Agriculture News in Hindi Live Updates: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज केंद्रीय बजट 2026 (Union Budget 2026) पेश कर दिया है. बजट को लेकर किसान और ग्रामीणों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कृषि सेक्टर के लिए बजट (Agriculture Budget 2026) में कई घोषणाएं की गई हैं. मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में घना कोहरा छाया हुआ है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है. AQI Level बहुत खराब श्रेणी में है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश शीतलहर की चपेट में हैं. राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से तापमान नीचे लुढ़क गया है. पीएम किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई और खरीफ फसलों की एमएसपी पर खरीद चल रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Todays Top News List: आंध्रा में झींगा पालकों की बढ़ेगी कमाई, MP में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, विपक्ष को किसानों की चिंता, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के दबाव में आकर एक व्यापार समझौता किया और इस समझौते के जरिए भारतीय किसानों की कड़ी मेहनत को "बेच दिया". संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए, जब उन्हें लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया. उन्होंने यह भी कहा कि इतिहास में यह पहली बार है कि विपक्ष के नेता को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने नहीं दिया गया. X पर एक पोस्ट में गांधी ने कहा, "PM मोदी समझौता कर चुके हैं. PM मुझे संसद में नरवणे, एपस्टीन फाइल्स और उन्होंने टैरिफ पर कैसे सरेंडर किया, इस बारे में बोलने देने से बहुत डरते हैं."
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राहुल गांधी पर लगातार झूठ और अफवाहें फैलाते हैं- शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया गया है कि वे लगातार झूठ और अफवाहें फैलाते हैं. इसके बावजूद, मोदी सरकार किसानों के हितों की पूरी तरह सुरक्षा करती है. मोदी जी ने स्पष्ट किया है कि चाहे कितना भी नुकसान हो, किसानों की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ेगा. मुख्य अनाज, डेयरी और फलों के बाजार सुरक्षित हैं और किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अखिलेश यादव ने किसानों को लेकर जताई चिंता, कहा- हाल ही में हुई डील से देश के किसान बर्बाद हो सकते हैं
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने किसानों की चिंता जताते हुए कहा कि हाल ही में हुई डील से देश के किसान बर्बाद हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था दूसरों के हाथों में जा रही है. चीन पहले ही हमारी जमीन ले चुका है और अब उसे बाजार दिया जा रहा है. वहीं, रूस और अमेरिका के साथ अच्छे संबंध बनाने पर भी जोर दिया. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि किसानों की समस्याओं की शुरुआत भाजपा सरकार ने ही की.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
केरल के कृषि मंत्री पी प्रसाद ने केंद्र के सुझावों को पूरी तरह खारिज
केरल के कृषि मंत्री पी प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा दिए गए सुझावों को पूरी तरह खारिज करती है, जिसमें केरल को धान की खेती के लिए मिलने वाले प्रोत्साहन बंद करने और इसकी समीक्षा करने के लिए कहा गया था. मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि इस पत्र में दिए गए निर्देश स्वीकार्य नहीं हैं और केरल धान की खेती पर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि धान की खेती राज्य की खाद्य सुरक्षा नीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पिछले 10 सालों में भारत में मौसम पूर्वानुमान काफी सटीक हो गए हैं- सरकार
केद्र सरकार ने कहा है कि पिछले 10 सालों में भारत में मौसम पूर्वानुमान काफी सटीक हो गए हैं. गंभीर मौसम की घटनाओं के लिए एक से पांच दिन पहले किए जाने वाले पूर्वानुमानों की सटीकता में 30-40 फीसदी सुधार हुआ है. लोकसभा में लिखित जवाब में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले दशक में सभी प्रकार की गंभीर मौसम घटनाओं के लिए एक से पांच दिन पहले किए गए पूर्वानुमानों की औसत सटीकता 30-40 प्रतिशत बढ़ी है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
ट्रंप की डील में कृषि को शामिल करना समझ से बाहर है- सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में हमारा किसान सक्षम है और हमारा उत्पादन इतना है कि हम दुनिया भर में निर्यात कर सकते हैं. लेकिन ट्रंप की डील में कृषि को शामिल करना समझ से बाहर है. उन्होंने कहा कि वे किसानों के हित में लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
डिंपल यादव ने पीएम मोदी को लेकर कही बड़ी बात, जानें क्या कहा
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि वे चाहती थीं कि पीएम मोदी संसद में आएं और बनारस में मणिकर्णिका घाट के ध्वस्त होने और अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा के टूटने जैसे मुद्दों पर बात करें. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नहीं आने से उन्हें अपनी बात सीधे कहना संभव नहीं हो पाया.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को सशक्त बनाने के लिए गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया
महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं किसानों को सशक्त बनाने के लिए गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि इस साझेदारी के तहत राज्य के कपास उत्पादक जिलों की 5,000 से ज्यादा महिला किसानों को टिकाऊ और आधुनिक खेती की ट्रेनिंग दी जाएगी.
इस संबंध में गोदरेज एग्रोवेट और महाराष्ट्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एमएसआरएलएम-उमेद) के बीच मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, यह पहल न सिर्फ सतत कृषि को बढ़ावा देगी, बल्कि महिला सशक्तिकरण और राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाएगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
चरणजीत सिंह चन्नी ने राहुल गांधी का किया बचाव, बताई गद्दारी की परिभाषा
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि राहुल गांधी ने बिट्टू को इसलिए गद्दार कहा, क्योंकि उन्होंने चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी, जब पार्टी को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. चन्नी ने कहा कि अगर इसे गद्दारी नहीं कहा जाएगा, तो फिर इसे क्या कहा जाएगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अमेरिका द्वारा आयात शुल्क घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने से कोयर को मिलेगा बढ़ावा
अमेरिका द्वारा आयात शुल्क घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने के बाद भारत के कोयर (नारियल की बाहरी छाल) और कोयर उत्पादों के निर्यात में तेज बढ़ोतरी की उम्मीद है. पहले 50 प्रतिशत टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण भारतीय कोयर उत्पाद अमेरिका के बाजार में प्रतिस्पर्धा खो रहे थे, जिससे निर्यातकों को 2025 में भारी नुकसान उठाना पड़ा. फेडरेशन ऑफ इंडियन कोयर एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (FICEA) के महासचिव साजन बी. नायर ने इसे लंबे समय से प्रतीक्षित फैसला बताया. उन्होंने कहा कि टैक्स में कटौती के बाद खरीदारों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है. जो ऑर्डर रुके हुए थे, उन्हें अब तेजी से भेजा जा रहा है और नए ऑर्डर भी मिलने लगे हैं. इससे लंबे समय से मंदी झेल रहे उद्योग में नई ऊर्जा आई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कोर्ट जाने का मकसद जजों को डराने और प्रभावित करने की कोशिश करना था- भाजपा नेता
SIR मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पर भाजपा नेता और वकील प्रियंका टिबरेवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस तरह का राजनीतिक नाटक करती रहती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कोर्ट जाने का मकसद जजों को डराने और प्रभावित करने की कोशिश करना था, लेकिन इससे उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ. प्रियंका टिबरेवाल ने कहा कि चुनाव आयोग सभी काम कानून और तय प्रक्रिया के तहत ही कर रहा है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राहुल गांधी द्वारा दिखाई गई किताब कहीं प्रकाशित नहीं हुई है- सांसद निशिकांत दुबे
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि उन्होंने सदन में आग्रह किया है कि इन सभी किताबों पर चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी द्वारा दिखाई गई किताब कहीं प्रकाशित नहीं हुई है, जबकि दिल्ली के बुक स्टोर में ये किताबें मौजूद हैं. लगभग 150 ऐसी प्रकाशित किताबें हैं, जिन पर सदन में चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सदन में हमेशा प्रामाणिक और नियमों, कानूनों के अनुसार ही चर्चा होती है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
आंध्र प्रदेश में झींगा पालकों की बढ़ेगी कमाई, निर्यात में आएगा उछाल
आंध्र प्रदेश में एक्वाकल्चर यानी जल-खेती को फिर से बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि अमेरिका ने झींगा (श्रीम्प) के निर्यात पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैक्स को कम कर दिया है. इससे राज्य के लाखों जल-कृषि किसानों को राहत मिली है, जो पिछले साल आर्थिक अनिश्चितता में फंसे थे. राज्य में लगभग 8 लाख लोग मुख्य रूप से किसान, मजदूर और व्यापारी एक्वाकल्चर पर निर्भर हैं. ट्रम्प प्रशासन के दौरान यह टैक्स 7 फीसदी से बढ़ाकर लगभग 60 फीसदी कर दिया गया था, जिससे निर्यात प्रभावित हुआ और किसानों के सामने खेती जारी रखने या बंद करने का संकट खड़ा हो गया. अमेरिका भारत के एक्वाकल्चर उत्पादों का सबसे बड़ा बाजार है, जिसमें आंध्र प्रदेश की हिस्सेदारी 80-90 फीसदी है.
भारत में सालाना लगभग 12-14 लाख मीट्रिक टन एक्वाकल्चर उत्पाद तैयार होते हैं, जिसमें झींगा 8-10 लाख टन है. आंध्र प्रदेश अकेले 5-6 लाख टन झींगा देता है. झींगा की प्रोसेसिंग (सिर हटाना, छीलना और डेवाइनिंग) के बाद निर्यात योग्य मात्रा करीब 30 फीसदी कम हो जाती है. भारत-यूएस व्यापार समझौते के बाद अब रेसिप्रोकल टैक्स घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है, जिससे कुल टैक्स बोझ 28 फीसदी रह गया है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
परंपरा और प्रगति को साथ लेकर चलना सरकार की प्रतिबद्धता: विक्रमादित्य सिंह
ऊना ज़िले के कोटला कलां स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति द्वारा आयोजित वार्षिक धार्मिक महासम्मेलन में भाग लेने के दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ समाज में आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन अचानक खत्म, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन
गृह मंत्रालय ने आज अचानक एक नोटिफिकेशन जारी किया और मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की घोषणा की. इसका मतलब है कि राज्य की अपनी सरकार अब पूर्ण अधिकार के साथ काम करेगी. राजनीतिक गलियारों में यह फैसला चर्चा का विषय बन गया है और अब देखना होगा कि राज्य सरकार कौन से बड़े फैसले पहले लागू करेगी.
-
Posted By: Isha Gupta
ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में खोले SIR मामले के बड़े राज, BJP पर लगाया गंभीर आरोप!
पश्चिम बंगाल के SIR मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने बताया कि ममता बनर्जी ने अपनी याचिका में दो अहम मुद्दे उठाए, नाम हटाने की प्रक्रिया तो चल रही है, जोड़ने की नहीं, और माइक्रो/रोल ऑब्जर्वर केवल BJP शासित राज्यों से हैं. कोर्ट ने कहा कि जरूरत पड़ने पर बहस के लिए और समय मिलेगा. अगली सुनवाई सोमवार को तय की गई, EC और SDM मुद्दे भी चर्चा में.
#WATCH पश्चिम बंगाल SIR मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई | TMC सांसद और वकील कल्याण बनर्जी ने कहा, "ममता बनर्जी द्वारा दायर रिट याचिका पर सुनवाई हुई और ममता बनर्जी ने अपना पक्ष रखा। कुछ मुद्दों पर बहस हुई और कोर्ट ने कहा कि अगर ज़रूरत पड़ी, तो उन्हें अपने मामलों पर बहस करने के… pic.twitter.com/pPxOtjkGwS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2026
-
Posted By: रिजवान नूर खान
यूपी के कौशांबी में टूटा हाईटेंशन तार छूने से महिला की मौत, अपने खेतों में काम करने जा रही थी
कौशांबी (यूपी): (4 फरवरी) पुलिस ने बताया कि बुधवार को यहां खेतों में जाते समय एक 30 साल की महिला टूटे हुए हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से करंट लगने से मौत हो गई. यह घटना सराय अकिल पुलिस स्टेशन इलाके में हुई. पुलिस ने बताया कि इमली गांव की रहने वाली किरण कोरी अपने खेतों में जा रही थी, तभी गलती से उसका पैर एक टूटे हुए हाईटेंशन तार पर पड़ गया, जो खेत की मेड़ पर पड़ा था.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
15 से तीन दिवसीय ‘महादेव भोजपुर महोत्सव’ का होगा आयोजन
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में महाशिवरात्रि के अवसर पर ऐतिहासिक भोजपुर शिव मंदिर परिसर में 15 से 17 फरवरी तक तीन दिवसीय ‘महादेव भोजपुर महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा. संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन रायसेन के सहयोग से होने वाले इस महोत्सव में लोकगायन, लोकनृत्य, नृत्य-नाटिका, सुगम संगीत और काव्य-पाठ की प्रस्तुतियां होंगी.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
हमारी पार्टी बंगाल में चुनाव लड़ेगी, कितनी सीटों पर लड़ेंगे हम सबको बता देंगे- तेज प्रताप यादव
पटना, बिहार: जन शक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा, "...हमारी पार्टी बंगाल में चुनाव लड़ेगी, यह तय है...कौन घमंडी है और कौन बेईमान है, वो चुनाव के बाद पता चलेगा...(पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए) गठबंधन की बात चल रही है और हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, इसके बारे में बता दिया जाएगा..."
-
Posted By: रिजवान नूर खान
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड जुलाई 2026 से होगा खत्म, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड जुलाई 2026 से खत्म होगा. उत्तराखंड सरकार जुलाई 2026 से मदरसा बोर्ड खत्म करने जा रही है. नई व्यवस्था में उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन कर दिया गया है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
डिंपल यादव का केंद्र से सवाल- कृषि-डेयरी उत्पाद का आयात जीरो टैरिफ पर कर रहें, आपने ऐसे कदम क्यों उठाये हैं
दिल्ली | सपा की सांसद डिंपल यादव ने कहा, "बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज जिस तरह से संसद में विपक्ष के नेताओं को बोलने नहीं दिया जा रहा है. अगर विपक्ष चाह है कि USA के साथ जो डील हुई है उसपर बात होनी चाहिए... कृषि और डेयरी उत्पाद का आयात आप जीरो टैरिफ पर कर रहें, आपने ऐसे कदम क्यों उठाया है. अगर हम रूस से सस्ता पेट्रोल ले रहे थे वो क्यों बंद हो रहा है."
-
Posted By: रिजवान नूर खान
2017 के विस्फोटक रखने के मामले में सबूतों की कमी के कारण कोर्ट ने तीन लोगों को बरी किया
ठाणे: (4 फरवरी) महाराष्ट्र के ठाणे की एक कोर्ट ने 2017 में एक गाड़ी में छिपाकर रखे गए विस्फोटकों का इस्तेमाल करके नुकसान पहुंचाने की साजिश रचने के आरोपी तीन लोगों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने गवाहों की कमी और अभियोजन पक्ष द्वारा तीनों और जब्त किए गए सामान के बीच कोई पक्का संबंध साबित न कर पाने का हवाला दिया.
एडिशनल सेशंस जज ए एस भागवत ने 29 जनवरी को यह आदेश दिया था, जो बुधवार को उपलब्ध हुआ. यह मामला 6 अगस्त, 2017 का है, जब पुलिस ने ठाणे के मुंब्रा इलाके में गौसिया कंपाउंड में छापा मारा था। अधिकारियों को एक खराब स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) के अंदर विस्फोटक पाउडर का एक बैग और नौ डेटोनेटर छिपे हुए मिले थे.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
उत्तराखंड में तेंदुए के हमलों में 5 साल के बच्चे और एक बुजुर्ग महिला की मौत
रुद्रप्रयाग/नैनीताल: (4 फरवरी) पुलिस ने बुधवार को बताया कि उत्तराखंड में तेंदुए के हमले की अलग-अलग घटनाओं में एक 5 साल के बच्चे और एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. रुद्रप्रयाग जिले के सिंद्रावाणी गांव में मंगलवार दोपहर को एक तेंदुए ने आंगन में खेल रहे एक बच्चे को उठा लिया और उसे जंगल में घसीट ले गया. सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और बच्चे की तलाश शुरू की.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
32 लाख वोटर अनमैप्ड हैं, 1.36 करोड़ नाम लॉजिकल गड़बड़ी लिस्ट में हैं - सुप्रीमकोर्ट में एडवोकेट दीवान
सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल SIR मामला | पश्चिम बंगाल SIR मामले पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस ने कहा कि उन्हें पश्चिम बंगाल के अपने दो साथी जजों से इनपुट मिले हैं, जिन्होंने बताया कि पास सर्टिफिकेट किस तरह जारी किए जाते हैं, और इसी समझ के कारण इस मुद्दे को शामिल किया गया. इस मामले में पेश हुए सीनियर एडवोकेट श्याम दीवान ने कहा कि कोर्ट ने पहले निर्देश दिया था कि लॉजिकल गड़बड़ियों की लिस्ट दिखाई जाए.
दीवान ने कोर्ट से याचिकाकर्ता के संक्षिप्त नोट पर विचार करने का आग्रह किया, और बताया कि इस काम को पूरा करने के लिए सिर्फ चार दिन बचे हैं. उन्होंने कहा कि 32 लाख वोटर अनमैप्ड हैं, 1.36 करोड़ नाम लॉजिकल गड़बड़ी लिस्ट में हैं, और 63 लाख मामलों में सुनवाई अभी भी बाकी है. उन्होंने यह भी बताया कि 8,300 माइक्रो ऑब्ज़र्वर तैनात किए गए हैं, जो संविधान के तहत नहीं आते. दीवान ने आगे कहा कि डोमिसाइल सर्टिफिकेट, आधार और OBC सर्टिफिकेट सहित कई मंजूर दस्तावेज खारिज किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को चार से पांच घंटे तक कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
यूपी सरकार पेंडिंग हाउसिंग अलॉटमेंट केस निपटाने के लिए OTS स्कीम लाएगी- सीएम योगी आदित्यनाथ
लखनऊ: (4 फरवरी) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाउसिंग और शहरी नियोजन विभाग को लंबे समय से पेंडिंग आवासीय और कमर्शियल अलॉटमेंट मामलों के जल्द समाधान के लिए एक नई 'वन-टाइम सेटलमेंट स्कीम' लागू करने का निर्देश दिया है.
एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यहां बताया गया कि विभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बकाया और विवादों के निपटारे में देरी न केवल हाउसिंग योजनाओं की प्रगति में बाधा डालती है, बल्कि नागरिकों को अनावश्यक परेशानी भी होती है.
बयान में कहा गया है कि सरकार का उद्देश्य एक ऐसा सिस्टम बनाना है जो सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए त्वरित, पारदर्शी और व्यावहारिक समाधान सुनिश्चित करे.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
अरुणाचल के वेस्ट कामेंग में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया
ईटानगर: (4 फरवरी) एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया. उन्होंने बताया कि किसी के घायल होने या किसी संपत्ति को नुकसान होने की तत्काल कोई खबर नहीं है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप सुबह 8.57 बजे आया और भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर थी.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राजस्थान के पूर्व विधायक को गिरफ्तार किया
जयपुर: (4 फरवरी) आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित फंड गबन मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में राजस्थान के पूर्व विधायक बलजीत यादव को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि बहरोड़ सीट से पूर्व विधायक को मंगलवार को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत हिरासत में लिया गया. यह मामला विधायक फंड के कथित गबन से जुड़ा है. (PTI)
-
Posted By: रिजवान नूर खान
हिमाचल प्रदेश में दुर्लभ प्रजाति के बारहसिंगा का रेस्क्यू, शिकारियों पर शिकंजा कसने के लिए तैयारियां तेज
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की बालीचौकी तहसील में तीर्थन नदी किनारे शिकारियों से बचते हुए एक दुर्लभ बारहसिंगा का सफल रेस्क्यू किया गया. स्थानीय लोगों और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई से बारहसिंगा को सुरक्षित बाहर निकालकर वन विभाग की टीम के सुपुर्द किया गया. टीम शिकारियों पर भी शिकंजा कसने के लिए तैयारियां तेज कर रही है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की किताब है और ये देश के हर युवा को देखना चाहिए- राहुल गांधी
दिल्ली: लोकसभा में विपक्षा के नेता राहुल गांधी ने कहा, "सरकार कह रही है कि किताब है ही नहीं. स्पीकर ने कहा कि किताब नहीं है.... देश के हर युवा को देखना चाहिए कि किताब है. ये नरवणे जी की किताब है जिसमें उन्होंने पूरा लिखा है... मुख्य बात वही है जो PM ने कहा - "जो उचित समझो वो करो". जब (पूर्व) आर्मी चीफ जनरल नरवणे ने राजनाथ सिंह जी को फोन किया और कहा कि चीनी टैंक कैलाश रिज तक पहुंच गए हैं, तो हमें क्या करना चाहिए? पहले, राजनाथ सिंह ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया.
उन्होंने जयशंकर जी, NSA और राजनाथ सिंह से पूछा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. फिर उन्होंने एक बार फिर राजनाथ सिंह को फोन किया. राजनाथ सिंह ने उनसे कहा कि वह 'टॉप' से पूछेंगे. 'टॉप' का स्टैंडिंग ऑर्डर था कि अगर चीनी सेना आती है, तो हमें बिना इजाजत के उन पर गोली नहीं चलानी चाहिए. नरवणे जी और हमारी सेना उन टैंकों पर गोली चलाना चाहती थी क्योंकि वे हमारे इलाके में घुस गए थे.
नरेंद्र मोदी जी ने मैसेज दिया कि "जो उचित समझो वो करो". इसका मतलब है कि नरेंद्र मोदी ने अपनी ड्यूटी पूरी नहीं की; उन्होंने आर्मी चीफ से कहा कि जो मन करे वो करो क्योंकि "यह मेरे बस की बात नहीं है." नरवणे जी लिखते हैं, 'मुझे सच में बहुत अकेला महसूस हुआ, पूरे सिस्टम ने मुझे छोड़ दिया था."
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्षा के नेता राहुल गांधी ने कहा, "सरकार कह रही है कि किताब है ही नहीं। स्पीकर ने कहा कि किताब नहीं है.... देश के हर युवा को देखना चाहिए कि किताब है। ये नरवणे जी की किताब है जिसमें उन्होंने पूरा लिखा है...मुख्य बात वही है जो PM ने कहा - "जो उचित समझो… pic.twitter.com/cG4jLh0ffW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2026
-
Posted By: रिजवान नूर खान
मध्य प्रदेश के 20 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है. आज मंगलवार को भोपाल, ग्वालियर और रीवा सहित प्रदेश के 20 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, जेट स्ट्रीम हवाओं के प्रभाव से उत्तरी मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाने की संभावना है. ग्वालियर और मंदसौर जैसे इलाकों में पहले ही ओले गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है.
-
Posted By: Kisan India
होली से पहले शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, वैशाली में 491 लीटर विदेशी शराब जब्त
बिहार के वैशाली जिले में होली से पहले मद्य निषेध विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. महुआ इलाके में छापामारी के दौरान लग्जरी कार समेत तीन वाहनों से करीब 491 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है. हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. विभाग की टीम अब आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है और जब्त वाहनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
-
Posted By: Kisan India
पश्चिम बंगाल के SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, ममता बनर्जी खुद रखेंगी पक्ष
पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हो रही है. इस सुनवाई में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद कोर्ट पहुंचीं और मामले में जिरह करने की अनुमति मांग सकती हैं. ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के एसआईआर से जुड़े आदेशों को रद्द करने की मांग की है और आरोप लगाया है कि इससे असली मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं. अगर अनुमति मिलती है, तो वह देश की पहली मौजूदा मुख्यमंत्री होंगी जो खुद सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगी.
-
Posted By: Kisan India
जालना में अतिवृष्टि अनुदान घोटाला, 24.90 करोड़ की धोखाधड़ी में 31 आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के जालना जिले में सरकारी अनुदान से जुड़े बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए जारी किए गए 24 करोड़ 90 लाख रुपये के अनुदान में घोटाले के मामले में अब तक 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आर्थिक अपराध शाखा की जांच में सामने आया है कि अंबड और घनसावंगी तहसील में कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों ने फर्जी नामों और दस्तावेजों के जरिए अनुदान की रकम निकाल ली. आरोपियों ने कंप्यूटर सिस्टम से छेड़छाड़ कर रिकॉर्ड मिटाने की भी कोशिश की. फिलहाल 4 आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है, जबकि कई आरोपियों की संपत्ति जब्त कर बैंक खाते फ्रीज किए गए हैं.
-
Posted By: Kisan India
एमपी में मौसम ने बदली करवट, 20 जिलों में घना कोहरा; 5 फरवरी से फिर बदलेगा मिजाज
मध्य प्रदेश में मौसम का रुख एक बार फिर बदल गया है. बुधवार सुबह ग्वालियर-चंबल समेत करीब 20 जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे कई इलाकों में दृश्यता काफी कम हो गई. हालांकि आज बारिश या ओलावृष्टि का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक यह राहत ज्यादा दिन नहीं टिकेगी. 5 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके चलते 10 फरवरी तक मावठे की बारिश और ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है. वाहन चालकों को सुबह के समय खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.
-
Posted By: Kisan India
राजस्थान की अदालतों पर बढ़ा बोझ, 25.56 लाख से ज्यादा मामले लंबित
राजस्थान के जिला और अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित मामलों की संख्या बढ़कर 25.56 लाख से अधिक हो गई है. इनमें बड़ी संख्या आपराधिक मामलों की है, जिससे न्याय प्रक्रिया पर दबाव साफ नजर आता है. केंद्र सरकार ने बताया कि राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा केस लंबित हैं, जहां मेट्रो कोर्ट में ही करीब एक चौथाई मामले दर्ज हैं. सरकार का कहना है कि न्यायिक पदों की नियुक्ति राज्य सरकार और उच्च न्यायालय की जिम्मेदारी है, जबकि ई-कोर्ट्स और डिजिटल सुविधाओं के जरिए मामलों के निपटारे की कोशिशें जारी हैं.
-
Posted By: Kisan India
27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर आज फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, पिछली तारीख की गैरहाजिरी पर नजर
मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण से जुड़े मामलों पर आज एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने की संभावना है. पिछली सुनवाई के दौरान सरकारी वकीलों की मौजूदगी को लेकर विवाद सामने आया था, जिस पर सरकार और ओबीसी वर्ग के वकीलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप हुए थे. ओबीसी वर्ग का कहना है कि आरक्षण लागू करने में अनावश्यक देरी हो रही है, जबकि सरकार ने साफ किया है कि वह 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. आज की सुनवाई में सभी की नजरें कोर्ट के रुख पर टिकी रहेंगी.
-
Posted By: Kisan India
जून से एल नीनो के संकेत, मौसम में बड़े बदलाव की आशंका
दुनिया के मौसम को प्रभावित करने वाला ला नीना अब धीरे-धीरे कमजोर होता जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग के अनुसार प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान अब सामान्य स्थिति के करीब पहुंच गया है. कुछ मौसम मॉडल जून के बाद एल नीनो बनने के संकेत दे रहे हैं, हालांकि इसे लेकर अभी पूरी तरह पक्की भविष्यवाणी करना जल्दबाजी होगी. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले महीनों में हालात बदल सकते हैं और अगर एल नीनो सक्रिय हुआ तो भारत समेत एशिया में बारिश कम और सूखे जैसी स्थिति बन सकती है. फिलहाल मौसम पर लगातार नजर रखी जा रही है.
-
Posted By: Kisan India
रुद्रप्रयाग में गुलदार का आतंक, 5 साल के बच्चे को उठा ले गया; 8 स्कूलों में दो दिन की छुट्टी
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के सिंद्रवाणी क्षेत्र में गुलदार के हमले से दहशत फैल गई है. मंगलवार को एक पांच साल का बच्चा अपनी मां के साथ घर के आंगन में था, तभी अचानक गुलदार ने झपट्टा मारकर बच्चे को खींच लिया और जंगल की ओर भाग गया. घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने इलाके के आठ स्कूलों और आसपास के आंगनबाड़ी केंद्रों में 4 और 5 फरवरी को अवकाश घोषित कर दिया है. बच्चे की तलाश के लिए ग्रामीण और प्रशासन की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, जबकि पूरे क्षेत्र में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है.
-
Posted By: Kisan India
होली-दिवाली पर दिल्ली वालों को बड़ी राहत, मुफ्त गैस सिलेंडर के बदले खाते में आएंगे 853 रुपये
दिल्ली सरकार ने त्योहारों से पहले आम लोगों को बड़ी राहत देने का फैसला लिया है. होली और दिवाली के मौके पर राशन कार्ड धारक परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर के बराबर 853 रुपये की मदद दी जाएगी. यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी. सरकार का कहना है कि इस योजना से महंगाई का बोझ कम होगा और गरीब व निम्न मध्यम वर्ग के परिवारों को त्योहार मनाने में आसानी मिलेगी.
-
Posted By: Kisan India
यूपी के शिक्षकों को राहत, छुट्टी के दिन जबरन स्कूल बुलाने पर लगेगी रोक
उत्तर प्रदेश में माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए बड़ी राहत का फैसला लिया गया है. शासन ने साफ किया है कि अब छुट्टी के दिन शिक्षकों को जबरन स्कूल या ड्यूटी के लिए नहीं बुलाया जा सकेगा. इस संबंध में जल्द ही स्पष्ट और कड़े निर्देश जारी किए जाएंगे. शिकायतें मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने डीआईओएस को पत्र भेजकर नाराजगी जताई है. नए नियमों के तहत छुट्टी के दिन किसी शिक्षक को बुलाने से पहले उच्च अधिकारियों से अनुमति लेना जरूरी होगा, ताकि शिक्षकों को अनावश्यक परेशानी न हो.
-
Posted By: Kisan India
ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, कलेक्टर रुचिका चौहान खेतों में पहुंचीं; सर्वे के आदेश
ग्वालियर जिले के भितरवार इलाके में हुई भारी ओलावृष्टि के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है. फसलों को हुए नुकसान की जानकारी मिलते ही कलेक्टर रुचिका चौहान सिकरौदा और बड़की सराय गांव पहुंचीं और खेतों में जाकर हालात का जायजा लिया. उन्होंने किसानों से सीधे बात की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रभावित किसानों का तुरंत और निष्पक्ष सर्वे किया जाए. कलेक्टर ने साफ कहा कि कोई भी पात्र किसान मुआवजे से वंचित नहीं रहना चाहिए. लापरवाही बरतने पर बड़की सराय के पटवारी संजय शर्मा को निलंबित कर दिया गया है. प्रशासन के अनुसार भितरवार क्षेत्र के 10 से 11 गांव ओलावृष्टि से प्रभावित हुए हैं और नुकसान का आकलन जारी है.
-
Posted By: Kisan India
राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में हंगामा, 8 सांसद पूरे बजट सत्र से निलंबित
लोकसभा में मंगलवार को भारी हंगामे के बाद कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष को सदन में बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है. हंगामे के दौरान कुछ सांसद वेल में पहुंच गए और स्पीकर के आसन की ओर कागज उछाले गए. इसके बाद पीठासीन सभापति दिलीप सैकिया ने कार्रवाई करते हुए सात कांग्रेस और एक सीपीएम सांसद को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित करने की घोषणा की. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि संसदीय मर्यादा तोड़ने वाले सांसदों पर नियमों के तहत यह कार्रवाई जरूरी थी.
-
Posted By: Kisan India
चीनी का स्टॉक घटा, मिलों की बढ़ी चिंता; यूपी से आ रहे हैं कमजोर उत्पादन के संकेत
देश में चीनी का भंडार इस बार चौंकाने वाली स्थिति में पहुंच गया है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक 31 जनवरी तक चीनी का स्टॉक पिछले साल की तुलना में करीब 11 प्रतिशत कम हो गया है, जबकि इसी दौरान उत्पादन बढ़ा और खपत घटी है. उद्योग से जुड़े जानकारों का कहना है कि उत्तर प्रदेश से मिल रहे कमजोर आंकड़े इसकी बड़ी वजह हो सकते हैं. यूपी में गन्ने की पेराई और चीनी रिकवरी दर दोनों उम्मीद से कम बताई जा रही हैं, जिससे आने वाले समय में मिलों की परेशानी और बढ़ सकती है.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली में धुंध का असर, अक्षरधाम इलाके में AQI ‘बहुत खराब’ स्तर पर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह से धुंध की मोटी परत देखने को मिल रही है. अक्षरधाम इलाके के आसपास दृश्यता कम हो गई है और हवा की गुणवत्ता भी बिगड़ गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार इस क्षेत्र में AQI 360 दर्ज किया गया है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. खराब हवा के कारण लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है, ऐसे में बुजुर्गों और बच्चों को बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
-
Posted By: Kisan India
यूपी में आज से मौसम साफ, लेकिन तापमान गिरेगा; सुबह घने कोहरे के आसार
पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद बुधवार से उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क हो गया है. बारिश थमने के साथ ही ठंडी हवाओं और विकिरणीय शीतलन के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है. इसके साथ ही सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं. राजधानी लखनऊ में भी बुधवार सुबह मध्यम से घना कोहरा पड़ सकता है. हालांकि 5 फरवरी के बाद हवा की रफ्तार बढ़ने से कोहरे की तीव्रता धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद जताई गई है.
-
Posted By: Kisan India
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के आसार, मौसम ने ली हल्की करवट
जम्मू-कश्मीर में मौसम एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है. मंगलवार को प्रदेश में दिन और रात के तापमान में हल्का सुधार दर्ज किया गया है. राजधानी श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में तापमान माइनस 5.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया.
मौसम विभाग के अनुसार इस समय जम्मू-कश्मीर में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इसके चलते कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं. पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि निचले इलाकों में बारिश हो सकती है.
-
Posted By: Kisan India
अमेरिका से व्यापार बातचीत में जीएम फसलों पर भारत अडिग, सेब और ड्राई फ्रूट्स पर दिखा लचीलापन
भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता में सरकार ने साफ कर दिया है कि जीएम सोयाबीन और मक्का जैसे संवेदनशील मुद्दों पर कोई समझौता नहीं होगा. अधिकारियों का कहना है कि खेती, पर्यावरण और लोगों की सेहत से जुड़े मामलों में भारत अपनी नीति से पीछे नहीं हटेगा. हालांकि, सेब और कुछ ड्राई फ्रूट्स के आयात पर सीमित राहत देने पर विचार किया जा रहा है, ताकि व्यापार संतुलन बना रहे और बाजार की जरूरतें भी पूरी हों.
-
Posted By: Kisan India
दक्षिण भारत में भी बदलेगा मौसम, केरल-तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट
उत्तर भारत के साथ-साथ अब दक्षिण भारत में भी मौसम करवट लेने लगा है. मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में बारिश का अलर्ट जारी किया है. अरब सागर के ऊपर बने मौसम सिस्टम के कारण इन इलाकों में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. वहीं IMD ने बताया है कि 5 फरवरी तक देश के कई राज्यों में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और पहाड़ी क्षेत्रों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम होने की आशंका है. 6 और 7 फरवरी को उत्तर भारत में फिर से बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी बढ़ सकती है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
-
Posted By: Kisan India
यूपी में आज मौसम रहेगा साफ, लेकिन 23 जिलों में घना कोहरा बढ़ाएगा परेशानी
उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. आसमान अधिकतर साफ रहेगा, लेकिन नमी के कारण सुबह और रात के समय कई जिलों में घना कोहरा छा सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 23 जिलों में कोहरे का असर ज्यादा रहेगा, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है. दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंड से खास राहत नहीं मिलेगी, क्योंकि पछुआ हवाएं ठंडक बढ़ा देंगी. अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात में कोहरा बना रहने की संभावना है.
-
Posted By: Kisan India
लांबासिंगी में बड़े पैमाने पर केसर की खेती की तैयारी, आंध्र प्रदेश सरकार का फोकस प्राकृतिक खेती पर
आंध्र प्रदेश सरकार ने लांबासिंगी में बड़े स्तर पर केसर की खेती शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस योजना पर जल्द काम शुरू किया जाए, ताकि किसानों को नई और अधिक कमाई देने वाली फसल का विकल्प मिल सके. ठंडे मौसम के लिए मशहूर लांबासिंगी को केसर की खेती के लिए उपयुक्त माना जा रहा है. सरकार का कहना है कि इस पहल से स्थानीय किसानों, खासकर आदिवासी समुदायों की आमदनी बढ़ेगी और राज्य में प्राकृतिक खेती को भी मजबूती मिलेगी.