Today Top News List: तमिलनाडु के थूथूकुड़ी जिले में बारिश से बढ़ा खेती का रकबा, आंध्र प्रदेश में हजारों मुर्गियों की मौत, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: दलहन उत्पादक राज्यों की कांफ्रेंस का आयोजन आज भोपाल और सीहोर में आयोजित की जा रही है. इसमें देश भर के कृषि मंत्री जुटेंगे. इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उपस्थित रहेंगे. वे किसानों से संवाद भी करेंगे. दिनभर की ताजा खबरों के अपडेट्स आप यहां पढ़ सकते हैं.

Agriculture News in Hindi: देश के कई राज्यों में कोहरे का दौर आज भी जारी रहेगा, जबकि कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 17°C और न्यूनतम 10°C के आसपास रहने का अनुमान है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 7 Feb, 2026 | 06:32 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    07 Feb 2026 06:30 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से किया स्वागत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुआलालंपुर यात्रा के दौरान, जिस होटल में वे रुके, वहां भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. स्वागत समारोह में भारतीय शास्त्रीय कला के विभिन्न रूपों का भी प्रदर्शन किया गया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    07 Feb 2026 06:20 PM (IST)

    कांग्रेस पार्टी सिर्फ वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति करती है- केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी

    केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति करती है. उन्होंने तेलंगाना की जनता से अपील की कि कांग्रेस सिर्फ मुसलमान वोट बैंक के पीछे भागती है और राज्य या देश के विकास में मदद नहीं करेगी. उन्होंने कहा जैसे जनता ने देश को कांग्रेस मुक्त बनाया, वैसे ही तेलंगाना को भी कांग्रेस मुक्त बनाना चाहिए.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    07 Feb 2026 06:05 PM (IST)

    RSS के 100 साल पूरे होने के कार्यक्रम में शामिल होंगे सलमान खान, रवाना हुए

    अभिनेता सलमान खान RSS के 100 साल पूरे होने के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वहां से रवाना हुए.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    07 Feb 2026 05:48 PM (IST)

    उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने और भाजपा पर ध्यान देने के लिए कहा है- डिंपल यादव

    समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने और भाजपा पर ध्यान देने के लिए कहा है, क्योंकि उनकी मान्यता है कि भाजपा जानबूझकर वोटरों के नाम हटा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के प्रति पक्षपाती है और इसे सभी काम निष्पक्ष तरीके से करने चाहिए. इसी कारण उन्होंने बैठक बुलाई.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    07 Feb 2026 05:36 PM (IST)

    अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति देखने के लिए जम्मू में एक समीक्षा बैठक की.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    07 Feb 2026 05:20 PM (IST)

    तमिलनाडु के थूथूकुड़ी जिले में बारिश से बढ़ा खेती का रकबा

    तमिलनाडु के थूथूकुड़ी जिले के बारिश-आश्रित क्षेत्रों में भारी वर्षा और बढ़ती खेती लागत के कारण कई किसान धीरे-धीरे दलहन से मकई की खेती की ओर रुख कर रहे हैं. 2025-26 में मकई की खेती का क्षेत्र 2 लाख एकड़ से ऊपर पहुंच गया, जबकि तीन साल पहले यह 1.16 लाख एकड़ था. थूथूकुड़ी में काले और हरे उड़द जैसी दलहन, मकई, ज्वार, बाजरा जैसी मुख्य फसलें और मिर्च, धनिया, खीरा जैसी सब्जियां उगाई जाती हैं. लेकिन अचानक हुई बारिश, बाढ़, लंबा नॉर्थ ईस्ट मॉनसून और सर्दियों की अनियमितता के कारण दलहन की फसलें खराब होने लगी हैं, क्योंकि ये फसलें भारी बारिश और पानी जमने को सहन नहीं कर पाती.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    07 Feb 2026 05:08 PM (IST)

    आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले में फैला रोग, हजारों मुर्गियों की मौत

    आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले के सादुम मंडल में रानीखेत बीमारी का अचानक प्रकोप सामने आया है, जिससे पोल्ट्री फार्मों को भारी नुकसान हुआ है. बीते एक हफ्ते में कई गांवों में हजारों मुर्गियों की मौत हो गई. जांच और लैब टेस्ट के बाद अधिकारियों ने अम्मापल्ली, कंबमवरिपल्ली और पुट्टावरिपल्ली के फार्मों में बीमारी की पुष्टि की. पुट्टावरिपल्ली में करीब 7,000, कंबमवरिपल्ली में 1,200 और अम्मापल्ली में लगभग 1,000 मुर्गियों की मौत हुई है.

    पुट्टावरिपल्ली के किसान पलावा वेंकटरमण ने बताया कि उनके 10,000 देसी ‘असील’ मुर्गों में पहले रोज 20 की मौत हो रही थी, जो तीन दिन में हजारों तक पहुंच गई. पशुपालन विभाग के अधिकारियों के अनुसार मौसम बदलने के समय, खासकर सर्दी से गर्मी के दौरान, इस तरह के प्रकोप आम हैं. वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रभावित फार्मों का दौरा कर बायोसिक्योरिटी के सख्त उपाय अपनाने और मरी हुई मुर्गियों को वैज्ञानिक तरीके से दफनाने के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों ने लोगों से घबराने की जरूरत नहीं होने की अपील की है. फिलहाल किसानों को मुआवजा देने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    07 Feb 2026 04:52 PM (IST)

    फर्जी धान खरीदी की होगी जांच, सरकार ने दिए आदेश

    केंद्र सरकार ने 2025-26 सीजन के दौरान पंजाब में कथित धान खरीद घोटाले की जांच के निर्देश दिए हैं. आरोप है कि पंजाब की मंडियों में 6,000 से 10,000 करोड़ रुपये तक की फर्जी धान खरीद दिखाई गई. यह आरोप संगरूर के एक कमीशन एजेंट और राइस मिल मालिक ने लगाए हैं. आरोपों के मुताबिक मंडियों में किसानों के नाम पर फर्जी ‘जे-फॉर्म’ जारी किए गए, जिनके जरिए किसानों के खातों में भुगतान हुआ. बाद में यह रकम किसानों, कमीशन एजेंटों, राइस मिलर्स और खरीद एजेंसियों के अधिकारियों में बांटी गई. इसके बाद राज्य के बाहर से एमएसपी से करीब 600 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता धान खरीदकर उसे पंजाब में एमएसपी पर खरीदा हुआ दिखाया गया.

     

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    07 Feb 2026 04:36 PM (IST)

    8 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित होंगे भव्य कार्यक्रम आयोजित, लोगों को रिपोर्ट कार्ड देगी दिल्ली सरकार

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 8 फरवरी वह दिन है जब जनता के आशीर्वाद से भाजपा की सरकार दिल्ली में बनी. उन्होंने बताया कि 8 फरवरी से 2 मार्च तक दिल्ली की जनता तक पहुंचने के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और लोगों को सरकार का रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि कल से कई नई परियोजनाएं शुरू होंगी. रामलीला मैदान से 500 ईवी बसें जनता को समर्पित की जाएंगी और 20 तारीख तक रोजाना सरकार की कई योजनाएं दिल्लीवासियों को समर्पित की जाएंगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    07 Feb 2026 04:20 PM (IST)

    चावल मिलर्स को हो रही है परेशानी, चावल सप्लाई प्रभावित

    हरियाणा में चावल मिलर्स को कस्टम मिल्ड राइस (CMR) सरकारी एजेंसियों को सप्लाई करने में परेशानी हो रही है. इसकी वजह फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (FRK) की कमी है, जिसे नियम के अनुसार CMR में एक फीसदी मिलाना जरूरी है. मिलर्स का कहना है कि सरकार ने FRK सप्लाई के लिए चार एजेंसियां हाल ही में तय की हैं, लेकिन अभी सैंपलिंग पूरी नहीं हुई है, इसलिए वास्तविक सप्लाई में देरी हो रही है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    07 Feb 2026 04:05 PM (IST)

    प्याज की कीमतों में गिरावट, 1100 रुपये क्विंटल हुआ रेट

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें बढ़ने के बजाए और गिर रही हैं. इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. नासिक जिले के लासलगांव एपीएमसी में पिछले 8 से 10 दिनों में थोक प्याज की औसत कीमतों में करीब 25 फीसदी की गिरावट आई है. एक हफ्ते पहले जहां दाम लगभग 1,500 रुपये प्रति क्विंटल थे, वहीं अब ये घटकर करीब 1,100 रुपये प्रति क्विंटल रह गए हैं. एपीएमसी अधिकारियों के मुताबिक बाजार में ताजा प्याज की आवक तेजी से बढ़ी है. पहले जहां रोजाना करीब 15,000 क्विंटल प्याज आ रहा था, अब यह बढ़कर 25,000 से 30,000 क्विंटल हो गया है, जिससे कीमतों पर दबाव पड़ा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    07 Feb 2026 03:50 PM (IST)

    भाजपा का घर-घर संपर्क अभियान लगातार जारी है- सुवेंदु अधिकारी

    पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि भाजपा का घर-घर संपर्क अभियान लगातार जारी है. पार्टी की कोर कमेटी की बैठक भी हुई, जिसमें कुछ निर्णय लिए गए हैं. अब पार्टी के हर कार्यकर्ता इन निर्णयों का पालन करेगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    07 Feb 2026 03:45 PM (IST)

    तमिलनाडु में आलू, प्याज सस्ता, कीमतों में गिरावट

    तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में प्याज और आलू सहित कई तरह की हरी सब्जियों की कीमत में गिरावट आई है. इससे आम जानता को महंगाई से राहत मिली है. हालांकि, कहा जा रहा है कि कोयंबेडु थोक बाजार में अन्य राज्यों से बड़ी मात्रा में आपूर्ति आने के बाद प्याज, आलू और टमाटर के दाम तीजे से नीचे गिरे हैं. ऐसे में इसका असर दाम रिटेल मार्केट में भी देखने को मिल रहा है. इनके दान 40 रुपये प्रति किलो से भी कम हो गए. शुक्रवार को प्याज की कीमत सामान्य क्वालिटी के लिए 13-16 रुपये और प्रीमियम के लिए 18-20 रुपये प्रति किलो रही, जबकि पहले यह 30 रुपये थी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    07 Feb 2026 03:19 PM (IST)

    क्लस्टर मॉडल से खेती को मजबूत किया जाएगा- शिवराज सिंह चौहान

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने फैसला किया है कि अब बीज दिल्ली में नहीं, बल्कि सीधे अलग-अलग राज्यों में जाकर किसानों को दिए जाएंगे. क्लस्टर मॉडल से खेती को मजबूत किया जाएगा और किसानों को जोड़कर संगठित रूप से उत्पादन बढ़ाया जाएगा. क्लस्टर में शामिल किसानों को बीज किट मिलेगी और आदर्श खेती के लिए हर हेक्टेयर पर 10,000 रुपये की सहायता दी जाएगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    07 Feb 2026 03:05 PM (IST)

    निर्यात बढ़ने से किसानों को नए बाजार और उनकी आय में वृद्धि हुई है-शिवराज सिंह चौहान

    शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि मैं देश को कभी झुकने नहीं दूंगा. उन्होंने हमेशा भारत का मान बढ़ाया और देश को मजबूत रखा. कृषि मंत्री के रूप में मैं गर्व से कह सकता हूं कि हमारे किसानों के हित सुरक्षित हैं. चाहे बासमती, चावल, मसाले या टेक्सटाइल हो. निर्यात बढ़ने से किसानों को नए बाजार और उनकी आय में वृद्धि मिली है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    07 Feb 2026 02:50 PM (IST)

    आधुनिक प्रयोगशालाओं में खेती का भविष्य तैयार होगा, रोग-मुक्त फसलें तैयार की जाएंगी- शिवराज

    केंद्रीय  कृषि मंत्री ने कहा कि यह कोई आम बिल्डिंग का उद्घाटन नहीं है. यहां आधुनिक प्रयोगशालाओं में खेती का भविष्य तैयार किया जाएगा, जैसे प्लांट जीनोमिक्स, टिश्यू कल्चर, ब्रीडिंग और पैथोलॉजी. किसानों को उन्नत बीज मिलेंगे, जो नियंत्रित तापमान में तैयार होंगे और साल में तीन बार उत्पादन संभव होगा. मौसम को प्रयोगशाला में नियंत्रित करके तेज़ी से बेहतर बीज विकसित किए जाएंगे. बीमारियों, फंगस और मिट्टी में छिपे वायरस पर शोध कर रोग-मुक्त फसलें तैयार की जाएंगी. ICAR और ICARDA के वैज्ञानिक मिलकर ऐसा बीज किसानों तक पहुंचाएंगे, जो सुरक्षित और अधिक उपज देने वाला होगा.

  • Posted By: Kisan India

    07 Feb 2026 02:30 PM (IST)

    25 साल बाद बड़ी बैठक, निकाय और पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट पर मंथन करेगा चुनाव आयोग

    निकाय और पंचायत चुनावों की मतदाता सूची को लेकर एक अहम पहल होने जा रही है. भारत निर्वाचन आयोग ने 25 साल बाद सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्तों की बैठक बुलाई है. यह राष्ट्रीय सम्मेलन 24 फरवरी को नई दिल्ली में होगा, जिसमें उत्तराखंड सहित देशभर के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आयुक्त शामिल होंगे. बैठक में वोटर लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया, मतदान व्यवस्था और भविष्य में स्थानीय निकाय व पंचायत चुनावों को और पारदर्शी व मजबूत बनाने पर चर्चा होगी. इससे आने वाले समय में निकाय और पंचायत चुनावों की दिशा और व्यवस्था में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    07 Feb 2026 02:15 PM (IST)

    दाल की खेती करने वाले किसानों को बीज के साथ फ्री में मिलेंगे 10000 रुपये, सरकार का ऐलान

    दलहन की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है दलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए क्लस्टर बनाया जाएगा. इस क्लस्टर के अंदर आने वाले किसानों को बीज के कीट दिए जाएंगे. साथ ही प्रति हेक्टेयर 10 हजार रपये दिए जाएंगे, ताकि वे अच्छी तरह से खेती कर सकें. खास बात यह है कि केंद्र सरकार किसानों के सहयोग से बीज ग्राम बनाए जाएगी. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि हर राज्य में बीज ग्राम बनाएं जाएंगे. बीज ग्राम के अंदर बीज हब बनाए जाएंगे.

  • Posted By: Kisan India

    07 Feb 2026 01:57 PM (IST)

    सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, इंदौर–उज्जैन में हजारों हेक्टेयर में होगी फूलों की खेती

    सिंहस्थ-2028 और बढ़ते धार्मिक आयोजनों को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने फूलों की खेती को बड़े स्तर पर बढ़ाने की योजना बनाई है. इंदौर जिले में 110 हेक्टेयर जमीन पर फूलों की खेती का लक्ष्य तय किया गया है, जबकि उज्जैन में सिंहस्थ के लिए 4200 हेक्टेयर में विशेष फूल क्लस्टर विकसित करने की योजना है. इसके लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मांगी गई है. सरकार का मानना है कि इससे सिंहस्थ और अन्य धार्मिक आयोजनों में फूलों की बढ़ती मांग को स्थानीय स्तर पर पूरा किया जा सकेगा और किसानों को भी नई आमदनी का मौका मिलेगा.

  • Posted By: Kisan India

    07 Feb 2026 01:41 PM (IST)

    धान घोटाले की जांच तेज, 20 करोड़ के मामले में सिर्फ 7.25 लाख बरामद

    हरियाणा के करनाल में सामने आए करीब 20 करोड़ रुपये के धान घोटाले में जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है. आढ़तियों और राइस मिलरों के बाद अब एसआईटी की जांच अधिकारियों तक पहुंची है. पुलिस ने सरकारी खरीद के दौरान फर्जी गेटपास के जरिए धान की हेराफेरी में शामिल कई अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. हालांकि अब तक इस बड़े घोटाले में केवल 7.25 लाख रुपये की ही बरामदगी हो सकी है. जांच एजेंसियों का कहना है कि मामले की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां व बरामदगी हो सकती हैं.

  • Posted By: Kisan India

    07 Feb 2026 01:30 PM (IST)

    हरियाणा में दवाइयों की ओवरप्राइसिंग का खुलासा, तय कीमत से महंगी बिक्री पर 4 कंपनियों पर कार्रवाई

    हरियाणा में दवाइयों की कीमतों को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है. हरियाणा खाद्य एवं औषधि प्रशासन की जांच में पता चला है कि कुछ दवा कंपनियां सरकार द्वारा तय कीमत से ज्यादा दाम पर दवाइयां बेच रही थीं. एक दवा तो निर्धारित मूल्य से करीब 68 रुपये महंगी बेची गई. जांच के बाद चार कंपनियों की पांच दवाइयों के मामले राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण को भेजे गए हैं, जहां नियमों के तहत आगे की कार्रवाई होगी. प्रशासन ने साफ कहा है कि मरीजों से ज्यादा कीमत वसूलने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर जुर्माना वसूला जाएगा.

  • Posted By: Kisan India

    07 Feb 2026 01:12 PM (IST)

    देशभर में ओला-उबर-रैपिडो ड्राइवरों की हड़ताल, कैब और बाइक टैक्सी सेवाएं ठप

    आज 7 फरवरी को देशभर में Ola, Uber और Rapido से जुड़े ड्राइवर हड़ताल पर हैं. ड्राइवर संगठनों ने इस आंदोलन को “ऑल इंडिया ब्रेकडाउन” नाम दिया है और सभी ड्राइवरों ने अपने मोबाइल ऐप लॉग-आउट रखे हैं. हड़ताल की वजह से कैब, ऑटो और बाइक टैक्सी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं, जिससे यात्रियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ड्राइवरों का कहना है कि तय किराया न होने और कंपनियों की मनमानी कटौती के कारण उनकी आमदनी लगातार घट रही है. इसी को लेकर उन्होंने सरकार से हस्तक्षेप और नियम तय करने की मांग की है.

  • Posted By: Kisan India

    07 Feb 2026 01:03 PM (IST)

    भीनमाल में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 किलो अफीम के दूध के साथ युवती गिरफ्तार

    राजस्थान के भीनमाल कस्बे में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. रोडवेज बस स्टैंड के पास पुलिस ने एक युवती को रोका, जिसके पास से करीब 2 किलो अफीम का दूध बरामद किया गया. पुलिस के मुताबिक युवती बस से उतरकर शहर की ओर जा रही थी और उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद तलाशी ली गई. शुरुआती जांच में सामने आया है कि अफीम का दूध उदयपुर से लाया गया था और इसे सांचौर इलाके में सप्लाई किया जाना था. पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है.

  • Posted By: Kisan India

    07 Feb 2026 12:51 PM (IST)

    कोच्चि चाय नीलामी में रिकॉर्ड बना, मोनिका एस्टेट्स की चाय 315 रुपये किलो बिकी

    कोच्चि में हुई चाय नीलामी में इस हफ्ते नया रिकॉर्ड दर्ज किया गया है. मोनिका एस्टेट्स की सुपर फाइन डस्ट चाय 315 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकी, जो अब तक कोच्चि नीलामी में किसी भी डस्ट ग्रेड चाय की सबसे ऊंची कीमत मानी जा रही है. नीलामी एजेंसी के अनुसार रमजान से पहले केरल के मालाबार क्षेत्र में इफ्तार के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली चाय की मांग तेजी से बढ़ी है, जिससे कीमतों में उछाल देखने को मिला. बाजार में चाय की आवक कम रहने के कारण भी खरीदारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई और आने वाले हफ्तों में दाम और मजबूत रहने की उम्मीद जताई जा रही है.

  • Posted By: Kisan India

    07 Feb 2026 12:43 PM (IST)

    सीहोर के अमलाहा में आज 9 राज्यों के कृषि मंत्रियों का जमावड़ा, शिवराज सिंह चौहान कर रहे हैं अध्यक्षता

    मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के अमलाहा में आज दलहन उत्पादन और उत्पादकता को लेकर राष्ट्रीय सम्मेलन चल रहा है. इस सम्मेलन में देश के 9 राज्यों के कृषि मंत्री शामिल हो रहे हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कर रहे हैं. अमलाहा स्थित ईकार्डा परिसर में आयोजित इस सम्मेलन में दालों के उत्पादन बढ़ाने, किसानों की चुनौतियों और दलहन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को लेकर मंथन हो रहा है. सम्मेलन में वैज्ञानिक, कृषि विशेषज्ञ, बीज उत्पादक संस्थाएं और दाल उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि भी मौजूद हैं, जो मिलकर देश में दलहन खेती को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं.

  • Posted By: Kisan India

    07 Feb 2026 12:19 PM (IST)

    तेज हवाओं से दिल्ली की हवा हुई बेहतर, AQI घटकर 214 पर पहुंचा

    शनिवार को दिल्ली के लोगों को मौसम और हवा दोनों के मोर्चे पर थोड़ी राहत मिली है. तेज हवाएं चलने से वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया और आज औसत AQI 214 रहा, जो एक दिन पहले के 220 से बेहतर है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध रही, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. सुबह 7 बजे तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि दिन में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे आने वाले घंटों में हवा की स्थिति में और हल्का सुधार देखने को मिल सकता है.

  • Posted By: Kisan India

    07 Feb 2026 11:53 AM (IST)

    भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील से कई सेक्टर्स होंगे मजबूत: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

    असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भारत और अमेरिका के बीच बने अंतरिम व्यापार समझौते के फ्रेमवर्क को देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है. उन्होंने कहा कि इस समझौते से कई सेक्टर्स को मजबूती मिलेगी और इनोवेशन, टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप, मजबूत सप्लाई चेन और ग्लोबल ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा. सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह भारत की बड़ी जीत है. सरमा के मुताबिक यह डील मेक इन इंडिया को नई रफ्तार देगी और इससे उद्यमियों, एमएसएमई, स्टार्टअप्स, मछुआरों, महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार और नए अवसर पैदा होंगे.

  • Posted By: Kisan India

    07 Feb 2026 11:33 AM (IST)

    पीएम मोदी आज मलेशिया रवाना, दो दिवसीय दौरे में रक्षा और व्यापार पर अहम बातचीत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से मलेशिया की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं. वे मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पहुंचेंगे, जहां मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात करेंगे. इस दौरे का मकसद भारत-मलेशिया संबंधों को और मजबूत करना है. दोनों नेताओं के बीच रक्षा सहयोग, व्यापार, निवेश और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा होने की उम्मीद है. सरकार का कहना है कि यह यात्रा दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा और गति देगी.

  • Posted By: Kisan India

    07 Feb 2026 11:14 AM (IST)

    सीहोर में दलहन आत्मनिर्भरता पर मंथन, शिवराज सिंह चौहान से रूबरू हुए किसान

    मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में आज दलहन आत्मनिर्भरता को लेकर राष्ट्रीय परामर्श एवं रणनीति सम्मेलन आयोजित किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों से सीधे रूबरू हुए. इस दौरान किसानों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि दलहन की खेती ज्यादा फायदेमंद साबित हो रही है, क्योंकि इसमें रोग कम लगते हैं और लागत भी कम आती है. किसानों ने यह भी बताया कि गेहूं की खेती की तुलना में दलहन से बेहतर मुनाफा मिल रहा है. साथ ही किसानों ने दावा किया कि इस साल बाजार में हरा चना और बदाम जैसे दलहनी उत्पाद अच्छे भाव पर बिके, जिससे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हुई है.

  • Posted By: Kisan India

    07 Feb 2026 11:09 AM (IST)

    कठुआ दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह, 242 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

    जम्मू-कश्मीर के कठुआ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 242 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इसके साथ ही उन्होंने सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों के लिए कल्याण से जुड़ी कई योजनाओं का उद्घाटन भी किया. गृहमंत्री ने अग्रिम चौकी पर पहुंचकर जवानों और अधिकारियों के साथ भोजन किया और उनके हौसले की सराहना की. दौरे के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता और विकास दोनों पर जोर देने का संदेश दिया.

  • Posted By: Kisan India

    07 Feb 2026 10:59 AM (IST)

    सीहोर में आज दलहन आत्मनिर्भरता पर राष्ट्रीय सम्मेलन, शिवराज सिंह चौहान और सीएम मोहन यादव होंगे शामिल

    मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में आज दलहन आत्मनिर्भरता को लेकर एक अहम राष्ट्रीय परामर्श एवं रणनीति सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. यह कार्यक्रम अमलाहा स्थित खाद्य दलहन अनुसंधान केंद्र में हो रहा है, जहां दलहन आत्मनिर्भरता मिशन को सफल बनाने पर मंथन किया जाएगा. सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे, जबकि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इसमें शामिल होंगे. सम्मेलन में किसानों की आय बढ़ाने, दलहन उत्पादन को मजबूत करने और देश को दलहन के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी.

  • Posted By: Kisan India

    07 Feb 2026 10:54 AM (IST)

    आज से छत्तीसगढ़ दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह, नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन पर होगी अहम बैठक

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं. वे शनिवार रात रायपुर पहुंचेंगे और 8 फरवरी को नवा रायपुर में नक्सल मामलों को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे. इस बैठक में अर्धसैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद के खात्मे की तय समयसीमा पर अंतिम रणनीति को लेकर फैसला लिया जाएगा. ऐसे में यह दौरा नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    07 Feb 2026 10:39 AM (IST)

    बस्तर पंडुम 2026 का आज शुभारंभ, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जगदलपुर पहुंचीं

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर हैं. वे जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है. प्रशासन ने मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल, बिजली और स्वच्छता सहित सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं. साथ ही सुरक्षा और ट्रैफिक के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके.

  • Posted By: Kisan India

    07 Feb 2026 10:24 AM (IST)

    मेक इन इंडिया को नई ताकत, पीएम मोदी बोले– रोजगार और अवसर दोनों बढ़ेंगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि नया आर्थिक और व्यापारिक ढांचा मेक इन इंडिया अभियान को और मजबूती देगा. उन्होंने बताया कि इससे किसानों, उद्यमियों, एमएसएमई सेक्टर, स्टार्टअप इनोवेटर्स और मछुआरों के लिए नए अवसर खुलेंगे. पीएम मोदी के अनुसार, इस पहल का सबसे बड़ा फायदा महिलाओं और युवाओं को मिलेगा, क्योंकि बड़े पैमाने पर रोजगार के नए मौके पैदा होंगे. सरकार का मानना है कि इससे देश में उत्पादन बढ़ेगा, आत्मनिर्भरता मजबूत होगी और भारत वैश्विक बाजार में और सशक्त होकर उभरेगा.

  • Posted By: Kisan India

    07 Feb 2026 10:00 AM (IST)

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत, 30 ट्रिलियन डॉलर का बाजार खुलेगा: पीयूष गोयल

    भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि इस समझौते से भारतीय निर्यातकों के लिए करीब 30 ट्रिलियन डॉलर का विशाल बाजार खुलेगा. उन्होंने कहा कि यह फ्रेमवर्क नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तैयार हुआ है और इससे खास तौर पर एमएसएमई सेक्टर, किसान और मछुआरों को सीधा फायदा मिलेगा. गोयल के अनुसार, अमेरिका भारतीय सामानों पर कई क्षेत्रों में टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत करेगा, जबकि कुछ उत्पादों पर आयात शुल्क पूरी तरह खत्म किया जाएगा. इससे टेक्सटाइल, चमड़ा, जूते, दवाइयां, हीरा-जवाहरात और विमान के पुर्जों जैसे सेक्टर को मजबूती मिलेगी. मंत्री ने यह भी साफ किया कि इस समझौते में भारत के किसानों के हितों की पूरी सुरक्षा की गई है और संवेदनशील कृषि व डेयरी उत्पादों पर कोई समझौता नहीं किया गया है. सरकार को उम्मीद है कि इससे देश में महिलाओं और युवाओं के लिए लाखों नई नौकरियों के अवसर पैदा होंगे.

  • Posted By: Kisan India

    07 Feb 2026 09:48 AM (IST)

    यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बस से उतरे यात्रियों को कंटेनर ने कुचला, 6 की मौत

    उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. दिल्ली से कानपुर जा रही बस के कुछ यात्री लघुशंका के लिए सड़क किनारे उतरे थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले बस को टक्कर मारी और फिर यात्रियों को कुचल दिया. इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को मथुरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया गया. घटना को लेकर योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है और घायलों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए हैं.

  • Posted By: Kisan India

    07 Feb 2026 09:34 AM (IST)

    अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने बढ़ाया चावल का स्टॉक, खाद्य सुरक्षा को मिली मजबूती

    मौसम की अनिश्चितता और अल नीनो की आशंका के बीच केंद्र सरकार ने राहत भरा कदम उठाया है. खरीफ सीजन 2025-26 में सरकार ने चावल की रिकॉर्ड खरीद कर अन्न भंडार को मजबूत किया है. अक्टूबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच बड़ी मात्रा में चावल केंद्रीय पूल में पहुंचा है, जिससे राशन व्यवस्था और बाजार दोनों को स्थिर रखने में मदद मिलेगी. सरकारी गोदामों में इस समय चावल का स्टॉक तय मानकों से कई गुना ज्यादा है, जिससे साफ है कि आने वाले महीनों में अनाज की कमी की चिंता फिलहाल नहीं है.

  • Posted By: Kisan India

    07 Feb 2026 09:14 AM (IST)

    1995 के पुराने केस में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, बोले– “नहीं पता आगे मेरे साथ क्या होगा”

    1995 में दर्ज एक पुराने मामले में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के दौरान उनके आवास पर काफी देर तक तनावपूर्ण हालात बने रहे. हिरासत में लिए जाते समय पप्पू यादव ने अपनी सेहत और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि वह बीमार हैं और डर महसूस कर रहे हैं, साथ ही उन्हें नहीं पता कि आगे उनके साथ क्या होगा. पप्पू यादव का कहना है कि वह अदालत में पेश होने के लिए तैयार थे और सीधे कोर्ट जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. इस गिरफ्तारी के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.

  • Posted By: Kisan India

    07 Feb 2026 09:01 AM (IST)

    तपा मंडी में किसान आंदोलन तेज, बरनाला पुलिस ने 53 किसानों को हिरासत में लिया

    बरनाला जिले की तपा मंडी में किसानों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. इस दौरान भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां से जुड़े किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया. संगठन के जिला अध्यक्ष चमकौर सिंह नैनेवाल ने बताया कि बठिंडा जिले के गांव जियोन्द में करीब 700 एकड़ जमीन से जुड़े मामले को लेकर किसान लंबे समय से न्याय की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि इसी मामले में कुछ किसानों पर झूठे केस दर्ज किए गए, जिससे किसानों में गुस्सा है.

    किसानों का आरोप है कि एक किसान को जेल भेज दिया गया और परिवार में दुखद घटना होने के बाद भी रिहाई नहीं दी गई. संगठन ने साफ कहा है कि जब तक किसानों पर दर्ज मामले वापस नहीं लिए जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. हालात को काबू में रखने के लिए बरनाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 53 किसानों को हिरासत में लिया है, लेकिन तपा मंडी में विरोध अभी भी जारी है.

  • Posted By: Kisan India

    07 Feb 2026 08:51 AM (IST)

    यूपी में गलन वाली ठंड का कहर, कोहरे और सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित

    उत्तर प्रदेश में ठंड एक बार फिर तेज हो गई है. हाल की बारिश और ओलावृष्टि के बाद चल रही पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी है. दिन में धूप निकलने के बावजूद हवा में ठंडक बनी हुई है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई जिलों में सुबह के समय घना से अति घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे रेल और सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है. न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.

  • Posted By: Kisan India

    07 Feb 2026 08:33 AM (IST)

    बिहार में ठंडी हवाओं का असर, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठिठुरन

    बिहार में मौसम भले ही साफ बना हुआ है, लेकिन ठंडी हवाओं ने सर्दी का एहसास बढ़ा दिया है. पटना समेत कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री के आसपास रहेगा. सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा छाने की संभावना है, जिससे आम जनजीवन और यातायात पर असर पड़ सकता है.

  • Posted By: Kisan India

    07 Feb 2026 08:21 AM (IST)

    अनानास के दाम में तेज उछाल, मांग बढ़ी तो उत्पादन घटने से किसानों की बढ़ी आमदनी

    अनानास की कीमतों में बीते कुछ दिनों में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है. बाजार में पका और कच्चा दोनों तरह का अनानास 50 से 52 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रहा है, जो पिछले करीब दस साल का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है. जानकारों के मुताबिक उत्तर भारत में जल्दी गर्मी शुरू होने, शादी-विवाह के सीजन और दूसरे फलों के महंगे होने से अनानास की मांग अचानक बढ़ गई है. वहीं, गर्मी और बारिश की कमी के कारण उत्पादन घटने से बाजार में आवक कम हुई है. अच्छी सड़क कनेक्टिविटी से अनानास अब कम समय में उत्तर भारत पहुंच रहा है, जिससे मांग और मजबूत हुई है. आने वाले दिनों में रमजान सीजन शुरू होने के साथ दाम और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

  • Posted By: Kisan India

    07 Feb 2026 07:59 AM (IST)

    देशभर में तेजी से बन रहे किसान पहचान पत्र, 8.47 करोड़ किसानों को मिला डिजिटल लाभ

    केंद्र सरकार किसानों को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है. अब तक देशभर में 8 करोड़ 47 लाख से ज्यादा किसान पहचान पत्र जारी किए जा चुके हैं. सरकार का लक्ष्य है कि साल 2026-27 तक 11 करोड़ किसानों को इसका लाभ दिया जाए. किसान पहचान पत्र के जरिए किसानों को सरकारी योजनाओं, फसल बीमा, सब्सिडी और अन्य सुविधाओं का सीधा और पारदर्शी फायदा मिलेगा. सरकार का मानना है कि डिजिटल पहचान से खेती आसान होगी और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी.

  • Posted By: Kisan India

    07 Feb 2026 07:44 AM (IST)

    जनवरी में खाद उत्पादन ने तोड़ा रिकॉर्ड, डीएपी और एनपीके की उपलब्धता से किसानों को राहत

    जनवरी 2026 में देश ने खाद उत्पादन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इस महीने फॉस्फेटिक और पोटाशिक खाद का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जिससे डीएपी और एनपीके जैसी जरूरी खाद की उपलब्धता मजबूत हुई है. इससे किसानों को समय पर खाद मिलने की उम्मीद बढ़ी है और आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में भी अहम कदम माना जा रहा है. सरकार का कहना है कि घरेलू उत्पादन बढ़ने से खेती की लागत पर दबाव घटेगा और आने वाले सीजन में किसानों को सीधा फायदा मिलेगा.

  • Posted By: Kisan India

    07 Feb 2026 07:33 AM (IST)

    डाक विभाग के सहारे मजबूत होगी खेती, बीज-खाद की जांच होगी तेज और सुरक्षित

    किसानों को नकली बीज, खाद और कीटनाशकों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और डाक विभाग के बीच हुए नए समझौते के तहत अब बीज, उर्वरक और कीटनाशकों के सैंपल खेत से लेकर जांच लैब तक पूरी तरह ट्रैक किए जाएंगे. यह व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल और फेसलेस होगी, जिससे मानवीय दखल कम होगा और पारदर्शिता बढ़ेगी. क्यूआर कोड और ऑनलाइन रिकॉर्ड के जरिए हर सैंपल की निगरानी की जाएगी, जिससे जांच प्रक्रिया तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद बनेगी. इससे किसानों तक समय पर सही और गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पाद पहुंचाने में मदद मिलेगी.

  • Posted By: Kisan India

    07 Feb 2026 07:14 AM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में ठंड का डबल असर, सुबह घना कोहरा और दिन में ठंडी हवाएं

    दिल्ली-एनसीआर में मौसम भले ही साफ नजर आ रहा हो, लेकिन सर्दी का असर लगातार बना हुआ है. सुबह और देर रात ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है, वहीं दिन में निकलने वाली हल्की धूप कुछ राहत जरूर देती है. मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. ठंडी हवाओं के चलते दिन में भी जैकेट या गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ रही है. सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे सड़कों पर दृश्यता कम हो सकती है और वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. वहीं, प्रदूषण के स्तर में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, लेकिन एयर क्वालिटी इंडेक्स अभी भी खराब श्रेणी के आसपास बने रहने की आशंका है.

  • Posted By: Kisan India

    07 Feb 2026 07:02 AM (IST)

    उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालयी क्षेत्र में इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसका असर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में देखने को मिलेगा. इन राज्यों के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं. इसके चलते पहाड़ों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग का कहना है कि 9 और 10 फरवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है. इस बदलाव के चलते तापमान में गिरावट और शीतलहर का असर और तेज हो सकता है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 7 Feb, 2026 | 06:53 AM