Gold Rate: सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, मार्केट खुलते ही लगा जोरदार धक्का, जानें शहरवार भाव

Gold-Silver Rate Today: आज (23 मार्च/सोमवार) सोना और चांदी के रेट में भारी गिरावट देखी गई. MCX पर सोना 5.25% गिरकर ₹1,36,905 प्रति 10 ग्राम और चांदी 6.17% गिरकर ₹2,12,776 प्रति किलो पर पहुंच गई. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बैंगलुरु समेत प्रमुख शहरों में सोना और चांदी के रेट में अंतर देखा गया. निवेशक इस गिरावट का फायदा खरीदारी या लंबी समय के निवेश में उठा सकते हैं.

नोएडा | Updated On: 23 Mar, 2026 | 01:40 PM

Gold Rate Today: आज 23 मार्च को सोने और चांदी के दाम काफी गिर गए हैं. दुनियाभर में सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी आई है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से निवेशक चिंतित हैं. साथ ही, दुनिया में ब्याज दरों के बढ़ने की संभावना ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. इसी वजह से सोना और चांदी दोनों ही लगातार सस्ते हो रहे हैं.

MCX में सोना और चांदी के दाम

आज MCX पर सोने का रेट 5.25% गिरकर ₹1,36,905 प्रति 10 ग्राम पर आ गया. पिछले बंद स्तर ₹1,44,492 के मुकाबले यह लगभग ₹7,587 की गिरावट है. वहीं, दिन की शुरुआत में सोने का सबसे कम भाव ₹1,36,403 तक गया, यानी कुल 5.59% की गिरावट हुई.

चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली. MCX पर चांदी का रेट आज 6.17% घटकर ₹2,12,776 प्रति किलो पर आ गया. शुरुआती कारोबार में ₹13,996 की गिरावट के साथ चांदी ने लोअर सर्किट टच किया.

IBJA के अनुसार आज के ताजा भाव

23 मार्च 2026 (सुबह) के अनुसार India Bullion and Jewellers Association (IBJA) द्वारा जारी इंडिकेटिव रिटेल रेट्स में सोने-चांदी की कीमतें इस प्रकार रहीं-फाइन गोल्ड (999) का भाव 13,514 रुपये रहा, जबकि 22 कैरेट सोना 13,190 रुपये, 20 कैरेट 12,028 रुपये, 18 कैरेट 10,946 रुपये और 14 कैरेट सोना 8,717 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर दर्ज किया गया. वहीं चांदी (999) की कीमत 2,01,500 रुपये प्रति किलो रही.

प्रमुख शहरों में सोने के रेट

सोने की कीमतों में शहरवार थोड़ा अंतर देखने को मिला है.

शहर 24 कैरेट (₹/10 gm) 22 कैरेट (₹/10 gm) 8 कैरेट (₹/10 gm)
दिल्ली 1,37,820 1,26,243 1,03,365
मुंबई 1,38,095 1,26,495 1,08,945
कोलकाता 1,38,802 1,27,142 1,03,571
बैंगलुरु 1,37,790 1,26,215 1,03,342
चेन्नई 1,39,038 1,27,359 1,04,279

अन्य प्रमुख शहरों जैसे हैदराबाद, जयपुर, पुणे, नासिक और राजकोट में रेट लगभग समान रहे.

प्रमुख शहरों में चांदी के रेट

चांदी के दाम भी शहरवार अलग-अलग रहे.

निवेशकों और खरीदारों के लिए टिप्स

  1. सोने और चांदी की गिरावट निवेशकों के लिए खरीद का अच्छा मौका साबित हो सकती है.
  2. लंबी अवधि के निवेश में सोने और चांदी की कीमतें अक्सर समय के साथ वापस बढ़ती हैं.
  3. यदि आप शादी, त्योहार या बड़े निवेश के लिए खरीदारी कर रहे हैं, तो इस गिरावट का लाभ उठाया जा सकता है.
  4. बाजार के उतार-चढ़ाव के समय भाव पर नजर रखना और सही समय पर निर्णय लेना बेहद जरूरी है.
Published: 23 Mar, 2026 | 11:32 AM

Topics: