कृषि मंत्रालय ने दी नकली खाद-बीज से सतर्क रहने की सलाह, किसानों के लिए जारी किया टोल फ्री नंबर

किसानों की सुरक्षा और फसल की गुणवत्ता देश की खाद्य सुरक्षा से जुड़ी है. ऐसे में हर किसान का जागरूक होना बेहद जरूरी है. सरकार के इस अभियान से किसानों में विश्वास और जागरूकता दोनों बढ़ेगी, जिससे वे धोखाधड़ी से बचकर सुरक्षित खेती कर सकें.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Published: 23 Oct, 2025 | 06:00 AM

Fake Seeds and Fertilizers: बाजार में मिलने वाले नकली खाद और बीजों के कारण देशभर में किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. असली-नकली की पहचान न हो पाने के कारण खेतों में किसानों की लहलहाती हुई फसलें चौपट हो रही हैं. ऐसे में किसानों की सहूलियत के लिए भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य किसानों को नकली बीज, खाद और कीटनाशक बेचने वालों से बचाव के प्रति जागरूक करना है. कृषि मंत्रालय ने किसानों को नकली बीज और खाद से सतर्क रहने की सलाह दी है.

किसानों के लिए बड़ा खतरा

आज के समय में बाजार में कई असली जैसे दिखने वाले नकली खाद और बीज उपलब्ध हैं और इन्हीं नकली बीज या कीटनाशकों का इस्तेमाल करने से फसल खराब हो जाती है, उत्पादन घट जाता है और किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है. यहां तक कि खेतों में इस्तेमाल किए जाने वाले इन नकली केमिकल कीटनाशक मिट्टी की उर्वरता को भी कम करते हैं. ऐसे में किसानों को यही सलाह दी गई है कि वे केवल प्रमाणित विक्रेताओं या सरकारी मान्यता प्राप्त एजेंसियों से ही बीज और खाद खरीदें.

कृषि मंत्रालय ने जारी किया टोल फ्री नंबर

भारतीय कृषि मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए किसानों से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति नकली बीज, खाद या कीटनाशक बेचने की कोशिश करता है, तो उसकी सूचना तुरंत दें. इसके लिए मंत्रालय ने एक टोल-फ्री किसान कॉल सेंटर (Kisan Call Center) नंबर जारी किया है – 1800-180-1551. बता दें कि, यहा कॉल सेंटर 6 बजे से रात 10 बजे तक सक्रिय रहता है. किसान अपनी शिकायत या जानकारी सीधे यहां दर्ज कर सकते हैं.

असली-नकली की पहचान

किसानों को मंत्रालय की ओर से ये सलाह दी गई है कि किसान खाद-बीज खरीदते समय उत्पाद की पैकेजिंग, बैच नंबर, निर्माण तिथि और सरकारी सील को ध्यान से जरूर देखें. अगर किसी उत्पाद की कीमत असामान्य रूप से कम है या लेबल पर जरूरी जानकारी नहीं दी गई है, तो ऐसे उत्पाद को खरीदने से बचें. इसके अलावा किसान इस बात का भी खास खयाल रखें कि जिस दुकान से किसान खाद-बीज को खरीद रहे हैं वहां की रसीद हमेशा संभालकर रखें ताकि जरूरत पड़ने पर प्रमाण के तौर पर रसीद दिखाई जा सके.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 23 Oct, 2025 | 06:00 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़

If You Want Protect Your Animals From Diseases Then Adopt These Measures March Mineral Mixture And Vaccination Are Necessary

पशुओं को बीमारियों से बचाना है तो मार्च में अपनाएं ये उपाय, खनिज मिश्रण और टीकाकरण जरूरी

Sugar Industry Demands Increase In Ethanol Blending Limit From 20 Percent In Petrol

चीनी उद्योग ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की सीमा 20 प्रतिशत से बढ़ाने की मांग की, केंद्रीय मंत्री से की बातचीत

Major Announcement For Farmers Development Over Rs 100 Crore Approved Agricultural Schemes And Universities

किसानों के विकास के लिए बड़ी घोषणा, कृषि योजनाओं और विश्वविद्यालयों को 100 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मंजूर

Animal Husbandry Department Issues Bird Flu Alert In Bihar Advises Poultry Farmers To Take Special Precautions

बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग का अलर्ट, मुर्गी पालकों को दी खास सावधानी बरतने की सलाह

Big News Farmers From Kokrajhar Assam As Prime Minister Modi Announced Several Schemes Ahead Of Eid

असम के कोकराझार से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ईद से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाओं का दिया तोहफा

Chief Minister Mohan Yadav Released 34th Installment Ladli Behna Yojana With Rs 1836 Crore Transferred Accounts Sisters

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी की, बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़ रुपये