Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
राहुल गांधी देश के लोकप्रिय और जुझारू नेता हैं और सरकार उनसे डरती है- सांसद संजय राउत
Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है, जिससे महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु तथा पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश हो सकती है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन का हिस्सा नहीं है- संजय सिंह ने
संजय सिंह ने INDIA गठबंधन की बैठक को लेकर कहा कि उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) इस गठबंधन का हिस्सा नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब AAP INDIA गठबंधन में शामिल ही नहीं है, तो उस बैठक में जाने का कोई मतलब नहीं बनता. इसलिए उनकी पार्टी इस बैठक में शामिल नहीं होगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
तृणमूल कांग्रेस के कई सांसद और विधायक अब पार्टी की विचारधारा से सहमत नहीं हैं- ओम प्रकाश राजभर
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कई सांसद और विधायक अब पार्टी की विचारधारा से सहमत नहीं हैं. उनका कहना है कि इसी वजह से कई नेता TMC से अलग हो रहे हैं. राजभर के अनुसार, जिस ताकत के साथ TMC पहले काम कर रही थी, वह आने वाले समय में धीरे-धीरे कम हो जाएगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राहुल गांधी देश के लोकप्रिय और जुझारू नेता हैं और सरकार उनसे डरती है- सांसद संजय राउत
शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने एक बयान में कहा कि राहुल गांधी देश के “महत्वपूर्ण, लोकप्रिय और जुझारू” नेता हैं और सरकार उनसे डरती है. उन्होंने आगे कहा कि INDIA गठबंधन में 23 दल शामिल हैं और जल्द ही एक औपचारिक बैठक होगी, जिसमें 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की जाएगी. राउत के अनुसार, इस बैठक का उद्देश्य विपक्षी एकजुटता को मजबूत करना है. उन्होंने यह भी कहा कि एजेंडा में “देश के गद्दारों को सत्ता से हटाने” जैसे मुद्दे शामिल हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पंजाब में औसत से कम होगी बारिश, वैज्ञानिकों ने जारी किया अलर्ट
मॉनसून शुरू होने से पहले पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पंजाब में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका जताई है. वैज्ञानिकों के अनुसार, उभरती हुई अल नीनो (El Nino) स्थिति के कारण इस वर्ष मॉनसून कमजोर पड़ सकता है और राज्य में औसत से कम वर्षा हो सकती है. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि बारिश कम होती है तो इसका सीधा असर पंजाब के पहले से घटते भूजल भंडार पर पड़ेगा. राज्य में सिंचाई के लिए बड़े पैमाने पर भूजल का उपयोग किया जाता है, ऐसे में कम वर्षा से जल संकट और गहरा सकता है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
खेप में 1.5 मीट्रिक टन ताजे आम्रपाली आम शामिल हैं
मंत्रालय के अनुसार, इस खेप में 1.5 मीट्रिक टन ताजे आम्रपाली आम शामिल हैं. ये आम झारखंड के सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड स्थित बेउरा किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड से खरीदे गए हैं. यह पूरी तरह महिला किसानों द्वारा संचालित किसान उत्पादक कंपनी (एफपीसी) है. आमों की इस खेप का निर्यात कोलकाता की कंपनी जेजीबी एग्रोफ्रेश प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ब्रिटेन की राजधानी लंदन के लिए किया जा रहा है. यह निर्यात झारखंड के किसानों, विशेष रूप से महिला किसान समूहों के लिए नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों के द्वार खोलने वाला कदम माना जा रहा है. इससे राज्य के फलों को वैश्विक पहचान मिलने के साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलने की उम्मीद है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
झारखंड के मशहूर अम्रपाली आम का ब्रिटेन में निर्यात
झारखंड का मशहूर अम्रपाली आम अब ब्रिटेन के बाजारों तक पहुंचेगा. इससे ब्रिटेन के लोग भी झारखंड के स्वादिष्ट आम का स्वाद चख सकेंगे. क्योंकि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत काम करने वाली कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरणने राज्य से ताजे आमों की पहली व्यावसायिक खेप ब्रिटेन के लिए रवाना की है. इस खेप को 4 जून को कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रवाना किया गया. वहीं, आम के निर्यात से राज्य के बागवानों और किसानों को बेहतर बाजार और अधिक आय मिलने की उम्मीद है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
चालू चीनी सीजन 2025-26 में देश का चीनी उत्पादन बढ़ा
इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन का कहना है कि चालू चीनी सीजन 2025-26 में देश का चीनी उत्पादन बढ़ा है. 15 अप्रैल तक देश में 274.8 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ, जो पिछले वर्ष इसी अवधि के 254.96 लाख टन उत्पादन की तुलना में करीब 8 प्रतिशत अधिक है. वहीं, उत्तर प्रदेश में 15 अप्रैल तक 89.26 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ. हालांकि यह पिछले साल इसी अवधि के 91.10 लाख टन उत्पादन से थोड़ा कम है. इसके बावजूद राज्य देश के प्रमुख चीनी उत्पादक राज्यों में बना हुआ है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
यूपी में गन्ना किसानों का फूटा गुस्सा, बकाया भुगतान को लेकर किया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में गन्ना किसानों को समय पर भुगतान नहीं हो रहा है. ऐसे में नाराज गन्ना किसानों ने बकाया भुगतान की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार के नेतृत्व में हजारों किसान गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार की कोठी पहुंचे और सरकार व चीनी मिलों के खिलाफ नारेबाजी की. किसानों का कहना है कि समय पर भुगतान न मिलने से वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने बंद पड़ी मझोला चीनी मिल को दोबारा शुरू करने की मांग भी उठाई.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सौरव गांगुली ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कही बड़ी बात, दी ये सलाह
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा कि उन्हें फिलहाल सामान्य तरीके से आगे बढ़ने देना चाहिए, क्योंकि वह अभी सिर्फ 15 साल के हैं. गांगुली के अनुसार, वैभव ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन भारत के लिए खेलना अलग तरह का दबाव लेकर आता है. हालांकि उन्हें नहीं लगता कि इतनी कम उम्र में वैभव फिलहाल दबाव के बारे में ज्यादा सोचेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी
अयोध्या (यूपी): अधिक मास की कृष्ण अष्टमी पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी.
#WATCH अयोध्या (यूपी): अधिक मास की कृष्ण अष्टमी पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। pic.twitter.com/w5JBRb46ra
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
प्रभावित परिवारों को कुल 5.1 करोड़ रुपये का मुआवजा मिला
राज्य सरकार ने इस अवधि में प्रभावित परिवारों को कुल 5.1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया. हालांकि अलग-अलग जिलों में मुआवजे की राशि में काफी अंतर देखने को मिला. कई जगह मौतों की संख्या और स्वीकृत मुआवजा दावों के बीच भी बड़ा अंतर सामने आया है. विधानसभा में रखे गए रिकॉर्ड में 189 कीटनाशक नमूने भी मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए. इससे खेती में इस्तेमाल होने वाले रसायनों की गुणवत्ता और किसानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कीटनाशकों के संपर्क में आने से 535 किसानों की मौत, कुल 5.1 करोड़ रुपये का मिला मुआवजा
राजस्थान में खेती के दौरान कीटनाशकों के संपर्क में आने से किसानों की मौत का गंभीर मामला सामने आया है. विधानसभा में पेश कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2024 से जनवरी 2026 के बीच कीटनाशकों के प्रभाव से 535 किसानों की जान गई है. यह आंकड़ा खेती में रसायनों के सुरक्षित उपयोग और किसानों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है. जिलावार आंकड़ों में बीकानेर में सबसे अधिक 57 किसानों की मौत हुई. इसके बाद चूरू में 56, हनुमानगढ़ और झालावाड़ में 42-42 किसानों की जान गई. जोधपुर में 38, जबकि श्रीगंगानगर और ब्यावर में 31-31 किसानों की मौत दर्ज की गई.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि इसके बाद मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है. 11 जून से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय होने की संभावना है. इसके प्रभाव से 11 से 13 जून के बीच पंजाब और हरियाणा के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. बारिश का यह दौर बढ़ती गर्मी से कुछ राहत दे सकता है और तापमान में गिरावट ला सकता है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ने की संभावना है
उत्तर-पश्चिम भारत में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद अब पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में 8 से 11 जून के बीच लू चल सकती है. इससे दौरानअधिकतम तापमान 38 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इसके साथ ही राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में लू जैसी स्थिति बनने की संभावना है. हालांकि, इनमें से कुछ क्षेत्रों में बादल छाने और हल्की बारिश होने के भी आसार हैं, जिससे अस्थायी राहत मिल सकती है.