Today’s Top News List: देश में मॉनसून की स्थिति में सुधार, PM मोदी 8 से 10 जुलाई तक मेलबर्न के दौरे पर, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: कृषि विभाग द्वारा इस वर्ष के प्रतिष्ठित ‘‘डॉक्टर खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार’’ के लिए प्रदेश के पात्र किसानों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक कृषक निर्धारित आवेदन प्रपत्र में इकतीस जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार से संबंधित पात्रता, नियम और अन्य जानकारी कृषि विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में 8 जुलाई तक भारी बारिश, गरज के साथ तूफान की चेतावनी. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में रविवार 5 से 8 जुलाई तक भारी बारिश, बिजली और गरज के साथ तूफान की संभावना है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 8 Jul, 2026 | 07:05 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: रिजवान नूर खान

    08 Jul 2026 07:04 PM (IST)

    गाजियाबाद-जेवर आरआरटीएस कॉरिडोर की डीपीआर का काम जारी, नोएडा हवाई अड्डे तक यात्रा समय होगा कम

    नयी दिल्ली: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही तेज सार्वजनिक परिवहन विकल्प मिल सकता है, क्योंकि प्रस्तावित 72.44 किलोमीटर लंबे नमो भारत गाजियाबाद-जेवर कॉरिडोर का काम विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के चरण में पहुंच गया है.

    राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने यह जानकारी दी. प्रस्तावित मार्ग गाजियाबाद से शुरू होकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वाईईआईडीए) सिटी से होते हुए जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर समाप्त होगा. यह कॉरिडोर उन क्षेत्रों से होकर गुजरेगा जहां तेजी से शहरी और आर्थिक विकास हो रहा है.

  • Posted By: Isha Gupta

    08 Jul 2026 06:50 PM (IST)

    'बंगाल को UP 2.0 बना दिया गया’, मुठभेड़ पर महुआ मोइत्रा का BJP पर तीखा हमला

    तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने बारुईपुर मुठभेड़ को लेकर बीजेपी पर तीखा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ‘बंगाल अब UP 2.0 बन गया है, जहां कानून का राज नहीं बल्कि जंगलराज चल रहा है.’ महुआ मोइत्रा ने इस घटना को "पूरी तरह अस्वीकार्य" बताया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.

  • Posted By: Isha Gupta

    08 Jul 2026 06:35 PM (IST)

    'अब व्यापार नहीं करेंगे’, स्पेन पर ट्रंप का बड़ा हमला! NATO खर्च को लेकर भड़के

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NATO रक्षा खर्च को लेकर स्पेन की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने स्पेन के रुख को "बेकार मामला" बताते हुए कहा कि अगर स्थिति नहीं बदली तो अमेरिका स्पेन के साथ व्यापार नहीं करेगा. ट्रंप का यह बयान NATO सहयोगियों के रक्षा खर्च को लेकर चल रही बहस के बीच आया है.

  • Posted By: Isha Gupta

    08 Jul 2026 06:20 PM (IST)

    ममता बनर्जी की रैली में हंगामा! अंडे फेंके गए, लगे 'चोर-चोर' के नारे

    कोलकाता में टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली के दौरान हंगामा देखने को मिला. बालीगंज फाड़ी से हाजरा मोड़ तक निकाली जा रही रैली के दौरान कुछ लोगों ने अंडे फेंके और ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए. घटना के बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

  • Posted By: Isha Gupta

    08 Jul 2026 06:04 PM (IST)

    महाराष्ट्र में इमारत ढही, मलबे में फंसे 15–16 लोग, NDRF-सेना ने संभाला मोर्चा

    महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में एक इमारत गिर गई, जिसके मलबे में करीब 15 से 16 लोगों के फंसे होने की आशंका है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं. मौके पर NDRF, सेना, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान चला रही हैं. मुख्यमंत्री भी पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    08 Jul 2026 05:47 PM (IST)

    महाराष्ट्र में दिल दहला देने वाला हादसा, एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की करंट लगने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि परिवार का एक सदस्य करंट की चपेट में आया, जिसे बचाने के लिए अन्य सदस्य आगे बढ़े, लेकिन वे भी बिजली की चपेट में आ गए. इस हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है

  • Posted By: Isha Gupta

    08 Jul 2026 05:32 PM (IST)

    महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, एकनाथ शिंदे ने की शरद पवार से मुलाकात, अटकलें तेज

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एनसीपी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद राज्य की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. हालांकि, दोनों नेताओं की बैठक में किन मुद्दों पर बातचीत हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

  • Posted By: Isha Gupta

    08 Jul 2026 05:20 PM (IST)

    देश के बड़े एयरपोर्ट्स की सुरक्षा पर अमित शाह की हाई लेवल बैठक

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने आज देश के प्रमुख हवाई अड्डों पर यात्रियों की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और इमिग्रेशन सिस्टम की समीक्षा की. गृह मंत्रालय के अनुसार, बैठक में एयरपोर्ट संचालन को अधिक सुरक्षित, तेज और यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई.

  • Posted By: Isha Gupta

    08 Jul 2026 05:06 PM (IST)

    सूरत में बारिश से बाढ़ जैसे हालात, NDRF ने संभाला मोर्चा, लोगों को सुरक्षित निकाला

    गुजरात के सूरत में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. स्थिति को देखते हुए NDRF की टीम ने राहत और बचाव अभियान शुरू किया. बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहा है, जबकि प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है.

  • Posted By: Isha Gupta

    08 Jul 2026 04:49 PM (IST)

    राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा एक्शन, जेल से हिरासत में लिए गए 3 आरोपी, जांच हुई तेज

    अयोध्या में राम मंदिर के कथित चढ़ावा गबन मामले की जांच तेज हो गई है. पुलिस ने अदालत की अनुमति के बाद जेल में बंद तीन आरोपियों ‘अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय’ को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले जाया. इससे पहले रविवार को पुलिस टीम ने जेल के अंदर पांच आरोपियों से पूछताछ की थी. पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने अदालत से आरोपियों की कस्टडी मांगी थी. अब मामले की आगे की जांच जारी है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    08 Jul 2026 04:34 PM (IST)

    राज्य में पानी की किल्लत को लेकर विपक्ष का दावा आंशिक रूप से सच: महाराष्ट्र सरकार

    मुंबई:  महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को विधानसभा में स्वीकार किया कि पानी की किल्लत के बारे में कांग्रेस के एक विधायक के दावे आंशिक रूप से सच हैं और इस वर्ष 22 जून तक 1,200 से अधिक गांवों को टैंकर से पानी की आपूर्ति की गई.

    पेयजल और स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटिल ने कांग्रेस विधायक अमित देशमुख द्वारा उठाए गए एक तारांकित प्रश्न का लिखित उत्तर प्रस्तुत किया. देशमुख ने कहा था कि पानी की किल्लत सरकारी आंकड़ों की तुलना में अधिक व्यापक है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    08 Jul 2026 04:16 PM (IST)

    नर्मदा अवार्ड भुगतान समझौते पर सहमति जताकर मुख्यमंत्री यादव ने मध्यप्रदेश के हितों से समझौता किया: कांग्रेस

    भोपाल: आठ जुलाई: कांग्रेस ने सरदार सरोवर परियोजना की निर्माण लागत और नर्मदा अवॉर्ड से जुड़े सालों पुराने भुगतान विवाद को लेकर हुए समझौते पर सहमति जताने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उन्होंने 'गुजरात लॉबी' के सामने मध्यप्रदेश के हितों से समझौता किया.

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जिस मध्यप्रदेश ने सरदार सरोवर परियोजना के लिए अपनी जमीन दी, अपने जंगल दिए, अपने गांव डुबोए और लाखों लोगों का विस्थापन झेला, उसी मध्यप्रदेश की सरकार ने गुजरात सरकार से 7,669 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा था.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    08 Jul 2026 04:04 PM (IST)

    आईआईटी मंडी ने हिमालयी क्षेत्र के लिए विकसित की भूस्खलन पूर्व चेतावनी प्रणाली

    शिमला/मंडी: आठ जुलाई:  हिमालयी क्षेत्र में भूस्खलन की घटनाओं के प्रति समय रहते आगाह करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के शोधकर्ताओं ने पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित की है. यह प्रणाली आपदा की तैयारियों को मजबूत करने और जोखिम कम करने में मदद करेगी.

    संस्थान ने बुधवार को यह जानकारी दी. संस्थान ने एक बयान में कहा कि भारतीय हिमालयी क्षेत्र भूस्खलन के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील है, जहां बार-बार मिट्टी धंसने, चट्टानों के खिसकने की घटनाएं होती हैं. इससे जान-माल का भारी नुकसान होता है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    08 Jul 2026 03:51 PM (IST)

    पुणे में कचरे का ‘पहाड़’ गिरने से एक इमारत ढही, 16 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

    पुणे: पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में बुधवार को भारी बारिश के बाद, कचरे का एक बड़ा ढेर तीन मंजिला इमारत पर गिर गया, जिससे वह ढह गई और कम से कम 16 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

    उन्होंने बताया कि यह घटना मोशी में हुई, जहां उस इमारत का इस्तेमाल एक निजी कंपनी के प्रशासनिक कार्यालय के तौर पर किया जा रहा था। यह कंपनी नगर निकाय की ओर से उस जगह पर कचरे के प्रसंस्करण का काम कर रही थी.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    08 Jul 2026 03:42 PM (IST)

    राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट से हटाए गए गोपाल राव ने छोड़ा मंदिर परिसर स्थित आवास

    अयोध्या (उप्र): आठ जुलाई: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य पद से हटाए गए गोपाल नागरकट्टे उर्फ गोपाल राव ने मंदिर परिसर स्थित अपना आवास बुधवार को खाली कर दिया. मंदिर के सूत्रों ने बताया कि राव आवास खाली करके कारसेवक पुरम चले गए हैं. (भाषा)

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    08 Jul 2026 03:33 PM (IST)

    CJP का प्रदर्शन: 11 दिन से भूख हड़ताल कर रहे वांगचुक का वजन सात किग्रा से ज्यादा घटा

    नयी दिल्ली: आठ जुलाई : जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन में 11 दिन से अनशन पर बैठे शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हालत बुधवार को और बिगड़ गई. डॉक्टरों ने बताया कि उनका वजन सात किलोग्राम से ज़्यादा कम हो गया है. कॉजपा का प्रदर्शन 19 दिन से जारी है. इसमें कथित परीक्षा अनियमितताओं पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सरकार की जवाबदेही की मांग की जा रही है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    08 Jul 2026 03:16 PM (IST)

    किसानों के प्रदर्शन को लेकर बिहार प्रशासन ने झूठी प्राथमिकी दर्ज की: राजद सांसद सुधाकर सिंह

    नयी दिल्ली: बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद सुधाकर सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पूर्वी चंपारण में किसानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद बिहार प्रशासन ने उन्हें और कई अन्य लोगों को गंभीर आरोपों वाले झूठे केस में फंसाया है. उन्होंने कहा कि वह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सामने ‘विशेषाधिकार हनन’ का मुद्दा उठाएंगे.

    यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि वह तीन जुलाई को पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा कोठी में एक किसान सभा में शामिल होने गए थे. इस सभा का आयोजन बिहार सरकार द्वारा एक कृत्रिम ‘वॉटर पार्क’ परियोजना के लिए खेती की जमीन जबरन अधिग्रहित किए जाने के विरोध में किया गया था.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    08 Jul 2026 03:02 PM (IST)

    ब्रिक्स महिला सशक्तिकरण को गति देने में अहम भूमिका निभा सकता है: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

    कोच्चि: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार को कहा कि ब्रिक्स के सदस्य देश महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण पर वैश्विक चर्चा को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं, विशेषतौर पर ऐसे समय में जब दुनिया के कई हिस्सों में महिलाओं को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

    अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स महिला मामलों की मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं के तौर पर ब्रिक्स देशों की प्रगति का गहरा संबंध लैंगिक समानता के वैश्विक लक्ष्यों को हासिल करने से है। इस बैठक में 11 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    08 Jul 2026 02:45 PM (IST)

    बदरीनाथ में चढ़ावे, दान में अनियमितता में निलंबित कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    देहरादून: आठ जुलाई : उत्तराखंड के विख्यात बदरीनाथ धाम में चढ़ावे और दान के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं के आरोप में श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

    पुलिस ने बताया कि बीकेटीसी के अध्यक्ष कार्यालय में व्यक्तिगत सहायक के रूप में तैनात नौटियाल के खिलाफ प्राथमिकी मंगलवार रात दर्ज की गयी. मामले की जांच के लिए बीकेटीसी द्वारा गठित चार सदस्यीय समिति द्वारा प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि होने के बाद नौटियाल को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया था और उसके कुछ घंटों के बाद ही उनके खिलाफ बदरीनाथ पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

    मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मंगलवार को गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एक उच्च स्तरीय टीम का गठन भी किया गया है जिसे 15 दिन में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है.  पिछले सप्ताह सोशल मीडिया में मंदिर में चढ़ावे और दान के प्रबंधन में कथित अनियमितता के आरोप सामने आये थे.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    08 Jul 2026 02:29 PM (IST)

    जमीन नपाई के बदले 5 हजार की रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार, बिहार के जहानाबाद का मामला

    बिहार के जहानाबाद में 5 हजार रिश्वत लेते अमीन को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है. मखदुमपुर अंचल कार्यालय में निगरानी टीम ने अमीन अनिल कुमार सिंह को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. जमीन नपाई के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    08 Jul 2026 02:14 PM (IST)

    अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में एसआईटी ने अविनाश शुक्ला को बनाया मुख्य आरोपी

    अयोध्या (उप्र): आठ जुलाई : अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रहे विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) की शुरुआती रिपोर्ट में अविनाश शुक्ला को मुख्य आरोपी बताया गया है.  सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जांचकर्ताओं को शक है कि 40 दिनों तक चली इस चोरी में मंदिर के दान की रकम की गिनती के दौरान चोरी के लगभग 70 मामले शामिल थे.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    08 Jul 2026 01:57 PM (IST)

    हर गांव में श्मशान भूमि उपलब्ध कराने के लिए नीति बनाएगी राज्य सरकार : ग्रामीण विकास मंत्री

    मुंबई: आठ जुलाई: महाराष्ट्र सरकार राज्य के प्रत्येक गांव में श्मशान भूमि उपलब्ध कराने के लिए एक व्यापक नीति तैयार करेगी. राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री जयकुमार गोरे ने बुधवार को यह जानकारी दी. गोरे ने विधानसभा में विपक्षी शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता एवं विधायक संजय देरकर के एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार ने ‘‘हर गांव के लिए श्मशान भूमि’’ उपलब्ध कराने की नीति अपनाई है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिन गांवों में श्मशान भूमि नहीं है, उन्हें जमीन एवं धन आवंटन में प्राथमिकता मिले.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    08 Jul 2026 01:46 PM (IST)

    भारत में ऋण गुणवत्ता में सुधार के बावजूद क्रेडिट कार्ड की पहुंच कम: सिबिल

    मुंबई: ट्रांसयूनियन सिबिल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी भवेश जैन ने बुधवार को कहा कि बकाया भुगतान में चूक (डिलिंक्वेंसी) के स्तर में सुधार जैसे कई सकारात्मक कारकों के बावजूद विकसित ही नहीं बल्कि विकासशील देशों की तुलना में भी भारत में क्रेडिट कार्ड की पहुंच कम है.

    जैन ने संवाददाताओं से कहा कि व्यापक ऋण परिवेश में इस उत्पाद का योगदान घटा है. नए जुड़े ग्राहकों में केवल आठ प्रतिशत ही ऐसे हैं जो पहली बार ऋण प्रणाली से जुड़े हैं, जबकि एक वर्ष पहले यह अनुपात 26 प्रतिशत था.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    08 Jul 2026 01:36 PM (IST)

    भ्रामक दावों पर फूड कंपनी कुबेरा फूड्स, लोटे इंडिया और फर्न्स एन पेटल्स को FSSAI के नोटिस

    नयी दिल्ली: आठ जुलाई : खाद्य नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विभिन्न खाद्य उत्पादों पर भ्रामक दावों और लेबलिंग मानकों के उल्लंघन को लेकर लोटे इंडिया, फर्न्स एन पेटल्स और कुबेरा फूड्स को नोटिस जारी किए हैं. एफएसएसएआई ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा कि इन कंपनियों को सात दिन के भीतर यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया गया है कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की जाए.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    08 Jul 2026 01:25 PM (IST)

    भारत,आसियान ने वस्तु मुक्त व्यापार समझौते की समीक्षा पर वार्ता की प्रगति का किया आकलन

    नयी दिल्ली:  भारत और 11 सदस्यीय आसियान समूह ने दोनों पक्षों के बीच वस्तुओं से जुड़े मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की समीक्षा के लिए जारी वार्ता की प्रगति का आकलन किया है. वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी. भारत-आसियान ने वस्तुओं से जुड़े मुक्त व्यापार समझौते पर 2009 में हस्ताक्षर किए गए थे.

    भारत के वैश्विक व्यापार में लगभग 11 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ आसियान उसका एक प्रमुख व्यापारिक साझेदार है. वार्ता की प्रगति की समीक्षा यहां आयोजित 13वीं आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौता (एआईटीआईजीए) संयुक्त समिति (जेसी) और उससे संबंधित बैठकों के दौरान मंगलवार को की गई.

    मंत्रालय ने कहा, ‘‘ संयुक्त समिति ने उप-समितियों को उनके-अपने कार्यक्षेत्रों में रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान किया और उनसे एआईटीआईजीए की समीक्षा के तहत लंबित अध्यायों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया.’ भारत और आसियान के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2025-26 में 128 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    08 Jul 2026 01:10 PM (IST)

    सांस्कृतिक विरासत हमें जोड़ती हैं, इसे संरक्षित रखने के लिए इंडोनेशिया के लोगों का आभार: पीएम मोदी

    जकार्ता: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सांस्कृतिक विरासत के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों के लोगों को आपस में जोड़ती है. उन्होंने प्रम्बानन मंदिर परिसर की ‘विशाल विरासत’ को संरक्षित रखने के लिए इंडोनेशिया और वहां के लोगों का धन्यवाद किया.

    इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल का दौरा करने के दौरान अपने भाषण में उन्होंने कहा कि प्रम्बानन मंदिर परिसर के लिए एक संयुक्त संरक्षण परियोजना के उद्घाटन का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    08 Jul 2026 12:54 PM (IST)

    घर खरीददारों से धोखाधड़ी मामले में दिल्ली-एनसीआर में बिल्डरों पर ईडी के छापे

    नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने घर खरीददारों से कथित धोखाधड़ी के मामले में बुधवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमारी की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.  उन्होंने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत तीन कंपनियों -सीएचडी डेवलपर्स लिमिटेड, नाइनेक्स डेवलपर्स लिमिटेड और मंजू जे होम्स (इंडिया) लिमिटेड - से जुड़ी कम से कम पांच जगहों पर छापेमारी की गई.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    08 Jul 2026 12:44 PM (IST)

    अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने बहरीन और कुवैत को निशाना बनाया

    दुबई: अमेरिका की कार्रवाई के जवाब में ईरान द्वारा हमले किए जाने के बाद बहरीन में बुधवार सुबह तीसरी बार मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजे. फारस की खाड़ी में सऊदी अरब के तट के पास स्थित बहरीन ने नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की. (एपी)

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    08 Jul 2026 12:33 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल: बारुईपुर में लड़की से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में मारा गया

    कोलकाता: बारुईपुर में एक लड़की से दुष्कर्म और उसके बाद उसकी हत्या करने के मामले के मुख्य आरोपियों में से एक पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह मुठभेड़ मई में राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने के बाद इस तरह की पहली पुलिस कार्रवाई है. पुलिस की यह कार्रवाई इस घटना को लेकर बढ़ते जनाक्रोश के बीच हुई है.

    अधिकारियों के अनुसार आरोपी की पहचान प्रभास मंडल के रूप में हुई जिसे इस मामले में सबसे पहले गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने बताया कि कथित दुष्कर्म और हत्या से पहले मंडल को सीसीटीवी फुटेज में लड़की के साथ देखा गया था.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    08 Jul 2026 12:20 PM (IST)

    मोदी सरकार में पर्यावरण मंत्रालय 'प्रवचन मंत्रालय' बन गया है : कांग्रेस

    नयी दिल्ली: कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में शासन व्यवस्था पूरी तरह विफल हो गई है और यह मंत्रालय पर्यावरण संरक्षण के अपने दायित्वों का निर्वहन करने के बजाय "प्रवचन मंत्रालय" बनकर रह गया है.

    पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में मंत्रियों के निजी स्टाफ में होने वाली सभी प्रमुख नियुक्तियों की प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जांच-पड़ताल होती है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    08 Jul 2026 12:04 PM (IST)

    महाराष्ट्र में बारिश: शाह ने फडणवीस से फोन पर बात की, हर संभव मदद का आश्वासन दिया

    नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बुधवार को फोन पर बात कर राज्य में भारी बारिश से पैदा हुई स्थिति की जानकारी ली.  अधिकारियों ने बताया कि शाह ने फडणवीस के साथ बातचीत में उन्हें केंद्र की ओर से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    08 Jul 2026 11:51 AM (IST)

    करीब तीन साल बाद दिल्ली बाल अधिकार आयोग का पुनर्गठन, ओम प्रकाश व्यास अध्यक्ष नियुक्त

    दिल्ली सरकार ने दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) का पुनर्गठन करते हुए ओम प्रकाश व्यास को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार व्यास के अलावा राहुल गौतम, कुंदन कंसकर, स्वाति गुप्ता और मोनिका शर्मा को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्तियां कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी.

    मंगलवार को जारी इस बयान में कहा गया है कि आयोग के रिक्त होने के लगभग तीन वर्ष बाद ये नियुक्तियां की गई हैं. इसके अनुसार, ये नियुक्तियां महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम, 2005, दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग नियम, 2008 तथा गृह मंत्रालय की संबंधित अधिसूचना के तहत की गई हैं. बयान में कहा गया है कि अध्यक्ष और आयोग के सदस्य तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए नियुक्त किए गए हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    08 Jul 2026 11:30 AM (IST)

    दिल्ली के GTB अस्पताल में AAP नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

    दिल्ली के GTB अस्पताल में कथित दवा और स्वास्थ्य घोटाले के मुद्दे पर AAP नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    08 Jul 2026 11:15 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने पर सवाल उठाए

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, "इथेनॉल की वजह से लोगों की बाइक और गाड़ियां खराब हो रही हैं. लोग वाहन कंपनियों को दोष दे रहे हैं, जबकि असली जिम्मेदारी सरकार की है, क्योंकि पेट्रोल में इथेनॉल मिलाया जा रहा है. उन्होंने यह भी दावा किया कि 1 लीटर इथेनॉल बनाने में हजारों लीटर पानी खर्च होता है, जिससे देश के संसाधनों की बर्बादी हो रही है."

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    08 Jul 2026 10:59 AM (IST)

    सरकार ने 262 संवेदनशील जिलों के लिए कृषि आकस्मिक योजनाओं को अपडेट किया

    सरकार ने 262 संवेदनशील जिलों के लिए कृषि आकस्मिक (कंटीजेंसी) योजनाओं को अपडेट किया है. साथ ही भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs) के लिए अल नीनो के जोखिम से निपटने की मानक कार्यप्रणाली (SOP) भी जारी की है. बैठक में यह भी बताया गया कि पिछले वर्षों में कम बारिश के बावजूद जलवायु अनुकूल फसल किस्मों और नई कृषि तकनीकों की मदद से देश में खाद्यान्न उत्पादन को बनाए रखने में सफलता मिली है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    08 Jul 2026 10:42 AM (IST)

    PM मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने योग्यकार्ता में प्रम्बानन मंदिर का दौरा किया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो ने योग्यकार्ता में प्रम्बानन मंदिर का दौरा किया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    08 Jul 2026 10:24 AM (IST)

    देश में मानसून की स्थिति में सुधार हुआ है

    केंद्र सरकार ने कहा है कि देश में मानसून की स्थिति में सुधार हुआ है. जुलाई के पहले सप्ताह में सामान्य से अधिक बारिश होने के कारण बारिश की कमी (रेनफॉल डेफिसिट) घटकर 12 फीसदी रह गई है. सरकार ने यह भी कहा कि अल नीनो (El Nino) का असर हर बार सामान्य से कम बारिश का कारण नहीं बनता. खरीफ सीजन की प्रगति और अल नीनो के संभावित असर को देखते हुए प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई. बैठक में खरीफ फसलों की स्थिति, मानसून और विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव की समीक्षा की गई. साथ ही संबंधित मंत्रालयों और विभागों की तैयारियों का भी जायजा लिया गया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    08 Jul 2026 10:10 AM (IST)

    गुरुग्राम में भारी बारिश के बीच नरसिंहपुर इलाके में NH-48 का एक बड़ा हिस्सा धंस गया

    गुरुग्राम में भारी बारिश के बीच, कल नरसिंहपुर इलाके में NH-48 का एक बड़ा हिस्सा धंस गया. इससे ट्रैफिक पर असर पड़ रहा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    08 Jul 2026 09:51 AM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर PM मोदी 8 से 10 जुलाई तक मेलबर्न के दौरे पर रहेंगे

    ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 10 जुलाई, 2026 तक मेलबर्न के दौरे पर रहेंगे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    08 Jul 2026 09:30 AM (IST)

    दिल्ली के बदरपुर इलाके में भारी बारिश के कारण जलभराव

    दिल्ली के बदरपुर इलाके में भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    08 Jul 2026 09:15 AM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया ने भारत की फ्यूमिगेशन सेवाएं देने वाली 44 कंपनियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए

    ऑस्ट्रेलिया ने भारत की फ्यूमिगेशन (कीट नियंत्रण) सेवाएं देने वाली 44 कंपनियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं. यह कार्रवाई ऑस्ट्रेलिया की बायोसिक्योरिटी एजेंसी की ऑडिट रिपोर्ट के बाद की गई है. निलंबित कंपनियों में हरियाणा की 5 और पंजाब की 3 कंपनियां भी शामिल हैं. इस फैसले के बाद भारत से ऑस्ट्रेलिया भेजे जाने वाले कुछ कृषि और अन्य उत्पादों के निर्यातकों की लागत बढ़ सकती है. यदि किसी खेप (कंसाइनमेंट) का फ्यूमिगेशन निलंबित कंपनी ने किया है, तो ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद उसका दोबारा फ्यूमिगेशन कराना होगा. इसका अतिरिक्त खर्च निर्यातकों को उठाना पड़ सकता है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    08 Jul 2026 09:00 AM (IST)

    मथुरा शहर में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव

    उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हुआ.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    08 Jul 2026 08:40 AM (IST)

    मंत्री दिलीप घोष ने ममता बनर्जी की रैली को मंजूरी दिए जाने पर तंज कसा

    पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा ममता बनर्जी की रैली को मंजूरी दिए जाने पर तंज कसा. उन्होंने कहा, "अनुमति मिल गई है, लेकिन उनके साथ कौन चलेगा? अब उनके साथ कोई नहीं है. उनकी अपनी पार्टी भी उन्हें नेता नहीं मानती. उन्होंने हमेशा ऐसे आंदोलन और राजनीतिक प्रदर्शन किए हैं. अब भी वही करेंगी। वे खुश रहें और हजरा में मॉर्निंग वॉक करती रहें."

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    08 Jul 2026 08:25 AM (IST)

    पंजाब सरकार ने यूरिया की कथित हेराफेरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है

    पंजाब सरकार ने यूरिया की कथित हेराफेरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. राज्य सरकार ने दो उर्वरक कंपनियों और उनके तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ तीन पुलिस मामले दर्ज कराए हैं. कृषि विभाग की जांच में सामने आया कि किसानों के लिए सब्सिडी पर उपलब्ध कराई जाने वाली यूरिया को औद्योगिक इस्तेमाल के लिए भेजा जा रहा था. जांच में पता चला कि कंपनियों ने नीम-कोटेड कृषि यूरिया की बोरियों पर नए लेबल लगाकर उन्हें मार्कफेड और मिल्कफेड के पशु चारा संयंत्रों में सप्लाई किया. यह हेराफेरी इसलिए पकड़ में आई क्योंकि किसानों के लिए मिलने वाली यूरिया पर नीम की परत होती है, जबकि उद्योगों में इस्तेमाल होने वाली तकनीकी ग्रेड यूरिया पर ऐसी परत नहीं होती.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    08 Jul 2026 08:10 AM (IST)

    केरल के वायनाड में भूस्खलन, 4 की मौत और 9 से ज्यादा लोग लापता

    केरल के वायनाड में भूस्खलन की घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 9 से ज्यादा लोग लापता हैं. लापता लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    08 Jul 2026 07:48 AM (IST)

    पंजाब और हरियाणा में मानसून के और सक्रिय होने की संभावना है

    IMD ने कहा है कि पंजाब और हरियाणा में आने वाले दिनों में मानसून के और सक्रिय होने की संभावना है. मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक दोनों राज्यों के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. IMD के अनुसार, 3 जुलाई तक मानसून पंजाब और हरियाणा  के अधिकांश हिस्सों में पहुंच चुका था. अब अगले दो से तीन दिनों में यह पंजाब के फाजिल्का और श्री मुक्तसर साहिब तथा हरियाणा के सिरसा और फतेहाबाद जिलों सहित बाकी क्षेत्रों को भी कवर कर लेगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    08 Jul 2026 07:40 AM (IST)

    बैठक में दोनों नेताओं ने कृषि और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया

    बैठक में दोनों नेताओं ने कृषि और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया. इसके तहत कृषि व्यापार बढ़ाने, संयुक्त शोध करने, नई तकनीकों को अपनाने और एक-दूसरे के अनुभव साझा करने पर सहमति बनी. इसका मकसद टिकाऊ और मजबूत खाद्य व्यवस्था तैयार करना है. दोनों देशों ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग के लिए प्रस्तावित समझौते (एमओयू) को जल्द अंतिम रूप देने और समुद्री व मत्स्य क्षेत्र से जुड़े मौजूदा समझौते का जल्द नवीनीकरण करने की उम्मीद भी जताई.

    भारत और इंडोनेशिया ने दवाओं और चिकित्सा उत्पादों के क्षेत्र में जारी सहयोग का भी स्वागत किया. इस दौरान भारत के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और इंडोनेशिया की Badan Pengawas Obat dan Makanan (बीपीओएम) के बीच चिकित्सा उत्पादों के नियमन में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    08 Jul 2026 07:21 AM (IST)

    भारत और इंडोनेशिया के बीच खाद्य सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

    भारत और इंडोनेशिया ने अपने रिश्तों को नई मजबूती देते हुए कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. दोनों देशों ने रक्षा सहयोग के साथ-साथ कृषि, खाद्य सुरक्षा, दवा और उर्वरक जैसे अहम क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई है. दोनों नेताओं ने कहा कि खाद्य सुरक्षा और पोषण के क्षेत्र में एक-दूसरे की नीतियों का सम्मान करते हुए मिलकर काम किया जाएगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    08 Jul 2026 07:06 AM (IST)

    आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश होगी, अलर्ट जारी

    आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश होगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने  उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 13 राज्यों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है. पूर्वी और उत्तरी भारत के कई क्षेत्रों में अगले 12 घंटे मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं.  IMD ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं. अधिकारियों ने खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी गर्मी (Heat Wave) ने परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 8 Jul, 2026 | 07:01 AM