पूर्व चेयरमैन संजय काजरिया ने कहा कि कच्चे जूट की कीमतों में आई यह भारी गिरावट बेहद असामान्य है. उनका कहना है कि इससे किसानों, जूट मिलों और सरकार की जूट पैकेजिंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. उन्होंने मांग की कि वास्तविक खरीद-बिक्री (ट्रांजैक्शन) के आधार पर जांच होनी चाहिए कि आखिर कीमतें इतनी तेजी से कैसे गिर गईं, जबकि नई फसल की पर्याप्त आवक भी अभी बाजार में नहीं हुई है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    03 Aug 2026 07:40 AM (IST)

    कच्चे जूट की कीमतों में करीब 50 फीसदी की बड़ी गिरावट

    पश्चिम बंगाल में कच्चे जूट (रॉ जूट) की कीमतों में पिछले तीन हफ्तों के दौरान करीब 50 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है. इससे सरकारी जूट पैकेजिंग सामग्री की कीमत तय करने की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. वहीं, जूट उद्योग ने भी हर दिन जारी होने वाली बाजार कीमतों (डेली मार्केट कोटेशन) तय करने के तरीके पर आपत्ति जताई है. जूट बेलर्स एसोसिएशन (JBA) के अनुसार, दक्षिण बंगाल के TD-5 ग्रेड कच्चे जूट का बेंचमार्क भाव 9 जुलाई को 18,300 रुपये प्रति क्विंटल था, जो 1 अगस्त तक घटकर 9,100 रुपये प्रति क्विंटल रह गया. यानी महज तीन सप्ताह में कीमत में 9,000 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक, लगभग 50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    03 Aug 2026 07:24 AM (IST)

    महाराष्ट्र, पंजाब और झारखंड के कई इलाकों में आज होगी बारिश

    भारत मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र, पंजाब और झारखंड के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. महाराष्ट्र में 3 से 8 अगस्त तक कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. 3 अगस्त को रत्नागिरी, सतारा घाट क्षेत्र, बुलढाणा, अकोला, अमरावती और नागपुर में येलो अलर्ट रहेगा. वहीं, 4 अगस्त को बुलढाणा, यवतमाल, वर्धा, नागपुर, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर और गढ़चिरौली में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है. पंजाब में 3 से 6 अगस्त के बीच कई इलाकों में बारिश का अनुमान है. 3 और 4 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    03 Aug 2026 07:09 AM (IST)

    3 अगस्त से 8 अगस्त तक देश के 22 राज्यों में भारी बारिश की संभावना

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 अगस्त से 8 अगस्त तक देश के 22 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान कई इलाकों में बारिश के साथ 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली और एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में 5 अगस्त तक आसमान में बादल छाए

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today