PM किसान की 23वीं किस्त को लेकर बड़ा सवाल, क्या 18 जून को खाते में आएंगे 2000 रुपये? जानें

PM Kisan Update: पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त को लेकर इन दिनों काफी चर्चा और अटकलें चल रही हैं. सोशल मीडिया पर कुछ दावे वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक तय तारीख को लेकर बातें कही जा रही हैं, लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 15 Jun, 2026 | 02:04 PM

PM Kisan 23rd Installment: देश के करोड़ों किसानों के बीच इन दिनों पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को लेकर चर्चा तेज है. सोशल मीडिया और कुछ वेबसाइट्स पर दावा किया जा रहा है कि, सरकार 18 जून को 2000 रुपये की अगली किस्त जारी कर सकती है. इससे किसानों में उम्मीद भी बढ़ गई है. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि, क्या यह दावा सच है या सिर्फ अफवाह?

क्या सच में 18 जून को आएगी 23वीं किस्त?

अभी तक केंद्र सरकार या कृषि मंत्रालय की तरफ से किसी भी तरह की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. इसलिए 18 जून को किस्त आने की बात फिलहाल सिर्फ एक अनुमान ही माना जा रहा है. दरअसल, यह अनुमान इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि साल 2024 में 18 जून को ही पीएम किसान की एक पिछली किस्त जारी की गई थी. इसी आधार पर लोग मान रहे हैं कि इस बार भी इसी तारीख के आसपास पैसा आ सकता है. लेकिन जब तक सरकार खुद कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं करती, तब तक किसी भी तारीख पर भरोसा नहीं किया जा सकता.

क्या है पीएम किसान योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 1 दिसंबर 2018 को की गई थी. इसका मकसद छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद देना है.

इस योजना के तहत किसानों को:

  • हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है
  • यह रकम 2,000 रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है
  • पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजा जाता है
  • हर चार महीने के अंतराल पर किस्त जारी होती है
  • किसान कैसे चेक करें अपना स्टेटस?

लाभार्थी सूची में नाम कैसे चेक करें

  • आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • “Know Your Status” पर क्लिक करें
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें
  • कैप्चा भरकर सबमिट करें
  • आपकी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी

अगर कोई दिक्कत आती है तो किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर संपर्क कर सकते हैं.

नए किसान कैसे करें आवेदन?

जो किसान इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंछ

  • वेबसाइट पर “New Farmer Registration” चुनें
  • अपनी जानकारी और दस्तावेज भरें
  • सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करें
  • फॉर्म सबमिट कर रसीद सुरक्षित रखें

फर्जी खबरों और ठगी से बचें

हाल के दिनों में पीएम किसान योजना के नाम पर कई नकली मैसेज और फर्जी लिंक भेजे जा रहे हैं. किसानों को इनसे सावधान रहने की जरूरत है. किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपना OTP या बैंक से जुड़ी जानकारी किसी को भी न दें. सिर्फ सरकारी वेबसाइट पर ही भरोसा करें और इनाम या लॉटरी वाले मैसेज से दूर रहें. ध्यान रखें, सरकार कभी भी फोन या मैसेज के जरिए बैंक की जानकारी नहीं मांगती है.

फिलहाल 18 जून को पीएम किसान की 23वीं किस्त आने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है. यह सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही अटकलें हैं. किसानों को सलाह दी जाती है कि वे केवल सरकारी सूचना का इंतजार करें और अफवाहों पर भरोसा न करें.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़