Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Todays Top News List: पॉलीहाउस सब्सिडी पेमेंट के लिए डिजिटल सेवा शुरू, 5 राज्यों के चुनाव नतीजों के अपडेट देखें, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: विदेश मंत्रालय ने इस वर्ष की कैलाश मानसरोवर यात्रा का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है. इस बार यात्रा की शुरुआत 30 जून से होगी. कार्यक्रम के अनुसार 4 जुलाई को दिल्ली से पहला दल रवाना होगा, जो 5 जुलाई को पिथौरागढ़ जिले के धारचूला स्थित आधार शिविर पहुंचेगा. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
भाजपा पार्टी मुख्यालय पहुंचे जेपी नड्डा, पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
दिल्ली | केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा भाजपा के पार्टी मुख्यालय पहुंचे. पार्टी ने असम चुनावों में बड़ी जीत हासिल की है और अभी पश्चिम बंगाल में 204 सीटों पर आगे चल रही है, जो बहुमत के आंकड़े से काफी आगे है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
केरल का फैसला एक नए दौर की शुरुआत है: VD सतीशन
तिरुवनंतपुरम: (4 मई) विपक्ष के नेता V D सतीशन ने सोमवार को कहा कि केरल विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF की ज़बरदस्त जीत ने भौगोलिक सीमाओं, जाति और धर्म से परे लोगों के समर्थन को दिखाया है, और राज्य में एक "नए दौर" की शुरुआत की है.
यहाँ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, सतीशन - जो 9 अप्रैल के चुनावों में UDF के प्रचार का मुख्य चेहरा थे - ने इस जीत का श्रेय "टीम UDF" को दिया और कहा कि यह जनादेश मोर्चे के लगातार धर्मनिरपेक्ष रुख की पहचान है.
"लोगों ने भौगोलिक सीमाओं और धर्म व जाति के भेदों से ऊपर उठकर हमें वोट दिया. यहां तक कि वे लोग भी जो सालों से CPI(M) को वोट देते आ रहे थे, और उसके हमदर्द थे, उन्होंने भी हमारी जीत की कामना की। यही वजह है कि इस बार मार्क्सवादी पार्टी के पारंपरिक गढ़ भी ढह गए," उन्होंने कहा.
-
Posted By: Isha Gupta
देश की राजनीति में बड़ा उलटफेर! बंगाल में BJP इतिहास रचने को तैयार, दक्षिण में भी बदला खेल
ताजा चुनावी रुझानों में देशभर में बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिल रहा है. पश्चिम बंगाल में BJP ऐतिहासिक बढ़त की ओर बढ़ रही है, जबकि असम में पार्टी के नेतृत्व वाला NDA फिर से सरकार बनाता दिख रहा है.
तमिलनाडु में विजय की पार्टी ने भी मजबूत प्रदर्शन कर राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं. वहीं केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF बहुमत की ओर बढ़ रहा है.
पूरे देश में इन रुझानों के बाद राजनीतिक माहौल बेहद गर्म हो गया है और बड़े बदलाव की तस्वीर साफ दिख रही है.
-
Posted By: Isha Gupta
असम में जीत के बाद बड़ा बयान! BJP अध्यक्ष दिलीप सैकिया बोले, “जिम्मेदारी बढ़ी, विकास पर रहेगा फोकस”
असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद राज्य अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अब जिम्मेदारी और बढ़ गई है और पार्टी विकास कार्यों पर पूरी तरह फोकस करेगी. चुनावी नतीजों के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह है और नेतृत्व का कहना है कि सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए तेजी से काम करेगी.
-
Posted By: Isha Gupta
तमिलनाडु में बड़ा राजनीतिक उलटफेर! CM स्टालिन को हराकर TVK उम्मीदवार वी.एस. बाबू की जीत
चेन्नई के कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र में बड़ा चुनावी झटका देखने को मिला है. तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के उम्मीदवार विजय के प्रत्याशी वी.एस. बाबू ने विजयी प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया है. उन्होंने मौजूदा मुख्यमंत्री स्टालिन को हराकर जीत दर्ज की है. यह नतीजा राज्य की राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है. लोयोला कॉलेज काउंटिंग सेंटर में समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है और पूरे क्षेत्र में उत्साह देखा जा रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
असम में NDA की बड़ी जीत! सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन, जश्न का माहौल
गुवाहाटी में उस समय जश्न का माहौल बन गया जब असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जीत का संकेत (victory sign) दिखाया. बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA ने असम चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है. नतीजों के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और जगह-जगह जश्न मनाया गया. राज्य में राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह बदलती नजर आ रही है.
-
Posted By: Isha Gupta
बीजेपी की जीत पर धामी का बड़ा बयान! “गंगोत्री से गंगा सागर तक लहरा रहा भगवा”
देहरादून में आयोजित एक जश्न कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी की चुनावी बढ़त पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि असम में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है और बंगाल में भी पार्टी की मजबूत लहर दिख रही है.
धामी ने दावा किया कि आज पूरे देश में “भगवा” का प्रभाव दिखाई दे रहा है, गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक. उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
कृषि मंत्री ने डिजिटल भुगतान प्रणाली की अनुदान वितरण प्रक्रिया शुरू की
उत्तराखंड सरकार के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नाबार्ड पॉलीहाउस योजना के अंतर्गत डिजिटल भुगतान प्रणाली- सीबीडीसी के माध्यम से अनुदान वितरण प्रक्रिया का शुभारम्भ किया. पॉलीहाउस स्थापना योजना में किसानों को शत-प्रतिशत पारदर्शिता के साथ लाभान्वित करने के लिए यह प्रणाली लागू की गई है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पद्म विभूषण पद्म भूषण एवं पदमश्री पुरुस्कारों के लिए 31 मई तक आवेदन आमंत्रित
भारत सरकार द्वारा वर्ष 2027 में प्रदान किए जाने वाले पद्म विभूषण पद्म भूषण एवं पदमश्री पुरुस्कारों के लिए 31 मई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन या नामांकन केवल ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर जमा किए जा सकते हैं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
यूपी कैबिनेट में 29 प्रस्तावों को मंजूरी, कृषि भूमि मुआवजे पर नई नीति को मंजूरी
मंत्री एके शर्मा ने बताया कि ऊर्जा मंत्रालय के तीन प्रस्ताव पास हुए हैं. हाईटेंशन लाइनों के बड़े-बड़े टॉवर से किसानों की भूमि प्रभावित होती है, उसके मुआवजे के लिए नई नीति बनाई गई है. पहले कोई मुआवजा नहीं मिलता था. 2018 में पहली बार नीति बनाई गई थी. जो टावर होते हैं उनके नीचे की पूरी जमीन और उसके एक मीटर की जमीन का दोगुना मुआवजा दिया जाएगा. जबकि तार खींचने की जगह का 30 प्रतिशत मुआवजा दिया जाएगा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
भरतपुर में बनेगा बायोलॉजिकल पार्क, मंजूरी के लिए केंद्रीय प्राधिकरण को भेजी रिपोर्ट
भरतपुर, 4 मई। देश-विदेश से भरतपुर के केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान घना में पक्षियों को निहारने आने वाले पर्यटकों को जल्द ही बंध बारैठा स्थित प्रस्तावित बायोलॉजिकल पार्क में भी भ्रमण करने का अवसर मिलेगा. यहां पर्यटक शेर, बाघ, तेंदुआ, बिग कैट्स सहित जिराफ, जेब्रा, हिप्पो, राइनो जैसी बड़े स्तनधारी वन्य जीव भी नजदीक से देख सकेंगे. इसके साथ ही पर्यटकों को संरक्षण व्यवहार और पर्यावरण के महत्व को समझने का मौका मिलेगा.
गौरतलब है कि प्रस्तावित बायोलॉजिकल पार्क की प्रोजेक्ट रिपोर्ट केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को भेजी जा चुकी हैं. वहां से मंजूरी मिलने के बाद बायोलॉजिकल पार्क शुरू करने पर कार्य शुरू होगा. डीएफओ चेतन कुमार ने बताया कि करीब 40 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होने वाले बायोलॉजिकल पार्क में साठ प्रजातियों के पशुओं का घर बनाया जाएगा. इसमें अधिकांश स्थानीय प्रजाति के पशु होंगे. इससे क्षेत्रीय जैव विविधता के संरक्षण को मजबूती मिलेगी.
साथ ही करीब 25 प्रतिशत विदेशी प्रजातियों को भी शामिल किया गया है. इसके अलावा यहां घायल, भटके और संकटग्रस्त वन्य जीवों के उपचार और पुनर्वास की भी व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने बताया कि वन्यजीवों को लाने के लिए देश के विभिन्न चिड़ियाघरों के साथ आदान-प्रदान किया जाएगा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई जोरहाट सीट से हार गए - चुनाव आयोग
असम चुनाव: चुनाव आयोग के अनुसार कांग्रेस MP गौरव गोगोई जोरहाट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता हितेंद्र नाथ गोस्वामी से हार गए.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
क्रिकेट भारत और जमैका को 'रन, सम्मान और दोस्ती' के रिश्तों में बांधता है: जयशंकर
किंग्स्टन: (4 मई) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि क्रिकेट भारत और जमैका के बीच एक पुल का काम करता है, जो एक ऐसे रिश्ते को बढ़ावा देता है जो "रन, सम्मान और दोस्ती" से लिखा गया है. उन्होंने कैरिबियन देश को नई दिल्ली की ओर से उपहार में दिया गया एक डिजिटल स्कोरबोर्ड समर्पित किया.
रविवार को जमैका की राजधानी किंग्स्टन में मशहूर सबीना पार्क क्रिकेट स्टेडियम में स्कोरबोर्ड के अनावरण के मौके पर बोलते हुए, जयशंकर ने खेलों, विशेष रूप से क्रिकेट की एकता लाने वाली भूमिका पर ज़ोर दिया. उन्होंने कहा कि भारत में एक अरब से ज़्यादा लोग क्रिकेट को पूरे जुनून के साथ देखते हैं.
उन्होंने कहा, "खेल साझा अनुभव बनाकर और आपसी सम्मान को बढ़ावा देकर देशों को एक साथ लाते हैं। और क्रिकेट का, विशेष रूप से, भारत और जमैका के लिए एक खास मतलब है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान
उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले 4 दिन मौसम पूर्वानुमान IMD ने जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद और हिमाचल प्रदेश में 4 से 6 मई के दौरान और उत्तराखंड में 4 से 8 मई के दौरान छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी के साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटे की गति तक) चलने की संभावना है.
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 5 और 6 मई तथा 10 मई को तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 और 6 मई को तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 और 7 मई को छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्तर पर गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.
पश्चिमी राजस्थान में 4 से 7 मई तथा पूर्वी राजस्थान में 4 से 8 मई के दौरान छिटपुट से लेकर छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा की गति तक) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
स्वास्थ्य सुविधाओं में आग की घटनाओं से निपटने के लिए सरकार ने गाइडलाइंस अपडेट कीं
नई दिल्ली: (4 मई) अस्पतालों में ज़्यादा बिजली के लोड और ऑक्सीजन से भरे माहौल की वजह से आग लगने का खतरा बना रहता है. इसे देखते हुए सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. इन गाइडलाइंस में इमरजेंसी के दौरान मरीज़ों की सुरक्षा और गंभीर रूप से बीमार या चल-फिर न सकने वाले मरीज़ों की ज़रूरतों के हिसाब से उन्हें अलग-अलग चरणों में सुरक्षित बाहर निकालने की रणनीतियों पर खास ज़ोर दिया गया है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 'स्वास्थ्य सुविधाओं में आग और जीवन सुरक्षा पर राष्ट्रीय गाइडलाइंस (2026)' अस्पतालों में आग से सुरक्षा की तैयारियों को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.
इन गाइडलाइंस में मरीज़ों को सुरक्षित बाहर निकालने की योजना का दायरा बढ़ाया गया है। इसके तहत, ज़्यादा जोखिम वाले ग्रुप—जिनमें ICU, NICU (नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई), PICU (बच्चों की गहन चिकित्सा इकाई) और ऑपरेशन थिएटर में भर्ती मरीज़ शामिल हैं—के लिए खास प्रोटोकॉल बनाए गए हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
अरब सागर से गंगा सागर तक खिला कमल! BJP की जीत पर यूपी डिप्टी CM का बड़ा बयान
लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बीजेपी की चुनावी बढ़त पर जोरदार प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के सपने आज पूरे होते दिख रहे हैं और “कमल” अरब सागर से लेकर गंगा सागर तक खिल गया है.
उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पार्टी को पश्चिम बंगाल में सफलता मिली है, असम में तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार सरकार बन रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि तमिलनाडु और केरल में भी जल्द बीजेपी का विस्तार होगा. विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने सपा और अन्य दलों पर भी निशाना साधा.
-
Posted By: Isha Gupta
नोएडा में आग का तांडव! सेक्टर 4 की इमारत में लगी भीषण आग
नोएडा के सेक्टर 4 में एक निजी इमारत में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई हैं. फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है. घटना के कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
IMD की भारी बारिश की चेतावनी के बीच CM योगी ने जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए
लखनऊ: (4 मई) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ज़िला अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे राज्य की राजधानी लखनऊ समेत कई ज़िलों में भारी बारिश और तूफ़ान की आशंका को देखते हुए हाई अलर्ट पर रहें.
आपदा प्रबंधन के लिए एक सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान करते हुए, मुख्यमंत्री ने ज़िलाधिकारियों (DM) को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि प्रभावित नागरिकों तक राहत तुरंत पहुँचे और खराब मौसम का प्रभाव कम से कम हो.
CM की यह टिप्पणी तब आई जब भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में तूफ़ान और भारी बारिश के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया. 'रेड अलर्ट' बेहद खतरनाक मौसम की स्थितियों का संकेत होता है, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान होने की आशंका होती है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
भाजपा नेता ए. नमस्सिवायम मन्नादीपेट सीट से जीते, बोले- NDA पुडुचेरी में सरकार बनाएगी
पुडुचेरी चुनाव | भाजपा नेता ए. नमस्सिवायम ने मन्नादीपेट विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की उन्होंने कहा, "हम मन्नादीपेट विधानसभा क्षेत्र में लगातार काम कर रहे थे और इसी वजह से हमें इतनी बड़ी जीत मिली है. NDA पुडुचेरी में सरकार बनाएगी. पुडुचेरी के लोग बहुत खुश हैं. NDA पार्टी के नेता (सरकार बनने के बाद पोर्टफोलियो बांटने पर) फैसला करेंगे."
-
Posted By: रिजवान नूर खान
हम हिमाचल प्रदेश को ग्रीन हिमाचल प्रदेश के दृष्टिकोण से आगे बढ़ा रहे- सुखविंदर सिंह सुक्खू
शिमला(हिमाचल प्रदेश): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "आज शिमला में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां पूरी तरह इलेक्ट्रिक कर दी गई हैं. हमारा प्रयास है कि इलेक्ट्रिक की तरफ जाकर प्रदेश के पर्यावरण को बचाया जा सके और खर्चे को भी कम किया जा सके. हम हिमाचल प्रदेश को ग्रीन हिमाचल प्रदेश के दृष्टिकोण से आगे बढ़ा रहे हैं."
-
Posted By: रिजवान नूर खान
आसनसोल उत्तर सीट पर बंगाल के मंत्री मोलोय घटक 16,000 से ज्यादा वोटों से आगे
कोलकाता: (4 मई) चुनाव आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मंत्री और TMC के कद्दावर नेता मोलोय घटक, पश्चिम बर्धमान ज़िले की आसनसोल उत्तर सीट पर अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी BJP के कृष्णेंदु मुखर्जी से 16,525 वोटों से आगे चल रहे थे. राज्य के श्रम मंत्री घटक को 59,916 वोट मिले, जबकि मुखर्जी को वोटों की गिनती के सात राउंड पूरे होने के बाद 43,391 वोट मिले; अभी सात राउंड की गिनती बाकी है. CPI के अखिलेश कुमार सिंह 2,198 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थे.
-
Posted By: Isha Gupta
BJP HQ में जश्न का मीठा स्वाद! रसगुल्ला-पोहा के साथ NDA की जीत का सेलिब्रेशन
दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर माहौल पूरी तरह जश्न में डूबा नजर आया, जहां पार्टी नेताओं ने 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में बीजेपी-NDA के शानदार प्रदर्शन का उत्सव मनाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रसगुल्ला और पोहा का स्वाद लेते हुए जीत की खुशी साझा की. पूरे परिसर में उत्साह, ढोल-नगाड़े और जश्न का माहौल देखने को मिला.
-
Posted By: Isha Gupta
तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर! TVK की जोरदार बढ़त, विजय को लेकर पिता ने किया बड़ा दावा
चेन्नई में सियासी माहौल गरम है, जहां तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) 234 में से 110 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. पार्टी प्रमुख विजय के प्रदर्शन पर उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि विजय निश्चित रूप से तमिलनाडु में बड़ा बदलाव लाएंगे. इस बढ़त के बाद राज्य की राजनीति में नया मोड़ देखने को मिल रहा है और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है.
-
Posted By: Isha Gupta
बंगाल में 186 सीटों के साथ BJP आगे! ‘झालमुरी’ के साथ कोलकाता में जश्न का नजारा वायरल
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल रहा है. कोलकाता में बीजेपी की महिला कार्यकर्ता पेपर कोन में ‘झालमुरी’ लेकर सड़कों पर जश्न मनाती नजर आईं और ‘झाल लगेछे’ गाना गाकर माहौल को और रंगीन बना दिया. 293 सीटों में से बीजेपी 186 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. इस शानदार बढ़त के बाद राज्य में जश्न का माहौल चरम पर पहुंच गया है और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है.
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | Kolkata: Women workers of the BJP carry paper cones of 'jhalmuri' and sing 'jhal legeche' as they celebrate party's performance in the state elections.
Of the 293 seats, the party is leading on 186 as of now. pic.twitter.com/q6BYkhdqDm
— ANI (@ANI) May 4, 2026
-
Posted By: Isha Gupta
बिहार में बड़ा ब्रिज हादसा! विक्रमशिला सेतु का स्लैब गिरा, जांच के आदेश तेज
बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर बड़ा हादसा हुआ है, जहां एक स्लैब नदी में गिर गया. बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) के CMD डॉ. चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत आवागमन रोककर स्थिति संभाली.
अधिकारियों के मुताबिक, पुल की देखरेख की जिम्मेदारी NH डिवीजन RCD की थी. लापरवाही सामने आने पर भागलपुर के संबंधित अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है. सरकार ने IIT पटना की टीम को जांच के लिए बुलाया है और लोगों के लिए वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था पर काम शुरू कर दिया गया है.
-
Posted By: Isha Gupta
बंगाल काउंटिंग के बीच हिंसा! आसनसोल में बवाल, कुर्सियां-गाड़ियां तोड़ी गईं
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में काउंटिंग के दौरान तनाव बढ़ गया, जब आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज के पास झड़प हो गई. इस दौरान कुर्सियों और वाहनों में तोड़फोड़ की खबर सामने आई है. मौके पर सुरक्षा बल तैनात हैं और स्थिति को काबू में करने की कोशिश जारी है. घटना को लेकर अभी और जानकारी का इंतजार है.
#WATCH | Asansol, West Bengal: Chairs, vehicles were vandalised as a scuffle broke out near the counting centre at Asansol Engineering College
Security personnel are present at the scene. More details are awaited. pic.twitter.com/ZPmM6icY2A
— ANI (@ANI) May 4, 2026
-
Posted By: Isha Gupta
बंगाल चुनाव 2026 में हाई वोल्टेज ड्रामा! CM ममता के घर के बाहर गूंजा ‘जय श्री राम’ का नारा
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के बीच कोलकाता में सियासी माहौल गरमा गया है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के बाहर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए. इस दौरान इलाके में भारी सुरक्षा तैनात रही. चुनावी नतीजों और बढ़ती राजनीतिक तनातनी के बीच यह घटनाक्रम राज्य की राजनीति में बढ़ते टकराव का संकेत दे रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
आज BJP HQ में बड़ा जश्न! PM मोदी की एंट्री से बढ़ेगा सियासी तापमान
प्रधानमंत्री मोदी आज दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां पार्टी चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी प्रदर्शन का जश्न मनाएगी. जीत के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और मुख्यालय पर बड़ी भीड़ जुटने की उम्मीद है. पीएम मोदी की मौजूदगी इस जश्न को और खास बनाएगी, साथ ही उनके संबोधन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
बंगाल में बड़ा उलटफेर! 173 सीटों के साथ BJP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, कोलकाता में जश्न
कोलकाता में बीजेपी दफ्तर के बाहर जश्न देखने को मिल रहा है, क्योंकि पार्टी ने राज्य में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, बीजेपी 173 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है और जीत का जश्न जोरों पर है, जिससे बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव साफ नजर आ रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
केरल में सत्ता पलट! कांग्रेस की धमाकेदार जीत, 71 सीटों का आंकड़ा पार कर बहुमत हासिल
केरल विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने 71 सीटों का आंकड़ा पार कर बहुमत हासिल कर लिया है. तिरुवनंतपुरम स्थित पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल है. पार्टी के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ, विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन, सांसद शशि थरूर और के. सुरेश, साथ ही नेता रमेश चेन्निथला ने केक काटकर जीत का जश्न मनाया. समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा ट्विस्ट! आरोपी दानिश ने कोर्ट में उठाया ऐसा कदम कि मच गया हड़कंप
दिल्ली हाई कोर्ट ने 2025 के दिल्ली ब्लास्ट केस में आरोपी जासिर बिलाल वानी उर्फ दानिश की याचिकाओं पर NIA को नोटिस जारी किया है. सुनवाई 23 जुलाई को होगी. जासिर ने फरवरी 2026 में स्पेशल NIA कोर्ट द्वारा 90 दिनों से ज्यादा जांच अवधि बढ़ाने को चुनौती दी है. साथ ही उसने अपनी डिफॉल्ट बेल खारिज किए जाने के फैसले को भी कोर्ट में चैलेंज किया है. उसकी जमानत याचिका पहले ही पटियाला हाउस कोर्ट से खारिज हो चुकी है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
बंगाल में हुमायूं कबीर नओदा सीट से 8069 वोटों से आगे
चुनाव आयोग के अनुसार, आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर अभी मुर्शिदाबाद जिले की नओदा सीट से 8069 से ज़्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
असम विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी 91 सीटों पर आगे चल रही है
असम विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी 91 सीटों पर आगे चल रही है और उसने विपक्ष पर बड़ी बढ़त बना ली है. 126 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस सिर्फ 28 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है. बहुमत के लिए जरूरी 64 सीटों का आंकड़ा बीजेपी ने आसानी से पार कर लिया है और अब वह ‘सुपर मेजॉरिटी’ की ओर बढ़ रही है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में यह बीजेपी की लगातार तीसरी और अब तक की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है. माना जा रहा है कि जनता ने विकास और सुरक्षा के मुद्दों पर बीजेपी को मजबूत समर्थन दिया है. गुवाहाटी में कार्यकर्ताओं ने जश्न शुरू कर दिया है और इसे ‘विकास की जीत’ बताया जा रहा है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पार्टी को विश्वास है कि वह असम में तीसरी बार सरकार बनाएगी- दिलीप सैकिया
असम बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा कि यह जनता का आशीर्वाद है और पार्टी को विश्वास है कि वह असम में तीसरी बार सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि असम की जनता ने उन्हें ऐतिहासिक जनादेश दिया है और वे आगे के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में भी बीजेपी की सरकार बनने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि शुरुआती रुझानों में पार्टी आगे चल रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
भवानीपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी बोले- राज्य में भाजपा की सरकार बनने जा रही है
पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम व भवानीपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने जा रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
भवानीपुर सीट से सुवेंदु अधिकारी आगे, ममता बनर्जी दूसरे नंबर पर
दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा कैंडिडेट सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर असेंबली सीट से 1558 वोटों से आगे चल रहे हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC कैंडिडेट ममता बनर्जी दूसरे नंबर पर हैं. मतगणना जारी है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके को 45 सीटों पर बढ़त
तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में शुरुआती रुझान काफी दिलचस्प हैं. यहां एक्टर विजय की पार्टी टीवीके 45 सीटों पर बढ़त बनाकर पहले स्थान पर चल रही है. वहीं एडीएमके 41 सीटों पर आगे रहकर कड़ी टक्कर दे रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
लखनऊ में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, अगले 3 दिनों तक अलर्ट जारी
राजधानी लखनऊ में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. सुबह करीब 8:20 बजे अचानक मौसम बदल गया और पूरा शहर घने बादलों से ढक गया. कुछ ही मिनटों में तेज हवा के साथ भारी बारिश शुरू हो गई, जिससे सुबह 9 बजे तक अंधेरा जैसा माहौल बन गया और दिन में ही रात जैसा नजारा दिखा. मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. आज लखनऊ में तापमान 23 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. रविवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.1 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रहा और नमी 56 से 63 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच मुकाबला और कड़ा हो गया है
पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच मुकाबला और कड़ा हो गया है, लेकिन अब दोनों के बीच अंतर बढ़ता दिख रहा है. बीजेपी 129 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि टीएमसी 109 सीटों पर आगे चल रही है. इसके अलावा अन्य उम्मीदवार 3 सीटों पर बढ़त में हैं और लेफ्ट का उम्मीदवार 1 सीट पर आगे है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
तमिलनाडु में टीवीके 20 सीटों पर आगे चल रही है
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके ने सभी को चौंकाते हुए सबसे बड़ी पार्टी के रूप में आगे बढ़त बना ली है, जबकि सत्ताधारी डीएमके पीछे चल रही है. इस तरह टीवीके राज्य में मजबूत प्रदर्शन करती दिख रही है. चुनाव आयोग (ECI) के अब तक के 60 सीटों के रुझानों में टीवीके 20 सीटों पर आगे चल रही है और धीरे-धीरे अपनी बढ़त बढ़ा रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
असम में 66 सीटों पर आगे चल रही है बीजेपी, शुरुआती रुझानों में बहुमत के आंकड़े को पार किया
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
नतीजे हमारे पक्ष में आएंगे और पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार का गठन होगा- BJP
भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा कि नतीजे हमारे पक्ष में आएंगे और पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार का गठन होगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
किसानों को प्रति हेक्टेयर 17,500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी- मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां
कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि किसानों को प्रति हेक्टेयर 17,500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी. इसमें से 4,500 रुपये ब्लॉक कृषि कार्यालय में इनपुट बिल जमा करने पर मिलेंगे. बाकी 13,000 रुपये दो किस्तों में दिए जाएंगे, लेकिन इसके लिए फसल की जियो-टैगिंग के साथ अनिवार्य सत्यापन पूरा करना जरूरी होगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पंजाब में 16 जिलों में किसान करेंगे मक्के की खेती, मिलेगी सब्सिडी
पंजाब सरकार ने 2026-27 सीजन में अपनी खरीफ मक्का विविधीकरण योजना को 6 जिलों से बढ़ाकर 16 जिलों तक फैलाने का फैसला किया है. इसके तहत किसानों को प्रति हेक्टेयर 17,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. इस कदम का उद्देश्य किसानों को ज्यादा पानी खर्च करने वाली धान की खेती से हटाकर मक्का जैसी फसलों की ओर बढ़ावा देना है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
बंगाल में ऐसी सरकार आएगी जो सनातन धर्म के हित में काम करेगी- सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा की और उन्हें विश्वास है कि भगवान उनके साथ हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल में ऐसी सरकार आएगी जो सनातन धर्म के हित में काम करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि पहले यूपी और बिहार में भी जंगलराज जैसी स्थिति थी, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद वहां हालात सुधरे. उनके अनुसार अब बंगाल में भी बदलाव होने जा रहा है और भाजपा सरकार बनने वाली है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
असम में 126 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू
असम में 126 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. 126 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हुई.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
यूपी से गेहूं आने के मामले की जांच के लिए एक खास टीम बनाई गई
डिप्टी कमिश्नर डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने करनाल की मंडियों में प्रतिबंध के बावजूद यूपी से गेहूं आने के मामले की जांच के लिए एक खास टीम बनाई है. इस टीम का नेतृत्व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राहुल रैया कर रहे हैं. जांच का मकसद यह पता लगाना है कि बिना रजिस्ट्रेशन वाले किसानों का गेहूं सिस्टम में कैसे पहुंचा और क्या इसमें व्यापारियों और स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत थी, जिन्होंने बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और गेट पास जैसे नियमों को दरकिनार किया.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
करनाल में गेहूं घोटाले का शक, अधिकारी सख्त
हरियाणा के करनाल जिले में पिछले खरीफ सीजन में हुए कथित धान खरीद घोटाले के बाद अब रबी सीजन में गेहूं की खरीद भी जिला प्रशासन के शक के घेरे में आ गई है. आशंका है कि उत्तर प्रदेश से गेहूं लाकर स्थानीय मंडियों में बेचा जा रहा है. हालांकि, राज्य सरकार ने 2026-27 सीजन के लिए नियमों को सख्त किया है, ताकि गड़बड़ियों को रोका जा सके और जवाबदेही तय हो सके. इसके तहत किसानों को ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ (MFMB) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है, साथ ही आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाना होता है, चाहे खुद या अपने द्वारा नामित तीन लोगों के जरिए. इसके अलावा, गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की फोटो, जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर साफ दिखे, अपलोड करने के बाद ही मंडी में एंट्री के लिए गेट पास मिलता है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
किसानों और मछुआरों को खास सतर्क रहने की सलाह दी गई है
मौसम को देखते हुए किसानों, मछुआरों और नदी या बांध के आसपास रहने वाले लोगों को खास सतर्क रहने की सलाह दी गई है. बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और बाहर जाने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें, क्योंकि हालात तेजी से बदल सकते हैं. वहीं, राजस्थान में मौसम एक बार फिर खराब होने वाला है. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 4 मई को सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा. इस दिन प्रदेश के सभी 33 जिलों में बारिश, आंधी, मेघगर्जना और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. स्थिति को गंभीर मानते हुए मौसम विभाग ने 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. इन इलाकों में तेज आंधी 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. साथ ही धूलभरी हवाएं चलने और बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
19 राज्यों में आज हो सकती है, बारिश अलर्ट जारी
भीषण गर्मी और लू से जल्द राहत मिलने वाली है. भारीतय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 मई को देश के कई हिस्सों में तेज मौसम बदलाव की चेतावनी जारी की है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल के साथ तमिलनाडु और कर्नाटक समेत 19 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कई जगहों पर गरज-चमक व बिजली गिरने की भी संभावना है. खासकर पूर्वी भारत में बिजली गिरने की भी संभावना ज्यादा है.