Gold Rate: सोना-चांदी में फिर आया उछाल! खरीदने से पहले जान लें ये बड़ा अपडेट, वरना हो सकता है नुकसान

Gold Rate: भारत में सोना और चांदी की कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गई है, जिससे सर्राफा बाजार में हलचल बढ़ गई है. 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम में मामूली उछाल आया है, वहीं चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी गई है. वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव और फेडरल रिजर्व के ब्याज दर फैसले पर निवेशकों की नजर टिकी हुई है. इन अंतरराष्ट्रीय कारकों का सीधा असर भारतीय बाजार पर भी पड़ रहा है, जिसके चलते आने वाले दिनों में सोना-चांदी के भाव में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

नोएडा | Published: 18 Mar, 2026 | 11:47 AM

Gold Rate Today: बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिली. वैश्विक बाजार के मजबूत संकेतों और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते इनकी कीमतों में यह उछाल आया है. दरअसल, जब दुनिया भर में आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ती है, तो निवेशक सुरक्षित विकल्प की तलाश में सोने की ओर रुख करते हैं. यही वजह है कि सोना आज भी ‘सेफ हेवन’ के रूप में अपनी पकड़ बनाए हुए है और इसकी मांग लगातार बनी रहती है. ऐसे माहौल में हर छोटे-बड़े उतार-चढ़ाव पर निवेशकों की नजर टिकी हुई है.

घरेलू बाजार में क्या रहे भाव

घरेलू बाजार में भी सोने की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई. 24 कैरेट सोना 10 रुपये बढ़कर 1,58,090 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत भी 10 रुपये की बढ़त के साथ 1,44,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई.

चांदी की बात करें तो इसमें ज्यादा तेजी देखने को मिली. चांदी 100 रुपये बढ़कर 2,75,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो निवेशकों के लिए एक अहम संकेत माना जा रहा है.

शहरों के अनुसार ताजा रेट

देश के अलग-अलग शहरों में सोना-चांदी के भाव में हल्का अंतर देखने को मिला:

शहर 24 कैरेट (10 gm 22 कैरेट (10 gm) चांदी (1 kg)
दिल्ली 1,58,240 रुपये 1,45,060 रुपये 2,75,100 रुपये
मुंबई 1,62,390 रुपये 1,44,910 रुपये 2,75,100 रुपये
कोलकाता 1,58,090 रुपये 1,44,910 रुपये 2,75,100 रुपये
चेन्नई 1,59,810 रुपये 1,46,490 रुपये 2,80,100 रुपये

कीमतों क्यों हा रही हैं प्रभावित?

सोना-चांदी की कीमतें सिर्फ देश की नहीं, बल्कि दुनियाभर की घटनाओं से प्रभावित होती हैं. अभी सबसे ज्यादा नजर फेडरल रिजर्व के फैसले पर है. यह अमेरिका का बड़ा बैंक है जो ब्याज दर तय करता है.

इसके अलावा मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का भी असर कीमतों पर पड़ रहा है. खासकर स्ट्रेट ऑफ होरमज (Strait of Hormuz) के आसपास सप्लाई रुकने का खतरा बना हुआ है, जिससे कच्चे तेल के दाम नीचे नहीं आ रहे. आसान भाषा में कहें तो जब तेल महंगा रहता है, तो बाकी चीजों की कीमतों पर भी असर पड़ता है और सोना-चांदी को भी सपोर्ट मिलता है.

तेल की कीमत और महंगाई का असर

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर महंगाई पर पड़ता है. जब महंगाई बढ़ती है, तो केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को ऊंचा बनाए रखते हैं. ऐसे में सोने में निवेश थोड़ा कम आकर्षक हो जाता है, क्योंकि यह कोई तय रिटर्न नहीं देता. फिर भी अनिश्चित माहौल में निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मानते हैं, जिससे इसकी मांग बनी रहती है.

2026 में अब तक कैसा रहा सोना

साल 2026 में अब तक सोने की कीमतों में करीब 16% की बढ़त दर्ज की गई है. वैश्विक अनिश्चितता, आर्थिक दबाव और सुरक्षित निवेश की मांग ने सोने को मजबूती दी है. आने वाले समय में सोना-चांदी की कीमतें वैश्विक घटनाओं, ब्याज दरों और तेल बाजार की स्थिति पर निर्भर करेंगी. निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे बाजार की स्थिति पर नजर रखते हुए सोच-समझकर निवेश करें.

Topics: