किसानों के लिए राहत! यूरिया-DAP के स्टॉक और कीमतों पर सरकार का अपडेट, खरीफ सीजन में कमी की चिंता खत्म!
Fertilizer Supply India: किसानों के लिए बड़ी राहत… खरीफ 2026 से पहले सरकार ने यूरिया और DAP की आपूर्ति और स्टॉक्स सुनिश्चित कर दिए हैं. यूरिया का 45 किलोग्राम बैग ₹266 और DAP का 50 किलोग्राम बैग ₹1,350 में उपलब्ध है. घरेलू उत्पादन में थोड़ी अस्थायी गिरावट आई थी, लेकिन मौजूदा स्टॉक पर्याप्त हैं और किसानों को परेशानी नहीं होगी.
Fertilizer Stock India: खरीफ का मौसम करीब आ गया है और किसानों की फसल की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता बन गई है. सरकार ने सुनिश्चित किया है कि इस साल यूरिया और DAP सहित सभी प्रमुख उर्वरक समय पर और उचित कीमत पर उपलब्ध हों. उर्वरक विभाग की संयुक्त सचिव अपरना एस. शर्मा ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि यूरिया और DAP उचित दरों पर उपलब्ध हैं. उन्होंने बताया कि यूरिया का 45 किलोग्राम बैग ₹266 और DAP का 50 किलोग्राम बैग ₹1,350 में किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है. यह सुनिश्चित करने के लिए कि आगामी खरीफ सीजन में किसानों को पर्याप्त उर्वरक मिले, विभाग ने अपनी सभी तैयारियों और उपलब्ध स्टॉक्स की जानकारी साझा की है.
घरेलू उत्पादन में कुछ अस्थायी गिरावट
अपरना शर्मा ने बताया कि घरेलू उत्पादन में कुछ बाधाएं आई हैं. यूरिया उत्पादन पर असर पड़ा है, जिससे रोज लगभग 30,000 से 35,000 टन की अस्थायी गिरावट दर्ज की गई. इसके बावजूद, विभाग ने आश्वस्त किया कि घरेलू स्तर पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद हैं और किसानों की जरूरतों को पूरा करने में कोई कमी नहीं आएगी.
आगामी खरीफ सीजन की जरूरत और उपलब्ध स्टॉक
कृषि विभाग के अनुसार, आगामी खरीफ सीजन के लिए उर्वरक की अनुमानित जरूरत 390 लाख टन है. जबकि पिछले साल खरीफ सीजन में वास्तविक बिक्री 361 लाख टन रही थी. वर्तमान में देश के पास पर्याप्त स्टॉक है, जो पिछले साल के मुकाबले बढ़कर 180 लाख टन हो गया है, जबकि पिछले साल यह 147 लाख टन था. इस आंकड़े से यह स्पष्ट होता है कि उर्वरक का भंडारण और उपलब्धता बहुत मजबूत स्थिति में है.
गैस आपूर्ति में सुधार और उत्पादन की बहाली
यूरिया उत्पादन के लिए आवश्यक गैस आपूर्ति में पहले बाधा आई थी, जिसे 60% तक कम कर दिया गया था. अब यह धीरे-धीरे सुधार कर 65% और फिर 80% तक पहुंच चुकी है. गैस आपूर्ति में यह सुधार उत्पादन को सामान्य स्तर पर वापस लाने में मदद कर रहा है.
#WATCH | Delhi: Aparna S. Sharma, Joint Secretary, Department of Fertilisers, says, “… Urea and DAP are being made available to farmers at regulated prices: ₹266 per 45 kg bag of Urea, and ₹1,350 per 50 kg bag of DAP…”
She says, “Other key feedstocks—such as ammonia,… pic.twitter.com/LZEzKKH3dj
— ANI (@ANI) March 30, 2026
अंतरराष्ट्रीय स्रोतों से विविधता
अपरना शर्मा ने बताया कि सरकार सुप्लाई चैन को विविध बनाने की दिशा में काम कर रही है. केवल खाड़ी देशों पर निर्भर रहने के बजाय, रूस, मोरक्को, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, जॉर्डन, कनाडा, अल्जीरिया, मिस्र और टोगो जैसे देशों से वैकल्पिक आपूर्ति स्रोत स्थापित किए जा रहे हैं. इसके लिए भारतीय दूतावासों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय सप्लायर्स के साथ लगातार संपर्क रखा जा रहा है, ताकि किसानों को किसी भी परिस्थिति में आवश्यक उर्वरक समय पर उपलब्ध हो.
किसानों को चिंता की जरूरत नहीं
संपूर्ण स्थिति का अवलोकन करने पर यह स्पष्ट होता है कि सरकार ने यूरिया और DAP सहित सभी प्रमुख उर्वरकों के पर्याप्त स्टॉक और आपूर्ति प्रबंध कर लिए हैं. आगामी खरीफ सीजन में किसानों को उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध होंगे, और किसी भी कमी की स्थिति नहीं रहेगी. अपरना शर्मा ने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि संपूर्ण व्यवस्था मजबूत और सुरक्षित है, और उर्वरक की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं.